Shuru
Apke Nagar Ki App…
पोलादपूर तालुक्यात पावसाची दमदार हजेरी घाट माथ्यावरील वाहतूक ठप्प घोडवणी सावित्री चोलई नद्यांना पूर मुंबई गोवा महामार्गावर वाहतूक व्यवस्था सुरळीत पोलादपूर प्रशासनाचा जनतेला दिलासा
निसर्ग वार्ता न्युज चॅनल
पोलादपूर तालुक्यात पावसाची दमदार हजेरी घाट माथ्यावरील वाहतूक ठप्प घोडवणी सावित्री चोलई नद्यांना पूर मुंबई गोवा महामार्गावर वाहतूक व्यवस्था सुरळीत पोलादपूर प्रशासनाचा जनतेला दिलासा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बलिया में ट्रैक्टर ट्राली से 4.5 लाख की अवैध शराब बरामद, बिहार का युवक गिरफ्तार बलिया। दुबहड़ थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर-ट्राली से अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 70 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, कुल करीब 600 लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत 4.5 लाख रुपये बताई गई है, बरामद की। मौके से एक ट्रैक्टर और प्रेशर ट्राली भी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक शुभेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे अंडरपास, बसरिकापुर के पास ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 40 पेटी ऑफिसर्स च्वाइस तथा 30 पेटी 8 PM अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल 70 पेटियों में 3360 पाउच पाए गए। प्रत्येक पाउच में 180 एमएल शराब थी। पुलिस ने मौके से रोहित कुमार पुत्र लक्ष्मण महतो, निवासी फुलवरियां, पोस्ट फेरूसा, थाना गोरखा, जिला सारण, बिहार, उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुबहड़ थाने में मु0अ0सं0 102/2026, धारा 60(1)/63/72 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। बरामदगी: 70 पेटी अवैध शराब, करीब 600 लीटर; एक लाल रंग का ट्रैक्टर स्टैंडर्ड DI 355 और एक नीले रंग की प्रेशर ट्राली। गिरफ्तारी टीम: उपनिरीक्षक शुभेन्द्र कुमार सिंह, कांस्टेबल रवि मौर्या, सत्येन्द्र यादव, आयुष जायसवाल तथा होमगार्ड रविशंकर ठाकुर शामिल रहे।1
- जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर में जिलाधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण हॉस्टल, कक्षाओं और रसोईघर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों से किया संवाद मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्ल्स व बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, मेस, रसोईघर तथा परिसर की अन्य व्यवस्थाओं को देखा। विद्यालय में परीक्षाएं संचालित होने के कारण उन्होंने परीक्षा के बाद विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से पेयजल, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और आवासीय सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता व मेस की व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष रूप से परखा। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई तथा खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।3
- दरौली प्रखंड मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार की दोपहर 3 बजे दूसरे दिन भी जारी रही।जिला कमेटी सदस्य जगजीतन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि दो दिन बीतने के बावजूद वार्ता के लिए प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। उन्होंने प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। मौके पर मुखिया लाल बहादुर कुशवाहा, विकास यादव, मालती राम, शिवनाथ राम सहित अन्य मौजूद रहे। दरौली प्रखंड मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार की दोपहर 3 बजे दूसरे दिन भी जारी रही।जिला कमेटी सदस्य जगजीतन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने कहा कि दो दिन बीतने के बावजूद वार्ता के लिए प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। उन्होंने प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। मौके पर मुखिया लाल बहादुर कुशवाहा, विकास यादव, मालती राम, शिवनाथ राम सहित अन्य मौजूद रहे।1
- Post by SONI DEVI1
- विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सह दरौली पंचायत के मुखिया लालबहादुर की अध्यक्षता में सोमवार की सुबह 11 बजे से दरौली प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू हुआ।इस दौरान जगजीतन शर्मा, सोहिला गुप्ता, बचा कुशवाहा, शिवनाथ राम, मालती राम, बबन राजभर,अरबिंद खरवार, राजकिशोर समेत सैकडों लोग उपस्थित थे। विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सह दरौली पंचायत के मुखिया लालबहादुर की अध्यक्षता में सोमवार की सुबह 11 बजे से दरौली प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू हुआ।इस दौरान जगजीतन शर्मा, सोहिला गुप्ता, बचा कुशवाहा, शिवनाथ राम, मालती राम, बबन राजभर,अरबिंद खरवार, राजकिशोर समेत सैकडों लोग उपस्थित थे।1
