logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हत्या के बाद 1 साल से बदल रहा था ठिकाने, दोस्त के घर पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा इनामी बदमाश जोधपुर। डांगियावास थाना पुलिस ने हत्या के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 23 वर्षीय आरोपी प्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक में भेष बदलकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था और वह पुलिस की टॉप-10 वांछित बदमाशों की सूची में शामिल था। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि प्रकाश क्षेत्र में अपने एक दोस्त के घर पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही डांगियावास थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी का पीछा किया और उसे दबोच लिया। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था गांव पुलिस के अनुसार आरोपी के घर पर 4 सितंबर को एक सामाजिक कार्यक्रम होना था। इसमें शामिल होने के लिए वह क्षेत्र में वापस आने वाला था। इससे पहले ही पुलिस को उसके आने की सूचना मिल गई और टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से किया था हमला मामला 21 जुलाई 2025 का है। सेवकी खुर्द निवासी रामूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका बेटा महीपाल सालवा कलां में मोबाइल की दुकान चलाता था। रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद करने के बाद वह अपने साथी सुनील के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। सालवा कलां से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने बाइक रुकवा ली। इसके बाद महीपाल पर लाठी, चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महीपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन प्रकाश मेघवाल लगातार फरार चल रहा था। महाराष्ट्र-कर्नाटक में बदलता रहा ठिकाने और भेष हत्या के बाद प्रकाश महाराष्ट्र और कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भेष बदलकर रह रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को उसके क्षेत्र में लौटने की सूचना मिलने पर थानाधिकारी राजूराम काला के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में SI मानाराम, कांस्टेबल मनीष, रिछपालसिंह, सुरेन्द्रसिंह, रमेश और नेमाराम शामिल रहे। रिछपालसिंह की कार्रवाई में विशेष भूमिका रही। #NewsUpdate #BreakingNews #BreakingUpdate

15 hrs ago
user_Gopal singh jodha
Gopal singh jodha
Local News Reporter फलसूंड, जैसलमेर, राजस्थान•
15 hrs ago

हत्या के बाद 1 साल से बदल रहा था ठिकाने, दोस्त के घर पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा इनामी बदमाश जोधपुर। डांगियावास थाना पुलिस ने हत्या के मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 23 वर्षीय आरोपी प्रकाश मेघवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद महाराष्ट्र और कर्नाटक में भेष बदलकर फरारी काट रहा था। पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था और वह पुलिस की टॉप-10 वांछित बदमाशों की सूची में शामिल था। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि प्रकाश क्षेत्र में अपने एक दोस्त के घर पहुंचने वाला है। सूचना मिलते ही डांगियावास थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी का पीछा किया और उसे दबोच लिया। सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहा था गांव पुलिस के अनुसार आरोपी के घर पर 4 सितंबर को एक सामाजिक कार्यक्रम होना था। इसमें शामिल होने के लिए वह क्षेत्र में वापस आने वाला था। इससे पहले ही पुलिस को उसके आने की सूचना मिल गई और टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से किया था हमला मामला 21 जुलाई 2025 का है। सेवकी खुर्द निवासी रामूराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनका बेटा महीपाल सालवा कलां में मोबाइल की दुकान चलाता था। रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद करने के बाद वह अपने साथी सुनील के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। सालवा कलां से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने बाइक रुकवा ली। इसके बाद महीपाल पर लाठी, चाकू