घरों के नजदीक से गुजर रही बिजली लाइन, करंट लगने से ग्रामीणों में डर ⚡ स्थान: माधोपुरा, ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा वार्ड नंबर 11 माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा के वार्ड नंबर 11 में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन की चपेट में आने से ग्रामीणों को कई बार करंट का झटका लग चुका है। घर के पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज लाइन को लेकर ग्रामीणों में लगातार हादसे की आशंका और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर लाइन को सुरक्षित दूरी पर करवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके। ग्रामीणों की मांग—जिम्मेदार विभाग तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। स्थान माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा तहसील आहोर जिला जालौर राजस्थान रिपोर्ट: सोनाराम
घरों के नजदीक से गुजर रही बिजली लाइन, करंट लगने से ग्रामीणों में डर ⚡ स्थान: माधोपुरा, ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा वार्ड नंबर 11 माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा के वार्ड नंबर 11 में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन की चपेट में आने से ग्रामीणों को कई बार करंट का झटका लग चुका है। घर के पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज लाइन को लेकर ग्रामीणों में लगातार हादसे की आशंका और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर लाइन को सुरक्षित दूरी पर करवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके। ग्रामीणों की मांग—जिम्मेदार विभाग तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। स्थान माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा तहसील आहोर जिला जालौर राजस्थान रिपोर्ट: सोनाराम
- Pkçmआहोर, जालोर, राजस्थान👏7 hrs ago
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- पाली हर वर्ष कि भाती इस वर्ष भी पाली बजरंग बाग में वार्षिक फूल मंडली का आयोजन हुआ जिसमें पुरे बजरंग बाग को फुलों से सजाया गया बजरंग बली की प्रतिमा को कमल के और गुलाब के फूलों से सजाएगा राम सीता लक्ष्मण मंदिर महादेव मंदिर को पाली हर वर्ष कि भाती इस वर्ष भी पाली बजरंग बाग में वार्षिक फूल मंडली का आयोजन हुआ जिसमें पुरे बजरंग बाग को फुलों से सजाया गया बजरंग बली की प्रतिमा को कमल के और गुलाब के फूलों से सजाएगा राम सीता लक्ष्मण मंदिर महादेव मंदिर को फूलों से सजाया गया सुबह रंग बिरंगी रोशनी से बजरंग बाग जगमगाया करीब 15 दिनों से सजावट का कार्य चल रहा था आज भव्य आरती का आयोजन हुआ उसके बाद मनोज निंबार्क एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति व मंच संचालन पारस भाटी अंजाना ने किया पुजारी महेंद्र भट्ट के भव्य आरती का आयोजन हुआ1
- पाली में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर भाजपा पर सिंबल गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि कांग्रेस की ओर से सोमवार को निर्वाचन अधिकारी को 65 सिंबल जमा करवाए गए थे परंतु भाजपा के दबाव में आकर कांग्रेस के 2 सिंबल गायब के दिए किए गए। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील भंडारी ने इन आरोपों को निराधार बताया है।1
- पाली में हाल ही में सामने आई गौमाता के साथ दरिंदगी (अपकृत्य) की घटना के बाद सनातन सेना, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) समेत विभिन्न हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशनदास (पुत्र भंवरदास वैष्णव) को गिरफ्तार कर लिया है। 법적 कानूनी प्रक्रियाओं और सजा की संभावनाओं का विवरण इस प्रकार है: फांसी (मृत्युदंड) का कानूनी प्रावधान: भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत पशु क्रूरता या पशु के साथ अमानवीय कृत्य (जैसे BNS की धारा 325 या IPC की धारा 377) के मामलों में अधिकतम सजा 5 से 10 वर्ष तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। वर्तमान भारतीय कानून में पशु के साथ क्रूरता करने पर मृत्युदंड (फांसी) का सीधा कानूनी प्रावधान नहीं है। संगठनों की मांग: शिवसेना और अन्य हिंदू संगठनों ने पाली कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने, मामले को केस ऑफिसर स्कीम में शामिल कर त्वरित सुनवाई कराने और कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। संभावित कड़ी कार्रवाई: यद्यपि कानून में फांसी का प्रावधान नहीं है, लेकिन सार्वजनिक आक्रोश को देखते हुए प्रशासन इस मामले में सख्त धाराओं के तहत कोर्ट में मजबूत चार्जशीट पेश कर आरोपी को कानून के तहत अधिकतम संभव सजा दिला सकता2
