logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निष्पक्ष मतगणना – पारदर्शी परिणाम” : नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर काउंटिंग स्टाफ का प्रशिक्षण संपन्न गुमला: आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज अनुमंडल कार्यालय सभागार, गुमला एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सभागार में काउंटिंग स्टाफ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतगणना से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान मतगणना प्रक्रिया, राउंडवार परिणाम संधारण, प्रपत्रों की सही प्रविष्टि, अभ्यर्थियों/एजेंटों की उपस्थिति में पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षकों द्वारा मतगणना कक्ष की व्यवस्था, स्ट्रॉन्ग रूम से सामग्री प्राप्ति, सील सत्यापन, परिणाम पत्रक संधारण एवं मतगणना के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, मतगणना कार्य के दौरान अनुशासन, गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी प्रतिनियुक्त कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सजगता एवं पारदर्शिता के साथ करें, ताकि नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना प्रक्रिया त्रुटिरहित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। जिला प्रशासन नगर निकाय चुनाव 2026 के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण कर रहा है तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान मुख्य रूप से अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR गुमला राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, जनरल ऑब्जर्वर सामान्य प्रेक्षक नगर परिषद क्षेत्र गुमला, कमला कांत गुप्ता उपस्थित रहें।।

1 hr ago
user_राहुल कुमार
राहुल कुमार
Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
1 hr ago
62732c2a-4d04-4c83-bdc6-96b56f5f4833

निष्पक्ष मतगणना – पारदर्शी परिणाम” : नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर काउंटिंग स्टाफ का प्रशिक्षण संपन्न गुमला: आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज अनुमंडल कार्यालय सभागार, गुमला एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय सभागार में काउंटिंग स्टाफ का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

a900f748-0e37-491c-83a0-f7cdf8b3241e

गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतगणना से संबंधित सभी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान मतगणना प्रक्रिया, राउंडवार परिणाम संधारण, प्रपत्रों की सही प्रविष्टि, अभ्यर्थियों/एजेंटों की उपस्थिति में पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षकों द्वारा मतगणना कक्ष की व्यवस्था, स्ट्रॉन्ग रूम से सामग्री प्राप्ति, सील सत्यापन, परिणाम पत्रक संधारण एवं मतगणना के

c4596c3b-7810-42b7-9bb8-c3a5d6807047

दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, मतगणना कार्य के दौरान अनुशासन, गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी प्रतिनियुक्त कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सजगता एवं पारदर्शिता के साथ करें, ताकि नगर निकाय चुनाव 2026 की मतगणना प्रक्रिया त्रुटिरहित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो

e5550ff0-55c1-4a69-8661-9807a3049629

सके। जिला प्रशासन नगर निकाय चुनाव 2026 के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण कर रहा है तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान मुख्य रूप से अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, DCLR गुमला राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, जनरल ऑब्जर्वर सामान्य प्रेक्षक नगर परिषद क्षेत्र गुमला, कमला कांत गुप्ता उपस्थित रहें।।

