logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भद्राद्री कोठागुडेम में आदिवासी युवती की हत्या पर आक्रोश आसिफाबाद 1 सितंबर ( रमेश सोलंकी):- मुल्कल्लपल्ली मंडल की आदिवासी युवती ऊके शिरीष की संदिग्ध मृत्यु को डी.वाई.एफ.आई. (भारतीय लोकतांत्रिक युवा महासंघ) ने योजनाबद्ध हत्या करार दिया। डीवाईएफआई संगठन के कुमारम भीम आसिफाबाद जिला सचिव दुर्गम राजकुमार ने कहा कि शिरीष की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम है। आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश कर कठोरतम सजा दी जाए। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा में लापरवाह रहे प्राइम केयर अस्पताल प्रबंधन पर भी कड़ी कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता मिले। राजकुमार ने कहा कि आदिवासी मंत्री सीतक्का और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की चुप्पी से आदिवासियों के प्रति उनकी नीयत साफ हो जाती है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गेडम टिकानंद, कोषाध्यक्ष दुर्गम निखिल, समिति सदस्य ताळ्लपेल्ली राजेश्वर, सुनके प्रवीन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_Ramesh Solanki
Ramesh Solanki
स्वतंत्र पत्रकार जालोर, जालोर, राजस्थान•
4 hrs ago

भद्राद्री कोठागुडेम में आदिवासी युवती की हत्या पर आक्रोश आसिफाबाद 1 सितंबर ( रमेश सोलंकी):- मुल्कल्लपल्ली मंडल की आदिवासी युवती ऊके शिरीष की संदिग्ध मृत्यु को डी.वाई.एफ.आई. (भारतीय लोकतांत्रिक युवा महासंघ) ने योजनाबद्ध हत्या करार दिया। डीवाईएफआई संगठन के कुमारम भीम आसिफाबाद जिला सचिव दुर्गम राजकुमार ने कहा कि शिरीष की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम है। आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश कर कठोरतम सजा दी जाए। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा में लापरवाह रहे प्राइम केयर अस्पताल प्रबंधन पर भी कड़ी कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता मिले। राजकुमार ने कहा कि आदिवासी मंत्री सीतक्का और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की चुप्पी से आदिवासियों के प्रति उनकी नीयत साफ हो जाती है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गेडम टिकानंद, कोषाध्यक्ष दुर्गम निखिल, समिति सदस्य ताळ्लपेल्ली राजेश्वर, सुनके प्रवीन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पाली हर वर्ष कि भाती इस वर्ष भी पाली बजरंग बाग में वार्षिक फूल मंडली का आयोजन हुआ जिसमें पुरे बजरंग बाग को फुलों से सजाया गया बजरंग बली की प्रतिमा को कमल के और गुलाब के फूलों से सजाएगा राम सीता लक्ष्मण मंदिर महादेव मंदिर को पाली हर वर्ष कि भाती इस वर्ष भी पाली बजरंग बाग में वार्षिक फूल मंडली का आयोजन हुआ जिसमें पुरे बजरंग बाग को फुलों से सजाया गया बजरंग बली की प्रतिमा को कमल के और गुलाब के फूलों से सजाएगा राम सीता लक्ष्मण मंदिर महादेव मंदिर को फूलों से सजाया गया सुबह रंग बिरंगी रोशनी से बजरंग बाग जगमगाया करीब 15 दिनों से सजावट का कार्य चल रहा था आज भव्य आरती का आयोजन हुआ उसके बाद मनोज निंबार्क एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति व मंच संचालन पारस भाटी अंजाना ने किया पुजारी महेंद्र भट्ट के भव्य आरती का आयोजन हुआ
    1
    पाली हर वर्ष कि भाती इस वर्ष भी पाली बजरंग बाग में वार्षिक फूल मंडली का आयोजन हुआ जिसमें पुरे बजरंग बाग को फुलों से सजाया गया बजरंग बली की प्रतिमा को कमल के और गुलाब के फूलों से सजाएगा राम सीता लक्ष्मण मंदिर महादेव मंदिर को
पाली हर वर्ष कि भाती इस वर्ष भी पाली बजरंग बाग में वार्षिक फूल मंडली का आयोजन हुआ जिसमें पुरे बजरंग बाग को फुलों से सजाया गया बजरंग बली की प्रतिमा को कमल के और गुलाब के फूलों से सजाएगा राम सीता लक्ष्मण मंदिर महादेव मंदिर को फूलों से सजाया गया सुबह रंग बिरंगी रोशनी से बजरंग बाग जगमगाया करीब 15 दिनों से सजावट का कार्य चल रहा था आज भव्य आरती का आयोजन हुआ उसके बाद मनोज निंबार्क एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति व मंच संचालन पारस भाटी अंजाना ने किया पुजारी  महेंद्र भट्ट के भव्य आरती का आयोजन हुआ