- उड़वारिया स्कूल में छात्रों ने फिर जड़ा ताला, बोले- 'जब टीचर आएंगे, तभी लौटेंगे' शिक्षकों की कमी से जूझ रहे रेवदर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल उड़वारिया में एक बार फिर छात्रों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और घर लौट गए। करीब 5-6 किलोमीटर दूर के गांवों से पढ़ने आए छात्र बिना शिक्षकों के हताश होकर घर लौट गए। छात्रों ने दो-टूक अल्टीमेटम दिया है कि 'जब टीचर आएंगे, तब ही स्कूल आकर पढ़ेंगे, तब तक घर रहकर ही पढ़ाई करेंगे।' सूचना मिलने पर प्रशासक, अभिभावक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रधानाचार्य से बातचीत की। अस्थायी व्यवस्था का ग्रामीणों ने किया विरोध प्रधानाचार्य ने स्थिति संभालने के लिए पीईईओ क्षेत्र के किसी अन्य स्कूल से एक टीचर लगाने का प्रस्ताव रखा। लेकिन ग्रामीणों ने इस व्यवस्था का कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों का तर्क था कि दूसरे स्कूल का टीचर यहां लाने से आसपास के गांवों के लोगों के बीच आपसी विवाद और मनमुटाव पैदा होगा। हमें स्थायी समाधान चाहिए। अंग्रेजी पढ़ाने के लिए कोई टीचर नहीं ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में कुल 418 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इसके बावजूद कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है। स्कूल में शिक्षकों के कुल 22 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 10 पद खाली पड़े हैं। 24 अगस्त को भजन-कीर्तन कर जताया था विरोध इससे पहले 24 अगस्त को भी छात्रों और ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। तब छात्रों ने स्कूल के बाहर बैठकर भजन-कीर्तन करते हुए विभाग को संदेश दिया था कि 'यदि स्कूल में पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक नहीं होंगे, तो छात्रों को पढ़ाई के बजाय भजन-कीर्तन ही करना पड़ेगा।' विभाग की लापरवाही से फिर जड़ा ताला ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। पूर्व में हुए प्रदर्शन के बाद डीईईओ ने तंवरी स्कूल में कार्यरत व्याख्याता अश्विनी सुथार का डेपुटेशन उड़वारिया स्कूल में करने के आदेश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने बिना जमीनी हकीकत जाने आदेश निकाल दिए, क्योंकि उक्त शिक्षक पहले से ही कलेक्ट्रेट में डेपुटेशन पर चल रहे थे। अधिकारियों ने लिया एक्शन, एक शिक्षक की हुई वापसी ताजा प्रदर्शन और स्कूल में तालाबंदी की सूचना मिलते ही सीबीईओ गमनाराम कोली और आरपी मुकेश कुमार स्कूल पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईईओ ने स्कूल के ही शिक्षक श्रवण सिंह मीणा का डेपुटेशन शिवगंज ब्लॉक से रद्द कर दिया है और उन्हें तुरंत प्रभाव से वापस उड़वारिया स्कूल भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं।1
- समय सीमा के बाद विधायक और BJP प्रत्याशी को एंट्री, कांग्रेस प्रत्याशी को बाहर निकाला! मथानिया में नामांकन के दौरान कथित भेदभाव पर बवाल, RO कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं कांग्रेस प्रत्याशी मथानिया। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान मथानिया में सोमवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब चुनावी प्रक्रिया में कथित भेदभाव के आरोप सामने आए। कांग्रेस पक्ष ने आरोप लगाया कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद क्षेत्रीय विधायक और भाजपा के एक प्रत्याशी को RO कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी गई, जबकि कार्यालय के अंदर मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कथित तौर पर बदतमीजीपूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें बाहर निकाल दिया गया। मामले को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर एक ही नियम अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग कैसे हो सकता है? उनका आरोप है कि क्षेत्रीय थानाधिकारी स्थानीय विधायक को गेट से रिसीव कर RO कार्यालय के अंदर तक लेकर गए, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी के साथ अलग व्यवहार किया गया। RO कार्यालय के बाहर बैठीं, मांगा जवाब कथित भेदभाव के विरोध में कांग्रेस प्रत्याशी RO कार्यालय, मथानिया के बाहर बैठ गईं और प्रशासन से पूरे मामले पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यदि चुनावी प्रक्रिया में ही पक्षपात होगा तो निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जनता का विश्वास कैसे कायम रहेगा।1
