logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समय सीमा के बाद विधायक और BJP प्रत्याशी को एंट्री, कांग्रेस प्रत्याशी को बाहर निकाला! मथानिया में नामांकन के दौरान कथित भेदभाव पर बवाल, RO कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं कांग्रेस प्रत्याशी मथानिया। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान मथानिया में सोमवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब चुनावी प्रक्रिया में कथित भेदभाव के आरोप सामने आए। कांग्रेस पक्ष ने आरोप लगाया कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद क्षेत्रीय विधायक और भाजपा के एक प्रत्याशी को RO कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी गई, जबकि कार्यालय के अंदर मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कथित तौर पर बदतमीजीपूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें बाहर निकाल दिया गया। मामले को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर एक ही नियम अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग कैसे हो सकता है? उनका आरोप है कि क्षेत्रीय थानाधिकारी स्थानीय विधायक को गेट से रिसीव कर RO कार्यालय के अंदर तक लेकर गए, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी के साथ अलग व्यवहार किया गया। RO कार्यालय के बाहर बैठीं, मांगा जवाब कथित भेदभाव के विरोध में कांग्रेस प्रत्याशी RO कार्यालय, मथानिया के बाहर बैठ गईं और प्रशासन से पूरे मामले पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यदि चुनावी प्रक्रिया में ही पक्षपात होगा तो निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जनता का विश्वास कैसे कायम रहेगा।

8 hrs ago
user_Sunil kumar
Sunil kumar
Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
8 hrs ago

समय सीमा के बाद विधायक और BJP प्रत्याशी को एंट्री, कांग्रेस प्रत्याशी को बाहर निकाला! मथानिया में नामांकन के दौरान कथित भेदभाव पर बवाल, RO कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं कांग्रेस प्रत्याशी मथानिया। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान मथानिया में सोमवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब चुनावी प्रक्रिया में कथित भेदभाव के आरोप सामने आए। कांग्रेस पक्ष ने आरोप लगाया कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद क्षेत्रीय विधायक और भाजपा के एक प्रत्याशी को RO कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी गई, जबकि कार्यालय के अंदर मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कथित तौर पर बदतमीजीपूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें बाहर निकाल दिया गया। मामले को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर एक ही नियम अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग कैसे हो सकता है? उनका आरोप है कि क्षेत्रीय थानाधिकारी स्थानीय विधायक को गेट से रिसीव कर RO कार्यालय के अंदर तक लेकर गए, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी के साथ अलग व्यवहार किया गया। RO कार्यालय के बाहर बैठीं, मांगा जवाब कथित भेदभाव के विरोध में कांग्रेस प्रत्याशी RO कार्यालय, मथानिया के बाहर बैठ गईं और प्रशासन से पूरे मामले पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यदि चुनावी प्रक्रिया में ही पक्षपात होगा तो निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जनता का विश्वास कैसे कायम रहेगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • घरों के नजदीक से गुजर रही बिजली लाइन, करंट लगने से ग्रामीणों में डर ⚡ स्थान: माधोपुरा, ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा वार्ड नंबर 11 माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा के वार्ड नंबर 11 में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन की चपेट में आने से ग्रामीणों को कई बार करंट का झटका लग चुका है। घर के पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज लाइन को लेकर ग्रामीणों में लगातार हादसे की आशंका और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर लाइन को सुरक्षित दूरी पर करवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके। ग्रामीणों की मांग—जिम्मेदार विभाग तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। स्थान माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा तहसील आहोर जिला जालौर राजस्थान रिपोर्ट: सोनाराम
    1
    घरों के नजदीक से गुजर रही बिजली लाइन, करंट लगने से ग्रामीणों में डर
⚡
स्थान: माधोपुरा, ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा  वार्ड नंबर 11
माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा के वार्ड नंबर 11 में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन की चपेट में आने से ग्रामीणों को कई बार करंट का झटका लग चुका है।
घर के पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज लाइन को लेकर ग्रामीणों में लगातार हादसे की आशंका और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर लाइन को सुरक्षित दूरी पर करवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