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पाली में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर भाजपा पर सिंबल गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि कांग्रेस की ओर से सोमवार को निर्वाचन अधिकारी को 65 सिंबल जमा करवाए गए थे परंतु भाजपा के दबाव में आकर कांग्रेस के 2 सिंबल गायब के दिए किए गए। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील भंडारी ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
    1
    पाली में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली। नगर निगम चुनाव को लेकर  कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर भाजपा पर सिंबल गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया  कि कांग्रेस की ओर से सोमवार को निर्वाचन अधिकारी को 65 सिंबल जमा करवाए गए थे परंतु भाजपा  के दबाव में आकर कांग्रेस के 2 सिंबल गायब के दिए किए गए। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील भंडारी ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • उड़वारिया स्कूल में छात्रों ने फिर जड़ा ताला, बोले- 'जब टीचर आएंगे, तभी लौटेंगे' शिक्षकों की कमी से जूझ रहे रेवदर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल उड़वारिया में एक बार फिर छात्रों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और घर लौट गए। करीब 5-6 किलोमीटर दूर के गांवों से पढ़ने आए छात्र बिना शिक्षकों के हताश होकर घर लौट गए। छात्रों ने दो-टूक अल्टीमेटम दिया है कि 'जब टीचर आएंगे, तब ही स्कूल आकर पढ़ेंगे, तब तक घर रहकर ही पढ़ाई करेंगे।' सूचना मिलने पर प्रशासक, अभिभावक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रधानाचार्य से बातचीत की। अस्थायी व्यवस्था का ग्रामीणों ने किया विरोध प्रधानाचार्य ने स्थिति संभालने के लिए पीईईओ क्षेत्र के किसी अन्य स्कूल से एक टीचर लगाने का प्रस्ताव रखा। लेकिन ग्रामीणों ने इस व्यवस्था का कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों का तर्क था कि दूसरे स्कूल का टीचर यहां लाने से आसपास के गांवों के लोगों के बीच आपसी विवाद और मनमुटाव पैदा होगा। हमें स्थायी समाधान चाहिए। अंग्रेजी पढ़ाने के लिए कोई टीचर नहीं ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में कुल 418 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इसके बावजूद कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है। स्कूल में शिक्षकों के कुल 22 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 10 पद खाली पड़े हैं। 24 अगस्त को भजन-कीर्तन कर जताया था विरोध इससे पहले 24 अगस्त को भी छात्रों और ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। तब छात्रों ने स्कूल के बाहर बैठकर भजन-कीर्तन करते हुए विभाग को संदेश दिया था कि 'यदि स्कूल में पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक नहीं होंगे, तो छात्रों को पढ़ाई के बजाय भजन-कीर्तन ही करना पड़ेगा।' विभाग की लापरवाही से फिर जड़ा ताला ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। पूर्व में हुए प्रदर्शन के बाद डीईईओ ने तंवरी स्कूल में कार्यरत व्याख्याता अश्विनी सुथार का डेपुटेशन उड़वारिया स्कूल में करने के आदेश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने बिना जमीनी हकीकत जाने आदेश निकाल दिए, क्योंकि उक्त शिक्षक पहले से ही कलेक्ट्रेट में डेपुटेशन पर चल रहे थे। अधिकारियों ने लिया एक्शन, एक शिक्षक की हुई वापसी ताजा प्रदर्शन और स्कूल में तालाबंदी की सूचना मिलते ही सीबीईओ गमनाराम कोली और आरपी मुकेश कुमार स्कूल पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईईओ ने स्कूल के ही शिक्षक श्रवण सिंह मीणा का डेपुटेशन शिवगंज ब्लॉक से रद्द कर दिया है और उन्हें तुरंत प्रभाव से वापस उड़वारिया स्कूल भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं।
