#चतरा में ‘अस्मिता सिटी लीग का आयोजन, बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम* #अमित कुमार सिंह, चतरा #चतरा जिले के खेल परिदृश्य में उत्साह और ऊर्जा का संचार करते हुए 28 अप्रैल 2026 को ‘अस्मिता सिटी लीग 2026’ के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा एवं इंडोर स्टेडियम, चतरा में झारखंड खेल प्राधिकरण के निर्देशन में जिला खेल कार्यालय, चतरा द्वारा संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई बालिका खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो एवं हॉकी जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया। #एथलेटिक्स (U-17) में शानदार प्रदर्शन 100 मीटर दौड़ में छोटी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 200 मीटर में राधिका कुमारी ने प्रथम वहीं आदिति कुमारी द्वितीय एवं नीलम कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर में मीन कुमारी ने प्रथम एवं 800 मीटर दौड़ में निशा कुमारी प्रथम तथा नीरू कुमारी द्वितीय स्थान एवम पूजा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। #एथलेटिक्स (U-14) में भी दमदार प्रदर्शन* 100 मीटर में अर्चना कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चांदनी कुमारी द्वितीय एवं हर्षिका कुमारी तृतीय रहीं। 200 मीटर में अर्पणा कुमारी प्रथम एवं लक्ष्मी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। 400 एवं 800 मीटर दौड़ में रौशनी कुमारी एवं शिवानी कुमारी ने क्रमशः प्रथम स्थान हासिल किया। #बैडमिंटन में शानदार मुकाबले* U-17 वर्ग में आलिया प्रवीण विजेता एवं जूली प्रवीण उपविजेता रहीं, जबकि U-14 वर्ग में प्रिया ने विजेता एवं सिद्धिका ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। #फुटबॉल प्रतियोगिता में टीमों का शानदार प्रदर्शन* U-17 वर्ग में आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र ने विजेता एवं खेलो इंडिया केंद्र ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। वहीं U-14 वर्ग में खेलो इंडिया केंद्र विजेता तथा आवासीय बालिका फ़ुटबॉल टीम उपविजेता रही। इसके अतिरिक्त ताइक्वांडो एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर, फुटबॉल प्रशिक्षिका प्रेरणा मिश्रा सहित जिले के कई शारीरिक शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों से आई बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए यह साबित किया कि अवसर मिलने पर वे किसी भी मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

- Post by DESH LIVE NEWS CHATRA1
- सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अनिमेश नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अफीम तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसडीपीओ संदीप सुमन के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने एक किलो 319 ग्राम अवैध अफीम बरामद किया है और मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से अफीम के अलावा एक काले रंग की मारुति स्विफ्ट कार, विभिन्न कंपनियों का चार मोबाइल फोन और नकद राशि भी बरामद की गई है। एसडीपीओ के अनुसार यह गिरोह चतरा के सदर थाना अंतर्गत टिकर जितनी रोड के रास्ते अफीम की बड़ी खेप खपाने की फिराक में था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टिकर रोड पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध स्विफ्ट कार (रजिस्ट्रेशन नंबर PB08FT-1403) को रोका गया। तलाशी के दौरान कार से अफीम की खेप बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल प्रभाव से चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों में चतरा और पंजाब के तस्कर शामिल हैं। इनकी पहचान संतोष कुमार दांगी और रूपेश कुमार यादव (दोनों चतरा निवासी) तथा हरेन्द्र सिंह और दविन्द्रपाल सिंह (दोनों जालंधर और शाहकोट, पंजाब निवासी) के रूप में हुई है। एसडीपीओ नें बताया कि यह बात की ओर इशारा करता है कि तस्करों का नेटवर्क झारखंड से लेकर पंजाब तक फैला हुआ है। करीब साथ लाख रुपये के अफीम के साथ ओप्पो, आईफोन 14 प्रो मैक्स, वीवो और रेडमी जैसे महंगे मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये नकद बरामद किया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संपर्कों और फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र से अफीम की खरीद कर उसे पंजाब ले जाने के फिराक में थे। अभियान में सदर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अवधेश सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक शमी अंसारी, मनीष कुमार और कासिम अंसारी के अलावा सशस्त्र बल के जवान और चौकीदार शामिल थे।1