और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महीपाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, लेकिन प्रकाश मेघवाल लगातार फरार चल रहा था। महाराष्ट्र-कर्नाटक में बदलता रहा ठिकाने और भेष हत्या के बाद प्रकाश महाराष्ट्र और कर्नाटक में अलग-अलग जगहों पर भेष बदलकर रह रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को उसके क्षेत्र में लौटने की सूचना मिलने पर थानाधिकारी राजूराम काला के नेतृत्व में टीम ने तत्काल कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में SI मानाराम, कांस्टेबल मनीष, रिछपालसिंह, सुरेन्द्रसिंह, रमेश और नेमाराम शामिल रहे। रिछपालसिंह की कार्रवाई में विशेष भूमिका रही। #NewsUpdate #BreakingNews #BreakingUpdate

More news from राजस्थान and nearby areas
  • घरों के नजदीक से गुजर रही बिजली लाइन, करंट लगने से ग्रामीणों में डर ⚡ स्थान: माधोपुरा, ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा वार्ड नंबर 11 माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा के वार्ड नंबर 11 में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन की चपेट में आने से ग्रामीणों को कई बार करंट का झटका लग चुका है। घर के पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज लाइन को लेकर ग्रामीणों में लगातार हादसे की आशंका और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर लाइन को सुरक्षित दूरी पर करवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके। ग्रामीणों की मांग—जिम्मेदार विभाग तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे। स्थान माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा तहसील आहोर जिला जालौर राजस्थान रिपोर्ट: सोनाराम
    1
    घरों के नजदीक से गुजर रही बिजली लाइन, करंट लगने से ग्रामीणों में डर
⚡
स्थान: माधोपुरा, ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा  वार्ड नंबर 11
माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा के वार्ड नंबर 11 में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन घरों के बेहद नजदीक से गुजर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाइन की चपेट में आने से ग्रामीणों को कई बार करंट का झटका लग चुका है।
घर के पास से गुजर रही हाई-वोल्टेज लाइन को लेकर ग्रामीणों में लगातार हादसे की आशंका और भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर लाइन को सुरक्षित दूरी पर करवाया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले समस्या का समाधान हो सके।
ग्रामीणों की मांग—जिम्मेदार विभाग तत्काल संज्ञान लेकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करे।
स्थान माधोपुरा ग्राम पंचायत भैंसवाड़ा तहसील आहोर जिला जालौर राजस्थान 
रिपोर्ट: सोनाराम
    user_Sona Ram
    Sona Ram
    आहोर, जालोर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पाली हर वर्ष कि भाती इस वर्ष भी पाली बजरंग बाग में वार्षिक फूल मंडली का आयोजन हुआ जिसमें पुरे बजरंग बाग को फुलों से सजाया गया बजरंग बली की प्रतिमा को कमल के और गुलाब के फूलों से सजाएगा राम सीता लक्ष्मण मंदिर महादेव मंदिर को पाली हर वर्ष कि भाती इस वर्ष भी पाली बजरंग बाग में वार्षिक फूल मंडली का आयोजन हुआ जिसमें पुरे बजरंग बाग को फुलों से सजाया गया बजरंग बली की प्रतिमा को कमल के और गुलाब के फूलों से सजाएगा राम सीता लक्ष्मण मंदिर महादेव मंदिर को फूलों से सजाया गया सुबह रंग बिरंगी रोशनी से बजरंग बाग जगमगाया करीब 15 दिनों से सजावट का कार्य चल रहा था आज भव्य आरती का आयोजन हुआ उसके बाद मनोज निंबार्क एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति व मंच संचालन पारस भाटी अंजाना ने किया पुजारी महेंद्र भट्ट के भव्य आरती का आयोजन हुआ
    1
    पाली हर वर्ष कि भाती इस वर्ष भी पाली बजरंग बाग में वार्षिक फूल मंडली का आयोजन हुआ जिसमें पुरे बजरंग बाग को फुलों से सजाया गया बजरंग बली की प्रतिमा को कमल के और गुलाब के फूलों से सजाएगा राम सीता लक्ष्मण मंदिर महादेव मंदिर को
