logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_District.reporter.babulaljogaw
District.reporter.babulaljogaw
Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
1 hr ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • नेपाल बाढ़ के बीच इंसानियत के दो चेहरे, एक ने लुटा तो दूसरे दिखाई इंसानियत नेपाल: बाढ़ और तबाही के बीच सोशल मीडिया पर सामने आए दो वीडियो चर्चा में हैं। एक वीडियो में एक व्यक्ति के बाढ़ में मृत बताई जा रही महिला के कानों से सोने के झुमके निकालते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में एक व्यक्ति को बाढ़ के मलबे में मिले लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी उनके कथित मालिक को लौटाते हुए दिखाया गया है। इन दोनों वीडियो ने आपदा के बीच इंसानियत और लालच के अलग-अलग पहलुओं को सामने ला दिया है। हालांकि, दोनों घटनाओं के वीडियो और उनसे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
    1
    नेपाल बाढ़ के बीच इंसानियत के दो चेहरे, एक ने लुटा तो दूसरे दिखाई इंसानियत 
नेपाल: बाढ़ और तबाही के बीच सोशल मीडिया पर सामने आए दो वीडियो चर्चा में हैं। एक वीडियो में एक व्यक्ति के बाढ़ में मृत बताई जा रही महिला के कानों से सोने के झुमके निकालते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
वहीं, दूसरे वीडियो में एक व्यक्ति को बाढ़ के मलबे में मिले लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नकदी उनके कथित मालिक को लौटाते हुए दिखाया गया है।
इन दोनों वीडियो ने आपदा के बीच इंसानियत और लालच के अलग-अलग पहलुओं को सामने ला दिया है। हालांकि, दोनों घटनाओं के वीडियो और उनसे जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • NH 162 पर कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला बर में ब्यावर से पाली की ओर जा रहा एक ट्रेलर मंगलवार को गढ़ गिरवर (बर) के पास हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक कार आ जाने के बाद उसे बचाने के प्रयास में ट्रेलर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। नियंत्रण बिगड़ने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर संबंधित स्तर पर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने के प्रयास किए गए। हादसे के बाद ट्रेलर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
    1
    NH 162 पर कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला




कार को बचाने के चक्कर में ट्रेलर पलटा, बड़ा हादसा टला
बर में ब्यावर से पाली की ओर जा रहा एक ट्रेलर मंगलवार को गढ़ गिरवर (बर) के पास हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक कार आ जाने के बाद उसे बचाने के प्रयास में ट्रेलर चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया।
नियंत्रण बिगड़ने से ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर संबंधित स्तर पर यातायात व्यवस्था सुचारू कराने के प्रयास किए गए। हादसे के बाद ट्रेलर को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • घरों के नजदीक से गुजर रही बिजली लाइन, करंट लगने से ग्रामीणों में डर ⚡ स्थान: माधोपुरा, ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा वार्ड नंबर 11 माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा के वार्ड नंबर 11 में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन की चपेट में आने से ग्रामीणों को कई बार करंट का झटका लग चुका है। घर के पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज लाइन को लेकर ग्रामीणों में लगातार हादसे की आशंका और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर लाइन को सुरक्षित दूरी पर करवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके। ग्रामीणों की मांग—जिम्मेदार विभाग तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। स्थान माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा तहसील आहोर जिला जालौर राजस्थान रिपोर्ट: सोनाराम
    1
    घरों के नजदीक से गुजर रही बिजली लाइन, करंट लगने से ग्रामीणों में डर
⚡
स्थान: माधोपुरा, ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा  वार्ड नंबर 11
माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा के वार्ड नंबर 11 में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन की चपेट में आने से ग्रामीणों को कई बार करंट का झटका लग चुका है।
घर के पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज लाइन को लेकर ग्रामीणों में लगातार हादसे की आशंका और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर लाइन को सुरक्षित दूरी पर करवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
ग्रामीणों की मांग—जिम्मेदार विभाग तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे।
स्थान माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा तहसील आहोर जिला जालौर राजस्थान 
रिपोर्ट: सोनाराम
    user_Sona Ram
    Sona Ram
