Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामदेवरा मेले की तैयारियों को लेकर डीआरएम ने पोकरण स्टेशन का लिया जायजा रामदेवरा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने रविवार को जैसलमेर दौरे के दौरान रामदेवरा मेले के दृष्टिगत पोकरण रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की तैयारियों,भीड़ प्रबंधन,यात्री सुविधाओं,अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की संभावनाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
JOURNALIST C.R.DEVPAL
रामदेवरा मेले की तैयारियों को लेकर डीआरएम ने पोकरण स्टेशन का लिया जायजा रामदेवरा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने रविवार को जैसलमेर दौरे के दौरान रामदेवरा मेले के दृष्टिगत पोकरण रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की तैयारियों,भीड़ प्रबंधन,यात्री सुविधाओं,अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की संभावनाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रामदेवरा मेले की तैयारियों को लेकर डीआरएम ने पोकरण स्टेशन का लिया जायजा रामदेवरा। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने रविवार को जैसलमेर दौरे के दौरान रामदेवरा मेले के दृष्टिगत पोकरण रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की संभावित बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे की तैयारियों,भीड़ प्रबंधन,यात्री सुविधाओं,अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन की संभावनाओं तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।1
- विकास के दावों के बीच झोपड़ी में स्कूल! भाटी ने सरकार से पूछा—सीमा के बच्चों का क्या कसूर? बाड़मेर। देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सीमावर्ती गांवों की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला या उपखंड मुख्यालय के बजाय भारत-पाकिस्तान सीमा से महज 15 किलोमीटर दूर थानाणी गांव के उस सरकारी स्कूल में मनाया, जहां पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई आज भी एक झोपड़ी में हो रही है। भाटी ने इसी झोपड़ी में ध्वजारोहण कर बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ राजस्थान को ‘राइजिंग’ और भारत को विकसित बनाने की बात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सीमा से सटे गांवों में बच्चों को पक्का स्कूल भवन तक उपलब्ध नहीं है। भाटी का सीधा सवाल—क्या सीमा के बच्चों का कोई गुनाह है? भाटी ने कहा कि जयपुर और दिल्ली में बैठे जिम्मेदार लोग क्या अपने बच्चों को ऐसी झोपड़ी में पढ़ने भेजेंगे? अगर नहीं, तो फिर सीमावर्ती गांवों के इन बच्चों का क्या कसूर है? उन्होंने कहा कि सरकारें बदलती रहीं, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों आते-जाते रहे, लेकिन इन गांवों के बच्चों की बुनियादी जरूरतें आज भी अधूरी हैं। जब देश चांद तक पहुंचने और विश्व गुरु बनने की बात कर रहा है, तब सीमा पर रहने वाले बच्चों को पक्की छत और बेहतर शिक्षा तक नहीं मिल पा रही। 2022 में शुरू हुआ स्कूल, आज भी झोपड़ी में पढ़ाई राजकीय प्राथमिक विद्यालय थानाणी, ग्राम पंचायत द्राभा, गडरारोड ब्लॉक में वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। स्कूल शुरू होने के बाद से अब तक इसका संचालन एक झोपड़ी में ही हो रहा है। यहां करीब 20 से 25 बच्चे पहली से पांचवीं तक पढ़ते हैं और फिलहाल एक ही शिक्षक कार्यरत है। स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल पहुंचे भाटी ने बच्चों से बातचीत की और स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चों ने भारत माता के जयकारे लगाए और उनके साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। दो स्कूलों के लिए 12 लाख रुपए की अनुशंसा भाटी ने भवन विहीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय थानाणी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय डबली में कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए विधायक कोष से 6-6 लाख रुपए, कुल 12 लाख रुपए की अनुशंसा की। थानाणी गांव में बिजली व्यवस्था के लिए विधायक कोष से 8.5 लाख रुपए पहले ही जारी किए जा चुके हैं। दोनों स्कूलों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण भी करवाया जाएगा। भाटी ने कहा कि सीमा को मजबूत करने की बात सिर्फ जवानों और सुरक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए। सीमा पर रहने वाली नई पीढ़ी को मजबूत, शिक्षित और सुविधासंपन्न बनाना भी उतना ही जरूरी है। जब सीमा के बच्चों के सिर पर पक्की छत नहीं होगी, तब ‘विकसित भारत’ के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। #NewsUpdate #newstoday #breakingnewstoday1
- कांग्रेस में वंदे मातरम पर घमासान! | Vande Mataram | देखिए Poochta Hai Bharat में ऐश्वर्य का ऐजेंडा प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी देश के तिरगा ध्वज को सलामी1
- Post by Bhom singh bhati1
- भंवरी देवी हत्याकांड: 18 अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान, किशनाराम बिश्नोई बोले—आंदोलन होगा तेज फलोदी से इस वक्त की बड़ी खबर। भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन अब और तेज होने जा रहा है। पूर्व लोहावट विधायक किशनाराम बिश्नोई ने 18 अगस्त को कलेक्टर का घेराव करने का ऐलान किया है। भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच पूर्व लोहावट विधायक किशनाराम बिश्नोई ने बड़ा ऐलान किया है। किशनाराम बिश्नोई ने कहा कि 18 अगस्त को फलोदी जिला मुख्यालय पर आंदोलन तेज किया जाएगा और कलेक्टर का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भंवरी देवी हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। अब 18 अगस्त को होने वाले कलेक्टर घेराव को लेकर प्रशासन और पुलिस की तैयारियों पर सभी की नजरें रहेंगी।1
- बालोतरा में मातृशक्ति मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया बालोतरा। बालोतरा में पूर्व पार्षद के निवास स्थल पर मातृशक्ति ने मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया।4
- Mausam Ne Badli karva t kisanon ke man mein Khushi ki lahar kisanon ke liye khushki baat hai Mausam ke hisab se bahut acchi barish hone wali Hai1
- पुलिस लाइन जैसलमेर में पानी की सप्लाई व्यवस्था को सुदृढ करने के क्रम में नई जीएलआर का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित,विधायक छोटू सिंह भाटी, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे सहित गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित रहे1