पाली हर वर्ष कि भाती इस वर्ष भी पाली बजरंग बाग में वार्षिक फूल मंडली का आयोजन हुआ जिसमें पुरे बजरंग बाग को फुलों से सजाया गया बजरंग बली की प्रतिमा को कमल के और गुलाब के फूलों से सजाएगा राम सीता लक्ष्मण मंदिर महादेव मंदिर को फूलों से सजाया गया सुबह रंग बिरंगी रोशनी से बजरंग बाग जगमगाया करीब 15 दिनों से सजावट का कार्य चल रहा था आज भव्य आरती का आयोजन हुआ उसके बाद मनोज निंबार्क एंड पार्टी ने भजनों की प्रस्तुति व मंच संचालन पारस भाटी अंजाना ने किया पुजारी  महेंद्र भट्ट के भव्य आरती का आयोजन हुआ
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • पाली में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप वॉइस ऑफ मारवाड़ पाली। नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर भाजपा पर सिंबल गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि कांग्रेस की ओर से सोमवार को निर्वाचन अधिकारी को 65 सिंबल जमा करवाए गए थे परंतु भाजपा के दबाव में आकर कांग्रेस के 2 सिंबल गायब के दिए किए गए। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील भंडारी ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
    1
    पाली में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
वॉइस ऑफ मारवाड़
पाली। नगर निगम चुनाव को लेकर  कांग्रेस ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर भाजपा पर सिंबल गायब करने का गंभीर आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया  कि कांग्रेस की ओर से सोमवार को निर्वाचन अधिकारी को 65 सिंबल जमा करवाए गए थे परंतु भाजपा  के दबाव में आकर कांग्रेस के 2 सिंबल गायब के दिए किए गए। वहीं दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील भंडारी ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पाली में हाल ही में सामने आई गौमाता के साथ दरिंदगी (अपकृत्य) की घटना के बाद सनातन सेना, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) समेत विभिन्न हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है। ​इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशनदास (पुत्र भंवरदास वैष्णव) को गिरफ्तार कर लिया है। ​법적 कानूनी प्रक्रियाओं और सजा की संभावनाओं का विवरण इस प्रकार है: ​फांसी (मृत्युदंड) का कानूनी प्रावधान: भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत पशु क्रूरता या पशु के साथ अमानवीय कृत्य (जैसे BNS की धारा 325 या IPC की धारा 377) के मामलों में अधिकतम सजा 5 से 10 वर्ष तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। वर्तमान भारतीय कानून में पशु के साथ क्रूरता करने पर मृत्युदंड (फांसी) का सीधा कानूनी प्रावधान नहीं है। ​संगठनों की मांग: शिवसेना और अन्य हिंदू संगठनों ने पाली कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने, मामले को केस ऑफिसर स्कीम में शामिल कर त्वरित सुनवाई कराने और कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। ​संभावित कड़ी कार्रवाई: यद्यपि कानून में फांसी का प्रावधान नहीं है, लेकिन सार्वजनिक आक्रोश को देखते हुए प्रशासन इस मामले में सख्त धाराओं के तहत कोर्ट में मजबूत चार्जशीट पेश कर आरोपी को कानून के तहत अधिकतम संभव सजा दिला सकता
    2
    पाली में हाल ही में सामने आई गौमाता के साथ दरिंदगी (अपकृत्य) की घटना के बाद सनातन सेना, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) समेत विभिन्न हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है।
​इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशनदास (पुत्र भंवरदास वैष्णव) को गिरफ्तार कर लिया है।
​법적 कानूनी प्रक्रियाओं और सजा की संभावनाओं का विवरण इस प्रकार है:
​फांसी (मृत्युदंड) का कानूनी प्रावधान: भारतीय न्याय संहिता (BNS) और भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत पशु क्रूरता या पशु के साथ अमानवीय कृत्य (जैसे BNS की धारा 325 या IPC की धारा 377) के मामलों में अधिकतम सजा 5 से 10 वर्ष तक की जेल और जुर्माने का प्रावधान है। वर्तमान भारतीय कानून में पशु के साथ क्रूरता करने पर मृत्युदंड (फांसी) का सीधा कानूनी प्रावधान नहीं है।
​संगठनों की मांग: शिवसेना और अन्य हिंदू संगठनों ने पाली कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने, मामले को केस ऑफिसर स्कीम में शामिल कर त्वरित सुनवाई कराने और कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
