logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

16 hrs ago
user_Bhom singh bhati
Bhom singh bhati
फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
16 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Bhom singh bhati
    1
    Post by Bhom singh bhati
    user_Bhom singh bhati
    Bhom singh bhati
    फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • भंवरी देवी हत्याकांड: 18 अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान, किशनाराम बिश्नोई बोले—आंदोलन होगा तेज फलोदी से इस वक्त की बड़ी खबर। भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन अब और तेज होने जा रहा है। पूर्व लोहावट विधायक किशनाराम बिश्नोई ने 18 अगस्त को कलेक्टर का घेराव करने का ऐलान किया है। भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच पूर्व लोहावट विधायक किशनाराम बिश्नोई ने बड़ा ऐलान किया है। किशनाराम बिश्नोई ने कहा कि 18 अगस्त को फलोदी जिला मुख्यालय पर आंदोलन तेज किया जाएगा और कलेक्टर का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भंवरी देवी हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। अब 18 अगस्त को होने वाले कलेक्टर घेराव को लेकर प्रशासन और पुलिस की तैयारियों पर सभी की नजरें रहेंगी।
    1
    भंवरी देवी हत्याकांड: 18 अगस्त को कलेक्ट्रेट घेराव का ऐलान, किशनाराम बिश्नोई बोले—आंदोलन होगा तेज
फलोदी से इस वक्त की बड़ी खबर। भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन अब और तेज होने जा रहा है। पूर्व लोहावट विधायक किशनाराम बिश्नोई ने 18 अगस्त को कलेक्टर का घेराव करने का ऐलान किया है।
भंवरी देवी बिश्नोई हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आंदोलन लगातार जारी है। इसी बीच पूर्व लोहावट विधायक किशनाराम बिश्नोई ने बड़ा ऐलान किया है।
किशनाराम बिश्नोई ने कहा कि 18 अगस्त को फलोदी जिला मुख्यालय पर आंदोलन तेज किया जाएगा और कलेक्टर का घेराव किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भंवरी देवी हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।
अब 18 अगस्त को होने वाले कलेक्टर घेराव को लेकर प्रशासन और पुलिस की तैयारियों पर सभी की नजरें रहेंगी।
    user_Sachin vyas
    Sachin vyas
    Journalist फलोदी, जोधपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • विकास के दावों के बीच झोपड़ी में स्कूल! भाटी ने सरकार से पूछा—सीमा के बच्चों का क्या कसूर? बाड़मेर। देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सीमावर्ती गांवों की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला या उपखंड मुख्यालय के बजाय भारत-पाकिस्तान सीमा से महज 15 किलोमीटर दूर थानाणी गांव के उस सरकारी स्कूल में मनाया, जहां पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई आज भी एक झोपड़ी में हो रही है। भाटी ने इसी झोपड़ी में ध्वजारोहण कर बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ राजस्थान को ‘राइजिंग’ और भारत को विकसित बनाने की बात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सीमा से सटे गांवों में बच्चों को पक्का स्कूल भवन तक उपलब्ध नहीं है। भाटी का सीधा सवाल—क्या सीमा के बच्चों का कोई गुनाह है? भाटी ने कहा कि जयपुर और दिल्ली में बैठे जिम्मेदार लोग क्या अपने बच्चों को ऐसी झोपड़ी में पढ़ने भेजेंगे? अगर नहीं, तो फिर सीमावर्ती गांवों के इन बच्चों का क्या कसूर है? उन्होंने कहा कि सरकारें बदलती रहीं, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों आते-जाते रहे, लेकिन इन गांवों के बच्चों की बुनियादी जरूरतें आज भी अधूरी हैं। जब देश चांद तक पहुंचने और विश्व गुरु बनने की बात कर रहा है, तब सीमा पर रहने वाले बच्चों को पक्की छत और बेहतर शिक्षा तक नहीं मिल पा रही। 2022 में शुरू हुआ स्कूल, आज भी झोपड़ी में पढ़ाई राजकीय प्राथमिक विद्यालय थानाणी, ग्राम पंचायत द्राभा, गडरारोड ब्लॉक में वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। स्कूल शुरू होने के बाद से अब तक इसका संचालन एक झोपड़ी में ही हो रहा है। यहां करीब 20 से 25 बच्चे पहली से पांचवीं तक पढ़ते हैं और फिलहाल एक ही शिक्षक कार्यरत है। स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल पहुंचे भाटी ने बच्चों से बातचीत की और स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चों ने भारत माता के जयकारे लगाए और उनके साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। दो स्कूलों के लिए 12 लाख रुपए की अनुशंसा भाटी ने भवन विहीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय थानाणी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय डबली में कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए विधायक कोष से 6-6 लाख रुपए, कुल 12 लाख रुपए की अनुशंसा की। थानाणी गांव में बिजली व्यवस्था के लिए विधायक कोष से 8.5 लाख रुपए पहले ही जारी किए जा चुके हैं। दोनों स्कूलों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण भी करवाया जाएगा। भाटी ने कहा कि सीमा को मजबूत करने की बात सिर्फ जवानों और सुरक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए। सीमा पर रहने वाली नई पीढ़ी को मजबूत, शिक्षित और सुविधासंपन्न बनाना भी उतना ही जरूरी है। जब सीमा के बच्चों के सिर पर पक्की छत नहीं होगी, तब ‘विकसित भारत’ के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। #NewsUpdate #newstoday #breakingnewstoday
    1
    विकास के दावों के बीच झोपड़ी में स्कूल! भाटी ने सरकार से पूछा—सीमा के बच्चों का क्या कसूर?