- ye gadi bikau hai 2016 m model hai is gadi ka price hai Matra 22000001
- बी आर डी पीजी कॉलेज देवरिया में 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन, महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रक्षिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन* देवरिया: बी आर डी पी जी कॉलेज, देवरिया के उद्यान विज्ञान विभाग और राजकीय फल संरक्षण केंद्र देवरिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित15 दिवसीय फल, सब्जी संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन प्रशिक्षु छात्र- छात्राओं के द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पाद जैसे जैम, जैली, आमला अचार, नीबू स्क्वैश, टमाटर चटनी, सॉस, मुरब्बा इत्यादि का परीक्षण कर ग्रेडिंग, पैकेजिंग और लेबलिंग कर मार्किंग की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री राजेन्द्र प्रसाद यादव ने 15 दिनों में आयोजित सैद्धान्तिक और प्रायोगिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत व्यख्यान दिया और सभी प्रशिक्षु छात्र -छात्राओं को प्रॉसेसिंग, वैल्यू एडिशन और परिरक्षण की विभिन्न सिखाई गयी विधियों को जीवन मे रोज़गार के अवसर और उद्दमी बनने के लिए आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ विवेक कुमार सिंह ने सभी प्रशिक्षु छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फ़ूड प्रोसेसिंग में अन्य देशों के मुकाबले अभी बहुत पीछे है, हम उक्त प्रायोगिक विधियों के माध्यम से एक नई फ़ूड प्रोसेसिंग क्रांति को जन्म दे सकते है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर हरिशंकर गोविंद राव ने सभी प्रशिक्षु छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन के माध्यम से हम स्वयं रोजगार के सुनहरे अवसर सृजित कर सकते है। आज की शिक्षा पद्धति केवल रोजगार प्राप्त करने तक ही सीमित नही होनी चाहिए बल्कि सफल उद्दमी बनने की भी होनी चाहिए है। फ़ूड न्यूट्रिशन के अनुपात को बनाये रखने के लिए हमें फ़ूड प्रोसेस्ड उत्पादों को भी चलन में लाना होगा। जहाँ फल और सब्जियां आसानी से नही मिलती वहा ऐसे उत्पादों की माँग हमेंशा आपूर्ति से ज्यादा रहती है। कार्यक्रम का संचालन कौशल प्रताप और रिया राव ने किया, धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर सतेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ धीरज वर्मा, सिंपल, अल्पना, कल्पना, आँशु, दीप माला, यास्मीन, रुपाली, अंजली, कोमल, अस्वनी, विशाल, महेंद्र, रोहन, अवनीश, सोनू, अनूप, जूही, चाहत, अंकिता, सुहानी, अंजीता इत्यादि उपस्थित रही।1
- सपा सांसद राजीव राय भ्रष्टाचार पर बोले- किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं; पोस्टर व UPI शुल्क को लेकर भी सरकार पर साधा निशान सपा सांसद राजीव राय भ्रष्टाचार पर बोले- किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं; पोस्टर व UPI शुल्क को लेकर भी सरकार पर साधा निशान मऊ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे घोसी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को उनके सामने रखा। सांसद ने राजस्व से जुड़े मामलों, शिकायतों के निस्तारण और भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब जिले की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से लगातार संवाद कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी, एसपी, सीडीओ, एसडीएम और अन्य संबंधित अधिकारियों के सामने कई मामले रखे। मीडिया से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास अपने काम गिनाने के बजाय विपक्ष और समाजवादी पार्टी को लेकर नकारात्मक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का ही होता है। मुस्लिम मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर राजीव राय ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला जनता करेगी। उन्होंने कहा कि जनता जिस चेहरे के पक्ष में अपना निर्णय देगी, वही नेतृत्व करेगा। वहीं UPI से जुड़े शुल्क के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि इसका असर छोटे दुकानदारों, ठेले वालों और छोटे कारोबारियों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का मुनाफा पहले से सीमित है, उन पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ पड़ना चिंता का विषय है। इसके अलावा राजीव राय ने खाद, पेपर लीक, नौकरी, आरक्षण और अयोध्या में चंदे से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया और जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में शिकायतें हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।1
- बिहार के चर्चित जमुई कांड में एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने पकड़ा....1