logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गरीब बच्चों की शिक्षा का सहारा बना संस्कार शिक्षा सेवा संस्थान 12 निःशुल्क कोचिंग सेंटरों में 650 जरूरतमंद बच्चे कर रहे पढ़ाई ब्यूरो चीफ बाराबंकी। जिले में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संस्कार शिक्षा सेवा संस्थान सराहनीय पहल कर रहा है। संस्थान की ओर से जनपद में 12 निःशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहां करीब 650 गरीब बच्चे बिना किसी शुल्क के शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संस्थान द्वारा इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च स्वयं वहन किया जा रहा है। बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जा रही है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें। संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षित कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिक्षा के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिंह रिंकू, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू, सचिव सोमल सिंह एवं प्रबंधक अंशुमान पांडे के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।

17 hrs ago
user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
शशिकांत अवस्थी पत्रकार
सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago

गरीब बच्चों की शिक्षा का सहारा बना संस्कार शिक्षा सेवा संस्थान 12 निःशुल्क कोचिंग सेंटरों में 650 जरूरतमंद बच्चे कर रहे पढ़ाई ब्यूरो चीफ बाराबंकी। जिले में आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संस्कार शिक्षा सेवा संस्थान सराहनीय पहल कर रहा है। संस्थान की ओर से जनपद में 12 निःशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जहां करीब 650 गरीब बच्चे बिना किसी शुल्क के शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संस्थान द्वारा इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च स्वयं वहन किया जा रहा है। बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जा रही है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें। संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षित कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। शिक्षा के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने की यह पहल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह अभियान प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिंह रिंकू, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह अन्नू, सचिव सोमल सिंह एवं प्रबंधक अंशुमान पांडे के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Ham aur Gram Sabha ke laparvah Pradhan secretary Nahin Ho Paya Ghat Ka Nirman
    1
    Ham aur Gram Sabha ke laparvah Pradhan secretary Nahin Ho Paya Ghat Ka Nirman
    user_शुभम शुक्ला
    शुभम शुक्ला
    नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही महिला से चेन लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि परसों दिन में करीब 12 बजे थाना फखरपुर क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली थी। घटना के खुलासे के लिए तत्काल तीन टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि जहां पर लूट की घटना हुई थी, उसके ठीक आगे ट्रैफिक की इंटरसेप्टर मोबाइल स्पीड का चालान कर रही थी और उसके कैमरे में दोनों संदिग्ध बदमाश कैद हो गए थे। फोटो के आधार पर और सर्विलांस की मदद से उनकी पहचान सलमान और उसके भाई के रूप में हुई, जो मूल रूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं और कोतवाली शहर में किराए का कमरा लेकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आज इंस्पेक्टर फखरपुर को सूचना मिली कि दोनों बदमाशों का मूवमेंट फखरपुर क्षेत्र के गांधी घाट चौकी क्षेत्र में है। सूचना पर एसओजी टीम और इंस्पेक्टर फखरपुर ने वहां चेकिंग शुरू की, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति दिखाई दिए। रोकने की कोशिश पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरे ने भागने की कोशिश की जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, लूटी हुई चेन, चोरी की मोटरसाइकिल, कुछ नकद रुपए और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों पर गोंडा सहित अन्य जिलों में लूट और चोरी के 8 से 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    1
    फखरपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही महिला से चेन लूट की घटना का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि परसों दिन में करीब 12 बजे थाना फखरपुर क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर ई-रिक्शा से जा रही एक महिला से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली थी। घटना के खुलासे के लिए तत्काल तीन टीमों का गठन किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि जहां पर लूट की घटना हुई थी, उसके ठीक आगे ट्रैफिक की इंटरसेप्टर मोबाइल स्पीड का चालान कर रही थी और उसके कैमरे में दोनों संदिग्ध बदमाश कैद हो गए थे। फोटो के आधार पर और सर्विलांस की मदद से उनकी पहचान सलमान और उसके भाई के रूप में हुई, जो मूल रूप से कोतवाली देहात क्षेत्र के रहने वाले हैं और कोतवाली शहर में किराए का कमरा लेकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। आज इंस्पेक्टर फखरपुर को सूचना मिली कि दोनों बदमाशों का मूवमेंट फखरपुर क्षेत्र के गांधी घाट चौकी क्षेत्र में है। सूचना पर एसओजी टीम और इंस्पेक्टर फखरपुर ने वहां चेकिंग शुरू की, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति दिखाई दिए। रोकने की कोशिश पर उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायर किया। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि दूसरे ने भागने की कोशिश की जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा, लूटी हुई चेन, चोरी की मोटरसाइकिल, कुछ नकद रुपए और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों बदमाशों पर गोंडा सहित अन्य जिलों में लूट और चोरी के 8 से 9 मुकदमे पहले से दर्ज हैं। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • फतेहपुर में किसानों का पैदल मार्च! नंदना कला की सड़क समेत कई मुद्दों पर DM कार्यालय कूच
    1
    फतेहपुर में किसानों का पैदल मार्च! नंदना कला की सड़क समेत कई मुद्दों पर DM कार्यालय कूच
    user_Ashutosh Social Activist
    Ashutosh Social Activist
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सफाई कर्मी की मनमानी का आरोप, नालियों में गंदगी से ग्रामीण परेशान बाराबंकी। निन्दूरा विकासखंड की ग्राम पंचायत महोलिया के गांव बड़ईडिह में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मुस्लिम बहुल इलाके में नियमित साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। सफाई कर्मी उमेश कुमार वर्मा के गांव में नियमित रूप से नहीं आने के कारण नालियों में गंदगी जमा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नालियां गंदगी से भर जाने के बाद उन्हें खुद ही साफ करना पड़ता है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नालियों में गंदा पानी जमा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों को बीमारी फैलने की चिंता सता रही है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने और बंद पड़ी नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से गांवों में स्वच्छता व्यवस्था के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है, लेकिन यदि नियमित सफाई नहीं होगी तो सरकारी योजना का लाभ ग्रामीणों तक कैसे पहुंचेगा। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए क्या कार्रवाई करते हैं।
    1
    सफाई कर्मी की मनमानी का आरोप, नालियों में गंदगी से ग्रामीण परेशान
बाराबंकी। निन्दूरा विकासखंड की ग्राम पंचायत महोलिया के गांव बड़ईडिह में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के मुस्लिम बहुल इलाके में नियमित साफ-सफाई नहीं कराई जा रही है। सफाई कर्मी उमेश कुमार वर्मा के गांव में नियमित रूप से नहीं आने के कारण नालियों में गंदगी जमा हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि नालियां गंदगी से भर जाने के बाद उन्हें खुद ही साफ करना पड़ता है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नालियों में गंदा पानी जमा है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और ग्रामीणों को बीमारी फैलने की चिंता सता रही है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने और बंद पड़ी नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से गांवों में स्वच्छता व्यवस्था के लिए सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है, लेकिन यदि नियमित सफाई नहीं होगी तो सरकारी योजना का लाभ ग्रामीणों तक कैसे पहुंचेगा।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की शिकायत का संज्ञान लेकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए क्या कार्रवाई करते हैं।