- वार्ड नंबर 26 में भाजपा को झटका, पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पाली। नगर निकाय चुनाव को लेकर पाली में सियासी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को वार्ड नंबर 26 में उस समय राजनीतिक चर्चा तेज हो गई, जब पांच उम्मीदवारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया। खास बात यह रही कि नामांकन भरने वाले सभी पांचों उम्मीदवार पूर्व में भाजपा से जुड़े रहे हैं और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। वार्ड नंबर 26 में भाजपा को झटका, पांच निर्दलीय उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पाली। नगर निकाय चुनाव को लेकर पाली में सियासी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को वार्ड नंबर 26 में उस समय राजनीतिक चर्चा तेज हो गई, जब पांच उम्मीदवारों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किया। खास बात यह रही कि नामांकन भरने वाले सभी पांचों उम्मीदवार पूर्व में भाजपा से जुड़े रहे हैं और पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं के रूप में अपनी पहचान रखते हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में पूर्व भाजपा सभापति कुसुम सोनी, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण आचार्य, बहादुर सिंह राठौड़, धीरेंद्र चौहान और गोपाल सिंह सोलंकी शामिल हैं। इन पांचों के निर्दलीय मैदान में उतरने से वार्ड नंबर 26 का चुनाव मुकाबला रोचक हो गया है। राजनीतिक गलियारों में इन उम्मीदवारों के नामांकन को भाजपा के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। पार्टी से जुड़े रहे इन नेताओं के निर्दलीय चुनाव लड़ने से स्थानीय स्तर पर भाजपा के समीकरण प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, पांचों उम्मीदवारों के समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिला। अब वार्ड नंबर 26 में चुनावी मुकाबला बहुकोणीय होता नजर आ रहा है। नामांकन के बाद प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं से संपर्क साधने में जुटेंगे। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि इन पांचों निर्दलीय उम्मीदवारों में से कौन मजबूत चुनौती पेश करता है और चुनावी समीकरण किस करवट बैठते हैं।1
- मंडार नगरपालिका में पहली बार चुनाव, भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की मंडार में भाजपा और कांग्रेस ने आगामी नगरपालिका चुनाव के लिए 20-20 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मंडार नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं, जहां पार्षदों के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा। नगरपालिका अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (एससी) ओपन वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है। मंडार नगरपालिका में इस बार पहली बार चुनाव हो रहे हैं।1
- जोधपुर में हर्षोल्लास से मनाई गई कजली तीज शास्त्री नगर ए सेक्टर में हुआ विशेष आयोजन, महिलाओं ने सेल्फी बूथ पर बनाईं रील्स जोधपुर। शहर में कजली तीज का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। शास्त्री नगर ए सेक्टर स्थित रामकृष्ण परमहंस पार्क में क्षेत्रवासियों की ओर से कजली तीज के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं सजी-धजी पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं और उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए आकर्षक सेल्फी बूथ विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। क्षेत्रवासी अक्षय परिहार ने अलग-अलग कॉन्सेप्ट पर सेल्फी बूथ तैयार करवाए, जहां महिलाओं ने जमकर फोटो खिंचवाई और रील्स भी बनाईं। सेल्फी बूथ पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं के मनोरंजन के लिए नृत्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। महिलाओं ने नृत्य और विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे पार्क में तीज के गीत-संगीत और उल्लास से माहौल उत्सवी नजर आया। शास्त्री नगर ए सेक्टर सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में पहुंचीं और एक-दूसरे को कजली तीज की शुभकामनाए1