​संभावित कड़ी कार्रवाई: यद्यपि कानून में फांसी का प्रावधान नहीं है, लेकिन सार्वजनिक आक्रोश को देखते हुए प्रशासन इस मामले में सख्त धाराओं के तहत कोर्ट में मजबूत चार्जशीट पेश कर आरोपी को कानून के तहत अधिकतम संभव सजा दिला सकता
    user_Deepanshu lakhara
    Deepanshu lakhara
    Nurse पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • श्री जगतंबा हैंडलूम — बाखासर एक बार जरूर पधारें और शानदार कलेक्शन का लाभ उठाएं। श्री जगतंबा हैंडलूम, बाखासर 🛍️ अब बाखासर में एक ही जगह मिलेगा कॉस्मेटिक, फैशन और गिफ्ट आइटम्स का शानदार कलेक्शन! ✨ 🌸 राजस्थान का लग्जरी परफ्यूम 🧴 फेसवॉश एवं कॉस्मेटिक का पूरा सामान 👕 रेडीमेड कपड़ों की शानदार रेंज 🎁 सुंदर-सुंदर गिफ्ट आइटम्स 🛍️ घर-शॉप के लिए उपयोगी सामान 💰 सभी सामान वाजिब दाम में उपलब्ध आपकी जरूरत का बहुत सारा सामान अब मिलेगा श्री जगतंबा हैंडलूम, बाखासर पर। 👤 संचालक: सवाई सिंह 📞 मोबाइल: 9327783430 📍 श्री जगतंबा हैंडलूम — बाखासर एक बार जरूर पधारें और शानदार कलेक्शन का लाभ उठाएं।
    1
    श्री जगतंबा हैंडलूम — बाखासर एक बार जरूर पधारें और शानदार कलेक्शन का लाभ उठाएं।
श्री जगतंबा हैंडलूम, बाखासर 🛍️
अब बाखासर में एक ही जगह मिलेगा कॉस्मेटिक, फैशन और गिफ्ट आइटम्स का शानदार कलेक्शन! ✨
🌸 राजस्थान का लग्जरी परफ्यूम
🧴 फेसवॉश एवं कॉस्मेटिक का पूरा सामान
👕 रेडीमेड कपड़ों की शानदार रेंज
🎁 सुंदर-सुंदर गिफ्ट आइटम्स
🛍️ घर-शॉप के लिए उपयोगी सामान
💰 सभी सामान वाजिब दाम में उपलब्ध
आपकी जरूरत का बहुत सारा सामान अब मिलेगा श्री जगतंबा हैंडलूम, बाखासर पर।
👤 संचालक: सवाई सिंह
📞 मोबाइल: 9327783430
📍 श्री जगतंबा हैंडलूम — बाखासर एक बार जरूर पधारें और शानदार कलेक्शन का लाभ उठाएं।
    user_Online barmer
    Online barmer
    सेड़वा, बाड़मेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • 80 साल की आजादी, फिर भी अंधेरे में जिंदगी! 2017 से बिजली के लिए भटक रही अजी देवी #बाड़मेर/बाखासर। देश को आजाद हुए 80 साल हो गए, लेकिन बाखासर की बुजुर्ग अजी देवी आज भी बिजली सुविधा से वंचित हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने 2017 में बिजली कनेक्शन के लिए फाइल तैयार करवाई थी, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। कच्चे घर में रहने वाली अजी देवी रात में चिमनी और मोमबत्ती के सहारे रोशनी करती हैं। उनका आरोप है कि वे सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हैं और अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं।
    1
    80 साल की आजादी, फिर भी अंधेरे में जिंदगी! 2017 से बिजली के लिए भटक रही अजी देवी
#बाड़मेर/बाखासर। देश को आजाद हुए 80 साल हो गए, लेकिन बाखासर की बुजुर्ग अजी देवी आज भी बिजली सुविधा से वंचित हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने 2017 में बिजली कनेक्शन के लिए फाइल तैयार करवाई थी, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। कच्चे घर में रहने वाली अजी देवी रात में चिमनी और मोमबत्ती के सहारे रोशनी करती हैं। उनका आरोप है कि वे सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित हैं और अधिकारियों के चक्कर काट रही हैं।
    user_Online barmer
    Online barmer
    सेड़वा, बाड़मेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • पाली-पीआरओ एवं पीओ प्रथम को ईवीएम संचालन व मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण पीआरओ एवं पीओ प्रथम को ईवीएम संचालन व मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण
    1
    पाली-पीआरओ एवं पीओ प्रथम को ईवीएम संचालन व मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण
पीआरओ एवं पीओ प्रथम को ईवीएम संचालन व मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण
    user_जेके बावल ब्यूरो चीफ पाली
    जेके बावल ब्यूरो चीफ पाली