    आहोर, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने मनाई कजली तीज, सुख-समृद्धि की कामना रोहित जोशी। खंडप क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व कजली तीज श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की और अपने पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर तीज माता की विधिवत पूजा की। मिट्टी की तालाबड़ी बनाकर उसमें पूजन सामग्री अर्पित की गई तथा तीज माता की कथा सुनी गई। शाम को महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज माता की पूजा कर पारंपरिक गीतों और भजनों का गायन किया। पर्व के दौरान झूले, लोकगीत और पारंपरिक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। नवविवाहित महिलाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक पर्व में भाग लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को कजली तीज की शुभकामनाएं दीं। पूरे क्षेत्र में दिनभर तीज के गीतों और उल्लास की गूंज सुनाई दी। महिलाओं ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हुए पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया।
    2
    सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने मनाई कजली तीज, सुख-समृद्धि की कामना
रोहित जोशी। खंडप
क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व कजली तीज श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह नजर आया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की और अपने पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर महिलाओं ने व्रत रखकर तीज माता की विधिवत पूजा की। मिट्टी की तालाबड़ी बनाकर उसमें पूजन सामग्री अर्पित की गई तथा तीज माता की कथा सुनी गई। शाम को महिलाओं ने सामूहिक रूप से तीज माता की पूजा कर पारंपरिक गीतों और भजनों का गायन किया।
पर्व के दौरान झूले, लोकगीत और पारंपरिक नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। नवविवाहित महिलाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में युवतियों ने भी उत्साहपूर्वक पर्व में भाग लिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को कजली तीज की शुभकामनाएं दीं।
पूरे क्षेत्र में दिनभर तीज के गीतों और उल्लास की गूंज सुनाई दी। महिलाओं ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखते हुए पर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया।
    user_Rohit
    Rohit
    Photographer समदड़ी, बाड़मेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • पैदल जा रहे रामदेवरा जातरुओं की टकराई बाइक: सिर में चोट लगने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल
    1
    पैदल जा रहे रामदेवरा जातरुओं की टकराई बाइक: सिर में चोट लगने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • माहेश्वरी भवन में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन, संत कृपारामजी ने दिया धर्म और भक्ति का संदेश बेंगलुरु।(दलपतसिंह भायल)महेश्वरी भवन में गुरु कृपा सेवा समिति, बेंगलुरु द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के अंतिम दिवस संत कृपारामजी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक संदेशों का सुंदर वर्णन करते हुए कथा का विधिवत समापन कराया। संत कृपारामजी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि इसे अपने जीवन में उतारने का माध्यम है। भगवान के प्रति श्रद्धा, भक्ति और विश्वास रखने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहेश्वरी भवन का वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर संत कृपारामजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। 2028 में बेंगलुरु में होगी शिव महापुराण कथा श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर गुरु कृपा सेवा समिति की ओर से संत कृपारामजी महाराज से वर्ष 2028 में बेंगलुरु में शिव महापुराण कथा आयोजित करने के लिए निवेदन किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने संतश्री से आग्रह किया कि बेंगलुरु में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाए, जिससे शहर के श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और सनातन धर्म के आध्यात्मिक संदेशों को सुनने का अवसर मिल सके। संत कृपारामजी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। 2028 में शिव महापुराण कथा के प्रस्तावित आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। आयोजक गुरु कृपा सेवा समिति, बेंगलुरु की ओर से कथा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी संतों, श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ।
    1
    माहेश्वरी भवन में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन, संत कृपारामजी ने दिया धर्म और भक्ति का संदेश
बेंगलुरु।(दलपतसिंह भायल)महेश्वरी भवन में गुरु कृपा सेवा समिति, बेंगलुरु द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के अंतिम दिवस संत कृपारामजी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के आध्यात्मिक संदेशों का सुंदर वर्णन करते हुए कथा का विधिवत समापन कराया।