    1
    उड़वारिया स्कूल में छात्रों ने फिर जड़ा ताला, बोले- 'जब टीचर आएंगे, तभी लौटेंगे'
शिक्षकों की कमी से जूझ रहे रेवदर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल उड़वारिया में एक बार फिर छात्रों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और घर लौट गए। करीब 5-6 किलोमीटर दूर के गांवों से पढ़ने आए छात्र बिना शिक्षकों के हताश होकर घर लौट गए। छात्रों ने दो-टूक अल्टीमेटम दिया है कि 'जब टीचर आएंगे, तब ही स्कूल आकर पढ़ेंगे, तब तक घर रहकर ही पढ़ाई करेंगे।' सूचना मिलने पर प्रशासक, अभिभावक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रधानाचार्य से बातचीत की।
अस्थायी व्यवस्था का ग्रामीणों ने किया विरोध
प्रधानाचार्य ने स्थिति संभालने के लिए पीईईओ क्षेत्र के किसी अन्य स्कूल से एक टीचर लगाने का प्रस्ताव रखा। लेकिन ग्रामीणों ने इस व्यवस्था का कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों का तर्क था कि दूसरे स्कूल का टीचर यहां लाने से आसपास के गांवों के लोगों के बीच आपसी विवाद और मनमुटाव पैदा होगा। हमें स्थायी समाधान चाहिए।
अंग्रेजी पढ़ाने के लिए कोई टीचर नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में कुल 418 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इसके बावजूद कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है। स्कूल में शिक्षकों के कुल 22 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 10 पद खाली पड़े हैं।
24 अगस्त को भजन-कीर्तन कर जताया था विरोध
इससे पहले 24 अगस्त को भी छात्रों और ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। तब छात्रों ने स्कूल के बाहर बैठकर भजन-कीर्तन करते हुए विभाग को संदेश दिया था कि 'यदि स्कूल में पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक नहीं होंगे, तो छात्रों को पढ़ाई के बजाय भजन-कीर्तन ही करना पड़ेगा।'
विभाग की लापरवाही से फिर जड़ा ताला
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। पूर्व में हुए प्रदर्शन के बाद डीईईओ ने तंवरी स्कूल में कार्यरत व्याख्याता अश्विनी सुथार का डेपुटेशन उड़वारिया स्कूल में करने के आदेश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने बिना जमीनी हकीकत जाने आदेश निकाल दिए, क्योंकि उक्त शिक्षक पहले से ही कलेक्ट्रेट में डेपुटेशन पर चल रहे थे।
अधिकारियों ने लिया एक्शन, एक शिक्षक की हुई वापसी
ताजा प्रदर्शन और स्कूल में तालाबंदी की सूचना मिलते ही सीबीईओ गमनाराम कोली और आरपी मुकेश कुमार स्कूल पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईईओ ने स्कूल के ही शिक्षक श्रवण सिंह मीणा का डेपुटेशन शिवगंज ब्लॉक से रद्द कर दिया है और उन्हें तुरंत प्रभाव से वापस उड़वारिया स्कूल भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पाली में हाल ही में सामने आई गौमाता के साथ दरिंदगी (अपकृत्य) की घटना के बाद सनातन सेना, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) समेत विभिन्न हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। ​इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशनदास (पुत्र भंवरदास वैष्णव) को गिरफ्तार कर लिया है। ​법적 कानूनी प्रक्रियाओं और सजा की संभावनाओं का विवरण इस प्रकार है: ​फांसी (मृत्युदंड) का कानूनी प्रावधान: भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत पशु क्रूरता या पशु के साथ अमानवीय कृत्य (जैसे BNS की धारा 325 या IPC की धारा 377) के मामलों में अधिकतम सजा 5 से 10 वर्ष तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। वर्तमान भारतीय कानून में पशु के साथ क्रूरता करने पर मृत्युदंड (फांसी) का सीधा कानूनी प्रावधान नहीं है। ​संगठनों की मांग: शिवसेना और अन्य हिंदू संगठनों ने पाली कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने, मामले को केस ऑफिसर स्कीम में शामिल कर त्वरित सुनवाई कराने और कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। ​संभावित कड़ी कार्रवाई: यद्यपि कानून में फांसी का प्रावधान नहीं है, लेकिन सार्वजनिक आक्रोश को देखते हुए प्रशासन इस मामले में सख्त धाराओं के तहत कोर्ट में मजबूत चार्जशीट पेश कर आरोपी को कानून के तहत अधिकतम संभव सजा दिला सकता