- “गैंगरेप केस से नाम हटाने के बदले 5 लाख रुपये लेते हुए पुलिस… ये वीडियो बहुत कुछ कह रहा है! नमस्कार दोस्तों… आज जो वीडियो आपके सामने है, वो सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े करता है। इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 5 लाख रुपये लिए जा रहे हैं… और दावा किया जा रहा है कि ये पैसा केस से नाम हटाने के लिए लिया गया। अगर ये सच है… तो सोचिए, न्याय का क्या हाल हो चुका है। जहां पीड़िता को इंसाफ मिलना चाहिए… वहीं पैसों के दम पर केस को कमजोर किया जा रहा है। ये सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं… ये कानून और इंसाफ दोनों के साथ खिलवाड़ है। सबसे बड़ा सवाल— क्या इस मामले की जांच होगी? क्या जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी? या फिर ये मामला भी चुपचाप दबा दिया जाएगा? दोस्तों, आपकी एक शेयर इस मुद्दे को आवाज दे सकती है। आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताइए।”1
- liye o apni bahan ki kabr ko khod kar kankal ko le kar bank pahunche like1
- Post by Hindustan Express News1
- Post by खबर आप तक1
- पत्रकार पर हमले का हजारीबाग प्रेस क्लब ने जताया विरोध, दोषियों पर जल्द कार्रवाई की मांग हजारीबाग। हजारीबाग सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के सामने मंगलवार को मीडिया कर्मियों पर हमला को हजारीबाग प्रेस क्लब ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घटना की कड़ी निंदा की है। इस घटना पर हजारीबाग प्रेस क्लब ने कड़ा विरोध जताया है। क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि एक मंत्री के कार्यक्रम में पत्रकारों पर हमला किया जाना शर्मनाक है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। मंत्री से सवाल पूछने पर उपस्थित पत्रकारों पर गुंडे जान लेवा हमला कर देंगे यह लोकतंत्र को शर्मसार करता है। अब पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं , जबकि उसी स्थान पर जिले के कई बड़े पुलिस और जिला के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। वहीं क्लब के सचिव दीपक सिंह ने कहा कि पत्रकारों पर सुनियोजित हमला किया गया है। वहां उपस्थित गुंडे सवाल पूछने पर आग बबूला हो गए और पत्रकारों पर ही हमला कर दिया। जिसने दो पत्रकार साथी को चोट भी आए हैं । यह घटना बर्दाश्त के बाहर है, अगर जल्द उन गुंडों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो हमलोग आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। अंजाम देने वालों को प्रशासन चिन्हित कर जल्द गिरफ्तार करे। यह केवल एक पत्रकार पर हमला नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा और कायराना प्रहार है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सत्ता के संरक्षण में पत्रकारों की आवाज दबाने का प्रयास किया गया है, इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यह घटना प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला है और इससे पूरे पत्रकार समाज में भारी रोष है।2
- फ्रीज मरम्मत करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से सोकी गांव निवासी छात्रधारी महतो (45 वर्ष) की सोमवार की देर शाम मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार छात्रधारी महतो सोमवार की शाम अपने घर में फ्रीज़ मरम्मत का कार्य कर रहा था. इस दौरान फ्रीज के ऊपरी भाग में प्रवाहित करंट ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया. मौके पर उनकी मौत हो गयी. परिजनों ने उन्हें संतुष्टि व जांच-पड़ताल के लिये आनन-फानन में हजारीबाग अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने देर रात उन्हें मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उनके परिजनों को अस्पताल ने सौंप दिया. उसके बाद शव को गांव लाया गया. जहां अग्नि संस्कार किया गया. मृतक एक पैर से निःशक्त था.1