Shuru
Apke Nagar Ki App…
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
राजू काँकोरिया खण्डार
जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम जय श्रीराम
More news from Rajasthan and nearby areas
- सवाई माधोपुर से खबर कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला। सोलर लाइट के एंगल पर फांसी का फंदा लगाकर की थी युवक ने आत्महत्या। राहुल कुमार तिवाड़ी उम्र 25 साल निवासी बिहार का था युवक। पटेल नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था युवक। कोतवाली थाना पुलिस ने युवक के शव का परिजनों की मौजूदगी में जिला अस्पताल की मोर्चरी में किया गया पोस्टमार्टम। सेवा परमो धर्म ग्रुप अवधेश शर्मा के सानिध्य में युवक का कोतवाली थाना के पास मोक्षधाम पर परिजनों की सहमति पर का किया गया अंतिम संस्कार।1
- गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत नारौली डांग के श्री भैरों बाबा मंदिर देहरा वाले के प्रांगण में आम बस्ती की ओर से चल रहे तीन दिवसीय पद व कन्हैया दंगल में कई पार्टियों ने भाग लेकर धार्मिक और पौराणिक कथाओं पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी। मंदिर कमेटी अध्यक्ष राजकुमार मीना व कोषाध्यक्ष रामकिशन गुरूजी ने बताया कि कन्हैया दंगल समापन के दिन ख्यालीराम व हरकेश एण्ड पार्टी दुधराई, धर्मसिंह व जगराम एण्ड पार्टी गनीपुर सिकराय व कैलाश व श्यामलाल एण्ड पार्टी रानेटा की कन्हैया पार्टियों के गायक कलाकारों के द्वारा धार्मिक एवं पौराणिक कथाओं के आधार पर स्वरचित रचनाएं प्रस्तुत की। जिन्हें सुनकर श्रोता भावविभोर हो गए। दंगल शुरू होने से देर शाम तक लोगों की भीड़ जमा रही। दंगल में लोंगो की भीड़ देखते ही बन रही थी। कन्हैया दंगल के समापन पर गांव के पंच-पटेलों व कमेटी के सदस्यों ने पार्टियों के कलाकारों का माला पहनाकर व साफा बांध कर स्वागत किया।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टोंक के निर्देशानुसार सोमवार को पीएलवी श्रीमती चंचल अग्रवाल द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलाई, उनियारा में विधिक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इनमें वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवाएं योजना 2016, अम्ल हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2016, मानव तस्करी एवं व्यावसायिक यौन शोषण के पीड़ितों के लिए योजना 2015, गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योजना 2015 तथा आपदा पीड़ितों को विधिक सहायता प्रदान करने संबंधी योजना शामिल हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता के अंतर्गत ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, ओटीपी एवं पासवर्ड साझा न करने की सावधानियां, साइबर कॉलिंग से बचाव तथा डिजिटल सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में कुल 63 विद्यार्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाएं भी वहां उपस्थित थी।4
- कोटा 13 अप्रैल 2026/ कोटा जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान सरकार से करवाने की मांग को लेकर 18 फरवरी 2025 से सैकड़ों की संख्या में जे के मजदूर सीटू के बैनर तले जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की तीनों मजदूर यूनियनों के महामंत्रियों कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह के संयुक्त नेतृत्व में संघर्ष कर रहे हैं धरने से मिली जानकारी के अनुसार लगातार एक साल से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पुरुष मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष कर रही है धरने में उपस्थित मजदूरों और सीटू कार्यकर्ताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक तमाम 4200 मजदूरों का 28-29 साल से फैक्ट्री की तरफ बकाया वेतन 260 करोड़ रुपयों से अधिक को सरकार 18%ब्याज सहित जो अब 500 करोड़ रुपयों से अधिक बनता है भुगतान नहीं कर देती जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीटू के बैनर तले अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा। कामरेड अली मोहम्मद ने बताया कि धरने को संबोधित करते हुए मजदूर नेता कामरेड हबीब खान कामरेड उमाशंकर कामरेड नरेंद्रसिंह ने कहा कि धरने के दबाव में और तमाम धरने में उपस्थित मजदूरों की एकजुटता के सामने सरकार ने घुटने टेकते हुए 24 जून 2025 को जे के सिंथेटिक फैक्ट्री की जमीन को अपने कब्जे लेकर अधिग्रहण कर लिया है लेकिन अभी तक मजदूरों का बकाया वेतन भुगतान नहीं हुआ है जिससे मजदूरों और आमजनता में सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है उन्होंने धरने में उपस्थित मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि सरकार की आमजन विरोधी नीतियों और मजदूरों को हक अधिकार देने वाले संविधान निर्माता डा भीमराव अंबेडकर जी की 135 जयंती पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाएं और मजदूर जिला कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे और अपनी एकजुटता बनाकर सरकार को चेतावनी देने का काम करेगे उन्होंने कहा सरकार संविधान को खत्म करने की लगातार साजिश रच रही है मजदूरों किसानों और आमजनता के लगातार संघर्षों और आंदोलनों की वजह से नाकाम रही है मजदूर नेताओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा ब्रिटिश सरकार जिसको नहीं झुका सकी उसके संविधान को बचाने के लिए आज लाखों अम्बेडकर पैदा हो गए 14 अप्रैल 2026 को रैली निकाल कर जिला न्यायालय परिसर स्थापित बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके 135 वे जयंती पर सीटू के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में मजदूर श्रद्धांजलि पुष्पांजलि अर्पित करके सरकार की आमजन विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष को मजबूत बनाने और गांव गांव जाकर मजदूरों किसानों महिलाओं छात्रों नौजवानों और आमजनता को जागरूक करने का काम करने की शपथ ले। वर्तमान तानाशाही बीजेपी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर डीजल पेट्रोल राशन जैसे आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी करके मजदूरों और गरीबों पर महंगाई की मार करने का काम कारपोरेट घरानों और पूंजीपतियों के गुलाम बनाने की नीति पर किया जा रहा है जिसके खिलाफ सीटू संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है एक साल 55 दिन से जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन भुगतान करवाने को लेकर जे के सिंथेटिक फैक्ट्री के मजदूर संघर्ष कर रहे लेकिन अभी तक पूंजीपतियों के गुलाम सत्ता में बैठे कोटा के जनप्रतिनिधियों ने मजदूरों की सुध नहीं ली है जिससे मजदूरों और आमजनता को आक्रोश है। लगातार धरने में उपस्थित मजदूरों और महिलाओं द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्ट्रेट गेट पर बकाया वेतन सरकार से भुगतान करवाने को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है आज भी सैकड़ों मजदूरों और महिलाओं ने मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।4
- सचिन पायलट के आगमन पर गंगापुर सिटी में उमड़ा जनसैलाब विधायक रामकेश मीणा ने किया जोरदार स्वागत1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलित कर उनकी स्मृति को सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेते हुए आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी के विचार आज भी समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति प्रेरित करते हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही हम एक सशक्त, समरस एवं जागरूक समाज का निर्माण कर सकते हैं। इस अवसर पर सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, मण्डल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, मण्डल महामंत्री कमलेश महावर, गोविन्द SRS, गोपाल धामोनिया, चिरंजी लोधा, अंजू जाटव, मुकेश राजलवाड, रामबाबू शर्मा, रामजीलाल रीडर सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- Post by Anil Kumar journalist1