जीवन के लिए ऑक्सीजन की तरह ओजोन भी आवश्यक-डॉ.पिंकी सिंह छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश गुरसरांय(झांसी)। नगर के डॉ.राममनोहर लोहिया पीजी महिला महाविद्यालय के सभागार में विश्व ओजोन दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ओजोन परत हमारी धरती की प्राकृतिक ढाल है। इस ओजोन परत की रक्षा के लिए छात्राओं ने सैकड़ो की संख्या में पोस्टर व स्लोगन का निर्माण किया। इस मौके पर डॉ.धीरज दीक्षित,डॉ.अजय गौर,प्रीति अडजरिया एवं गुलाब राय शर्मा ने विचार व्यक्त किए। ओजोन दिवस को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने कहा कि जीवन के लिए ऑक्सीजन की तरह ओजोन भी आवश्यक है,ओजोन परत पृथ्वी की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। ओजोन परत की रक्षा के लिए हम सभी को जागरूक रहना है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह,नीलेश यादव,आर पी निरंजन,शारदा सिंह चौहान,प्रीति अडजरिया,राम राजपूत,जय प्रताप सिंह,पूजा सोनी,रामलला यादव,दीपक यादव, अरविंद नामदेव,बृजेंद्र प्रजापति आदि समस्त स्टाफ एवं सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालन वरिष्ठ लिपिक गुलाब राय शर्मा ने किया एवं डॉ.अजय प्रताप सिंह गौर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
जीवन के लिए ऑक्सीजन की तरह ओजोन भी आवश्यक-डॉ.पिंकी सिंह छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश गुरसरांय(झांसी)। नगर के डॉ.राममनोहर लोहिया पीजी महिला महाविद्यालय के सभागार में विश्व ओजोन दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ओजोन परत हमारी धरती की प्राकृतिक ढाल है। इस ओजोन परत की रक्षा के लिए छात्राओं ने सैकड़ो की
संख्या में पोस्टर व स्लोगन का निर्माण किया। इस मौके पर डॉ.धीरज दीक्षित,डॉ.अजय गौर,प्रीति अडजरिया एवं गुलाब राय शर्मा ने विचार व्यक्त किए। ओजोन दिवस को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने कहा कि जीवन के लिए ऑक्सीजन की तरह ओजोन भी आवश्यक है,ओजोन परत पृथ्वी की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। ओजोन परत
की रक्षा के लिए हम सभी को जागरूक रहना है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह,नीलेश यादव,आर पी निरंजन,शारदा सिंह चौहान,प्रीति अडजरिया,राम राजपूत,जय प्रताप सिंह,पूजा सोनी,रामलला यादव,दीपक यादव, अरविंद नामदेव,बृजेंद्र प्रजापति आदि समस्त स्टाफ एवं सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालन वरिष्ठ लिपिक गुलाब राय शर्मा ने किया एवं डॉ.अजय प्रताप सिंह गौर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
- जीवन के लिए ऑक्सीजन की तरह ओजोन भी आवश्यक-डॉ.पिंकी सिंह छात्राओं ने पोस्टर प्रदर्शनी के जरिए दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश गुरसरांय(झांसी)। नगर के डॉ.राममनोहर लोहिया पीजी महिला महाविद्यालय के सभागार में विश्व ओजोन दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ओजोन परत हमारी धरती की प्राकृतिक ढाल है। इस ओजोन परत की रक्षा के लिए छात्राओं ने सैकड़ो की संख्या में पोस्टर व स्लोगन का निर्माण किया। इस मौके पर डॉ.धीरज दीक्षित,डॉ.अजय गौर,प्रीति अडजरिया एवं गुलाब राय शर्मा ने विचार व्यक्त किए। ओजोन दिवस को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर पिंकी सिंह ने कहा कि जीवन के लिए ऑक्सीजन की तरह ओजोन भी आवश्यक है,ओजोन परत पृथ्वी की सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। ओजोन परत की रक्षा के लिए हम सभी को जागरूक रहना है। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह,नीलेश यादव,आर पी निरंजन,शारदा सिंह चौहान,प्रीति अडजरिया,राम राजपूत,जय प्रताप सिंह,पूजा सोनी,रामलला यादव,दीपक यादव, अरविंद नामदेव,बृजेंद्र प्रजापति आदि समस्त स्टाफ एवं सैकड़ो छात्राएं उपस्थित रहीं। संचालन वरिष्ठ लिपिक गुलाब राय शर्मा ने किया एवं डॉ.अजय प्रताप सिंह गौर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।3
