Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडार नगरपालिका में पहली बार चुनाव, भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की मंडार में भाजपा और कांग्रेस ने आगामी नगरपालिका चुनाव के लिए 20-20 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मंडार नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं, जहां पार्षदों के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा। नगरपालिका अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (एससी) ओपन वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है। मंडार नगरपालिका में इस बार पहली बार चुनाव हो रहे हैं।
जितेन्द्र संत
मंडार नगरपालिका में पहली बार चुनाव, भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की मंडार में भाजपा और कांग्रेस ने आगामी नगरपालिका चुनाव के लिए 20-20 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मंडार नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं, जहां पार्षदों के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा। नगरपालिका अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (एससी) ओपन वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है। मंडार नगरपालिका में इस बार पहली बार चुनाव हो रहे हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- उड़वारिया स्कूल में छात्रों ने फिर जड़ा ताला, बोले- 'जब टीचर आएंगे, तभी लौटेंगे' शिक्षकों की कमी से जूझ रहे रेवदर के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल उड़वारिया में एक बार फिर छात्रों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और घर लौट गए। करीब 5-6 किलोमीटर दूर के गांवों से पढ़ने आए छात्र बिना शिक्षकों के हताश होकर घर लौट गए। छात्रों ने दो-टूक अल्टीमेटम दिया है कि 'जब टीचर आएंगे, तब ही स्कूल आकर पढ़ेंगे, तब तक घर रहकर ही पढ़ाई करेंगे।' सूचना मिलने पर प्रशासक, अभिभावक और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और प्रधानाचार्य से बातचीत की। अस्थायी व्यवस्था का ग्रामीणों ने किया विरोध प्रधानाचार्य ने स्थिति संभालने के लिए पीईईओ क्षेत्र के किसी अन्य स्कूल से एक टीचर लगाने का प्रस्ताव रखा। लेकिन ग्रामीणों ने इस व्यवस्था का कड़ा विरोध किया। ग्रामीणों का तर्क था कि दूसरे स्कूल का टीचर यहां लाने से आसपास के गांवों के लोगों के बीच आपसी विवाद और मनमुटाव पैदा होगा। हमें स्थायी समाधान चाहिए। अंग्रेजी पढ़ाने के लिए कोई टीचर नहीं ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में कुल 418 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। इसके बावजूद कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों को अंग्रेजी पढ़ाने के लिए एक भी शिक्षक नहीं है। स्कूल में शिक्षकों के कुल 22 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 10 पद खाली पड़े हैं। 24 अगस्त को भजन-कीर्तन कर जताया था विरोध इससे पहले 24 अगस्त को भी छात्रों और ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया था। तब छात्रों ने स्कूल के बाहर बैठकर भजन-कीर्तन करते हुए विभाग को संदेश दिया था कि 'यदि स्कूल में पढ़ाने के लिए पर्याप्त शिक्षक नहीं होंगे, तो छात्रों को पढ़ाई के बजाय भजन-कीर्तन ही करना पड़ेगा।' विभाग की लापरवाही से फिर जड़ा ताला ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। पूर्व में हुए प्रदर्शन के बाद डीईईओ ने तंवरी स्कूल में कार्यरत व्याख्याता अश्विनी सुथार का डेपुटेशन उड़वारिया स्कूल में करने के आदेश दिए थे। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने बिना जमीनी हकीकत जाने आदेश निकाल दिए, क्योंकि उक्त शिक्षक पहले से ही कलेक्ट्रेट में डेपुटेशन पर चल रहे थे। अधिकारियों ने लिया एक्शन, एक शिक्षक की हुई वापसी ताजा प्रदर्शन और स्कूल में तालाबंदी की सूचना मिलते ही सीबीईओ गमनाराम कोली और आरपी मुकेश कुमार स्कूल पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईईओ ने स्कूल के ही शिक्षक श्रवण सिंह मीणा का डेपुटेशन शिवगंज ब्लॉक से रद्द कर दिया है और उन्हें तुरंत प्रभाव से वापस उड़वारिया स्कूल भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं।1
- माहेश्वरी भवन में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन, संत कृपारामजी ने दिया धर्म और भक्ति का संदेश बेंगलुरु।(दलपतसिंह भायल)महेश्वरी भवन में गुरु कृपा सेवा समिति, बेंगलुरु द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के अंतिम दिवस संत कृपारामजी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक संदेशों का सुंदर वर्णन करते हुए कथा का विधिवत समापन कराया। संत कृपारामजी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि इसे अपने जीवन में उतारने का माध्यम है। भगवान के प्रति श्रद्धा, भक्ति और विश्वास रखने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहेश्वरी भवन का वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर संत कृपारामजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। 