More news from झारखंड and nearby areas
  • जारी थाना क्षेत्र के डुमरटोली में एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।जानकारी देते हुए शाम 5.30 बजे बताया गया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब तीनों युवक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे और रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चचालि निवासी अरुण मिंज इक्कीस वर्ष एवं युसन मिंज बाईस वर्ष को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि प्रीतम कुजूर को हल्की खरोंचें लगी हैं। बताया गया कि तीनों युवक सीकरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।इसी दौरान डुमरटोली के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे लगभग सात फीट गहरे गड्ढेनुमा खेत में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल जारी थाना प्रभारी सन्नी कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्वयं मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर पहुंचाया।हालांकि जब घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया, उस समय वहां कोई भी डॉक्टर ओर सीएचओ उपस्थित नहीं थे। ऐसे में एनएम ओर जेएनएम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।चिकित्सकों ने अरुण मिंज और यूसन मिंज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया।बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर लंबे समय से चिकित्सकों की कमी और अव्यवस्था को लेकर चर्चा में रहा है। ग्रामीण का कहना है कि यहां डॉक्टर से मिलने के लिए कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। ताजा घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
    4
    जारी थाना क्षेत्र के डुमरटोली में एक गंभीर सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए।जानकारी देते हुए शाम 5.30 बजे बताया गया कि यह दुर्घटना उस समय हुई जब तीनों युवक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे और रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चचालि निवासी अरुण मिंज इक्कीस वर्ष एवं युसन मिंज बाईस वर्ष को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि प्रीतम कुजूर को हल्की खरोंचें लगी हैं। बताया गया कि तीनों युवक सीकरी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।इसी दौरान डुमरटोली के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे लगभग सात फीट गहरे गड्ढेनुमा खेत में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीण दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा तत्काल जारी थाना प्रभारी सन्नी कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी स्वयं मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए अपनी गाड़ी से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर पहुंचाया।हालांकि जब घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर लाया गया, उस समय वहां कोई भी डॉक्टर ओर  सीएचओ उपस्थित नहीं थे। ऐसे में एनएम ओर जेएनएम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।चिकित्सकों ने अरुण मिंज और यूसन मिंज की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, गुमला रेफर कर दिया।बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर लंबे समय से चिकित्सकों की कमी और अव्यवस्था को लेकर चर्चा में रहा है। ग्रामीण का कहना है कि यहां डॉक्टर से मिलने के लिए कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। ताजा घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • *13 वर्षीय विकलांग नाबालिक से तांत्रिक ने कई बार किया था दुष्कर्म, विकलांग नाबालिक हुई थी गर्भवती, कोर्ट ने तांत्रिक को सुनाई फांसी की सजा* गुमला। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चार सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो गुमला संजीव भाटिया की अदालत ने गुमला जिले के 13 वर्षीय विकलांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित हजारीबाग ईचाक निवासी तांत्रिक संजय विश्वकर्मा को पोक्सो छह के तहत फांसी की सजा सुनाई है। इसके अलावा धारा 376 (3) के तहत आजीवन कारावास की सजा व एक लाख रूपये का जुर्माना, धारा 420 के तहत सात साल की सजा व 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। घटना जनवरी 2022 की है। आरोपित संजय विश्वकर्मा पीड़िता के परिजनों को विश्वास में ले लिया और उसकी बेटी को पूरी तरह से ठीक करने की बात कही। इस दौरान आरोपित ने उसके परिजनों के कहा कि तुम्हारी बेटी के साथ रात में मैं एक कमरे में रहूंगा और उसे झांड फूंक करूगा। इसके बाद आरोपित करीब महिनों तक विकलांग नाबालिग के साथ रात में दुष्कर्म करते रहा। जिसकी जानकारी नाबालिग के परिजनों को नहीं हुई। इधर कुछ समय बाद तांत्रिक उसके घर से चला गया। इधर 26 अगस्त 2022 को नाबालिग की असमान्य स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसका मेडिकल करवाया। जिससे पुष्टि हुई कि वह गर्भवती है। जिसके बाद पूरा मामला का पता चल पाया। इसके उपरांत नाबालिग के पिता ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया। बाइट:-सुधीर टोप्पो,पीपी पोस्को।