    2
    पाली में हाल ही में सामने आई गौमाता के साथ दरिंदगी (अपकृत्य) की घटना के बाद सनातन सेना, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) समेत विभिन्न हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है।
​इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशनदास (पुत्र भंवरदास वैष्णव) को गिरफ्तार कर लिया है।
​법적 कानूनी प्रक्रियाओं और सजा की संभावनाओं का विवरण इस प्रकार है:
​फांसी (मृत्युदंड) का कानूनी प्रावधान: भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत पशु क्रूरता या पशु के साथ अमानवीय कृत्य (जैसे BNS की धारा 325 या IPC की धारा 377) के मामलों में अधिकतम सजा 5 से 10 वर्ष तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। वर्तमान भारतीय कानून में पशु के साथ क्रूरता करने पर मृत्युदंड (फांसी) का सीधा कानूनी प्रावधान नहीं है।
​संगठनों की मांग: शिवसेना और अन्य हिंदू संगठनों ने पाली कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने, मामले को केस ऑफिसर स्कीम में शामिल कर त्वरित सुनवाई कराने और कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
​संभावित कड़ी कार्रवाई: यद्यपि कानून में फांसी का प्रावधान नहीं है, लेकिन सार्वजनिक आक्रोश को देखते हुए प्रशासन इस मामले में सख्त धाराओं के तहत कोर्ट में मजबूत चार्जशीट पेश कर आरोपी को कानून के तहत अधिकतम संभव सजा दिला सकता
    user_Deepanshu lakhara
    Deepanshu lakhara
    Nurse पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • समय सीमा के बाद विधायक और BJP प्रत्याशी को एंट्री, कांग्रेस प्रत्याशी को बाहर निकाला! मथानिया में नामांकन के दौरान कथित भेदभाव पर बवाल, RO कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं कांग्रेस प्रत्याशी मथानिया। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान मथानिया में सोमवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब चुनावी प्रक्रिया में कथित भेदभाव के आरोप सामने आए। कांग्रेस पक्ष ने आरोप लगाया कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद क्षेत्रीय विधायक और भाजपा के एक प्रत्याशी को RO कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी गई, जबकि कार्यालय के अंदर मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कथित तौर पर बदतमीजीपूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें बाहर निकाल दिया गया। मामले को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर एक ही नियम अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग कैसे हो सकता है? उनका आरोप है कि क्षेत्रीय थानाधिकारी स्थानीय विधायक को गेट से रिसीव कर RO कार्यालय के अंदर तक लेकर गए, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी के साथ अलग व्यवहार किया गया। RO कार्यालय के बाहर बैठीं, मांगा जवाब कथित भेदभाव के विरोध में कांग्रेस प्रत्याशी RO कार्यालय, मथानिया के बाहर बैठ गईं और प्रशासन से पूरे मामले पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यदि चुनावी प्रक्रिया में ही पक्षपात होगा तो निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जनता का विश्वास कैसे कायम रहेगा।
    1
    समय सीमा के बाद विधायक और BJP प्रत्याशी को एंट्री, कांग्रेस प्रत्याशी को बाहर निकाला!
