छतरपुर जिला के ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धोरी स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर संजीव कुमार चतुर्वेदी पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हेडमास्टर द्वारा एक बच्चे के साथ अनुचित स्पर्श (बैड टच) किया गया, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। आरोप सामने आने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान हेडमास्टर के साथ मारपीट की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ती देख हेडमास्टर ने स्वयं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ओरछा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हेडमास्टर को अपने साथ थाने ले आई। इसके बाद ग्रामीण भी ट्रैक्टर में भरकर थाने पहुंच गए, जहां रात करीब आठ बजे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
छतरपुर जिला के ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धोरी स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर संजीव कुमार चतुर्वेदी पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हेडमास्टर द्वारा एक बच्चे के साथ अनुचित स्पर्श (बैड टच) किया गया, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। आरोप सामने आने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान हेडमास्टर के साथ मारपीट की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ती देख हेडमास्टर ने स्वयं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ओरछा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हेडमास्टर को अपने साथ थाने ले आई। इसके बाद ग्रामीण भी ट्रैक्टर में भरकर थाने पहुंच गए, जहां रात करीब आठ बजे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।
- संगठन के कार्यकर्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी, धारा 351(4) में एफआईआर दर्ज दमोह थाना पटेरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाला अर्जुनी निवासी हिमांशु राजपूत, जो भगवती मानव कल्याण संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पत्रकार हैं, को फोन पर जान से मारने की कथित धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दिए गए आवेदन की जांच कर भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 351(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पूरा घटनाक्रम आवेदन के अनुसार 24 फरवरी 2026 को लगभग 3:56 बजे जब हिमांशु राजपूत हटा तिगड्डा, पटेरा में मौजूद थे, तभी ग्राम तिरगढ़ निवासी प्रेमलाल पटेल द्वारा उनके मोबाइल पर कॉल किया गया। कॉल रिसीव न होने पर जब उन्होंने वापस कॉल किया, तो कथित रूप से उन्हें जान से मारने और “तीन फुट नीचे गाड़ने” की धमकी दी गई। आवेदक ने बताया कि यह विवाद संगठन के पूर्व सदस्य रहे विजय पटेल के निष्कासन के बाद उत्पन्न रंजिश से जुड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि कॉल की रिकॉर्डिंग उनके मोबाइल में सुरक्षित है, जिसे पुलिस जांच में प्रस्तुत किया जाएगा। पीड़ित का बयान मीडिया से बातचीत में हिमांशु राजपूत ने कहा मैं भगवती मानव कल्याण संगठन का सक्रिय कार्यकर्ता और पत्रकार हूँ। 24 तारीख को मुझे फोन पर धमकी दी गई। संगठन के पूर्व कार्यकर्ता विजय पटेल को निष्कासित किए जाने की वजह से उनके भाई ने मुझे जान से मारने और तीन फुट नीचे गाड़ने की धमकी दी। इस संबंध में मैंने आज थाना पटेरा में आवेदन दिया है और पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।" पुलिस की कार्रवाई थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर ने आवेदन पर जांच कर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस द्वारा विधि अनुसार जांच जारी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- कलेक्टर श्री कोचर ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ट्रांसफार्मर (DP) पर चढ़े एक व्यक्ति को समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारा गया। प्रशासन द्वारा उनसे संवाद कर उनका आवेदन प्राप्त किया गया एवं आवश्यक सहायता प्रदान की गई। नियम अनुसार प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- देवरी कला (जिला सागर): निष्क्रिय अधिकारियों और अधूरे विकास कार्यों से परेशान ग्राम पंचायत जमानपुर-परासिया के ग्रामीणों ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में सीधे प्रशासन के सामने मोर्चा खोल दिया। मंगलवार को देवरी ब्लॉक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने अविनाश रावत के समक्ष लिखित शिकायत सौंपते हुए पंचायत में हुए विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। यह जनसुनवाई संदीप जी आर के निर्देश पर उनकी अनुपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें कुल 319 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे गंभीर शिकायत जमानपुर-परासिया पंचायत से जुड़ी रही। 