Shuru
Apke Nagar Ki App…
बहराइच। जिले में थाना दरगाह क्षेत्र के नसूतिया चमारन पूर्व गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मंदिर की छज्जा गिरने से 17 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक उनका बेटा है। उसका नाम माता प्रसाद है और उम्र 17 साल है। परिजनों के अनुसार माता प्रसाद मंदिर के अंदर मौजूद था, तभी अचानक मंदिर की पूरा छज्जा भरभराकर गिर गई। वह मलबे के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मलबे से निकालकर कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Mohd Aamir
बहराइच। जिले में थाना दरगाह क्षेत्र के नसूतिया चमारन पूर्व गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मंदिर की छज्जा गिरने से 17 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक उनका बेटा है। उसका नाम माता प्रसाद है और उम्र 17 साल है। परिजनों के अनुसार माता प्रसाद मंदिर के अंदर मौजूद था, तभी अचानक मंदिर की पूरा छज्जा भरभराकर गिर गई। वह मलबे के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मलबे से निकालकर कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही महिला से चेन लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि परसों दिन में करीब 12 बजे थाना फखरपुर क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली थी। घटना के खुलासे के लिए तत्काल तीन टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि जहां पर लूट की घटना हुई थी, उसके ठीक आगे ट्रैफिक की इंटरसेप्टर मोबाइल स्पीड का चालान कर रही थी और उसके कैमरे में दोनों संदिग्ध बदमाश कैद हो गए थे। फोटो के आधार पर और सर्विलांस की मदद से उनकी पहचान सलमान और उसके भाई के रूप में हुई, जो मूल रूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं और कोतवाली शहर में किराए का कमरा लेकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आज इंस्पेक्टर फखरपुर को सूचना मिली कि दोनों बदमाशों का मूवमेंट फखरपुर क्षेत्र के गांधी घाट चौकी क्षेत्र में है। सूचना पर एसओजी टीम और इंस्पेक्टर फखरपुर ने वहां चेकिंग शुरू की, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति दिखाई दिए। रोकने की कोशिश पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरे ने भागने की कोशिश की जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, लूटी हुई चेन, चोरी की मोटरसाइकिल, कुछ नकद रुपए और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों पर गोंडा सहित अन्य जिलों में लूट और चोरी के 8 से 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- गोंडा में ‘अनकही कहानी’ की प्रस्तुति, नुक्कड़ नाटक से दिया विकसित भारत का संदेश* *गोंडा में ‘अनकही कहानी’ की प्रस्तुति, नुक्कड़ नाटक से दिया विकसित भारत का संदेश* *गोंडा, - सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद में ‘अनकही कहानी’ कार्यक्रम के जरिए सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बुधवार को ग्राम पंचायत सुभागपुर और बड़गांव, रानी बाजार में हरि प्रसाद म्यूजिक एंड डांस पार्टी के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रोचक अंदाज में ग्रामीणों को दी। कलाकारों ने लोगों को पात्र होने पर योजनाओं का लाभ उठाने और विकसित भारत के संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। अधिकारियों ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों को जागरूकता का माध्यम बनाकर सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।1
- *एक तरफ बन रही सड़क, दूसरी तरफ उखड़ रही परत! शादियाबाद-गोबरहा मार्ग के निर्माण पर उठे गंभीर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग* बहराइच/हुजूरपुर। हुजूरपुर विकासखंड क्षेत्र में शादियाबाद ग्राम पंचायत से गोबरहा मार्ग तक PWD CD-1 के अंतर्गत चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर अब गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य अभी पूरी तरह समाप्त भी नहीं हुआ है और कई स्थानों पर नई डाली गई सड़क की ऊपरी परत उखड़ती दिखाई दे रही है। मौके की तस्वीरें और सड़क की स्थिति निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जिस सड़क को लंबे समय तक चलने योग्य बनाया जाना चाहिए, उसकी नई परत ही जगह-जगह कमजोर दिखाई दे रही है। ऐसे में सवाल यह है कि निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों और तकनीकी प्रक्रिया का कितना पालन किया जा रहा है? स्थानीय लोगों के अनुसार कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत के उखड़ने और क्षतिग्रस्त होने की स्थिति दिखाई दे रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक तरफ सड़क बनाई जा रही है और दूसरी तरफ तैयार हिस्से में परत उखड़ती नजर आ रही है। अगर निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क की हालत ऐसी होती तो भी सवाल उठते, लेकिन निर्माण के दौरान ही ऐसी स्थिति सामने आना विभागीय अधिकारियों के लिए गंभीरता से जांच का विषय है। ग्रामीणों ने मांग की है कि PWD के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर केवल औपचारिक निरीक्षण न करें, बल्कि तकनीकी मानकों के अनुसार सड़क की गुणवत्ता की विधिवत जांच कराएं। जांच में सड़क की निर्धारित मोटाई, चौड़ाई, बेस की स्थिति, इस्तेमाल की गई गिट्टी एवं अन्य निर्माण सामग्री, तारकोल/बिटुमिनस मिश्रण की गुणवत्ता और निर्माण की पूरी प्रक्रिया का परीक्षण कराया जाए। जरूरत पड़ने पर निर्माण सामग्री के नमूने लेकर मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से गुणवत्ता परीक्षण भी कराया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति सामने आ सके। इस पूरे मामले में एक बड़ा सवाल विभागीय निगरानी को लेकर भी खड़ा हो रहा है। निर्माण कार्य के दौरान यदि संबंधित विभाग के अधिकारी और तकनीकी कर्मचारी नियमित रूप से निरीक्षण कर रहे हैं, तो नई सड़क की परत उखड़ने जैसी स्थिति समय रहते क्यों नहीं रोकी गई? ग्रामीणों की मांग है कि निर्माण की माप पुस्तिका, स्वीकृत मानक, कार्य की लागत, निर्धारित लंबाई-चौड़ाई और गुणवत्ता संबंधी शर्तों का मौके की वास्तविक स्थिति से मिलान कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था पर आरोप लगाना नहीं, बल्कि जनता