Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवास में गैंगवार जैसा मंजर! एक की मौत, एक जिंदगी से जंग लड़ रहा, खौफनाक अंजाम
Dharmendra Yogi
देवास में गैंगवार जैसा मंजर! एक की मौत, एक जिंदगी से जंग लड़ रहा, खौफनाक अंजाम
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Dharmendra Yogi1
- बाइक पर घूम कर कन्नौद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सूने मकान को टारगेट कर नकबजनी चोरी करने वाली वाली गैंग का खुलासा आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस ने खंगाले लगभग 500 सीसीटीव्ही कैमरे ग्रामीण क्षेत्रों में घरो की रेकी कर करते थे, चोरी की वारदात चकमा देने के लिए करते थे हेलमेट और दो-तीन शर्ट का उपयोग 4 बरामद किया लाखों रूपये का चोरी गया मश्रुका कन्नौद,थाना कन्नौद क्षेत्र अंतर्गत 15 दिन के अंदर दिन में ग्रामीण क्षेत्रों में सुने मकानों में चोरी की वारदात होने से पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गहलोत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती सौम्या जैन तथा अनु विभागीय अधिकारी आदित्य तिवारी को इस प्रकार के अपराधियों के विरुद्ध कार्य योजना बनाकर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया था शुक्रवार शाम 5:00 बजे कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम किलोदापी तथा कलवार मैं हुई चोरी की घटना पर घटनास्थल का निरीक्षण तथा अपराधियों का रूट मैप ऑपरेशन त्रिनेत्र में लगे ग्रामीण क्षेत्र के 500 सीसीटीवी कैमरा के आधार पर तैयार किया गया इसके अतिरिक्त पुलिस के परंपरागत तरीकों तथा तकनीकी आधारों पर पुलिस टीम द्वारा यह पता कर लिया गया कि उक्त घटना देवास जिले के पीपलरावा के अपराधियो द्वारा की गई है पुलिस थाना कन्नौद की पुलिस टीम द्वारा कंजर डेरा पिपलरावा में दबिश दी गई परंतु आरोपी पुलिस की सूचना पाकर भागने का प्रयास किया परंतु पुलिस टीम द्वारा विशाल पिता फुलसिंह उर्फ सुनिल कंजर निवासी कंजर डेरा पिपलरावा को गिरफ्तार कर पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर थाना कन्नौद क्षेत्र के ग्राम कलवार, किलोदा पी व अन्य स्थानों पर बाइक से घूम कर ग्रामीण क्षेत्रों में जो मकान में ताला लगा होता था उसे तुरंत तोड़कर सोना चांदी की चोरी करना रेकी कर चोरी करना स्वीकार किया गया, आरोपीगण पुलिस को चकमा देने तथा पहचान छुपाने हेतु हेलमेट तथा दो-तीन शर्ट पहनते थे कुछ दूरी तय करने के बाद शर्ट वगेरा चेंज कर देते हैं परंतु पुलिस टीम को चकमा नहीं दे पाए और पकड़ में आ गए पुलिस टीम द्वारा आरोपी से लगभग 7,00000/- चोरी किया गया मशरूका बरामद किया गया, आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है, पुलिस द्वारा प्रकरण में अन्य फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में उनि राहुल रावत, प्र.आर. 599 दीपक अग्निहोत्री, आर योगेन्द्रसिंह, राजेन्द्रसिंह राजपूत व थाना पिपलरावा के उनि अरूण पिपल्दे, आर 118 अजय मालवीय, आर. 955 बलराम, आर. 416 महेन्द्र जलोदिया, आर 1030 मनोज, आर 1025 रविन्द्र सायबर सेल आरक्षक सोनू का सराहनीय योगदान रहा।2
- Post by Kartik sawariya1
- शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर हा.से. स्कूल आष्टा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने पर संस्था ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य “सफलता उत्सव” एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके पालकों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती एवं सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्था प्रधान एवं प्राचार्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी हरि नारायण शर्मा, मुकेश नामदेव, मनीष डोंगरे, राजीव गुप्ता, संजय वर्मा, नवीन शर्मा, धनगर समाज अध्यक्ष अनिल धनगर, प्रेमनारायण जायसवाल, मनोहर विश्वकर्मा, मांगीलाल सिसोदिया सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुष्पमाला एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियो ने अपने उद्बोधन्त में कहा यह सम्मान विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम का परिणाम है। शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे मजबूत आधार है, शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का समावेश ही एक सफल और आदर्श नागरिक का निर्माण करता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी । कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक संजीव दीक्षित ने किया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों ने मेधावी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।1