ग्रामीणों की मांग—जिम्मेदार विभाग तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे।
स्थान माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा तहसील आहोर जिला जालौर राजस्थान 
रिपोर्ट: सोनाराम
    user_Sona Ram
    Sona Ram
    आहोर, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • पाली-पीआरओ एवं पीओ प्रथम को ईवीएम संचालन व मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण पीआरओ एवं पीओ प्रथम को ईवीएम संचालन व मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण
    1
    पाली-पीआरओ एवं पीओ प्रथम को ईवीएम संचालन व मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण
पीआरओ एवं पीओ प्रथम को ईवीएम संचालन व मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण
    user_जेके बावल ब्यूरो चीफ पाली
    जेके बावल ब्यूरो चीफ पाली
    पत्रकार रानी, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • माहेश्वरी भवन में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन, संत कृपारामजी ने दिया धर्म और भक्ति का संदेश बेंगलुरु।(दलपतसिंह भायल)महेश्वरी भवन में गुरु कृपा सेवा समिति, बेंगलुरु द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के अंतिम दिवस संत कृपारामजी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक संदेशों का सुंदर वर्णन करते हुए कथा का विधिवत समापन कराया। संत कृपारामजी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि इसे अपने जीवन में उतारने का माध्यम है। भगवान के प्रति श्रद्धा, भक्ति और विश्वास रखने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहेश्वरी भवन का वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर संत कृपारामजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। 2028 में बेंगलुरु में होगी शिव महापुराण कथा श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर गुरु कृपा सेवा समिति की ओर से संत कृपारामजी महाराज से वर्ष 2028 में बेंगलुरु में शिव महापुराण कथा आयोजित करने के लिए निवेदन किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने संतश्री से आग्रह किया कि बेंगलुरु में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाए, जिससे शहर के श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और सनातन धर्म के आध्यात्मिक संदेशों को सुनने का अवसर मिल सके। संत कृपारामजी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। 2028 में शिव महापुराण कथा के प्रस्तावित आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजक गुरु कृपा सेवा समिति, बेंगलुरु की ओर से कथा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी संतों, श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ।
    1
    माहेश्वरी भवन में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन, संत कृपारामजी ने दिया धर्म और भक्ति का संदेश
बेंगलुरु।(दलपतसिंह भायल)महेश्वरी भवन में गुरु कृपा सेवा समिति, बेंगलुरु द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के अंतिम दिवस संत कृपारामजी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक संदेशों का सुंदर वर्णन करते हुए कथा का विधिवत समापन कराया।
संत कृपारामजी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि इसे अपने जीवन में उतारने का माध्यम है। भगवान के प्रति श्रद्धा, भक्ति और विश्वास रखने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहेश्वरी भवन का वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर संत कृपारामजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
2028 में बेंगलुरु में होगी शिव महापुराण कथा
श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर गुरु कृपा सेवा समिति की ओर से संत कृपारामजी महाराज से वर्ष 2028 में बेंगलुरु में शिव महापुराण कथा आयोजित करने के लिए निवेदन किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने संतश्री से आग्रह किया कि बेंगलुरु में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाए, जिससे शहर के श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और सनातन धर्म के आध्यात्मिक संदेशों को सुनने का अवसर मिल सके।
संत कृपारामजी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। 2028 में शिव महापुराण कथा के प्रस्तावित आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
आयोजक गुरु कृपा सेवा समिति, बेंगलुरु की ओर से कथा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी संतों, श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ।
    user_दलपतसिंह भायल
    दलपतसिंह भायल
    Local News Reporter जालोर, जालोर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • NH 162 पर कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला बर में ब्यावर से पाली की ओर जा रहा एक ट्रेलर मंगलवार को गढ़ गिरवर (बर) के पास हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक कार आ जाने के बाद उसे बचाने के प्रयास में ट्रेलर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। नियंत्रण बिगड़ने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर संबंधित स्तर पर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने के प्रयास किए गए। हादसे के बाद ट्रेलर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