बाड़मेर। देश आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन सीमावर्ती गांवों की तस्वीर इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जिला या उपखंड मुख्यालय के बजाय भारत-पाकिस्तान सीमा से महज 15 किलोमीटर दूर थानाणी गांव के उस सरकारी स्कूल में मनाया, जहां पहली से पांचवीं तक की पढ़ाई आज भी एक झोपड़ी में हो रही है।
भाटी ने इसी झोपड़ी में ध्वजारोहण कर बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और सरकार की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ राजस्थान को ‘राइजिंग’ और भारत को विकसित बनाने की बात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सीमा से सटे गांवों में बच्चों को पक्का स्कूल भवन तक उपलब्ध नहीं है।
भाटी का सीधा सवाल—क्या सीमा के बच्चों का कोई गुनाह है?
भाटी ने कहा कि जयपुर और दिल्ली में बैठे जिम्मेदार लोग क्या अपने बच्चों को ऐसी झोपड़ी में पढ़ने भेजेंगे? अगर नहीं, तो फिर सीमावर्ती गांवों के इन बच्चों का क्या कसूर है?
उन्होंने कहा कि सरकारें बदलती रहीं, सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों आते-जाते रहे, लेकिन इन गांवों के बच्चों की बुनियादी जरूरतें आज भी अधूरी हैं। जब देश चांद तक पहुंचने और विश्व गुरु बनने की बात कर रहा है, तब सीमा पर रहने वाले बच्चों को पक्की छत और बेहतर शिक्षा तक नहीं मिल पा रही।
2022 में शुरू हुआ स्कूल, आज भी झोपड़ी में पढ़ाई
राजकीय प्राथमिक विद्यालय थानाणी, ग्राम पंचायत द्राभा, गडरारोड ब्लॉक में वर्ष 2022 में शुरू हुआ था। स्कूल शुरू होने के बाद से अब तक इसका संचालन एक झोपड़ी में ही हो रहा है। यहां करीब 20 से 25 बच्चे पहली से पांचवीं तक पढ़ते हैं और फिलहाल एक ही शिक्षक कार्यरत है।
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल पहुंचे भाटी ने बच्चों से बातचीत की और स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। बच्चों ने भारत माता के जयकारे लगाए और उनके साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
दो स्कूलों के लिए 12 लाख रुपए की अनुशंसा
भाटी ने भवन विहीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय थानाणी और राजकीय प्राथमिक विद्यालय डबली में कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए विधायक कोष से 6-6 लाख रुपए, कुल 12 लाख रुपए की अनुशंसा की।
थानाणी गांव में बिजली व्यवस्था के लिए विधायक कोष से 8.5 लाख रुपए पहले ही जारी किए जा चुके हैं। दोनों स्कूलों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण भी करवाया जाएगा।
भाटी ने कहा कि सीमा को मजबूत करने की बात सिर्फ जवानों और सुरक्षा तक सीमित नहीं होनी चाहिए। सीमा पर रहने वाली नई पीढ़ी को मजबूत, शिक्षित और सुविधासंपन्न बनाना भी उतना ही जरूरी है। जब सीमा के बच्चों के सिर पर पक्की छत नहीं होगी, तब ‘विकसित भारत’ के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
#NewsUpdate #newstoday #breakingnewstoday
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • पांचूड़ी में कल स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त को पांचौड़ी मैं स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया इसमें स्कूल की बच्चों में भाग लेकर पीटी परेड किया और नृत्य पेश की है कल जिला स्तर पर पांचौड़ी स्कूल नामांकन में पहले नंबर आने पर प्रधानाचार्य को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया
    4
    पांचूड़ी में कल स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया 
15 अगस्त को पांचौड़ी मैं स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाया गया इसमें स्कूल की बच्चों में भाग लेकर पीटी परेड किया और नृत्य पेश की है कल जिला स्तर पर पांचौड़ी स्कूल नामांकन में पहले नंबर आने पर प्रधानाचार्य को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया
    user_Seemaram
    Seemaram
    खींवसर, नागौर, राजस्थान•
    1 day ago
