logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाड़ी बाइक चोर और नाबालिग से जुड़ा मामला, तीन दिन तक अवैध रूप से थाने पर रखने बाड़ी बाइक चोर और नाबालिग से जुड़ा मामला, तीन दिन तक अवैध रूप से थाने पर रखने पर एसीजेएम कोर्ट हुआ था खफा, एसीजेएम कोर्ट संख्या एक ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को भेजी थी शिकायत, शिकायत पर धौलपुर एसपी ने लिया एक्शन, मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरेश चंद को किया सस्पेंड, मामले की जांच करेंगे सरमथुरा सीओ दुलीचंद, धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने दी जानकारी।

13 hrs ago
user_रोहित वर्मा
रोहित वर्मा
Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
13 hrs ago

बाड़ी बाइक चोर और नाबालिग से जुड़ा मामला, तीन दिन तक अवैध रूप से थाने पर रखने बाड़ी बाइक चोर और नाबालिग से जुड़ा मामला, तीन दिन तक अवैध रूप से थाने पर रखने पर एसीजेएम कोर्ट हुआ था खफा, एसीजेएम कोर्ट संख्या एक ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को भेजी थी शिकायत, शिकायत पर धौलपुर एसपी ने लिया एक्शन, मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरेश चंद को किया सस्पेंड, मामले की जांच करेंगे सरमथुरा सीओ दुलीचंद, धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने दी जानकारी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बाड़ी बाइक चोर और नाबालिग से जुड़ा मामला, तीन दिन तक अवैध रूप से थाने पर रखने बाड़ी बाइक चोर और नाबालिग से जुड़ा मामला, तीन दिन तक अवैध रूप से थाने पर रखने पर एसीजेएम कोर्ट हुआ था खफा, एसीजेएम कोर्ट संख्या एक ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को भेजी थी शिकायत, शिकायत पर धौलपुर एसपी ने लिया एक्शन, मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरेश चंद को किया सस्पेंड, मामले की जांच करेंगे सरमथुरा सीओ दुलीचंद, धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने दी जानकारी।
    2
    बाड़ी बाइक चोर और नाबालिग से जुड़ा मामला, तीन दिन तक अवैध रूप से थाने पर रखने 
बाड़ी बाइक चोर और नाबालिग से जुड़ा मामला, तीन दिन तक अवैध रूप से थाने पर रखने पर एसीजेएम कोर्ट हुआ था खफा,
एसीजेएम कोर्ट संख्या एक ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को भेजी थी शिकायत,
शिकायत पर धौलपुर एसपी ने लिया एक्शन,
मामले के जांच अधिकारी एएसआई सुरेश चंद को किया सस्पेंड,
मामले की जांच करेंगे सरमथुरा सीओ दुलीचंद,
धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने दी जानकारी।
    user_रोहित वर्मा
    रोहित वर्मा
    Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक धौलपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। थाना निहालगंज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देशन में आयोजित अभियान के तहत राजाखेड़ा बायपास स्थित गोविंदम कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल तथा गोपाल प्रज्ञा पीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में थाना निहालगंज पुलिस और धौलपुर पुलिस की कालिका यूनिट ने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। थाना निहालगंज थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, APK फाइल और ऑनलाइन ठगी जैसे साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत करने की अपील करते हुए राजकॉप सिटीजन ऐप की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई और पुलिस की नागरिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विपरीत अथवा असामान्य परिस्थितियों में घबराने के बजाय सजग और आत्मविश्वासी रहना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। इस दौरान महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर थाना निहालगंज थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज पाराशर एवं स्टाफ ने धौलपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और आत्मरक्षा अभियान की सराहना की। इस अवसर पर धौलपुर पुलिस के सीएलजी सदस्य एवं साइबर वालंटियर योगेश शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    4
    महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
धौलपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
थाना निहालगंज क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देशन में आयोजित अभियान के तहत राजाखेड़ा बायपास स्थित गोविंदम कॉन्वेंट सेकेंडरी स्कूल तथा गोपाल प्रज्ञा पीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय में थाना निहालगंज पुलिस और धौलपुर पुलिस की कालिका यूनिट ने छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