    3
    *13 वर्षीय विकलांग नाबालिक से तांत्रिक ने कई बार किया था दुष्कर्म, विकलांग नाबालिक हुई थी गर्भवती, कोर्ट ने तांत्रिक को सुनाई फांसी की सजा*
गुमला। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चार सह विशेष न्यायाधीश पोक्सो गुमला संजीव भाटिया की अदालत ने गुमला जिले के 13 वर्षीय विकलांग नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपित हजारीबाग ईचाक निवासी तांत्रिक संजय विश्वकर्मा को पोक्सो छह के तहत फांसी की सजा सुनाई है। इसके अलावा धारा 376 (3) के तहत आजीवन कारावास की सजा व एक लाख रूपये का जुर्माना, धारा 420 के तहत सात साल की सजा व 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया है। घटना जनवरी 2022 की है। आरोपित संजय विश्वकर्मा पीड़िता के परिजनों को विश्वास में ले लिया और उसकी बेटी को पूरी तरह से ठीक करने की बात कही। इस दौरान आरोपित ने उसके परिजनों के कहा कि तुम्हारी बेटी के साथ रात में मैं एक कमरे में रहूंगा और उसे झांड फूंक करूगा। इसके बाद आरोपित करीब महिनों तक विकलांग नाबालिग के साथ रात में दुष्कर्म करते रहा। जिसकी जानकारी नाबालिग के परिजनों को नहीं हुई। इधर कुछ समय बाद तांत्रिक उसके घर से चला गया। इधर 26 अगस्त 2022 को नाबालिग की असमान्य स्थिति को देखते हुए परिजनों ने उसका मेडिकल करवाया। जिससे पुष्टि हुई कि वह गर्भवती है। जिसके बाद पूरा मामला का पता चल पाया। इसके उपरांत नाबालिग के पिता ने आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाया।
बाइट:-सुधीर टोप्पो,पीपी पोस्को।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • लोहरदगा के अध्यक्ष उम्मीदवार का विचार सुनिए?#election #latestnews #chunav #shorts #viral #shortvideo
    1
    लोहरदगा के अध्यक्ष उम्मीदवार का विचार सुनिए?#election #latestnews #chunav #shorts #viral #shortvideo
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • बड़ी खबर! चंदवा हाथी के झुंड पर कहर बनकर टूटा ट्रेन.... चपेट में आने से 1 हाथी गंभीर रूप से हुआ घायल घटना के बाद से झुंड हुआ उग्र गांव में दहशत का माहौल। चंदवा टोरी रेलवे लाइन पर हाथियों का झुंड गुजर रहा था अचानक ट्रेन पहुंच गई और हाथियों की झुंड से टकरा गई जिससे एक हाथी घायल हो गया। हाथी की घायल होने से झुंड उग्र हो गया और गांव ओर मुभ कर गया है जिससे गांवों में दहशत का माहौल है।
    1
    बड़ी खबर! 
चंदवा
हाथी के झुंड पर कहर बनकर टूटा ट्रेन.... चपेट में आने से 1 हाथी गंभीर रूप से हुआ घायल घटना के बाद से झुंड हुआ उग्र गांव में दहशत का माहौल।
चंदवा टोरी रेलवे लाइन पर हाथियों का झुंड गुजर रहा था अचानक ट्रेन पहुंच गई और हाथियों की झुंड से टकरा गई जिससे एक हाथी घायल हो गया। हाथी की घायल होने से झुंड उग्र हो गया और गांव ओर मुभ कर गया है जिससे गांवों में दहशत का माहौल है।
    user_𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    𝑅 𝑃 𝑆𝐼𝑁𝐺𝐻 𝑃𝑅𝐸𝑆𝑆
    पत्रकार गारू, लातेहार, झारखंड•
    19 hrs ago
  • नागपुरी संस्कृति कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ उठाया लुप्त सुदूरवर्ती इलाके के चंदवा गढ़गांव में आयोजन हुआ लोक नागपुरी
    1
    नागपुरी संस्कृति कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ उठाया लुप्त सुदूरवर्ती इलाके के चंदवा गढ़गांव में आयोजन हुआ लोक नागपुरी
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • दिन प्रतिदिन हम सभी देखते आ रहे है जो गांव एवं आदिवासी क्षेत्र में हो रही विकास कार्य जैसे सड़क निर्माण इनकी बात करे तो बहुत ही ज्यादा घटिया तरीकों से सड़क की निर्माण की जाती है इसके जिम्मेदार आख़िर कोन है । वहा के निवासी, ठेकेदार या फिर सरकार या फिर सीधे सीधे बोले ऊपर से नीचे तक की 20–25 % वाली सिस्टम जो चलते आ रही हैं।। आख़िर कोन???
    1
    दिन प्रतिदिन हम सभी देखते आ रहे है जो गांव एवं आदिवासी क्षेत्र में हो रही विकास कार्य जैसे सड़क निर्माण इनकी बात करे तो बहुत ही ज्यादा घटिया तरीकों से सड़क की निर्माण की जाती है इसके जिम्मेदार आख़िर कोन है । वहा के निवासी, ठेकेदार या फिर सरकार या फिर सीधे सीधे बोले ऊपर से नीचे तक की 20–25 % वाली सिस्टम जो चलते आ रही हैं।। आख़िर कोन???
