Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज: ईंधन की कमी की अफवाहों पर पुलिस ने लगाया विराम, नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील प्रयागराज: शहर में पिछले कुछ समय से पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच, प्रयागराज पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से ईंधन की किल्लत की खबरों को पुलिस ने पूरी तरह से निराधार और भ्रामक बताया है।
Afzal pathan patrakaar
प्रयागराज: ईंधन की कमी की अफवाहों पर पुलिस ने लगाया विराम, नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील प्रयागराज: शहर में पिछले कुछ समय से पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच, प्रयागराज पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से ईंधन की किल्लत की खबरों को पुलिस ने पूरी तरह से निराधार और भ्रामक बताया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Saini sahab1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- प्रयागराज के फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज हादसे में बुधवार को एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। मो. जाबिर अली उर्फ जावेद प्रतापगढ़ का रहने वाला है और पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में कामकाज देखता था। अब इस मामले में तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। उनकी तलाश के साथ ही अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास जारी है।1
- Post by Journalist Satish Chandra1
- रिपोर्ट केवला प्रसाद गौतम प्रयागराज जगतपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव शिवपाल यादव ने केंद्र व प्रदेश में झूठों की सरकार है, इसे सत्ता से हटाना सपाइयों का पहला लक्ष्य होना चाहिए। आज किसान परेशान है, आमलोगों जो किसी तरह की सुविधाएं नहीं मिल रही है उक्त बाते सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने जगतपुर मई स्थित सैनिक महाविद्यालय में शहीद की विधवाओं को अंग वस्त्रदेकर सम्मानित करते हुए कही। सभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने सपा कार्यकताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि अनुशासन में रहकर ही देश व प्रदेश को जीता जा सकता है। मुख्य अतिथि शिवपाल यादव ने कहा कि पूर्व सैनिक अनुशासन में रहते है, लेकिन सपा में कही न कही नौजवान में जोश तो है लेकिन अनुशासन नहीं है। शहीदों को सम्मानित करते हुए खुशी हो रही है, यह हमारे लिए गौरव का क्षण है।जितने भी जवान शहीद हुए है उनकी विधवाओं को आज सम्मानित करने में गर्व महसूस कर रहा हु। कार्यक्रम के आयोजक संतोष आर्मी को बधाई देते हुय मौजूद सभी सैनिकों को धन्यवाद देता हु। इन्होंने देश को अपने खून से सींचा है। देश के लिए बाते हो रही लेकिन इनकी दिक्कतों को लेकर किसी ने कोई सवाल नहीं उठाया है। सैनिकों को सुविधाएं देना चाहिए था। आज का दिन भावुक करने वाला है। किसी पत्नी का पति जब शहीद हो जाता है तो उसका परिवार अनाथ हो जाता है। माता पिता के ऊपर किसी का ध्यान नहीं जाता है, क्या इनकी बातो को कोई सुनता है। समाजवादियों को इनका ध्यान देना चाहिए लेकिन यहां पर मंच पर चढ़ने की होड़ है।कार्यकम को वासुदेव यादव पूर्व विधानसभा सदस्य, निधि यादव , हकीम लाल बिंद मुतजब्बा सिद्दीकी सहित तमाम वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व मंत्री लल्लन रॉय ने कहा बेईमानी को सरकार हटाना है ।इसके लिए इस सरकार को हटाना है, हमारी सरकार में मजा लूटते रहे आज सरकार की चाटुकारिता कर रहे है। यदि सरकार आती है तो वर्दी का हिसाब होगा। कार्यकम की अध्यक्षता सूबेदार रामहित यादव ने किया। इस मौके पर ममता रानी प्रबन्ध सचिव,उत्तम यादव ,वीरेंद्र सिंह , डॉ संजय सोनकर (प्रचार्य),डॉ लालचंद,अदालती राम प्राचार्य , आशीष कुमार ,डॉ राजेन्द्र प्रसाद बिन्द, डॉ रत्नेश, डॉ रिचा यादव, सभाजीत यादव , नागेन्द्र यादव, अकमल इमाम, सुरेन्द्र यादव, संजय यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।4
- प्रयागराज: थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1)/127/287/289/125(b)/118(1)/109(1)/351(2)/352 भा0न्या0सं0 एवं धारा-07 आपराधिक कानून अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 जाबिर अली उर्फ जावेद पुत्र निजामुद्दीन निवासी मन्दाह थाना कन्हई जनपद प्रतापगढ़ को थाना फाफामऊ मलाक हरहर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर निमयानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि दिनांक-23.03.2026 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत चंदापुर मोरहू स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में कूलिंग हेतु प्रयोग किये जाने वाले अमोनिया गैस के चैम्बर के फटने से कोल्ड स्टोरेज का दीवाल सहित छत गिर गया,जिसके मलबे में दबे कुछ मजदूरों को रेस्क्यू टीम द्वारा कुल 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया,जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया,जिसमें 04 की मृत्यु हो गयी एवं अन्य घायलों की ईलाज के पश्चात स्थिति सामान्य है!1
- Post by Saini sahab1
- हेडिंग: सोशल मीडिया पर पत्रकारों के अपमान का मामला: नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग खबर: प्रयागराज, 20 मार्च 2026। पुलिस लाइन में 17 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में पीड़ित पत्रकारों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र देने वाले पत्रकारों में सोमराज सोनकर, अभिनव कुमार मिश्रा, अफसाना बेगम तथा राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के कई अन्य पत्रकार शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट में पत्रकारों को “अंडा और चाय बेचने वाले” जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया, जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है और पत्रकारिता की गरिमा प्रभावित हुई है। पीड़ित पत्रकारों ने अपने प्रार्थना पत्र में वीरेंद्र पाठक, धीरेंद्र द्विवेदी और आरो भारद्वाज को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि इनकी ओर से सोशल मीडिया पर भ्रामक और अपमानजनक सामग्री प्रसारित की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट न केवल व्यक्तिगत मानहानि है, बल्कि समाज में पत्रकारों की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाती है। पत्रकारों ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मानहानि सहित अन्य उपयुक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही उन्होंने प्रशासन से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा पहले भी उठाया जा चुका है। अब इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।3
- “जाको राखे साइयां…” प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में मलबे से जिंदा निकला व्यक्ति प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में अमोनिया गैस रिसाव और विस्फोट के बाद गिरे कोल्ड स्टोरेज के मलबे से रेस्क्यू टीम ने एक व्यक्ति को जिंदा बाहर निकाल लिया। इस हादसे के बीच यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मलबे के बीच अचानक हलचल दिखाई दी, जिसके बाद राहतकर्मियों ने तुरंत उस हिस्से पर ध्यान केंद्रित किया। सावधानीपूर्वक मलबा हटाने के बाद काफी मशक्कत के जरिए व्यक्ति को बाहर निकाला गया। बाहर निकालने पर उसमें सांसें चलती हुई पाई गईं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में उम्मीद की किरण जगी। गंभीर हालत में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) सहित अन्य रेस्क्यू टीमें लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। लगातार चल रहे राहत और बचाव कार्य के बीच यह घटना वहां मौजूद लोगों के लिए राहत और भरोसा बढ़ाने वाली साबित हुई है।1