जेल में नमाज पढ़ी तो भड़क गए अधिकारी! पेपर स्प्रे छिड़का, अब कोर्ट ने ठोका 6 करोड़ का जुर्माना अमेरिका में एक जेल के अधिकारियों पर अदालत ने 6 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है, क्योंकि उन्होंने कैदियों पर पेपर स्प्रे (मिर्च पाउडर) छिड़का था, वो भी उस समय जब वो नमाज पढ़ रहे थे. अमेरिका की एक अदालत ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्लिम कैदियों के एक ग्रुप को 667000 डॉलर (लगभग 6.67 लाख डॉलर) का मुआवजा देने का आदेश दिया. कैदियों के इन ग्रुप पर जेल अधिकारियों ने उस समय पेपर स्प्रे किया था, जब वे जेल में नमाज अदा कर रहे थे. यह रकम उन 8 मुस्लिम कैदियों में बांटी जाएगी, जिन्हें 28 फरवरी 2021 को मिसौरी के बोने टेरर में मौजूद पूर्वी रिसेप्शन, डायग्नोस्टिक और सुधार केंद्र में हाउसिंग एरिया में नमाज पढ़ने के बाद हथकड़ी लगाकर पेपर स्प्रे किया गया और एकांत कारावास में डाल दिया गया था.
जेल में नमाज पढ़ी तो भड़क गए अधिकारी! पेपर स्प्रे छिड़का, अब कोर्ट ने ठोका 6 करोड़ का जुर्माना अमेरिका में एक जेल के अधिकारियों पर अदालत ने 6 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है, क्योंकि उन्होंने कैदियों पर पेपर स्प्रे (मिर्च पाउडर) छिड़का था, वो भी उस समय जब वो नमाज पढ़ रहे थे. अमेरिका की एक अदालत ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए मुस्लिम कैदियों के एक ग्रुप को 667000 डॉलर (लगभग 6.67 लाख डॉलर) का मुआवजा देने का आदेश दिया. कैदियों के इन ग्रुप पर जेल अधिकारियों ने उस समय पेपर स्प्रे किया था, जब वे जेल में नमाज अदा कर रहे थे. यह रकम उन 8 मुस्लिम कैदियों में बांटी जाएगी, जिन्हें 28 फरवरी 2021 को मिसौरी के बोने टेरर में मौजूद पूर्वी रिसेप्शन, डायग्नोस्टिक और सुधार केंद्र में हाउसिंग एरिया में नमाज पढ़ने के बाद हथकड़ी लगाकर पेपर स्प्रे किया गया और एकांत कारावास में डाल दिया गया था.
- 🚦 “Traffic Hero No.1” बना जोधपुर का 5वीं रोड चौराहा, ट्रैफिक मार्शल की अनूठी पहल से बढ़ी जागरूकता राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस, द बेस्ट स्टोरी: जोधपुर ट्रैफिक पुलिस के द्वारा 5वीं रोड चौराहे पर तैनात ट्रैफिक मार्शल डॉ. विष्णु सरगरा द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से की जा रही अभिनव पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। “Salute Your Discipline” थीम पर आधारित इस विशेष अभियान के तहत डॉ. सरगरा न केवल ट्रैफिक नियंत्रण कर रहे हैं, बल्कि आमजन को नियमों के प्रति प्रेरित भी कर रहे हैं। उनके निरंतर प्रयासों का सकारात्मक असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। चौराहे पर वाहन चालकों को स्टॉप लाइन का पालन करने, हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। परिणामस्वरूप, अब टू-व्हीलर चालक आगे-पीछे दोनों हेलमेट पहनने लगे हैं, वहीं कार चालक भी सीट बेल्ट के प्रति अधिक सजग नजर आ रहे हैं। इस पहल की सबसे खास बात यह है कि डॉ. सरगरा सख्ती के बजाय अपने सहज, मधुर और अपनत्व भरे व्यवहार से लोगों को नियमों का महत्व समझाते हैं। यही कारण है कि लोग स्वयं प्रेरित होकर नियमों का पालन कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि इस प्रकार की सकारात्मक पहल से न केवल यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की पूरी संभावना है। डॉ. सरगरा की इस अनूठी पहल को अब “Traffic Hero No.1” के रूप में पहचान मिल रही है, जो अन्य शहरों के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बनती जा रही है। ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने वाले वाहन चालकों को “Traffic Hero No.1” नाम के एक हजार से अधिक स्टीकर लगा चुके हैं। 