    1
    NH 162 पर कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला




कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला
बर में ब्यावर से पाली की ओर जा रहा एक ट्रेलर मंगलवार को गढ़ गिरवर (बर) के पास हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक कार आ जाने के बाद उसे बचाने के प्रयास में ट्रेलर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
नियंत्रण बिगड़ने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर संबंधित स्तर पर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने के प्रयास किए गए। हादसे के बाद ट्रेलर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भद्राद्री कोठागुडेम में आदिवासी युवती की हत्या पर आक्रोश आसिफाबाद 1 सितंबर ( रमेश सोलंकी):- मुल्कल्लपल्ली मंडल की आदिवासी युवती ऊके शिरीष की संदिग्ध मृत्यु को डी.वाई.एफ.आई. (भारतीय लोकतांत्रिक युवा महासंघ) ने योजनाबद्ध हत्या करार दिया। डीवाईएफआई संगठन के कुमारम भीम आसिफाबाद जिला सचिव दुर्गम राजकुमार ने कहा कि शिरीष की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम है। आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश कर कठोरतम सजा दी जाए। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा में लापरवाह रहे प्राइम केयर अस्पताल प्रबंधन पर भी कड़ी कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता मिले। राजकुमार ने कहा कि आदिवासी मंत्री सीतक्का और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की चुप्पी से आदिवासियों के प्रति उनकी नीयत साफ हो जाती है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गेडम टिकानंद, कोषाध्यक्ष दुर्गम निखिल, समिति सदस्य ताळ्लपेल्ली राजेश्वर, सुनके प्रवीन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    भद्राद्री कोठागुडेम में आदिवासी युवती की हत्या पर आक्रोश
आसिफाबाद 1 सितंबर ( रमेश सोलंकी):- मुल्कल्लपल्ली मंडल की आदिवासी युवती ऊके शिरीष की संदिग्ध मृत्यु को डी.वाई.एफ.आई. (भारतीय लोकतांत्रिक युवा महासंघ) ने योजनाबद्ध हत्या करार दिया।  डीवाईएफआई संगठन के कुमारम भीम आसिफाबाद जिला सचिव दुर्गम राजकुमार ने कहा कि शिरीष की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम है। आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश कर कठोरतम सजा दी जाए। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा में लापरवाह रहे प्राइम केयर अस्पताल प्रबंधन पर भी कड़ी कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता मिले। राजकुमार ने कहा कि आदिवासी मंत्री सीतक्का और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की चुप्पी से आदिवासियों के प्रति उनकी नीयत साफ हो जाती है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गेडम टिकानंद, कोषाध्यक्ष दुर्गम निखिल, समिति सदस्य ताळ्लपेल्ली राजेश्वर, सुनके प्रवीन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Ramesh Solanki
    Ramesh Solanki
    स्वतंत्र पत्रकार जालोर, जालोर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • 🌸🌿 सत्तू वाली तीज का पावन त्योहार 🌿🌸 महिलाओं ने सत्तू वाली तीज का पावन पर्व बहुत ही हर्षोल्लास, उमंग और खुशी के साथ मनाया। 💐✨ पूजा-अर्चना, पारंपरिक रीति-रिवाज और महिलाओं की खुशियों से पूरा माहौल भक्तिमय एवं आनंदमय हो गया। 🙏🌺 तीज माता का आशीर्वाद सभी बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियाँ लेकर आए। 🌿🙏
    1
    🌸🌿 सत्तू वाली तीज का पावन त्योहार 🌿🌸

महिलाओं ने सत्तू वाली तीज का पावन पर्व बहुत ही हर्षोल्लास, उमंग और खुशी के साथ मनाया। 💐✨

पूजा-अर्चना, पारंपरिक रीति-रिवाज और महिलाओं की खुशियों से पूरा माहौल भक्तिमय एवं आनंदमय हो गया। 🙏🌺

तीज माता का आशीर्वाद सभी बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियाँ लेकर आए। 🌿🙏
    user_Gulabi Bhati
    Gulabi Bhati
    मेड़ता, नागौर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ,छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ,छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश ब्यावर । जिला स्वीप टीम एवं उपखंड स्वीप टीम, ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालपुरा में स्वीप अभियान के तहत ‘मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ’ थीम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मेहंदी, पोस्टर, रंगोली एवं मतदान जागरूकता गीतों के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘मेरा वोट-मेरा अधिकार’, ‘100 प्रतिशत मतदान’ एवं ‘लोकतंत्र का महापर्व-मतदान अवश्य करें’ जैसे प्रेरक संदेश उकेरे। मेहंदी कला के माध्यम से दिए गए मतदान जागरूकता संदेश आकर्षण का केंद्र रहे। मतदान के लिए प्रेरित करें परिवार एवं समाज को मुख्य वक्ता सुनीता चौधरी ने कहा कि “मेहंदी रचे हाथ तभी सार्थक हैं । जब वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान का संकल्प भी लें।” उन्होंने कहा कि महिलाएं एवं बेटियां अपने परिवार और समाज में मतदाता जागरूकता की प्रभावी दूत बन सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के अग्रिम पंजीकरण तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार, पड़ोस एवं आसपास के सभी पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। गीत, पोस्टर एवं रंगोली से जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं ने मतदान जागरूकता गीत प्रस्तुत किए। पोस्टर एवं रंगोली के माध्यम से भी मतदान के महत्व को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय परिसर में स्थापित मतदाता सेल्फी प्वाइंट एवं स्वीप संदेशों ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला स्वीप टीम के सदस्य सुनीता चौधरी, सीताराम प्रजापति, गोपाल लाल शर्मा एवं धीरज जैन उपस्थित रहे। टीम सदस्यों ने छात्राओं की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को निष्पक्ष, निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। 9 सितम्बर को मतदान का संकल्प कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं ने आगामी 09 एवं 11 सितम्बर 2026 को होने वाले नगर पालिका/पंचायत आम चुनाव में अपने परिवार के प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा ‘शत-प्रतिशत मतदान-सशक्त लोकतंत्र’ का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। स्वीप संदेश : “मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ।” “एक-एक वोट का सम्मान करेंगे, शत-प्रतिशत मतदान करेंगे।”
    1
    मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ,छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश


मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ,छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
ब्यावर । जिला स्वीप टीम एवं उपखंड स्वीप टीम, ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालपुरा में स्वीप अभियान के तहत ‘मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ’ थीम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मेहंदी, पोस्टर, रंगोली एवं मतदान जागरूकता गीतों के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘मेरा वोट-मेरा अधिकार’, ‘100 प्रतिशत मतदान’ एवं ‘लोकतंत्र का महापर्व-मतदान अवश्य करें’ जैसे प्रेरक संदेश उकेरे। मेहंदी कला के माध्यम से दिए गए मतदान जागरूकता संदेश आकर्षण का केंद्र रहे।
मतदान के लिए प्रेरित करें परिवार एवं समाज को
मुख्य वक्ता सुनीता चौधरी ने कहा कि “मेहंदी रचे हाथ तभी सार्थक हैं । जब वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान का संकल्प भी लें।” उन्होंने कहा कि महिलाएं एवं बेटियां अपने परिवार और समाज में मतदाता जागरूकता की प्रभावी दूत बन सकती हैं।
उन्होंने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के अग्रिम पंजीकरण तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार, पड़ोस एवं आसपास के सभी पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
गीत, पोस्टर एवं रंगोली से जागरूकता
कार्यक्रम में छात्राओं ने मतदान जागरूकता गीत प्रस्तुत किए। पोस्टर एवं रंगोली के माध्यम से भी मतदान के महत्व को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय परिसर में स्थापित मतदाता सेल्फी प्वाइंट एवं स्वीप संदेशों ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में जिला स्वीप टीम के सदस्य सुनीता चौधरी, सीताराम प्रजापति, गोपाल लाल शर्मा एवं धीरज जैन उपस्थित रहे। टीम सदस्यों ने छात्राओं की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को निष्पक्ष, निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।
9 सितम्बर को मतदान का संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं ने आगामी 09  एवं 11 सितम्बर 2026 को होने वाले नगर पालिका/पंचायत आम चुनाव में अपने परिवार के प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा ‘शत-प्रतिशत मतदान-सशक्त लोकतंत्र’ का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
स्वीप संदेश :
“मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ।”
“एक-एक वोट का सम्मान करेंगे, शत-प्रतिशत मतदान करेंगे।”
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नेपाल बाढ़ के बीच इंसानियत के दो चेहरे, एक ने लुटा तो दूसरे दिखाई इंसानियत नेपाल: बाढ़ और तबाही के बीच सोशल मीडिया पर सामने आए दो वीडियो चर्चा में हैं। एक वीडियो में एक व्यक्ति के बाढ़ में मृत बताई जा रही महिला के कानों से सोने के झुमके निकालते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में एक व्यक्ति को बाढ़ के मलबे में मिले लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी उनके कथित मालिक को लौटाते हुए दिखाया गया है। इन दोनों वीडियो ने आपदा के बीच इंसानियत और लालच के अलग-अलग पहलुओं को सामने ला दिया है। हालांकि, दोनों घटनाओं के वीडियो और उनसे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
    1
    नेपाल बाढ़ के बीच इंसानियत के दो चेहरे, एक ने लुटा तो दूसरे दिखाई इंसानियत 
नेपाल: बाढ़ और तबाही के बीच सोशल मीडिया पर सामने आए दो वीडियो चर्चा में हैं। एक वीडियो में एक व्यक्ति के बाढ़ में मृत बताई जा रही महिला के कानों से सोने के झुमके निकालते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
