टहरौली में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झांसी टहरौली में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झाँसी के टहरौली से छात्र के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि कुछ युवकों ने निजी कोचिंग से एक नाबालिग छात्र को बाहर लाकर सड़क पर पीटा। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने भी घटना को लेकर नाराजगी जताई है। तस्वीरें टहरौली के बिजना रोड की बताई जा रही हैं, जहां एक निजी कोचिंग के बाहर कुछ युवक एक छात्र को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में छात्र को सड़क पर पीटे जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना करीब चार दिन पुरानी है। आरोप है कि छात्र को कोचिंग से बाहर लाकर उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि, वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान और मारपीट के पीछे की पूरी वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले को लेकर सक्रिय हुई है। अब पुलिस जांच में यह साफ होगा कि छात्र के साथ मारपीट क्यों की गई और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।
टहरौली में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झांसी टहरौली में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झाँसी के टहरौली से छात्र के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि कुछ युवकों ने निजी कोचिंग से एक नाबालिग छात्र को बाहर लाकर सड़क पर पीटा। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने भी घटना को लेकर नाराजगी जताई है। तस्वीरें टहरौली के बिजना रोड की बताई जा रही हैं, जहां एक निजी कोचिंग के बाहर कुछ युवक एक छात्र को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में छात्र को सड़क पर पीटे जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना करीब चार दिन पुरानी है। आरोप है कि छात्र को कोचिंग से बाहर लाकर उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि, वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान और मारपीट के पीछे की पूरी वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले को लेकर सक्रिय हुई है। अब पुलिस जांच में यह साफ होगा कि छात्र के साथ मारपीट क्यों की गई और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।
- टहरौली में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झांसी टहरौली में छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी झाँसी के टहरौली से छात्र के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि कुछ युवकों ने निजी कोचिंग से एक नाबालिग छात्र को बाहर लाकर सड़क पर पीटा। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने भी घटना को लेकर नाराजगी जताई है। तस्वीरें टहरौली के बिजना रोड की बताई जा रही हैं, जहां एक निजी कोचिंग के बाहर कुछ युवक एक छात्र को घेरकर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में छात्र को सड़क पर पीटे जाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना करीब चार दिन पुरानी है। आरोप है कि छात्र को कोचिंग से बाहर लाकर उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि, वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान और मारपीट के पीछे की पूरी वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मामले को लेकर सक्रिय हुई है। अब पुलिस जांच में यह साफ होगा कि छात्र के साथ मारपीट क्यों की गई और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे।1
- मातवाना मुहल्ले में संजय पस्तोर के निवास पर भक्तिभाव से स्थापित हुए विघ्नहर्ता,वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई पूजा-अर्चना गुरसराय (झांसी)। नगर गुरसराय के मातवाना मुहल्ला स्थित संजय पस्तोर के निवास पर गणेश उत्सव के अवसर पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ स्थापित की गई।गणपति स्थापना के अवसर पर पंडित शिवम पस्तोर ने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण धर्ममय हो उठा।स्थापना के उपरांत भगवान गणेश को मोदक और मिष्ठान का भोग लगाया गया तथा महाआरती की गई। इस अवसर पर पस्तोर परिवार के सदस्यों सहित आसपास के श्रद्धालु उपस्थित रहे,जिन्होंने प्रथम पूज्य भगवान गणेश से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।3
- तमिलनाडु: तिरुनेलवेली में बिरयानी दुकान के पोस्टर पर विवाद. दुकान के पोस्टर में भगवान गणेश की मूर्ति को बिरयानी बनाते हुए दिखाया गया. पोस्टर को लेकर हिंदूवादी संगठन ने विरोध जताया. विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने बैनर हटाया. पुलिस के मुताबिक, मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान एम. जयंथ के रूप में हुई है. #TamilNadu #Tirunelveli #TirunelveliNews #GaneshChaturthi #LordGanesha तमिलनाडु: तिरुनेलवेली में बिरयानी दुकान के पोस्टर पर विवाद. दुकान के पोस्टर में भगवान गणेश की मूर्ति को बिरयानी बनाते हुए दिखाया गया. पोस्टर को लेकर हिंदूवादी संगठन ने विरोध जताया. विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने बैनर हटाया. पुलिस के मुताबिक, मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान एम. जयंथ के रूप में हुई है. #TamilNadu #Tirunelveli #TirunelveliNews #GaneshChaturthi #LordGanesha1