  • वायरल ऑडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल* *विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा कार्यकर्ता जनक सोनी की कथित बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल* जोधपुर। विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जनक सोनी के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में एक अधूरे कार्य को लेकर कार्यकर्ता विधायक से काम पूरा कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वायरल बातचीत में कार्यकर्ता कथित तौर पर कहते हैं कि “मेरे कहने और विश्वास पर जनता ने आपको वोट दिए, अब उन्हीं लोगों के काम के लिए आपसे कह रहा हूं।” इस पर विधायक की ओर से कथित तौर पर “कबीर नगर में क्या इंटरेस्ट है..?” सवाल किया जाता है। जवाब में कार्यकर्ता कहते हैं कि वहां से वोट दिलाना ही उनका इंटरेस्ट था, इसके अलावा कुछ नहीं। ऑडियो वायरल होने के बाद आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और जनता के बीच जवाबदेही से जोड़कर देख रहे हैं। *दैनिक ख़बर मारवाड़ इस वायरल ऑडियो की सत्यता अथवा उसमें मौजूद आवाजों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो की वास्तविकता और बातचीत के संदर्भ की पुष्टि संबंधित पक्षों के आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी*
    1
    वायरल ऑडियो ने बढ़ाई सियासी हलचल*

*विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा कार्यकर्ता जनक सोनी की कथित बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल*

जोधपुर। 
विधायक देवेंद्र जोशी और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जनक सोनी के बीच कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ऑडियो में एक अधूरे कार्य को लेकर कार्यकर्ता विधायक से काम पूरा कराने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वायरल बातचीत में कार्यकर्ता कथित तौर पर कहते हैं कि “मेरे कहने और विश्वास पर जनता ने आपको वोट दिए, अब उन्हीं लोगों के काम के लिए आपसे कह रहा हूं।” इस पर विधायक की ओर से कथित तौर पर “कबीर नगर में क्या इंटरेस्ट है..?” सवाल किया जाता है। जवाब में कार्यकर्ता कहते हैं कि वहां से वोट दिलाना ही उनका इंटरेस्ट था, इसके अलावा कुछ नहीं। ऑडियो वायरल होने के बाद आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग इसे जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और जनता के बीच जवाबदेही से जोड़कर देख रहे हैं।
*दैनिक ख़बर मारवाड़ इस वायरल ऑडियो की सत्यता अथवा उसमें मौजूद आवाजों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो की वास्तविकता और बातचीत के संदर्भ की पुष्टि संबंधित पक्षों के आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी*
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • आजादी के 80 साल बाद भी अगर यह दृश्य देखने को मिलेगा हमें तो हमें दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है की सरकारी आती है सरकार जाती है फिर भी यह असुविधा देखने को मिलती है एक तरफ राइजिंग राजस्थान हो रहा है यह दृश्य शिव तहसील के एक छोटे से बॉर्डर के गांव की है रविंद्र सिंह भाटी,,,
    1
    आजादी के 80 साल बाद भी अगर यह दृश्य देखने को मिलेगा हमें तो हमें दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है की सरकारी आती है सरकार जाती है फिर भी यह असुविधा देखने को मिलती है एक तरफ राइजिंग राजस्थान हो रहा है यह दृश्य शिव तहसील के एक छोटे से बॉर्डर के गांव की है रविंद्र सिंह भाटी,,,
    user_दा टकराव मीडिया नोखा
    दा टकराव मीडिया नोखा
    Aerial photographer नोखा, बीकानेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया, देशभक्ति के रंग में रंगा बोरुंदा Bnc, जोधपुर कस्बे में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और पुलिस थाने में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व की खुशियां मनाई गईं। इस दौरान देशभक्ति के नारों व गीतों से माहौल गूंज उठा। कस्बे में सबसे पहले ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच प्रशासक संतोष कंवर राठौड़ की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हनुमान सिंह राठौड़, भगवतसिंह राठौड़, वार्ड पंच बक्साराम कच्छावा, हरिसिंह भाटी, गिरधारी राम माली, जगदीश जीनगर, भीखसिंह मेड़तिया, भगवान राम भाटी, गोपाराम भंवरिया, ऊंकारराम बडियार, लक्ष्मण भाटी, यशराज शर्मा, महेश दाधीच सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। कस्बे का मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच प्रशासक संतोष कंवर राठौड़, अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकेश बडियार