📌 ग्रामीणों के आरोप सीधे और स्पष्ट: सीसी सड़क निर्माण में भारी अनियमितता नाली निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग खेत तालाब निर्माण के नाम पर राशि का दुरुपयोग पंचायत भवन सहित अन्य निर्माण कार्य अधूरे सचिव–सरपंच द्वारा निर्माण कार्यों के नाम पर राशि निकासी ग्रामीणों का कहना है कि कागजों में विकास पूरा दिखाया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत में अधूरे ढांचे और खराब गुणवत्ता साफ नजर आ रही है। आवेदन में मांग की गई है कि सभी निर्माण कार्यों की समयबद्ध और निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। ❓ बड़ा सवाल क्या प्रशासन पंचायत स्तर पर हो रहे भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई करेगा? या फिर जांच भी फाइलों में दबकर रह जाएगी? अब नजरें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। आवाज मध्यप्रदेश न्यूज़ 24 देवरी सागर से सोनू प्रजापति की रिपोर्ट2
- 🔳जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कौर ने पत्रकारवार्ता में ‘’विकसित भारत जी राम जी’’ अधिनियम, 2025 की दी जानकारी 🔳कृषि के चरम मौसम (बुआई एवं कटाई के सीजन) में एक वर्ष में 60 दिवस कार्य-विराम का प्रावधान 🔳कटनी – भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय विज़न विकसित भारत- 2047 के परिप्रेक्ष्य में विकसित भारत–गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025 (वीबी-जी राम जी) लागू किया गया है। वीबी-जी राम जी अधिनियम-2025 के महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं प्रदत्त कानूनी अधिकारों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता के उद्देश्य से जिला पंचायत सभा कक्ष में पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारवार्ता में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर ने वीबी जी राम जी अधिनियम-2025 की विशेषताओं की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी और मनरेगा के परियोजना अधिकारी श्री ऋषिराज चढार उपस्थित रहें। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कौर ने बताया कि जिलें में 1 लाख 35 हजार 408 जॉबकार्डधारी परिवार हैं, जिनमें 2 लाख 39 हजाा 890 श्रमिक शामिल है। विकसित भारत-जी रामजी अधिनियम 2025 ग्रामीण परिवारों के लिए सालाना 100 की जगह 125 दिन का गारंटीकृत रोजगार, बेहतर बुनियादी ढांचा, समय पर मजदूरी और पारदर्शिता को मजबूत करता है। ग्राम सभाओं को योजना बनाने में सशक्त बनाया गया है, जिससे टिकाऊ ग्राम बुनियादी ढांचा विकसित होगा। अधिनियम में समय पर भुगतान की गारंटी और देरी होने पर मुआवजे का प्रावधान है। साथ ही रीयल-टाइम एमआईएस डैशबोर्ड, जीपीएस मॉनिटरिंग और सोशल ऑडिट के जरिए पारदर्शिता बढ़ेगी। इसमें जल सुरक्षा, आजीविका बुनियादी ढांचा, आपदा-सुरक्षा और ग्रामीण कनेक्टिविटी जैसे कार्यों पर भी जोर दिया गया है। सीईओ श्रीमती कौर द्वारा बताया गया कि अधिनियम के तहत ग्रामीण परिवारों को प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिवस का रोजगार गारंटी प्रदान की गई है। कृषि के चरम मौसम (बुआई एवं कटाई के सीजन) में एक वर्ष में 60 दिवस कार्य-विराम का प्रावधान किया गया है, जिससे कृषि श्रम उपलब्धता सुनिश्चित हो। दैनिक मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक अथवा अधिकतम पंद्रह दिवस के भीतर किया जाना अनिवार्य है। रोजगार सृजन को चार प्राथमिक क्षेत्रों से जोड़ा गया है। जल सुरक्षा संबंधी कार्य में नहरों का निर्माण, चेक डैम, तालाबों का पुनरुद्धार और वनीकरण कार्य किये जायेंगे। मूलभूत ग्रामीण अवसंरचना ग्रामीण सड़कें, ग्राम पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केंद्र और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, आजीविका संबंधी अवसंरचना ग्रामीण हाट, अनाज भंडारण, स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लिए वर्कशेड और डेयरी इंफास्ट्रचर, चरम मौसम की घटनाओं से निपटने के लिए विशेष कार्य चकवात/बाढ़ आश्य स्थल, तटबंध और जंगल की आग प्रबंधन जैसे कार्य किये जायेंगे। सभी परिसंपत्तियों को विकसित भारत राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना स्टैक में एकीकृत किया जाएगा। ग्राम स्तर पर विकसित ग्राम पंचायत योजना के माध्यम से विकेन्द्रीकृत योजना निर्माण किया जाएगा। योजना को केंद्रीय क्षेत्र योजना से बदलकर केंद्र प्रायोजित योजना के रूप में लागू किया गया है। यदि 15 दिवस में कार्य उपलब्ध न कराया जाए तो राज्य द्वारा बेरोजगारी भत्ता देय होगा। पंचायत राज संस्थाओं को योजना कियान्वयन में प्रमुख भूमिका, जिसमें कम से कम 50 प्रतिशत कार्य लागत ग्राम पंचायतों द्वारा निष्पादित किया जायेगा। जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं कार्यकम अधिकारी योजना प्रबंधन, भुगतान एवं सामाजिक अंकेक्षण के उत्तरदायी होंगे। सामाजिक अंकेक्षण प्रत्येक छह माह में अनिवार्य किया है। डिजिटल उपस्थिति, आधार-आधारित भुगतान, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित निगरानी का प्रावधान किया गया है। यह अधिनियम ग्रामीण आय वृद्धि, जल संरक्षण, अवसंरचना सुदृढ़ीकरण, जलवायु लचीलापन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन प्रदान करता है। यह अधिनियम ग्रामीण रोजगार को अवसंरचना-केंद्रित, पारदर्शी एवं उत्तरदायी ढाँचे के अंतर्गत पुनर्संगठित करता है तथा दीर्घकालीन सतत विकास और आजीविका सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।1