के पैसे से बन रही सड़क की गुणवत्ता सुनिश्चित कराना है। यदि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप है तो उच्चस्तरीय जांच से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, और यदि कहीं तकनीकी कमी है तो सड़क पूरी होने से पहले उसे दुरुस्त कराया जा सकेगा। ग्रामीणों ने PWD के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मौके पर तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराया जाए, तकनीकी टीम से गुणवत्ता की जांच कराई जाए और जांच में कमी मिलने पर संबंधित हिस्से को मानक के अनुरूप दोबारा दुरुस्त कराया जाए। “बहराइच के हुजूरपुर में सड़क निर्माण पर बड़ा सवाल! एक तरफ बन रही सड़क, दूसरी तरफ उखड़ रही नई परत—शादियाबाद से गोबरहा मार्ग तक PWD CD-1 के निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल। निर्माण पूरा होने से पहले ही सड़क की हालत देखकर मचा हड़कंप! अब ग्रामीणों की मांग—मौके पर पहुंचे PWD के उच्च अधिकारी, हो तकनीकी जांच, सामने आए सड़क निर्माण की वास्तविक गुणवत्ता।” सबसे बड़ा सवाल—आखिर निर्माण पूरा होने से पहले ही नई सड़क की परत क्यों उखड़ रही है? क्या निर्माण कार्य की प्रभावी तकनीकी निगरानी हो रही है? अब निगाहें PWD के उच्च अधिकारियों की जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं।2
- हरिशंकरी रोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश चंदनापुर के देवस्थान प्रांगण में पीपल, पाकड़ और बरगद का हुआ रोपण बाराबंकी जनपद को हरित एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं लोक भारती द्वारा गुरुवार को जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत में हरिशंकरी रोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पीपल, पाकड़ एवं बरगद के पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के ब्लॉक सूरतगंज एवं रामनगर के संयोजक लोक भारती पर्यावरण प्रेमी कुँवर मोनू भास्कर ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों को हरिशंकरी रोपण के महत्व की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से अभियान में सहभागिता करने की अपील की। इसी क्रम में ग्राम पंचायत चंदनापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुँवर मोनू भास्कर शामिल हुए। चंदनापुर स्थित देवस्थान प्रांगण में ब्लॉक रामनगर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पीपल, पाकड़ एवं बरगद के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मोनू भास्कर ने कहा कि हरिशंकरी केवल पौधारोपण का अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों को लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक रामनगर के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मिथिलेश यादव, ADO ISB जयराम वाल्मीकि, जेई आरडी मनीष कुमार, ग्राम प्रशासक, ग्राम रोजगार सेवक सुशील तिवारी एवं अरविंद राज सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। हरिशंकरी रोपण अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही अधिक से अधिक स्थानों पर पीपल, पाकड़ एवं बरगद जैसे पारंपरिक एवं उपयोगी वृक्षों को संरक्षित करने का संदेश दिया गया.!!1
- बाराबंकी के हर ग्राम पंचायत में हरिशंकरी पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश रामनगर/सूरतगंज, बाराबंकी। जिला प्रशासन एवं लोक भारती के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को हरिशंकरी रोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में हरिशंकरी पौधे लगाए गए। रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदनापुर स्थित देवस्थान परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान ग्रामीणों को पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मिथिलेश यादव, एडीओ आईएसबी जयराम वाल्मीकि सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान के संयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील की।2
- राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन नानपारा, बहराइच। नमामि भारतम्, वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को राम नारायण मदेसिया सरस्वती शिशु मंदिर/विद्या मंदिर, नानपारा में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बालमुकुंद तिवारी ने अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य वक्ता प्रांतीय शैक्षणिक प्रमुख सुरेश सिंह ने अपने विचार रखे। वहीं मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अजय का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल ने की। इस अवसर पर पीएचडी धारक के नाते एडवोकेट डीपी श्रीवास्तव को भारत माता का चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश, प्रबंधक गणेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष जसवंत कुमार मिश्रा, राजेंद्र प्रकाश मित्तल, सुरेंद्र मित्तल, शिवेंद्र मित्तल, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव सहित नगर के गणमान्य नागरिक और अभिभावक उपस्थित रहे।4
- बहराइच जिले में बैराजों से छोड़ा गया 85110.00 क्यूसेक पानी, बहराइच : तराई व पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से बैराजों से पानी छोड़ा जा रहा है। शुक्रवार सुबह शारदा, गिरजा व सरयू बैराज से 85110.00 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद से सरयू नदी के एल्गिन ब्रिज पर नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। शारदा बैराज से 23445 क्यूसेक, गिरिजा बैराज से 53200, सरयू बैराज से 5956 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 104.92 रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान के काफी नीचे है1
- बहराइच। जिले में थाना दरगाह क्षेत्र के नसूतिया चमारन पूर्व गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मंदिर की छज्जा गिरने से 17 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक उनका बेटा है। उसका नाम माता प्रसाद है और उम्र 17 साल है। परिजनों के अनुसार माता प्रसाद मंदिर के अंदर मौजूद था, तभी अचानक मंदिर की पूरा छज्जा भरभराकर गिर गई। वह मलबे के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मलबे से निकालकर कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।1