संत कृपारामजी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल सुनने का विषय नहीं, बल्कि इसे अपने जीवन में उतारने का माध्यम है। भगवान के प्रति श्रद्धा, भक्ति और विश्वास रखने से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, संस्कार और सदाचार के मार्ग पर चलने तथा समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से माहेश्वरी भवन का वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर संत कृपारामजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
2028 में बेंगलुरु में होगी शिव महापुराण कथा
श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर गुरु कृपा सेवा समिति की ओर से संत कृपारामजी महाराज से वर्ष 2028 में बेंगलुरु में शिव महापुराण कथा आयोजित करने के लिए निवेदन किया गया। समिति के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने संतश्री से आग्रह किया कि बेंगलुरु में शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जाए, जिससे शहर के श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और सनातन धर्म के आध्यात्मिक संदेशों को सुनने का अवसर मिल सके।
संत कृपारामजी महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया। 2028 में शिव महापुराण कथा के प्रस्तावित आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
आयोजक गुरु कृपा सेवा समिति, बेंगलुरु की ओर से कथा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी संतों, श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ।
    user_दलपतसिंह भायल
    दलपतसिंह भायल
    Local News Reporter जालोर, जालोर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • केमिकल से तैयार हो रहे नकली अनार के दाने? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति लकड़ी की मदद से सफेद पदार्थ को लाल रंग के केमिकल में डालता दिखाई देता है। बाहर निकालने पर वह पदार्थ अनार के दाने जैसा नजर आता है। वीडियो में इसके बाद ऐसे दानों को एक-एक करके अनार के अंदर फिट करते हुए दिखाया गया है। दावा है कि तैयार नकली अनार को बाजार में बेचा जा रहा है और ग्राहक इसकी पहचान भी नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, वीडियो में दिखाए गए इस दावे की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे सत्यापित खबर के बजाय जागरूकता के लिए सामने आया दावा समझना जरूरी है। खाद्य सुरक्षा को लेकर FSSAI पहले ही फलों में प्रतिबंधित रसायनों, कृत्रिम रंग और गैर-अनुमत पदार्थों के इस्तेमाल पर निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दे चुका है। 👉 इस वीडियो का उद्देश्य लोगों को डराना नहीं, बल्कि जागरूक करना है। किसी भी फल को केवल देखकर नकली न मानें और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के मामले में संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत करें। सावधान रहें, जागरूक रहें और बिना पुष्टि के किसी वायरल दावे को सच न मानें।
    1
    केमिकल से तैयार हो रहे नकली अनार के दाने? वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक व्यक्ति लकड़ी की मदद से सफेद पदार्थ को लाल रंग के केमिकल में डालता दिखाई देता है। बाहर निकालने पर वह पदार्थ अनार के दाने जैसा नजर आता है। वीडियो में इसके बाद ऐसे दानों को एक-एक करके अनार के अंदर फिट करते हुए दिखाया गया है। दावा है कि तैयार नकली अनार को बाजार में बेचा जा रहा है और ग्राहक इसकी पहचान भी नहीं कर पा रहे हैं।
हालांकि, वीडियो में दिखाए गए इस दावे की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इसे सत्यापित खबर के बजाय जागरूकता के लिए सामने आया दावा समझना जरूरी है।
खाद्य सुरक्षा को लेकर FSSAI पहले ही फलों में प्रतिबंधित रसायनों, कृत्रिम रंग और गैर-अनुमत पदार्थों के इस्तेमाल पर निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दे चुका है।
👉 इस वीडियो का उद्देश्य लोगों को डराना नहीं, बल्कि जागरूक करना है। किसी भी फल को केवल देखकर नकली न मानें और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के मामले में संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत करें।
सावधान रहें, जागरूक रहें और बिना पुष्टि के किसी वायरल दावे को सच न मानें।
    user_PMF NEWS
    PMF NEWS
    Content Creator (YouTuber) बाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ,छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ,छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश ब्यावर । जिला स्वीप टीम एवं उपखंड स्वीप टीम, ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालपुरा में स्वीप अभियान के तहत ‘मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ’ थीम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मेहंदी, पोस्टर, रंगोली एवं मतदान जागरूकता गीतों के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दिया। कार्यक्रम में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘मेरा वोट-मेरा अधिकार’, ‘100 प्रतिशत मतदान’ एवं ‘लोकतंत्र का महापर्व-मतदान अवश्य करें’ जैसे प्रेरक संदेश