    पत्रकार रानी, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कमजोर बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, सूखने लगी खरीफ की फसलें कमजोर बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, सूखने लगी खरीफ की फसलें हरीश राव, श्रीकोलायत बज्जू। बज्जू क्षेत्र में इस बार कमजोर बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से कई खेतों में खरीफ की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। बारिश की बेरुखी के साथ बिजली कटौती और खेती की लगातार बढ़ती लागत ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। क्षेत्र में कई जगह खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बन पाई है। समय पर पानी नहीं मिलने से फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही है और कई जगह पौधे मुरझाने लगे हैं। किसानों का कहना है कि खरीफ की खेती काफी हद तक मानसून पर निर्भर रहती है, लेकिन इस बार बारिश की कमी से फसल पर संकट गहराता जा रहा है। वहीं बिजली कटौती के कारण सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। डीजल, खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री की बढ़ती लागत के बीच किसान पहले से आर्थिक दबाव में हैं। ऐसे में फसल खराब होने की स्थिति में किसानों के सामने पूरे साल की मेहनत और लागत डूबने का खतरा बना हुआ है। माणकासर निवासी किसान विसनाराम कड़ेला ने बताया कि किसानों ने पूरी मेहनत और उम्मीद के साथ खरीफ की फसल बोई थी, लेकिन कमजोर बारिश के कारण अब फसलें सूखने लगी हैं। उन्होंने कहा कि किसान प्रकृति और व्यवस्था, दोनों की मार झेल रहा है। यदि समय रहते बारिश नहीं हुई और सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। किसान विसनाराम कड़ेला ने सरकार और प्रशासन से क्षेत्र में फसलों की स्थिति का सर्वे करवाकर किसानों को समय पर राहत देने की मांग की है। साथ ही बिजली आपूर्ति में सुधार कर सिंचाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई है। किसानों का कहना है कि खेती केवल एक फसल नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सालभर की उम्मीद होती है। ऐसे में फसल संकट के समय किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समय पर राहत और ठोस व्यवस्था की जरूरत है।
    1
    कमजोर बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, सूखने लगी खरीफ की फसलें
कमजोर बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, सूखने लगी खरीफ की फसलें
हरीश राव, श्रीकोलायत
बज्जू। बज्जू क्षेत्र में इस बार कमजोर बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पर्याप्त बारिश नहीं होने से कई खेतों में खरीफ की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। बारिश की बेरुखी के साथ बिजली कटौती और खेती की लगातार बढ़ती लागत ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
क्षेत्र में कई जगह खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बन पाई है। समय पर पानी नहीं मिलने से फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही है और कई जगह पौधे मुरझाने लगे हैं। किसानों का कहना है कि खरीफ की खेती काफी हद तक मानसून पर निर्भर रहती है, लेकिन इस बार बारिश की कमी से फसल पर संकट गहराता जा रहा है।
वहीं बिजली कटौती के कारण सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। डीजल, खाद, बीज और अन्य कृषि सामग्री की बढ़ती लागत के बीच किसान पहले से आर्थिक दबाव में हैं। ऐसे में फसल खराब होने की स्थिति में किसानों के सामने पूरे साल की मेहनत और लागत डूबने का खतरा बना हुआ है।
माणकासर निवासी किसान विसनाराम कड़ेला ने बताया कि किसानों ने पूरी मेहनत और उम्मीद के साथ खरीफ की फसल बोई थी, लेकिन कमजोर बारिश के कारण अब फसलें सूखने लगी हैं। उन्होंने कहा कि किसान प्रकृति और व्यवस्था, दोनों की मार झेल रहा है। यदि समय रहते बारिश नहीं हुई और सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
किसान विसनाराम कड़ेला ने सरकार और प्रशासन से क्षेत्र में फसलों की स्थिति का सर्वे करवाकर किसानों को समय पर राहत देने की मांग की है। साथ ही बिजली आपूर्ति में सुधार कर सिंचाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग उठाई है।
किसानों का कहना है कि खेती केवल एक फसल नहीं, बल्कि पूरे परिवार की सालभर की उम्मीद होती है। ऐसे में फसल संकट के समय किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समय पर राहत और ठोस व्यवस्था की जरूरत है।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.