थाना निहालगंज थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपाय बताए। उन्होंने अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा किसी भी व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट, APK फाइल और ऑनलाइन ठगी जैसे साइबर अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। साइबर ठगी होने पर तत्काल शिकायत करने की अपील करते हुए राजकॉप सिटीजन ऐप की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई और पुलिस की नागरिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया।
कालिका यूनिट प्रभारी रीना यादव ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विपरीत अथवा असामान्य परिस्थितियों में घबराने के बजाय सजग और आत्मविश्वासी रहना चाहिए। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए। इस दौरान महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर थाना निहालगंज थानाधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज पाराशर एवं स्टाफ ने धौलपुर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता और आत्मरक्षा अभियान की सराहना की। इस अवसर पर धौलपुर पुलिस के सीएलजी सदस्य एवं साइबर वालंटियर योगेश शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • मचकुंड में हजारों मछलियों की मौत से हड़कंप, सफाई के बाद उठे सवाल फिटकरी डालने के दो दिन बाद पानी में तैरती मिलीं मरी हुई मछलियां, स्थानीय लोगों ने जताई केमिकल डाले जाने की आशंका—आयुक्त बोले, पोस्टमार्टम से सामने आएगी मौत की वजह धौलपुर। तीर्थराज मचकुंड में एक रात में हजारों मछलियों की मौत ने सफाई व्यवस्था और पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुबह मचकुंड के पानी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां तैरती दिखाई दीं। अचानक हुई इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले नगर परिषद के नए सभापति गिरीश गर्ग ने मचकुंड पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था और आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बाद करीब दो दिन पहले नगर परिषद की ओर से मचकुंड में सफाई कराई गई तथा पानी को साफ करने के लिए फिटकरी डाले जाने की बात सामने आई। सफाई के बाद बड़ी संख्या में मछलियों की मौत होने से अब सवाल उठ रहा है कि आखिर पानी में ऐसा क्या हुआ, जिससे इतनी बड़ी संख्या में जलीय जीवों की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि फिटकरी के अलावा पानी में किसी अन्य रासायनिक पदार्थ का इस्तेमाल तो नहीं किया गया। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुबह जब मचकुंड में हजारों मरी हुई मछलियां पानी में दिखाई दीं तो मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जांच की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाले मचकुंड में सफाई के नाम पर किसी भी पदार्थ का इस्तेमाल विशेषज्ञों की निगरानी में होना चाहिए, ताकि जलीय जीवों और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे। इस पूरे मामले को लेकर नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार ने बताया कि मचकुंड की सफाई के लिए फिटकरी डाली गई थी। इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत होना हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि मृत मछलियों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मछलियों की मौत महज पानी की गुणवत्ता में बदलाव के कारण हुई या सफाई के दौरान किसी रासायनिक पदार्थ के इस्तेमाल से? जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    मचकुंड में हजारों मछलियों की मौत से हड़कंप, सफाई के बाद उठे सवाल
फिटकरी डालने के दो दिन बाद पानी में तैरती मिलीं मरी हुई मछलियां, स्थानीय लोगों ने जताई केमिकल डाले जाने की आशंका—आयुक्त बोले, पोस्टमार्टम से सामने आएगी मौत की वजह
धौलपुर। तीर्थराज मचकुंड में एक रात में हजारों मछलियों की मौत ने सफाई व्यवस्था और पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुबह मचकुंड के पानी में बड़ी संख्या में मरी हुई मछलियां तैरती दिखाई दीं। अचानक हुई इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले नगर परिषद के नए सभापति गिरीश गर्ग ने मचकुंड पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था और आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बाद करीब दो दिन पहले नगर परिषद की ओर से मचकुंड में सफाई कराई गई तथा पानी को साफ करने के लिए फिटकरी डाले जाने की बात सामने आई।
सफाई के बाद बड़ी संख्या में मछलियों की मौत होने से अब सवाल उठ रहा है कि आखिर पानी में ऐसा क्या हुआ, जिससे इतनी बड़ी संख्या में जलीय जीवों की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि फिटकरी के अलावा पानी में किसी अन्य रासायनिक पदार्थ का इस्तेमाल तो नहीं किया गया। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सुबह जब मचकुंड में हजारों मरी हुई मछलियां पानी में दिखाई दीं तो मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जांच की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाले मचकुंड में सफाई के नाम पर किसी भी पदार्थ का इस्तेमाल विशेषज्ञों की निगरानी में होना चाहिए, ताकि जलीय जीवों और पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे।