- सिवनी मालवा नगर में शुक्रवार शाम आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर यादव बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की यात्रा एवं जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उनके द्वारा दिए गए कुछ बयानों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। सभा को संबोधित करते हुए दामोदर यादव ने भगवान परशुराम को लेकर अपनी अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा,“मैं बाबा साहब को तो जानता हूँ, लेकिन परशुराम कौन हैं, मैं नहीं जानता। मैंने उनके बारे में कभी पढ़ा नहीं। मेरे किसी दोस्त या रिश्तेदार का नाम भी परशुराम नहीं है। मैं काल्पनिक चीजों में विश्वास नहीं रखता।” उनके इस बयान के बाद राजपूत समाज में नाराजगी देखी जा रही है। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया है। वहीं, उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की। दामोदर यादव ने कहा, “वो छतरपुर का 28 साल का लड़का जो पर्चियां निकालकर हमारे लोगों को मूर्ख बनाता था, जो कहता था कि देश में हिन्दू राष्ट्र बनाऊंगा। मैंने कहा मैं नहीं बनाने दूंगा, क्योंकि बाबा साहब ने जो संविधान लिखा है, उसमें पहले पन्ने पर ही लिखा है कि भारत पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और वही रहेगा।” इस बयान के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमा गया है। सर्व ब्राह्मण समाज सहित करणी सेना के द्वारा उक्त नेता के विरुद्ध एफआईआर कराने तथा आन्दोलन की रणनीति भी तैयार की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है और माफी की मांग उठने लगी है, जबकि कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं।1
- कम मोहन यादव भूले विधायक का नाम1
- मेरिट में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित*अचीवर्स कोचिंग क्लासेस आष्टा के छात्रों ने बनाया जिला मेरिट में स्थान* अचीवर्स कोचिंग क्लासेस के छात्र आयुष जाटव ने कक्षा 12 वीं में 476अंकों के साथ 95.2% प्राप्त कर जिला मेरिट में तृतीय स्थान प्राप्त किया साथ ही संस्था में आदित्य चंद्रवंशी ने कक्षा 12 वीं में 473 अंकों के साथ 94.6%प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया,तीसरे स्थान पर अरशान मंसूरी 470 अंकों के साथ 94% रहें। संस्था में कक्षा 10 वीं अर्शिल धाकड़ ने सर्वाधिक 473 अंक के साथ 94.6% प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया,द्वितीय स्थान ईशा मेवाड़ा ने 468 अंक के साथ 93.6% प्राप्त किया ,तृतीय स्थान यशी वैष्णव ने 458 अंक के साथ 91.6% प्राप्त किया । साथ ही कक्षा 12 वीं में संस्था के छात्र आयुष चंद्रवंशी ने केमिस्ट्री विषय में सर्वाधिक 97/100 अंक अर्जित कर संस्था का नाम गोरवान्वित किया । विद्यार्थियों की इस सफलता पर संस्था संचालक के डी बैरागी सर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी साथ ही संस्था संचालक ने बताया कि संस्था के विद्यार्थी लगातार विगत चार वर्षों से राज्य तथा जिला मेरिट में मुकाम हासिल कर लगातार बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है ।1
- सीएम के दौरे से पहले आशा-उषा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने थाने में किया बंद, गेट पर लगाया ताला मुख्यमंत्री मोहन यादव के सिवनी मालवा आगमन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन द्वारा आशा और उषा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दर्जनों आशा-उषा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना परिसर में बंद कर दिया, यहां तक कि थाने के गेट पर ताला भी लगा दिया गया। इस कार्रवाई से नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा करने से पहले ही रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया गया था और कहा गया कि एसडीएम उनसे चर्चा करना चाहते हैं। लेकिन वहां से उन्हें सीधे थाने ले जाकर बंद कर दिया गया। आशा-उषा कार्यकर्ताओं की जिला अध्यक्ष बबीता चौबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहती थीं। उन्होंने विधायक और अधिकारियों के माध्यम से भी अपनी बात पहुंचाई थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गुमराह कर थाने लाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस उनके घर तक पहुंची और बाद में अस्पताल से उन्हें थाने लाकर गेट बंद कर दिया गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं।1