- Zindagi ajeeb hai… samajhne jao to aur confuse ho jaati hai! 🤦♂️ . . #ZindagiAjeebHai #ComedyVideo #Relatable #FunnyReels #DesiComedy #LifeComedy1
- सागर जिला अधिवक्ता संघ के तत्वाधान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) सागर द्वारा न्यायालय परिसर में माननीय न्यायाधीशों एवं अधिवक्ताओं के लिए सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन रक्षक तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है। *सीपीआर प्रशिक्षण शिविर का विवरण इस प्रकार है*— दिनांक: गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026 न्यायालय परिसर, सागर उक्त कार्यक्रम में जिला प्रधान न्यायाधीश माननीय एम के शर्मा विशेष न्यायाधीश श्री प्रदीप सोनी एवं समस्त न्यायाधीश गण जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह सचिव कुंवर वीरेंद्र सिंह उपाध्यक्ष श्रीमहेंद्र सिंह साहित समस्त कार्यकारणी एव अन्य अधिवक्ता गण व आमजन उपस्थित रहे डॉ. तल्हा साद ** अध्यक्ष आईएमए डॉ. सर्वेश जैन* अध्यक्ष यूनाइटेड मेडिकल फोरम डॉ अजय सिंह सहित मेडिकल स्टाप उपस्थित रहा4
- छतरपुर जिला के ओरछा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धोरी स्थित शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर संजीव कुमार चतुर्वेदी पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हेडमास्टर द्वारा एक बच्चे के साथ अनुचित स्पर्श (बैड टच) किया गया, जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया। आरोप सामने आने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान हेडमास्टर के साथ मारपीट की भी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्थिति बिगड़ती देख हेडमास्टर ने स्वयं पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ओरछा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हेडमास्टर को अपने साथ थाने ले आई। इसके बाद ग्रामीण भी ट्रैक्टर में भरकर थाने पहुंच गए, जहां रात करीब आठ बजे तक हंगामे की स्थिति बनी रही। ग्रामीणों ने आरोपी हेडमास्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा मेडिकल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति का माहौल है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी है।1
- माइसम इंटर विलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज दमोह माइसम सीमेंट कंपनी द्वारा आयोजित इंटर विलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आज शानदार शुभारंभ हुआ। खेल भावना और क्षेत्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में क्लस्टर हेड श्री सुरेश दुबे उपस्थित रहे। गणमान्य अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: • विशिष्ट अतिथि: श्री सुंदर लाल विश्वकर्मा (अध्यक्ष, नगर पंचायत पथरिया), श्री अमित मिश्रा (थाना प्रभारी, पथरिया)। श्री मनोज पटेल (लखरौनी), श्री अजीत पटेल (मिर्जापुर), श्री धनीराम पटेल (सतापारा), श्री महेंद्र पटेल (बिलानी), श्री बाबू लाल पटेल (सूखा), श्री गोविंद पटेल (खड़ेरी)। • अन्य अतिथि: श्री सोहन राठौड़ (जनपद सदस्य), श्री नंदकिशोर चौरसिया (समाजसेवी), श्री हेमराज (पार्षद), श्री सुजीत पटेल (महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा) एवं श्री प्रभु दयाल (पार्षद)। आज के मैचों के परिणाम प्रतियोगिता के पहले दिन महिला और पुरुष दोनों वर्गों में कड़े मुकाबले देखने को मिले। आज संपन्न हुए मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे: महिला वर्ग: • मिर्जापुर बनाम बोतराई: विजेता - बोतराई पुरुष वर्ग: • टीला बनाम पथरिया: विजेता - पथरिया • केवलारी बनाम खड़ेरी: विजेता - केवलारी • करैया बनाम हिंडोरिया: विजेता - करैया • उमराही बनाम दमोह: विजेता - उमराही • बिलानी बनाम सीताराम लखरौनी: विजेता - बिलानी • मिर्जापुर बनाम खजरी: विजेता - खजरी • सतपरा बनाम बनसौली: विजेता - बनसौली कल का विशेष आकर्षण: राज्य मंत्री श्री लखन पटेल करेंगे शिरकत कल, 28 फरवरी को प्रतियोगिता का उत्साह और भी बढ़ने वाला है। कार्यक्रम में *माननीय श्री लखन पटेल जी*(राज्य मंत्री, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, स्वतंत्र प्रभार)मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों से आए युवाओं का उत्साहवर्धन करेंगे। आयोजक समिति ने समस्त खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की है।1
- हटा/राम गोपाल जी वार्ड घुराघाट में सीसी रोड और नाली निर्माण का काम 2 महीने से रुका हुआ है, जिससे वार्ड वासी परेशान हैं। नालियों में बच्चे गिर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों को कोई खबर नहीं है। इस समस्या के बारे नगर पालिका सीएमओ से बात की तो उन्होंने बताया कि अभी नगर पालिका में पैसा नहीं है1