वहीं, दूसरे वीडियो में एक व्यक्ति को बाढ़ के मलबे में मिले लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी उनके कथित मालिक को लौटाते हुए दिखाया गया है।
इन दोनों वीडियो ने आपदा के बीच इंसानियत और लालच के अलग-अलग पहलुओं को सामने ला दिया है। हालांकि, दोनों घटनाओं के वीडियो और उनसे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • हत्या के बाद 1 साल से बदल रहा था ठिकाने, दोस्त के घर पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा इनामी बदमाश जोधपुर। डांगियावास थाना पुलिस ने हत्या के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 23 वर्षीय आरोपी प्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक में भेष बदलकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था और वह पुलिस की टॉप-10 वांछित बदमाशों की सूची में शामिल था। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि प्रकाश क्षेत्र में अपने एक दोस्त के घर पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही डांगियावास थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी का पीछा किया और उसे दबोच लिया। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था गांव पुलिस के अनुसार आरोपी के घर पर 4 सितंबर को एक सामाजिक कार्यक्रम होना था। इसमें शामिल होने के लिए वह क्षेत्र में वापस आने वाला था। इससे पहले ही पुलिस को उसके आने की सूचना मिल गई और टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से किया था हमला मामला 21 जुलाई 2025 का है। सेवकी खुर्द निवासी रामूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका बेटा महीपाल सालवा कलां में मोबाइल की दुकान चलाता था। रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद करने के बाद वह अपने साथी सुनील के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। सालवा कलां से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने बाइक रुकवा ली। इसके बाद महीपाल पर लाठी, चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महीपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन प्रकाश मेघवाल लगातार फरार चल रहा था। महाराष्ट्र-कर्नाटक में बदलता रहा ठिकाने और भेष हत्या के बाद प्रकाश महाराष्ट्र और कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भेष बदलकर रह रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को उसके क्षेत्र में लौटने की सूचना मिलने पर थानाधिकारी राजूराम काला के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में SI मानाराम, कांस्टेबल मनीष, रिछपालसिंह, सुरेन्द्रसिंह, रमेश और नेमाराम शामिल रहे। रिछपालसिंह की कार्रवाई में विशेष भूमिका रही। #NewsUpdate #BreakingNews #BreakingUpdate
    1
    हत्या के बाद 1 साल से बदल रहा था ठिकाने, दोस्त के घर पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा इनामी बदमाश
जोधपुर। डांगियावास थाना पुलिस ने हत्या के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 23 वर्षीय आरोपी प्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक में भेष बदलकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था और वह पुलिस की टॉप-10 वांछित बदमाशों की सूची में शामिल था।
पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि प्रकाश क्षेत्र में अपने एक दोस्त के घर पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही डांगियावास थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी का पीछा किया और उसे दबोच लिया।
सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था गांव
पुलिस के अनुसार आरोपी के घर पर 4 सितंबर को एक सामाजिक कार्यक्रम होना था। इसमें शामिल होने के लिए वह क्षेत्र में वापस आने वाला था। इससे पहले ही पुलिस को उसके आने की सूचना मिल गई और टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से किया था हमला
मामला 21 जुलाई 2025 का है। सेवकी खुर्द निवासी रामूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका बेटा महीपाल सालवा कलां में मोबाइल की दुकान चलाता था। रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद करने के बाद वह अपने साथी सुनील के साथ बाइक से गांव लौट रहा था।
सालवा कलां से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने बाइक रुकवा ली। इसके बाद महीपाल पर लाठी, चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महीपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन प्रकाश मेघवाल लगातार फरार चल रहा था।
महाराष्ट्र-कर्नाटक में बदलता रहा ठिकाने और भेष
हत्या के बाद प्रकाश महाराष्ट्र और कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भेष बदलकर रह रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को उसके क्षेत्र में लौटने की सूचना मिलने पर थानाधिकारी राजूराम काला के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई में SI मानाराम, कांस्टेबल मनीष, रिछपालसिंह, सुरेन्द्रसिंह, रमेश और नेमाराम शामिल रहे। रिछपालसिंह की कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।
#NewsUpdate #BreakingNews #BreakingUpdate
    user_Gopal singh jodha
    Gopal singh jodha
    Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.