2028 में बेंगलुरु में होगी शिव महापुराण कथा श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर गुरु कृपा सेवा समिति की ओर से संत कृपारामजी महाराज से वर्ष 2028 में बेंगलुरु में शिव महापुराण कथा आयोजित करने के लिए निवेदन किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने संतश्री से आग्रह किया कि बेंगलुरु में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाए, जिससे शहर के श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और सनातन धर्म के आध्यात्मिक संदेशों को सुनने का अवसर मिल सके। संत कृपारामजी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। 2028 में शिव महापुराण कथा के प्रस्तावित आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजक गुरु कृपा सेवा समिति, बेंगलुरु की ओर से कथा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी संतों, श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ।1
- भद्राद्री कोठागुडेम में आदिवासी युवती की हत्या पर आक्रोश आसिफाबाद 1 सितंबर ( रमेश सोलंकी):- मुल्कल्लपल्ली मंडल की आदिवासी युवती ऊके शिरीष की संदिग्ध मृत्यु को डी.वाई.एफ.आई. (भारतीय लोकतांत्रिक युवा महासंघ) ने योजनाबद्ध हत्या करार दिया। डीवाईएफआई संगठन के कुमारम भीम आसिफाबाद जिला सचिव दुर्गम राजकुमार ने कहा कि शिरीष की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम है। आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में पेश कर कठोरतम सजा दी जाए। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा में लापरवाह रहे प्राइम केयर अस्पताल प्रबंधन पर भी कड़ी कार्रवाई हो। पीड़ित परिवार को सरकार से आर्थिक सहायता मिले। राजकुमार ने कहा कि आदिवासी मंत्री सीतक्का और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की चुप्पी से आदिवासियों के प्रति उनकी नीयत साफ हो जाती है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गेडम टिकानंद, कोषाध्यक्ष दुर्गम निखिल, समिति सदस्य ताळ्लपेल्ली राजेश्वर, सुनके प्रवीन समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- घरों के नजदीक से गुजर रही बिजली लाइन, करंट लगने से ग्रामीणों में डर ⚡ स्थान: माधोपुरा, ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा वार्ड नंबर 11 माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा के वार्ड नंबर 11 में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन की चपेट में आने से ग्रामीणों को कई बार करंट का झटका लग चुका है। घर के पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज लाइन को लेकर ग्रामीणों में लगातार हादसे की आशंका और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर लाइन को सुरक्षित दूरी पर करवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके। ग्रामीणों की मांग—जिम्मेदार विभाग तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। स्थान माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा तहसील आहोर जिला जालौर राजस्थान रिपोर्ट: सोनाराम1
- नेपाल बाढ़ के बीच इंसानियत के दो चेहरे, एक ने लुटा तो दूसरे दिखाई इंसानियत नेपाल: बाढ़ और तबाही के बीच सोशल मीडिया पर सामने आए दो वीडियो चर्चा में हैं। एक वीडियो में एक व्यक्ति के बाढ़ में मृत बताई जा रही महिला के कानों से सोने के झुमके निकालते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में एक व्यक्ति को बाढ़ के मलबे में मिले लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी उनके कथित मालिक को लौटाते हुए दिखाया गया है। इन दोनों वीडियो ने आपदा के बीच इंसानियत और लालच के अलग-अलग पहलुओं को सामने ला दिया है। हालांकि, दोनों घटनाओं के वीडियो और उनसे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।1
- मंडार नगरपालिका में पहली बार चुनाव, भाजपा और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की सूची जारी की मंडार में भाजपा और कांग्रेस ने आगामी नगरपालिका चुनाव के लिए 20-20 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मंडार नगर पालिका में कुल 20 वार्ड हैं, जहां पार्षदों के लिए 9 सितंबर को मतदान होगा। नगरपालिका अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति (एससी) ओपन वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पहले ही समाप्त हो चुकी है। मंडार नगरपालिका में इस बार पहली बार चुनाव हो रहे हैं।1
- यह जो वीडियो में दिख रहा है जिस भी जगह का वीडियो हो दो आदमियों के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए जो बच्चे को कैसे मार रहे हैं यार जो वीडियो में बच्चों को मार रहा है उसके ऊपर सबसे शक्ति कार्रवाई होनी चाहिए और जो वीडियो बनाने वाला है उसके ऊपर भी होनी चाहिए जिस भी जगह का है मुझे पता नहीं है जगह कौन सी है किंतु पुलिस को यहकार्रवाई करनी चाहिए1
- सिवान से जसोल माता रानी भटियाणी के पैदल पैदल यात्री सड़क से किनारे पर चल रहे थे लेकिन सामने से स्कॉर्पियो गाड़ी बालोतरा से आ रही थी जिसमें एक गाड़ी सिवाना से कार आ रही थी दोनों की गंदी एक्सीडेंट हुआ है जिसमें पैदल चल रही थी माता रानी भटियाणी के गांव जसोल बच्चों चार को ज्यादा गंभीर जिनका इलाज बालोतरा नाटक अस्पताल में एडमिट करवाया गया है1