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    बगीचा, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार गुमला जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार माइकिंग कर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत पटेल चौक, थाना चौक, उर्मी चौक, समाहरणालय चौक एवं टावर चौक सहित अन्य व्यस्त स्थानों पर माइक लगवाकर सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है। वहां से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।उपायुक्त ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए केवल विधिक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि व्यापक जनजागरूकता भी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।उक्त अभियान जिला परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा टीम द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जैयवासवल के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। टीम द्वारा नियमित रूप से विभिन्न स्थलों पर निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।जिले के सभी नागरिकों से आग्रह है कि सड़क पर सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें तथा “सुरक्षित सड़क – सुरक्षित जीवन” के संकल्प को साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करें।
    2
    गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार गुमला जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के प्रमुख चौक-चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार माइकिंग कर आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत पटेल चौक, थाना चौक, उर्मी चौक, समाहरणालय चौक एवं टावर चौक सहित अन्य व्यस्त स्थानों पर माइक लगवाकर सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों का प्रसारण किया जा रहा है। वहां से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को सीट बेल्ट लगाने, दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।उपायुक्त ने कहा  कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए केवल विधिक कार्रवाई ही नहीं, बल्कि व्यापक जनजागरूकता भी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।उक्त अभियान जिला परिवहन विभाग की सड़क सुरक्षा टीम द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जैयवासवल के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। टीम द्वारा नियमित रूप से विभिन्न स्थलों पर निरीक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।जिले के  सभी नागरिकों से आग्रह है कि सड़क पर सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें तथा “सुरक्षित सड़क – सुरक्षित जीवन” के संकल्प को साकार करने में अपना सहयोग प्रदान करें।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    1 hr ago
  • चैनपुर : रामपुर पंचायत के झर गांव में भव्य वन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम झर गांव को मिले 158 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा की खुशी और इसके संरक्षण के संकल्प को लेकर आयोजित किया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हुई। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, कुरूमगढ़ वनपाल बिजेंद्र जी, विवेक खलखो और फिया फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक ललित कुमार महतो को ग्रामीणों ने 'नदी दीपा' से पैर पखार कर मंच तक लाया। सभी अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान राजेश एक्का उन्होंने कहा कि 158 एकड़ का सामुदायिक वन पट्टा मिलना गांव के लिए गौरव की बात है। झारखंड में पेसा कानून लागू होने से हमें अपना अधिकार मिला है, अब जंगल को संजोना हमारी जिम्मेदारी है।प्रखंड समन्वयक ललित कुमार महतो उन्होंने बताया कि चैनपुर में कड़े संघर्ष के बाद यह पट्टा मिला है। इसमें जिला उपायुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी और जिला कल्याण पदाधिकारी का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अधिकार मिलने के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी है। जिला परिषद मेरी लकड़ा उन्होंने "जंगल हमारा है" के नारे के साथ ग्रामीणों में उत्साह भरा और भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।वनपाल बिजेंद्र जी और ललित महतो ने ग्रामीणों को जंगल की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई। शपथ के जंगल में किसी भी हाल में आग नहीं लगाना हरे पेड़ों की कटाई पर पूर्ण रोक सामुदायिक प्रबंधन योजना के तहत गांव के विकास और जंगल संरक्षण में सहयोग।इस अवसर पर कृषि विभाग की ओर से 10 किसानों को बीज वितरण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ऊषा सरिता मिंज द्वारा जंगल रक्षा और प्रबंधन के तकनीकी पहलुओं को साझा किया गया।कार्यक्रम में बेदोरा पंचायत समन्वयक ऊषा सरिता मिंज, संजय टोप्पो, अमरेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान मिखाईल टोप्पो, रजनी केरकेट्टा, नीलम इक्का, कमल कुजूर, पोलिकर टोप्पो, आलखमणि इक्का, मंजू तिग्गा और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    4