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • (अंकुर गर्ग ) निर्धारित मानक के विपरीत बजाया तो पुलिस ने डी.जे किया सीज (अंकुर गर्ग ) निर्धारित मानक के विपरीत बजाया तो पुलिस ने डी.जे किया सीज *थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा मानक के विपरीत डी0जे0 बजाने वाले पिकअप वाहन को किया गया सीज* *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में एवं *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में अवैध, बिना अनुमति व मानक के विपरीत संचालित डी0जे0 के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए -वाहन संख्या UP 47 T 1874 (पिकप) मे लगा डी0जे0 (विवेक डी0जे0 के नाम का) जो शासन द्वारा जारी नियमों व ध्वनि मानकों के विपरीत मौके पर डीजे बजाते हुए पाये जाने पर वाहन के कागजात तलब किये गये पिकअप चालक द्वारा कोई कागजात नही दिखाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया ।पूछताछ पर वाहन स्वामी का नाम रामदीन पुत्र राम अभिलाख निवासी ग्राम तेलियाजोत अगया बुजुर्ग, थाना रेहरा बाजार, जनपद बलरामपुर बताया गया।वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। थानाध्यक्ष रेहरा बाजार द्वारा क्षेत्र के समस्त डी0जे0 संचालकों व वाहन स्वामियों को हिदायत दी गई कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के डी0जे0 का संचालन न करें। नियमों, निर्धारित समय (रात्रि 10 बजे के बाद पूर्ण प्रतिबंध) और निर्धारित ध्वनि मानक (75 डेसीबल) का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
    1
    (अंकुर गर्ग ) निर्धारित मानक के विपरीत बजाया तो पुलिस ने डी.जे  किया सीज 
(अंकुर गर्ग ) निर्धारित मानक के विपरीत बजाया तो पुलिस ने डी.जे  किया सीज 
*थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा मानक के विपरीत डी0जे0 बजाने वाले पिकअप वाहन को किया गया सीज*
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशन में एवं *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में अवैध, बिना अनुमति व मानक के विपरीत संचालित डी0जे0 के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 24.09.2026 को थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए -वाहन संख्या UP 47 T 1874 (पिकप)  मे लगा डी0जे0 (विवेक डी0जे0 के नाम का) जो शासन द्वारा जारी नियमों व ध्वनि मानकों  के विपरीत मौके पर डीजे बजाते हुए पाये जाने पर वाहन के कागजात तलब किये गये पिकअप चालक द्वारा कोई कागजात नही दिखाने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के अंतर्गत सीज किया गया ।पूछताछ पर वाहन स्वामी का नाम रामदीन पुत्र राम अभिलाख निवासी ग्राम तेलियाजोत अगया बुजुर्ग, थाना रेहरा बाजार, जनपद बलरामपुर बताया गया।वाहन को कब्जे में लेकर  आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थानाध्यक्ष रेहरा बाजार द्वारा क्षेत्र के समस्त डी0जे0 संचालकों व वाहन स्वामियों को हिदायत दी गई कि बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के डी0जे0 का संचालन न करें। नियमों, निर्धारित समय (रात्रि 10 बजे के बाद पूर्ण प्रतिबंध) और निर्धारित ध्वनि मानक (75 डेसीबल) का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
    user_अंकुर गर्ग
    अंकुर गर्ग
    Local News Reporter गोंडा, गोंडा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    1
    Post by राम जी दीक्षित पत्रकार
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बहराइच। जिले में थाना दरगाह क्षेत्र के नसूतिया चमारन पूर्व गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मंदिर की छज्जा गिरने से 17 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक उनका बेटा है। उसका नाम माता प्रसाद है और उम्र 17 साल है। परिजनों के अनुसार माता प्रसाद मंदिर के अंदर मौजूद था, तभी अचानक मंदिर की पूरा छज्जा भरभराकर गिर गई। वह मलबे के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मलबे से निकालकर कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    बहराइच। जिले में थाना दरगाह क्षेत्र के नसूतिया चमारन पूर्व गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मंदिर की छज्जा गिरने से 17 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने बताया कि मृतक उनका बेटा है। उसका नाम माता प्रसाद है और उम्र 17 साल है। परिजनों के अनुसार माता प्रसाद मंदिर के अंदर मौजूद था, तभी अचानक मंदिर की पूरा छज्जा भरभराकर गिर गई। वह मलबे के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मलबे से निकालकर कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Mohd Aamir
    Mohd Aamir
    पत्रकार जनता की सेवा मो आमिर कैसरगंज, बहराइच, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • देवा से फतेहपुर तक NH726H का किया गया भूमि पूजन का आयोजन देखें Barabanki Social media1 पर
    1
    देवा से फतेहपुर तक NH726H का किया गया भूमि पूजन का आयोजन देखें  Barabanki Social media1 पर
    user_Ashutosh Social Activist
    Ashutosh Social Activist
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • नोएडा में चलती स्लीपर बस में LIVE आग, 9 जिंदा जले: बस एमपी के ट्रैवल्स की, इस पर 19 चालान, 1.75 लाख जुर्माना हो चुका
    1
    नोएडा में चलती स्लीपर बस में LIVE
आग, 9 जिंदा जले: बस एमपी के ट्रैवल्स की, इस पर 19 चालान, 1.75 लाख जुर्माना हो चुका
    user_Anoop singh
    Anoop singh
    Newspaper advertising department फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.