हरिशंकरी रोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश चंदनापुर के देवस्थान प्रांगण में पीपल, पाकड़ और बरगद का हुआ रोपण बाराबंकी जनपद को हरित एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं लोक भारती द्वारा गुरुवार को जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत में हरिशंकरी रोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पीपल, पाकड़ एवं बरगद के पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के ब्लॉक सूरतगंज एवं रामनगर के संयोजक लोक भारती पर्यावरण प्रेमी कुँवर मोनू भास्कर ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों को हरिशंकरी रोपण के महत्व की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से अभियान में सहभागिता करने की अपील की। इसी क्रम में ग्राम पंचायत चंदनापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुँवर मोनू भास्कर शामिल हुए। चंदनापुर स्थित देवस्थान प्रांगण में ब्लॉक रामनगर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पीपल, पाकड़ एवं बरगद के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मोनू भास्कर ने कहा कि हरिशंकरी केवल पौधारोपण का अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों को लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक रामनगर के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मिथिलेश यादव, ADO ISB जयराम वाल्मीकि, जेई आरडी मनीष कुमार, ग्राम प्रशासक, ग्राम रोजगार सेवक सुशील तिवारी एवं अरविंद राज सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। हरिशंकरी रोपण अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही अधिक से अधिक स्थानों पर पीपल, पाकड़ एवं बरगद जैसे पारंपरिक एवं उपयोगी वृक्षों को संरक्षित करने का संदेश दिया गया.!!

- हरिशंकरी रोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश चंदनापुर के देवस्थान प्रांगण में पीपल, पाकड़ और बरगद का हुआ रोपण बाराबंकी जनपद को हरित एवं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं लोक भारती द्वारा गुरुवार को जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत में हरिशंकरी रोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पीपल, पाकड़ एवं बरगद के पौधों का रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के ब्लॉक सूरतगंज एवं रामनगर के संयोजक लोक भारती पर्यावरण प्रेमी कुँवर मोनू भास्कर ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों को हरिशंकरी रोपण के महत्व की जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों से अभियान में सहभागिता करने की अपील की। इसी क्रम में ग्राम पंचायत चंदनापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुँवर मोनू भास्कर शामिल हुए। चंदनापुर स्थित देवस्थान प्रांगण में ब्लॉक रामनगर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में पीपल, पाकड़ एवं बरगद के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मोनू भास्कर ने कहा कि हरिशंकरी केवल पौधारोपण का अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने ग्रामीणों से पौधों को लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक रामनगर के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मिथिलेश यादव, ADO ISB जयराम वाल्मीकि, जेई आरडी मनीष कुमार, ग्राम प्रशासक, ग्राम रोजगार सेवक सुशील तिवारी एवं अरविंद राज सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे। हरिशंकरी रोपण अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही अधिक से अधिक स्थानों पर पीपल, पाकड़ एवं बरगद जैसे पारंपरिक एवं उपयोगी वृक्षों को संरक्षित करने का संदेश दिया गया.!!1
- बाराबंकी के हर ग्राम पंचायत में हरिशंकरी पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण का संदेश रामनगर/सूरतगंज, बाराबंकी। जिला प्रशासन एवं लोक भारती के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को हरिशंकरी रोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं नगर पंचायतों में हरिशंकरी पौधे लगाए गए। रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत चंदनापुर स्थित देवस्थान परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। इस दौरान ग्रामीणों को पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मिथिलेश यादव, एडीओ आईएसबी जयराम वाल्मीकि सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अभियान के संयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी की अपील की।2
- गरीब बच्चों की शिक्षा का सहारा बना संस्कार शिक्षा सेवा संस्थान 12 निःशुल्क कोचिंग सेंटरों में 650 जरूरतमंद बच्चे कर रहे पढ़ाई ब्यूरो चीफ बाराबंकी। जिले में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संस्कार शिक्षा सेवा संस्थान सराहनीय पहल कर रहा है। संस्थान की ओर से जनपद में 12 निःशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहां करीब 650 गरीब बच्चे बिना किसी शुल्क के शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संस्थान द्वारा इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च स्वयं वहन किया जा रहा है। बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जा रही है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें। संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षित कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिक्षा के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिंह रिंकू, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू, सचिव सोमल सिंह एवं प्रबंधक अंशुमान पांडे के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।1
- बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ी, बाराबंकी में धान की खड़ी और कटी फसल खराब बारिश से खेतों में गिरी धान की फसल, पानी में डूबकर खराब हो रही किसानों की महीनों की मेहनत बाराबंकी। जिले में कल और आज हुई बारिश से किसानों का बुरा हाल हो गया है। बेमौसम बारिश के चलते धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल बारिश के पानी और तेज हवाओं के कारण गिर गई, जिससे फसल खराब हो गई है। वहीं, कई किसानों ने धान की कटाई कर फसल को खेतों में ही रखा था, लेकिन बारिश होने से कटी हुई फसल में पानी भर गया और उसके खराब होने की स्थिति बन गई है। किसानों की महीनों की मेहनत पर बारिश ने पानी फेर दिया है। धान की फसल खराब होने से किसानों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो गई है। खेतों में पानी जमा होने के कारण कटी हुई धान की फसल सड़ने और खराब होने लगी है। वहीं, खड़ी फसल के गिर जाने से उसकी कटाई और सुरक्षित रखरखाव में भी किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश से प्रभावित किसान अपनी फसल को बचाने के लिए परेशान हैं। किसानों का कहना है कि खेती में पहले ही काफी पैसा खर्च हो चुका है और अब तैयार फसल खराब होने से उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ रहा है। कई किसानों के सामने परिवार का खर्च, खेती की लागत और आगामी फसल की तैयारी को लेकर चिंता बढ़ गई है। किसानों की मांग है कि प्रशासन और कृषि विभाग गांवों में पहुंचकर बारिश से खराब हुई धान की फसल का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराएं। प्रभावित किसानों को उचित सहायता और राहत उपलब्ध कराई जाए, ताकि बारिश से हुए नुकसान के बाद उन्हें कुछ राहत मिल सके। बाराबंकी दस्तक डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म | किसानों की आवाज, जनहित की खबरें।1
- फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही महिला से चेन लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि परसों दिन में करीब 12 बजे थाना फखरपुर क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली थी। घटना के खुलासे के लिए तत्काल तीन टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि जहां पर लूट की घटना हुई थी, उसके ठीक आगे ट्रैफिक की इंटरसेप्टर मोबाइल स्पीड का चालान कर रही थी और उसके कैमरे में दोनों संदिग्ध बदमाश कैद हो गए थे। फोटो के आधार पर और सर्विलांस की मदद से उनकी पहचान सलमान और उसके भाई के रूप में हुई, जो मूल रूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं और कोतवाली शहर में किराए का कमरा लेकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आज इंस्पेक्टर फखरपुर को सूचना मिली कि दोनों बदमाशों का मूवमेंट फखरपुर क्षेत्र के गांधी घाट चौकी क्षेत्र में है। सूचना पर एसओजी टीम और इंस्पेक्टर फखरपुर ने वहां चेकिंग शुरू की, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति दिखाई दिए। रोकने की कोशिश पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरे ने भागने की कोशिश की जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, लूटी हुई चेन, चोरी की मोटरसाइकिल, कुछ नकद रुपए और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों पर गोंडा सहित अन्य जिलों में लूट और चोरी के 8 से 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1
- फतेहपुर में किसानों का पैदल मार्च! नंदना कला की सड़क समेत कई मुद्दों पर DM कार्यालय कूच1
- Post by राम जी दीक्षित पत्रकार1