📌 यह पहल जनहित और जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- PM के दौरे को लेकर प्रदेश स्तर से भाजपा पदाधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों से भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उच्च स्तरीय बैठकों का दौर जारी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 21 अप्रैल को बालोतरा पचपदरा दौरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में किया था शिलान्यास, व 21 अप्रैल 2026 को करेंगे रिफाइनरी का लोकार्पण/शुभारंभ, पचपदरा रिफाइनरी की देंगे बड़ी सौगात PM मोदी, प्रधानमंत्री दौरे को लेकर कलेक्टर सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी जुटे तैयारियों में, PM दौरे को लेकर सभास्थल, पार्किंग, हेलीपैड निर्माण, पानी व्यवस्था, रिफाइनरी विजिट सहित कार्य शुरू, सभा स्थल के पास व रिफाइनरी गेट के सामने हेलीपैड निर्माण, 21 को PM नरेंद्र मोदी के साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता व HRRL के अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी रहेंगे उपस्थित,1
- Post by Laxman चौहान1
- बाड़मेर में रोडवेज बस के आगे चल रही, पिकअप ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक हुए घटनाक्रम से ड्राइवर खुद को संभाल नहीं पाया और ब्रेक लगाने के दौरान सीट से नीचे गिर पड़ा। पास ही बैठे कॉन्स्टेबल ने बेकाबू हुई बस का स्टेयरिंग संभाला और ब्रेक फेल होने के बावजूद बस को पेड़ से टक्कर मार कर सड़क से नीचे उतार कर रोक दिया। इस 4 मिनट के घटनाक्रम में बस में बैठी सवारियों की सांसें अटक गई।1
- Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष1
- पाली से इस वक्त की बड़ी खबर मनीष राठौड़ पाली। शहर के मंडली इलाके में 9 बीघा बेशकीमती जमीन को लेकर भारी हंगामा हो गया। कब्जे की नीयत से जोधपुर से बुलाए गए हथियारबंद बाउंसर्स ने दहशत फैलाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया। भाजपा नेता गिरधारी सिंह मंडली ने बताया कि उनके बड़े भाई त्रिभुवनसिंह मंडली के नाम दर्ज इस जमीन पर वे पिछले 20 वर्षों से काबिज हैं। खेत में फिलहाल ज्वार की फसल खड़ी है। मंडली के पास इसके पुख्ता दस्तावेज और खेती करने के पुराने वीडियो सबूत भी मौजूद हैं। कब्जा करने के लिए रात के अंधेरे में सुनियोजित तरीके से काले कपड़े पहने बाउंसर बुलाए गए। जिनके पास 12 बोर की बंदूकें और पिस्टल जैसे घातक हथियार थे। बदमाशों ने अचानक हमला बोलकर वहां केबिन रख कब्जे का प्रयास किया।सूचना मिलते ही सदर थानाप्रभारी कपूराराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। थानाप्रभारी ने दोनों पक्षों को शांत करवाया और फिलहाल विवादित स्थल पर शांति कायम की। पुलिस अब जमीन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच करेगी। यह जमीन बेशकीमती होने के कारण इसकी कीमत करोड़ों में है। जानकारों का कहना है कि विपक्षी की जमीन कहीं और है, लेकिन जमीन का सीमांकन न होने का फायदा उठाकर भू-माफिया इस कीमती जमीन को हड़पना चाहते हैं।बता दे कि त्रिभुवन सिंह मंडली तीन बार पार्षद रह चुके है साथ ही गिरधारी सिंह मंडली हेमावास बांध कमांड क्षेत्र के अध्यक्ष है और पूर्व में भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रह चुके है।1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- मंडोर के सरकारी स्कूल के बाहर जलभराव, बच्चों की पढ़ाई से पहले ‘पानी की परीक्षा’ जोधपुर शहर के मंडोर क्षेत्र में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मंडोर नंबर 1 के बाहर बदहाल हालात सामने आए हैं। स्कूल के मुख्य द्वार के ठीक सामने सड़क पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे विद्यार्थियों को स्कूल में प्रवेश करने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। सुबह के समय, जब छोटे-छोटे बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल पहुंचते हैं, तब उन्हें सबसे पहले इस गंदे पानी से जूझना पड़ता है। कई बच्चे जूते-चप्पल हाथ में लेकर अंदर जाते नजर आये हैं, वहीं फिसलने और चोट लगने का भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों मे और बच्चों के अभिभावकों मे गुस्सा देखने को मीला उनका कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश या पानी बहाव के बाद भी यहां हालात बिगड़ जाते हैं। जिला प्रशाशन को इस समस्या का समाधान करना चाहिए।1