उकेरे। मेहंदी कला के माध्यम से दिए गए मतदान जागरूकता संदेश आकर्षण का केंद्र रहे। मतदान के लिए प्रेरित करें परिवार एवं समाज को मुख्य वक्ता सुनीता चौधरी ने कहा कि “मेहंदी रचे हाथ तभी सार्थक हैं । जब वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान का संकल्प भी लें।” उन्होंने कहा कि महिलाएं एवं बेटियां अपने परिवार और समाज में मतदाता जागरूकता की प्रभावी दूत बन सकती हैं। उन्होंने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के अग्रिम पंजीकरण तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार, पड़ोस एवं आसपास के सभी पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। गीत, पोस्टर एवं रंगोली से जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं ने मतदान जागरूकता गीत प्रस्तुत किए। पोस्टर एवं रंगोली के माध्यम से भी मतदान के महत्व को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय परिसर में स्थापित मतदाता सेल्फी प्वाइंट एवं स्वीप संदेशों ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में जिला स्वीप टीम के सदस्य सुनीता चौधरी, सीताराम प्रजापति, गोपाल लाल शर्मा एवं धीरज जैन उपस्थित रहे। टीम सदस्यों ने छात्राओं की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को निष्पक्ष, निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। 9 सितम्बर को मतदान का संकल्प कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं ने आगामी 09 एवं 11 सितम्बर 2026 को होने वाले नगर पालिका/पंचायत आम चुनाव में अपने परिवार के प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा ‘शत-प्रतिशत मतदान-सशक्त लोकतंत्र’ का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। स्वीप संदेश : “मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ।” “एक-एक वोट का सम्मान करेंगे, शत-प्रतिशत मतदान करेंगे।”
    1
    मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ,छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश


मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ,छात्राओं ने दिया शत-प्रतिशत मतदान का संदेश
ब्यावर । जिला स्वीप टीम एवं उपखंड स्वीप टीम, ब्यावर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मालपुरा में स्वीप अभियान के तहत ‘मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ’ थीम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने मेहंदी, पोस्टर, रंगोली एवं मतदान जागरूकता गीतों के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘मेरा वोट-मेरा अधिकार’, ‘100 प्रतिशत मतदान’ एवं ‘लोकतंत्र का महापर्व-मतदान अवश्य करें’ जैसे प्रेरक संदेश उकेरे। मेहंदी कला के माध्यम से दिए गए मतदान जागरूकता संदेश आकर्षण का केंद्र रहे।
मतदान के लिए प्रेरित करें परिवार एवं समाज को
मुख्य वक्ता सुनीता चौधरी ने कहा कि “मेहंदी रचे हाथ तभी सार्थक हैं । जब वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान का संकल्प भी लें।” उन्होंने कहा कि महिलाएं एवं बेटियां अपने परिवार और समाज में मतदाता जागरूकता की प्रभावी दूत बन सकती हैं।
उन्होंने छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, 17 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के अग्रिम पंजीकरण तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार, पड़ोस एवं आसपास के सभी पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
गीत, पोस्टर एवं रंगोली से जागरूकता
कार्यक्रम में छात्राओं ने मतदान जागरूकता गीत प्रस्तुत किए। पोस्टर एवं रंगोली के माध्यम से भी मतदान के महत्व को प्रदर्शित किया गया। विद्यालय परिसर में स्थापित मतदाता सेल्फी प्वाइंट एवं स्वीप संदेशों ने विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में जिला स्वीप टीम के सदस्य सुनीता चौधरी, सीताराम प्रजापति, गोपाल लाल शर्मा एवं धीरज जैन उपस्थित रहे। टीम सदस्यों ने छात्राओं की रचनात्मक गतिविधियों की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्य रश्मि अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को निष्पक्ष, निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई।
9 सितम्बर को मतदान का संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर छात्राओं ने आगामी 09  एवं 11 सितम्बर 2026 को होने वाले नगर पालिका/पंचायत आम चुनाव में अपने परिवार के प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान के लिए प्रेरित करने तथा ‘शत-प्रतिशत मतदान-सशक्त लोकतंत्र’ का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।
स्वीप संदेश :
“मेहंदी रचे हाथ, मतदान के साथ।”
“एक-एक वोट का सम्मान करेंगे, शत-प्रतिशत मतदान करेंगे।”
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पाली हाईवे पर बाइक स्लिप होने से युवक की मौत: सिर में लगी गंभीर चोट, जोधपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
    1
    पाली हाईवे पर बाइक स्लिप होने से युवक की मौत: सिर में लगी गंभीर चोट, जोधपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.