- *हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर अभद्रता का आरोप, सभासद प्रतिनिधि बउआ ठाकुर के समर्थन में उतरे लोग, निष्पक्ष जांच की मांग* *हमीरपुर (उ.प्र.)* - हमीरपुर कोतवाली पुलिस पर सभासद प्रतिनिधि एवं जनसेवक बउआ ठाकुर के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है। टीम बउआ ठाकुर हमीरपुर द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधि के साथ किया गया व्यवहार बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। बयान में यह भी आरोप लगाया गया है कि एक रिक्शा चालक को किराया न देने और किराया मांगने पर उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। टीम ने कहा, "पुलिस का दायित्व आमजन की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना है। वर्दी कानून की ताकत का प्रतीक है, लेकिन यह किसी भी व्यक्ति के सम्मान और अधिकारों से ऊपर नहीं हो सकती।" टीम बउआ ठाकुर ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। *क्या है मांग:* 1. मामले की निष्पक्ष जांच हो। 2. दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। 3. आम नागरिकों और रिक्शा चालक जैसे गरीब वर्ग के सम्मान की सुरक्षा सुनिश्चित हो। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आना बाकी है। *रिपोर्ट - पत्रकार निर्दोष राजपूत, हमीरपुर* --1
- टहरौली में भैंस चोरी का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार; पिकअप से चोरी की भैंसें बरामद टहरौली। थाना टहरौली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो भैंसें बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी पिकअप में भैंसों को लादकर बेचने के लिए ले जा रहे थे। थाना प्रभारी सरिता मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिलोरी तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मामले में वांछित दो आरोपी पिकअप वाहन से चोरी की भैंसें लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव और दिलीप उर्फ दीपू को पिकअप संख्या UP 93 T 1578 से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक जमा तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंसें और 1,300 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह ने पुलिस कार्रवाई और चोरी की घटना के खुलासे की जानकारी दी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रभाकांत साहू, अश्वनी कुमार, गिरजेश सिंह, कांस्टेबल सुभाष कुमार और धर्मेन्द्र कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे। अन्य घटनाओं और संभावित सहयोगियों की भी जांच की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में भैंस चोरी की घटनाओं को लेकर पशुपालकों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर भैंस चोरी की अन्य घटनाओं और संभावित साथियों की भूमिका की जांच करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता या चोरी के आरोपियों को संरक्षण देने की बात सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस की कार्रवाई के बाद पशुपालकों में राहत की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि भैंस चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए मामले की तह तक पहुंचकर गिरोह से जुड़े संभावित अन्य लोगों की भूमिका भी उजागर की जाए।1
- कोंच,दुकान खोलते ही सांप ने युवक को डसा, हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज भेजा जालौन के कोंच नगर के मालवीय नगर मोहल्ले में बुधवार दोपहर किराने की दुकान खोलते समय बोरी के पीछे बैठे सांप ने एक युवक की उंगली में काट लिया। सांप के डसने से युवक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और आसपास मौजूद लोग घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मालवीय नगर निवासी 37 वर्षीय नितेन्द्र राठौर पुत्र कमलेश कुमार किराने की दुकान संचालित करते हैं। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे वह रोजाना की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे थे। दुकान खोलने के दौरान वह सामान व्यवस्थित कर रहे थे। इसी बीच दुकान में रखी एक बोरी के पीछे बैठे सांप ने अचानक उनकी उंगली में काट लिया। सांप के काटते ही नितेन्द्र की हालत बिगड़ने लगी और उन्होंने घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने घायल का प्राथमिक उपचार किया और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नितेन्द्र को बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज रवाना हो गए। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में भी सांप को लेकर दहशत का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने दुकानदारों से दुकान खोलते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- जालौन जालौन पहुंची एडीजी कानपुर और आईजी एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ व IG झांसी आकाश कुलहरि ने SP कार्यालय का किया निरीक्षण, जालौन पहुंची एडीजी कानपुर और आईजी एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ व IG झांसी आकाश कुलहरि ने SP कार्यालय का किया निरीक्षण, विभिन्न मामलों में मौके पर निस्तारण के दिए कड़े निर्देश, एडीजी और आईजी ने निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को दिए दिशा निर्देश, जालौन के उरई स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का मामला।3
- सड़क किनारे बेसुध मिला सपेरा, टोकरी में बंद था कोबरा और हाथ में बंधा था बिसखापड़ टहरौली। कस्बे के बस स्टैंड के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक सपेरा बेसुध हालत में पड़ा मिला। उसके पास जहरीले जीव देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सपेरे की टोकरी में कोबरा सांप बंद था, जबकि एक बिसखापड़ा उसके हाथ में बंधा हुआ था। बताया जा रहा है कि सपेरा नशे की हालत में था। सड़क किनारे युवक को बेसुध अवस्था में और उसके पास जहरीले जीवों को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक विकास कुमार पुलिस टीम एवं डायल-112 के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डायल-108 एंबुलेंस की मदद से बेसुध सपेरे को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय भेजा। वहीं पुलिस की मौजूदगी में कोबरा और बिसखापड़े को सुरक्षित तरीके से जंगल में छुड़वा दिया गया। जहरीले जीवों को सुरक्षित स्थान पर छोड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान काफी देर तक बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगी रही।1