इस पूरे मामले को लेकर नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार ने बताया कि मचकुंड की सफाई के लिए फिटकरी डाली गई थी। इतनी बड़ी संख्या में मछलियों की मौत होना हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि मृत मछलियों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि मछलियों की मौत महज पानी की गुणवत्ता में बदलाव के कारण हुई या सफाई के दौरान किसी रासायनिक पदार्थ के इस्तेमाल से? जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Tracknews24 Rajkumar
    Tracknews24 Rajkumar
    Local News Reporter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में लोक मंथन यात्रा के स्वागत समारोह का आयोजन। आज दिनांक 20 9 2026 को राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में लोक मंथन यात्रा के स्वागत समारोह का आयोजन महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में किया गया। यात्रा 25 सितंबर 2026 को जिला करौली से चलकर रात्रि 10:00 बजे धौलपुर पहुंची। यात्रा दल में जसवंत खत्री, श्रीमती मीनू खत्री, डॉ सत्यनारायण कुमावत, नारायण, महेंद्र, नीरज, देवी सिंह जी, विमल, बजरंग लाल, डॉ रमाकांत, वृद्धि चंद, विपिन, राम चरण, मोतीलाल एवं सतीश शामिल थे। यात्रा दल के सदस्यों में प्रातः सर्वप्रथम ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड का भ्रमण किया। इसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे यात्रा दल के सदस्य राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में आयोजित स्वागत समारोह में पधारे। जहां पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर गिरिराज सिंह मीणा एवं लोकमंथन यात्रा के जिला संयोजक श्री पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में जिला टोली ने यात्रा दल का स्वागत किया। स्वागत पश्चात महाविद्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा एवं विद्यालय शिक्षा शाखा, संस्कार भारती, विद्या भारती, विज्ञान भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अधिवक्ता परिषद, आरएचआरडी, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रथम स्मार्ट विलेज ग्राम धनोरा पर चलचित्र का प्रश्न भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य मुख्य वक्ता के रूप में श्री जसवंत खत्री क्षेत्रीय कार्यालय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना के वाक्यांश "हम भारत के लोग" विषय पर व्याख्यान के माध्यम से भारतीय संस्कृति और संविधान के प्रगाढ़ अंतर्संबंध एवं नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रोताओं का प्रबोधन किया। इसके साथ ही डॉ सत्यनारायण कुमार संयोजक लोक दर्शन परिक्रमा यात्रा एवं श्री ओमवीर शर्मा ने भी अपने प्रबुद्ध व्याख्यान से श्रोताओं को लोक मंथन यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो गिरिराज सिंह मीणा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक राम अख्तयार एवं लोकमंथन यात्रा के जिला सहसंयोजक राकेश शर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के समस्त कलाकारों को पटका पहनाकर माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत का समवेत गायन किया गया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी आगुंतों को अतिथियों एवं श्रोताओं का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया।
    4
    राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में लोक मंथन यात्रा के स्वागत समारोह का आयोजन।
आज दिनांक 20 9 2026 को राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में लोक मंथन यात्रा के स्वागत समारोह का आयोजन महाविद्यालय के विवेकानंद सभागार में किया गया। यात्रा 25 सितंबर 2026 को जिला करौली से चलकर रात्रि 10:00 बजे धौलपुर पहुंची। यात्रा दल में जसवंत खत्री, श्रीमती मीनू खत्री, डॉ सत्यनारायण कुमावत, नारायण, महेंद्र, नीरज, देवी सिंह जी, विमल, बजरंग लाल, डॉ रमाकांत, वृद्धि चंद, विपिन, राम चरण, मोतीलाल एवं सतीश शामिल थे। 
यात्रा दल के सदस्यों में प्रातः सर्वप्रथम ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड का भ्रमण किया। इसके पश्चात प्रातः 9:00 बजे यात्रा दल के सदस्य राजकीय महाविद्यालय धौलपुर में आयोजित स्वागत समारोह में पधारे। जहां पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर गिरिराज सिंह मीणा एवं लोकमंथन यात्रा के जिला संयोजक श्री पुरुषोत्तम शर्मा के नेतृत्व में जिला टोली ने यात्रा दल का स्वागत किया। स्वागत पश्चात महाविद्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उच्च शिक्षा एवं विद्यालय शिक्षा शाखा, संस्कार भारती, विद्या भारती, विज्ञान भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, अधिवक्ता परिषद, आरएचआरडी, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक एवं बौद्धिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। 
कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रथम स्मार्ट विलेज ग्राम धनोरा पर चलचित्र का प्रश्न भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य मुख्य वक्ता के रूप में श्री जसवंत खत्री क्षेत्रीय कार्यालय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना के वाक्यांश  "हम भारत के लोग" विषय पर व्याख्यान के माध्यम से भारतीय संस्कृति और संविधान के प्रगाढ़ अंतर्संबंध एवं नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डालते हुए श्रोताओं का प्रबोधन किया। इसके साथ ही डॉ सत्यनारायण कुमार  संयोजक लोक दर्शन परिक्रमा यात्रा एवं श्री ओमवीर शर्मा  ने भी अपने प्रबुद्ध व्याख्यान से श्रोताओं को लोक मंथन यात्रा के उद्देश्य से अवगत कराया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो गिरिराज सिंह मीणा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक  राम अख्तयार एवं लोकमंथन यात्रा के जिला सहसंयोजक राकेश शर्मा द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रम के समस्त कलाकारों को पटका पहनाकर माल्यार्पण कर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगीत का समवेत गायन किया गया तथा महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी आगुंतों को अतिथियों एवं श्रोताओं का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया।
    user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • *आंगनवाड़ी केंद्र महिलाओं एवं बच्चों के लिए आधारभूत आंगन : शशि त्यागी* आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन *आंगनवाड़ी केंद्र महिलाओं एवं बच्चों के लिए आधारभूत आंगन : शशि त्यागी* आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन राजाखेड़ा। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत आज नंद घर मिठावाली-1 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, ग्रामीण समुदाय, exआंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका एवं आशा सहयोगिनी की सहभागिता रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिल मोर्चा जिला सह संयोजिका शशि त्यागी कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए एक आधारभूत आंगन है जहां सभी प्रकार की सहायता मिलती है। आंगनवाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को जाकर लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्र पर श्रीमती शशि त्यागी जी, जिला सह-संयोजक महिला मोर्चा एवं सोशल मीडिया प्रभारी तथा श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव जी, महिला मोर्चा सदस्य द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को ICDS की विभिन्न सेवाओं, पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान में दिए गए संदेश का श्रवण कराया गया। कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक श्रीमती त्यागी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी एवं समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। बाल वर्धन टीम से ब्लॉक प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री अंकित शर्मा की उपस्थिति एवं सहयोग रहा।
    1
    *आंगनवाड़ी केंद्र महिलाओं एवं बच्चों के लिए आधारभूत आंगन : शशि त्यागी* 

आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन 
*आंगनवाड़ी केंद्र महिलाओं एवं बच्चों के लिए आधारभूत आंगन : शशि त्यागी* 
आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ आयोजन 
राजाखेड़ा। विकसित भारत जन सेवा अभियान के अंतर्गत आज नंद घर मिठावाली-1 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, ग्रामीण समुदाय, exआंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका एवं आशा सहयोगिनी की सहभागिता रही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिल मोर्चा जिला सह संयोजिका शशि त्यागी कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के विकास के लिए एक आधारभूत आंगन है जहां सभी प्रकार की सहायता मिलती है। आंगनवाड़ी केंद्रों पर महिलाओं को जाकर लाभ उठाना चाहिए।
कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केंद्र पर श्रीमती शशि त्यागी जी, जिला सह-संयोजक महिला मोर्चा एवं सोशल मीडिया प्रभारी तथा श्रीमती अनुपमा श्रीवास्तव जी, महिला मोर्चा सदस्य द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को सम्मानित किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को ICDS की विभिन्न सेवाओं, पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा बच्चों के लिए उपलब्ध सेवाओं की जानकारी दी गई। साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान में दिए गए संदेश का श्रवण कराया गया।
कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षक श्रीमती त्यागी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी एवं समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। बाल वर्धन टीम से ब्लॉक प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री अंकित शर्मा की उपस्थिति एवं सहयोग रहा।