तथा विशिष्ट अतिथि ताराचंद भंवरिया व भगवतसिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में बहादुर सिंह राठौड़, हुकमाराम सोलंकी, रामनारायण भंवरिया, जब्बरसिंह मेड़तिया, शौकीन लवार, लक्ष्मण भाटी, रामकरण भंवरिया, विकास डोसी, सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. शंकरलाल सिसोदिया, कैलाश टाक, दुर्गासिंह थिरोदा, भैराराम जोशी, डॉ. श्याम पटेल सहित ग्रामीण मौजूद रहे। आदर्श विद्या मंदिर में संत ने किया ध्वजारोहण: विद्यालय में मुख्य अतिथि रामस्नेही संत गोविंद गोपाल महाराज सहित जोराराम भंवरिया, भगवतसिंह राठौड़, प्रभुदयाल शर्मा, हस्तीमल दाधीच व प्रधानाध्यापक सत्यनारायण वैष्णव ने ध्वजारोहण किया। राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र पाल चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद मुजम्मिल सहित चिकित्सक व स्टाफ ने ध्वजारोहण किया।पुलिस थाने में थानाधिकारी सुजानाराम बिश्नोई, एएसआई जगदीश चौधरी, एएसआई दिनेश काला सहित पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण किया। वहीं विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) बोरुंदा में सहायक अभियंता सुनील बिश्नोई, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र बिश्नोई सहित स्टाफ ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
    2
    ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया, देशभक्ति के रंग में रंगा बोरुंदा
Bnc, जोधपुर
कस्बे में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और पुलिस थाने में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय पर्व की खुशियां मनाई गईं। इस दौरान देशभक्ति के नारों व गीतों से माहौल गूंज उठा।
कस्बे में सबसे पहले ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच प्रशासक संतोष कंवर राठौड़ की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हनुमान सिंह राठौड़, भगवतसिंह राठौड़, वार्ड पंच बक्साराम कच्छावा, हरिसिंह भाटी, गिरधारी राम माली, जगदीश जीनगर, भीखसिंह मेड़तिया, भगवान राम भाटी, गोपाराम भंवरिया, ऊंकारराम बडियार, लक्ष्मण भाटी, यशराज शर्मा, महेश दाधीच सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
कस्बे का मुख्य समारोह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि सरपंच प्रशासक संतोष कंवर राठौड़, अध्यक्षता प्रधानाचार्य मुकेश बडियार तथा विशिष्ट अतिथि ताराचंद भंवरिया व भगवतसिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण किया। अतिथियों ने मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में बहादुर सिंह राठौड़, हुकमाराम सोलंकी, रामनारायण भंवरिया, जब्बरसिंह मेड़तिया, शौकीन लवार, लक्ष्मण भाटी, रामकरण भंवरिया, विकास डोसी, सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. शंकरलाल सिसोदिया, कैलाश टाक, दुर्गासिंह थिरोदा, भैराराम जोशी, डॉ. श्याम पटेल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
आदर्श विद्या मंदिर में संत ने किया ध्वजारोहण: विद्यालय में मुख्य अतिथि रामस्नेही संत गोविंद गोपाल महाराज सहित जोराराम भंवरिया, भगवतसिंह राठौड़, प्रभुदयाल शर्मा, हस्तीमल दाधीच व प्रधानाध्यापक सत्यनारायण वैष्णव ने ध्वजारोहण किया। राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र पाल चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद मुजम्मिल सहित चिकित्सक व स्टाफ ने ध्वजारोहण किया।पुलिस थाने में थानाधिकारी सुजानाराम बिश्नोई, एएसआई जगदीश चौधरी, एएसआई दिनेश काला सहित पुलिसकर्मियों ने ध्वजारोहण किया। वहीं विद्युत वितरण निगम (डिस्कॉम) बोरुंदा में सहायक अभियंता सुनील बिश्नोई, कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र बिश्नोई सहित स्टाफ ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी दिनचर्या है। हमेशा की तरह, बहुत खास! कल सुबह, उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूँ, इसलिए वे मुझे लाल किले के लिए निकलते समय लेने आ गए।
    1
    हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी दिनचर्या है। हमेशा की तरह, बहुत खास!
कल सुबह, उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूँ, इसलिए वे मुझे लाल किले के लिए निकलते समय लेने आ गए।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.