Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या धाम स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के भव्य दर्शन में मंदिर का धार्मिक वातावरण देखने को मिलता है। इस मंदिर से जुड़ी प्रसिद्ध धार्मिक मान्यता है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने से पहले हनुमानजी के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है।
G19 TV मानवाधिकार क्रांति
अयोध्या धाम स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के भव्य दर्शन में मंदिर का धार्मिक वातावरण देखने को मिलता है। इस मंदिर से जुड़ी प्रसिद्ध धार्मिक मान्यता है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने से पहले हनुमानजी के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अयोध्या जिले के थाना हैदरगंज अंतर्गत सिंहोरिया गांव निवासी बृजेश कुमार वर्मा ने उपजिलाधिकारी बीकापुर को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि गांव पूरबपट्टी स्थित गाटा संख्या 571 की जमीन उन्होंने अपनी पत्नी शोभावती के नाम बैनामा कराई है, जिसका नाम खतौनी में भी दर्ज हो चुका है। इस जमीन के बंटवारे का मुकदमा उपजिलाधिकारी बीकापुर के न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पवन, अनूप, प्रेम और अवधेश दबंगई पर आमादा होकर जबरन एक मीटर जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराने की कोशिश कर रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षीगण के दबाव के कारण स्थानीय हैदरगंज थाने में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने अपनी शिकायत में मांग की है कि उनके कब्जे वाली जमीन पर विपक्षीगण को कब्जा करने से रोका जाए। पीड़ित की शिकायत पर उपजिलाधिकारी बीकापुर द्वारा संबंधित थाने को आवश्यक कार्यवाही करने का आदेश दिया गया है। ऐसे में पीड़ित को कब और कैसे न्याय मिलेगा, इसका इंतजार है।2
- अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहोरिया गांव निवासी बृजेश कुमार वर्मा ने उपजिलाधिकारी बीकापुर को शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि गांव पूरबपट्टी स्थित गाटा संख्या 571 में उन्होंने अपनी पत्नी शोभावती के नाम बैनामा कराया है, जिसकी खारिज-दाखिल भी खतौनी में दर्ज हो चुकी है। इस संपत्ति के बंटवारे का मुकदमा उपजिलाधिकारी बीकापुर के न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद विपक्षी पवन, अनूप, प्रेम और अवधेश दबंगई और फौजदारी पर आमादा होकर जबरन एक मीटर जमीन पर कब्जा कर निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। मामले में पीड़ित बृजेश कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि उपजिलाधिकारी बीकापुर द्वारा हैदरगंज थाने को स्पष्ट आदेश दिया गया है कि विवादित भूमि पर किसी प्रकार का परिवर्तन न हो और शांति व्यवस्था बनाए रखी जाए। इसके बावजूद विपक्षियों के दबाव में स्थानीय हैदरगंज थाने में पीड़ित की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद भी पीड़ित को न्याय नहीं मिल पा रहा है और वह लगातार इंसाफ मिलने का इंतजार कर रहा है।3
- अयोध्या धाम स्थित प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के भव्य दर्शन में मंदिर का धार्मिक वातावरण देखने को मिलता है। इस मंदिर से जुड़ी प्रसिद्ध धार्मिक मान्यता है कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने से पहले हनुमानजी के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है।1
- अयोध्या शहर स्थित अरबिंद आश्रम में विकसित 'ग्रीन टेंपल' का उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और आध्यात्मिक चेतना का समन्वय आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। ग्रीन टेंपल जैसी पहल प्रकृति के प्रति लोगों में संवेदनशीलता बढ़ाती है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित व संतुलित जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए अरबिंद आश्रम परिवार के इस प्रयास की सराहना की। आश्रम के व्यवस्थापक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रीन टेंपल की स्थापना का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जैव विविधता के संवर्धन और प्राकृतिक जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि आश्रम भविष्य में भी ऐसे जनजागरण कार्यक्रम चलाता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर अरविंद दर्शन के मर्मज्ञ राहुल सिंह चौहान, आश्रम के श्रद्धालु और कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।2
- दिल्ली में छात्रों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के आह्वान पर 25 जुलाई को सुबह 10:00 बजे अयोध्या में जिला मुख्यालय पर विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं, युवाओं, छात्रों एवं सामाजिक न्याय में विश्वास रखने वाले नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है। मामले में मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता सूरज चौधरी ने कहा कि छात्रों के साथ हो रहे कथित अन्याय के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना प्रत्येक जागरूक नागरिक की जिम्मेदारी है। वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष एवं बीकापुर विधानसभा प्रत्याशी देवेश कुमार पिंटू ने छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी वर्गों से एकजुट होने का आह्वान किया और समर्थकों से समय पर पहुंचकर शांतिपूर्ण व अनुशासित ढंग से प्रदर्शन में भाग लेने को कहा। पार्टी नेताओं के अनुसार, प्रदर्शन के उपरांत जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन में छात्रों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की जाएगी।1
- अयोध्या जनपद के महाराजगंज थाना क्षेत्र से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के खंभे पर न्याय की माँग को लेकर एक युवक चढ़ गया। यह युवक अंबेडकर नगर जनपद के भीटी थाना क्षेत्र का निवासी है।1