    user_OM PRAKASH
    OM PRAKASH
    Journalist धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • वार्ड 41 में आंगन मिलन सेवा समारोह, गर्भवती महिलाओं और नन्हे बच्चों को बांटे उपहार धौलपुर के वार्ड नंबर 41 में आंगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अनीश खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह के दौरान गर्भवती महिलाओं और 6 माह तक के छोटे बच्चों को उपहार वितरित किए गए। धौलपुर के वार्ड नंबर 41 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 41 के पार्षद अनीश खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और 6 माह तक के छोटे बच्चों को उपहार वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बंसल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं और देखभाल से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को आवश्यक सेवाओं से जोड़ना और आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वार्ड 41 में आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया। वार्ड 41 में आंगन मिलन सेवा समारोह, गर्भवती महिलाओं और नन्हे बच्चों को बांटे उपहार धौलपुर के वार्ड नंबर 41 में आंगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अनीश खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह के दौरान गर्भवती महिलाओं और 6 माह तक के छोटे बच्चों को उपहार वितरित किए गए। धौलपुर के वार्ड नंबर 41 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 41 के पार्षद अनीश खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और 6 माह तक के छोटे बच्चों को उपहार वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बंसल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं और देखभाल से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को आवश्यक सेवाओं से जोड़ना और आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। वार्ड 41 में आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।
    1
    वार्ड 41 में आंगन मिलन सेवा समारोह, गर्भवती महिलाओं और नन्हे बच्चों को बांटे उपहार

धौलपुर के वार्ड नंबर 41 में आंगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अनीश खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह के दौरान गर्भवती महिलाओं और 6 माह तक के छोटे बच्चों को उपहार वितरित किए गए।
धौलपुर के वार्ड नंबर 41 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 41 के पार्षद अनीश खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और 6 माह तक के छोटे बच्चों को उपहार वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बंसल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं और देखभाल से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को आवश्यक सेवाओं से जोड़ना और आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
वार्ड 41 में आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।
वार्ड 41 में आंगन मिलन सेवा समारोह, गर्भवती महिलाओं और नन्हे बच्चों को बांटे उपहार
धौलपुर के वार्ड नंबर 41 में आंगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अनीश खान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समारोह के दौरान गर्भवती महिलाओं और 6 माह तक के छोटे बच्चों को उपहार वितरित किए गए।
धौलपुर के वार्ड नंबर 41 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 41 के पार्षद अनीश खान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान गर्भवती महिलाओं और 6 माह तक के छोटे बच्चों को उपहार वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया गया।समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बंसल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं और देखभाल से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।
आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को आवश्यक सेवाओं से जोड़ना और आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
वार्ड 41 में आयोजित इस कार्यक्रम ने सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by मेरा प्रयास सच दिखाने का
    1
    Post by मेरा प्रयास सच दिखाने का
    user_मेरा प्रयास सच दिखाने का
    मेरा प्रयास सच दिखाने का
    रूपबास, भरतपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग मुरैना-मुरैना में ई रिक्शा में अवैध शराब पकड़ी, यह अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाया जा रहा था पुलिस की करवाई जा रही है,
    1
    ब्रेकिंग मुरैना-मुरैना में ई रिक्शा में अवैध शराब पकड़ी, यह अवैध शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां ले जाया जा रहा था पुलिस की करवाई जा रही है,
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.