    चैनपुर : रामपुर पंचायत के झर गांव में भव्य वन महोत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम झर गांव को मिले 158 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा की खुशी और इसके संरक्षण के संकल्प को लेकर आयोजित किया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ हुई। मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, कुरूमगढ़ वनपाल बिजेंद्र जी, विवेक खलखो और फिया फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक ललित कुमार महतो को ग्रामीणों ने 'नदी दीपा' से पैर पखार कर मंच तक लाया। सभी अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान राजेश एक्का उन्होंने कहा कि 158 एकड़ का सामुदायिक वन पट्टा मिलना गांव के लिए गौरव की बात है। झारखंड में पेसा  कानून लागू होने से हमें अपना अधिकार मिला है, अब जंगल को संजोना हमारी जिम्मेदारी है।प्रखंड समन्वयक ललित कुमार महतो उन्होंने बताया कि चैनपुर में कड़े संघर्ष के बाद यह पट्टा मिला है। इसमें जिला उपायुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी और जिला कल्याण पदाधिकारी का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि अधिकार मिलने के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ी है। जिला परिषद मेरी लकड़ा  उन्होंने "जंगल हमारा है" के नारे के साथ ग्रामीणों में उत्साह भरा और भविष्य में भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।वनपाल बिजेंद्र जी और ललित महतो ने ग्रामीणों को जंगल की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई। शपथ के जंगल में किसी भी हाल में आग नहीं लगाना हरे पेड़ों की कटाई पर पूर्ण रोक सामुदायिक प्रबंधन योजना के तहत गांव के विकास और जंगल संरक्षण में सहयोग।इस अवसर पर कृषि विभाग की ओर से 10 किसानों को बीज वितरण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में ऊषा सरिता मिंज द्वारा जंगल रक्षा और प्रबंधन के तकनीकी पहलुओं को साझा किया गया।कार्यक्रम में बेदोरा पंचायत समन्वयक ऊषा सरिता मिंज, संजय टोप्पो, अमरेंद्र प्रसाद, ग्राम प्रधान मिखाईल टोप्पो, रजनी केरकेट्टा, नीलम इक्का, कमल कुजूर, पोलिकर टोप्पो, आलखमणि इक्का, मंजू तिग्गा और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • अध्यक्ष प्रत्याशी ब्रिजिट कांति टोप्पो ने चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा नगर के विकास का तैयार है प्लान गुमला में नगर परिषद चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षा का क्षेत्र में लंबे समय तक जुड़े रहने वाली ब्रिज कांति टोप्पो उर्फ कांति दीदी भी लगातार जनसंपर्क अभियान में है। वे लगातार विभिन्न वार्डों में जाकर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रही हैं। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। कांति दीदी कहती है कि जनता अगर सेवा का मौका देती है तो गुमला नगर के विकास का प्लान तैयार है सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए काम किया जाएगा। बाइट, ब्रिजिट कांति टोप्पो उर्फ कांति दीदी, अध्यक्ष प्रत्याशी, गुमला नगर परिषद।
    4
    अध्यक्ष प्रत्याशी ब्रिजिट कांति टोप्पो ने चलाया जनसंपर्क अभियान, कहा नगर के विकास का तैयार है प्लान
गुमला में नगर परिषद चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। शिक्षा का क्षेत्र में लंबे समय तक जुड़े रहने वाली ब्रिज कांति टोप्पो उर्फ कांति दीदी भी लगातार जनसंपर्क अभियान में है। वे लगातार विभिन्न वार्डों में जाकर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रही हैं। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की। कांति दीदी कहती है कि जनता अगर सेवा का मौका देती है तो गुमला नगर के विकास का प्लान तैयार है सभी वर्गों का ख्याल रखते हुए काम किया जाएगा।
बाइट, ब्रिजिट कांति टोप्पो उर्फ कांति दीदी, अध्यक्ष प्रत्याशी, गुमला नगर परिषद।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.