मथानिया में नामांकन के दौरान कथित भेदभाव पर बवाल, RO कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं कांग्रेस प्रत्याशी
मथानिया। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के दौरान मथानिया में सोमवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब चुनावी प्रक्रिया में कथित भेदभाव के आरोप सामने आए। कांग्रेस पक्ष ने आरोप लगाया कि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद क्षेत्रीय विधायक और भाजपा के एक प्रत्याशी को RO कार्यालय में प्रवेश की अनुमति दी गई, जबकि कार्यालय के अंदर मौजूद कांग्रेस प्रत्याशी के साथ कथित तौर पर बदतमीजीपूर्ण व्यवहार करते हुए उन्हें बाहर निकाल दिया गया।
मामले को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आखिर एक ही नियम अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग कैसे हो सकता है? उनका आरोप है कि क्षेत्रीय थानाधिकारी स्थानीय विधायक को गेट से रिसीव कर RO कार्यालय के अंदर तक लेकर गए, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस प्रत्याशी के साथ अलग व्यवहार किया गया।
RO कार्यालय के बाहर बैठीं, मांगा जवाब
कथित भेदभाव के विरोध में कांग्रेस प्रत्याशी RO कार्यालय, मथानिया के बाहर बैठ गईं और प्रशासन से पूरे मामले पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यदि चुनावी प्रक्रिया में ही पक्षपात होगा तो निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर जनता का विश्वास कैसे कायम रहेगा।
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मंडार नगरपालिका में पहली बार चुनाव, भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की मंडार में भाजपा और कांग्रेस ने आगामी नगरपालिका चुनाव के लिए 20-20 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मंडार नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं, जहां पार्षदों के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा। नगरपालिका अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (एससी) ओपन वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है। मंडार नगरपालिका में इस बार पहली बार चुनाव हो रहे हैं।
    1
    मंडार नगरपालिका में पहली बार चुनाव, भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की 
मंडार में भाजपा और कांग्रेस ने आगामी नगरपालिका चुनाव के लिए 20-20 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मंडार नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं, जहां पार्षदों के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा।
नगरपालिका अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (एससी) ओपन वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है। मंडार नगरपालिका में इस बार पहली बार चुनाव हो रहे हैं।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • यह देख सकते हो दोस्तों यह राणासर की न्यूज़ है और यह पूर्णिया में रिटायरमेंट हुए हैं हमारे मतलब बड़े चाचा है तो बहुत ही अच्छा कार्यक्रम था और यह बहुत ही अच्छे टीचर रहे हैं और आज बहुत ही अच्छा कार्यक्रम था
    1
    यह देख सकते हो दोस्तों यह राणासर की न्यूज़ है और यह पूर्णिया में रिटायरमेंट हुए हैं हमारे मतलब बड़े चाचा है तो बहुत ही अच्छा कार्यक्रम था और यह बहुत ही अच्छे टीचर रहे हैं और आज बहुत ही अच्छा कार्यक्रम था
    user_Hitesh
    Hitesh
    धोरीमन्ना, बाड़मेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • यह जो वीडियो में दिख रहा है जिस भी जगह का वीडियो हो दो आदमियों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए जो बच्चे को कैसे मार रहे हैं यार जो वीडियो में बच्चों को मार रहा है उसके ऊपर सबसे शक्ति कार्रवाई होनी चाहिए और जो वीडियो बनाने वाला है उसके ऊपर भी होनी चाहिए जिस भी जगह का है मुझे पता नहीं है जगह कौन सी है किंतु पुलिस को यहकार्रवाई करनी चाहिए
    1
    यह जो वीडियो में दिख रहा है जिस भी जगह का वीडियो हो दो आदमियों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए जो बच्चे को कैसे मार रहे हैं यार
जो वीडियो में बच्चों को मार रहा है उसके ऊपर सबसे शक्ति कार्रवाई होनी चाहिए और जो वीडियो बनाने वाला है उसके ऊपर भी होनी चाहिए जिस भी जगह का है मुझे पता नहीं है जगह कौन सी है किंतु पुलिस को यहकार्रवाई करनी चाहिए
    user_डुगर दरजी बागली
    डुगर दरजी बागली
    Tailor सांचोर, जालोर, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.