- टहरौली में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झांसी टहरौली में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झाँसी के टहरौली से छात्र के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि कुछ युवकों ने निजी कोचिंग से एक नाबालिग छात्र को बाहर लाकर सड़क पर पीटा। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने भी घटना को लेकर नाराजगी जताई है। तस्वीरें टहरौली के बिजना रोड की बताई जा रही हैं, जहां एक निजी कोचिंग के बाहर कुछ युवक एक छात्र को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में छात्र को सड़क पर पीटे जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना करीब चार दिन पुरानी है। आरोप है कि छात्र को कोचिंग से बाहर लाकर उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि, वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान और मारपीट के पीछे की पूरी वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले को लेकर सक्रिय हुई है। अब पुलिस जांच में यह साफ होगा कि छात्र के साथ मारपीट क्यों की गई और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।1
- तमिलनाडु: तिरुनेलवेली में बिरयानी दुकान के पोस्टर पर विवाद. दुकान के पोस्टर में भगवान गणेश की मूर्ति को बिरयानी बनाते हुए दिखाया गया. पोस्टर को लेकर हिंदूवादी संगठन ने विरोध जताया. विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने बैनर हटाया. पुलिस के मुताबिक, मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान एम. जयंथ के रूप में हुई है. #TamilNadu #Tirunelveli #TirunelveliNews #GaneshChaturthi #LordGanesha तमिलनाडु: तिरुनेलवेली में बिरयानी दुकान के पोस्टर पर विवाद. दुकान के पोस्टर में भगवान गणेश की मूर्ति को बिरयानी बनाते हुए दिखाया गया. पोस्टर को लेकर हिंदूवादी संगठन ने विरोध जताया. विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने बैनर हटाया. पुलिस के मुताबिक, मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान एम. जयंथ के रूप में हुई है. #TamilNadu #Tirunelveli #TirunelveliNews #GaneshChaturthi #LordGanesha1
- टहरौली में भैंस चोरी का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप से चोरी की भैंसें बरामद टहरौली। थाना टहरौली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो भैंसें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिकअप में भैंसों को लादकर बेचने के लिए ले जा रहे थे। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिलोरी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामले में वांछित दो आरोपी पिकअप वाहन से चोरी की भैंसें लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव और दिलीप उर्फ दीपू को पिकअप संख्या UP 93 T 1578 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक जमा तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंसें और 1,300 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह ने पुलिस कार्रवाई और चोरी की घटना के खुलासे की जानकारी दी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभाकांत साहू, अश्वनी कुमार, गिरजेश सिंह, कांस्टेबल सुभाष कुमार और धर्मेन्द्र कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। अन्य घटनाओं और संभावित सहयोगियों की भी जांच की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाओं को लेकर पशुपालकों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर भैंस चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित साथियों की भूमिका की जांच करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता या चोरी के आरोपियों को संरक्षण देने की बात सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस की कार्रवाई के बाद पशुपालकों में राहत की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि भैंस चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए मामले की तह तक पहुंचकर गिरोह से जुड़े संभावित अन्य लोगों की भूमिका भी उजागर की जाए।1
- कोंच के सागर तालाब पर दिखी आस्था की छटा, मोराई छठ पर महिलाओं ने सिराई मौर जालौन के कोंच नगर के ऐतिहासिक सागर तालाब पर बुधवार देर शाम 7,30 बजे मोराई छठ के अवसर पर मेला जैसा माहौल नजर आया। भादों माह की मोराई छठ पर विवाह के बाद मौर सिराने की परंपरा निभाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं तालाब पर पहुंचीं। महिलाओं ने तालाब के पानी में विधि-विधान से मौर सिराई और विवाहित जोड़ों के सुखी दांपत्य जीवन व मंगलमय भविष्य की कामना की। मोराई छठ को लेकर शाम से ही सागर तालाब पर महिलाओं की भीड़ जुटने लगी थी। कई महिलाएं सिर पर कलश रखकर समूह में तालाब तक पहुंचीं। तालाब के किनारे पहुंचकर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और परंपरागत तरीके से विवाह के दौरान इस्तेमाल की गई मौर को पानी में सिराया। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गाती नजर आईं। गीत-संगीत और धार्मिक अनुष्ठान के चलते पूरे तालाब परिसर में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। बताया जाता है कि बुंदेलखंड की पारंपरिक विवाह पद्धति में वर-वधू विवाह के समय सिर पर मौर धारण करते हैं। विवाह संपन्न होने के बाद भादों माह की छठ के दिन इस मौर को तालाब अथवा जलाशय में विधि-विधान के साथ सिराने की परंपरा है। इसी परंपरा के तहत कोंच में भी महिलाएं सागर तालाब पहुंचकर मौर सिराती हैं। मोराई छठ बुंदेलखंड की लोक परंपराओं और विवाह संस्कार से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस अवसर पर महिलाएं पूजा-अर्चना के साथ नवविवाहित जोड़ों के सुख, समृद्धि और दीर्घ दांपत्य जीवन की कामना करती हैं। बुंदेलखंड में मोराई छठ से जुड़ी एक कहावत भी प्रसिद्ध है— “गर्ज परे कुछ ओर है, गर्ज सटे कछु ओर, और तुलसी भावरन के परे, तला सिराई मोर।” यह कहावत क्षेत्र की लोक संस्कृति और परंपराओं में मौर सिराने की रस्म के महत्व को दर्शाती है।1
- 25 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ। पकड़ा गया अभियुक्त कोंच*/जालौननशीले पदार्थों की तस्करी रोकथाम के लिए पुलिस अभियान चला रही है इसी अभियान के तहत दिनांक 16 सितम्बर 2026 को थाना प्रभारी एट पुलिस बल के साथ बाहन चैकिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग कर रहे थे तभी एक मोटर साइकिल पर 25 किलो 5 सौ 14 ग्राम अवैध गांजा के साथ गांजा तस्कर महेश सोनी पुत्र स्व.चेतन सोनी निबासी मुहल्ला गोपाल गंज कस्बा व थाना मऊरानीपुर जनपद झांसी को गिरफ्तार कर लिया जिसके बिरुद्ध मुकद्दमा संख्या 134/26 धारा 08/20/60 एन डी पी एस में पंजीकृत कर बिधिक कार्यवाही की।2
- सड़क किनारे बेसुध मिला सपेरा, टोकरी में बंद था कोबरा और हाथ में बंधा था बिसखापड़ टहरौली। कस्बे के बस स्टैंड के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक सपेरा बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसके पास जहरीले जीव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सपेरे की टोकरी में कोबरा सांप बंद था, जबकि एक बिसखापड़ा उसके हाथ में बंधा हुआ था। बताया जा रहा है कि सपेरा नशे की हालत में था। सड़क किनारे युवक को बेसुध अवस्था में और उसके पास जहरीले जीवों को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विकास कुमार पुलिस टीम एवं डायल-112 के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डायल-108 एंबुलेंस की मदद से बेसुध सपेरे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भेजा। वहीं पुलिस की मौजूदगी में कोबरा और बिसखापड़े को सुरक्षित तरीके से जंगल में छुड़वा दिया गया। जहरीले जीवों को सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान काफी देर तक बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगी रही।1
- झाँसी गरौठा बकरा चोरी करने निकले थे पुलिस ने तमंचे चाकू के साथ पकड़ लिया झांसी बकरा चोरी करने निकले थे, पुलिस ने तमंचे-चाकू के साथ पकड़ लिया झांसी के गरौठा में चोरों ने बकरा चोरी किया... लेकिन शायद उन्हें अंदाजा नहीं था कि इस बार बकरा उन्हें ही पुलिस तक पहुंचा देगा! घर के बाहर बंधा बकरा चोरी हुआ, पुलिस ने तलाश शुरू की और आखिरकार बकरा बरामद हो गया। साथ में दो कथित चोर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनके पास से तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद हुआ है। मामला गरौठा के जलालपुरा गांव का है। .. 15 सितंबर की रात रामजीवन के घर के बाहर बंधा काला-सफेद बकरा अचानक गायब हो गया। मालिक ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने भी ठान लिया कि बकरा ढूंढकर ही दम लेंगे। पुलिस के मुताबिक, वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर ने ऐसी सूचना दी कि पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहां पुष्पेंद्र उर्फ बलूसे और किशनलाल चोरी हुए बकरे के साथ पकड़े गए। अब पुलिस ने बकरा तो बरामद कर लिया, लेकिन तलाशी ली तो मामला थोड़ा और दिलचस्प निकला। एक आरोपी के पास 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस, जबकि दूसरे के पास चाकू मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का बकरा, तमंचा, कारतूस, चाकू और बाइक बरामद कर ली है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।4