सपा सांसद राजीव राय भ्रष्टाचार पर बोले- किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं; पोस्टर व UPI शुल्क को लेकर भी सरकार पर साधा निशान सपा सांसद राजीव राय भ्रष्टाचार पर बोले- किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं; पोस्टर व UPI शुल्क को लेकर भी सरकार पर साधा निशान मऊ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे घोसी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को उनके सामने रखा। सांसद ने राजस्व से जुड़े मामलों, शिकायतों के निस्तारण और भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब जिले की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से लगातार संवाद कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी, एसपी, सीडीओ, एसडीएम और अन्य संबंधित अधिकारियों के सामने कई मामले रखे। मीडिया से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास अपने काम गिनाने के बजाय विपक्ष और समाजवादी पार्टी को लेकर नकारात्मक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का ही होता है। मुस्लिम मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर राजीव राय ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला जनता करेगी। उन्होंने कहा कि जनता जिस चेहरे के पक्ष में अपना निर्णय देगी, वही नेतृत्व करेगा। वहीं UPI से जुड़े शुल्क के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि इसका असर छोटे दुकानदारों, ठेले वालों और छोटे कारोबारियों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का मुनाफा पहले से सीमित है, उन पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ पड़ना चिंता का विषय है। इसके अलावा राजीव राय ने खाद, पेपर लीक, नौकरी, आरक्षण और अयोध्या में चंदे से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया और जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में शिकायतें हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
सपा सांसद राजीव राय भ्रष्टाचार पर बोले- किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं; पोस्टर व UPI शुल्क को लेकर भी सरकार पर साधा निशान सपा सांसद राजीव राय भ्रष्टाचार पर बोले- किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं; पोस्टर व UPI शुल्क को लेकर भी सरकार पर साधा निशान मऊ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे घोसी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को उनके सामने रखा। सांसद ने राजस्व से जुड़े मामलों, शिकायतों के निस्तारण और भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब जिले की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से लगातार संवाद कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी, एसपी, सीडीओ, एसडीएम और अन्य संबंधित अधिकारियों के सामने कई मामले रखे। मीडिया से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास अपने काम गिनाने के बजाय विपक्ष और समाजवादी पार्टी को लेकर नकारात्मक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का ही होता है। मुस्लिम मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर राजीव राय ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला जनता करेगी। उन्होंने कहा कि जनता जिस चेहरे के पक्ष में अपना निर्णय देगी, वही नेतृत्व करेगा। वहीं UPI से जुड़े शुल्क के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि इसका असर छोटे दुकानदारों, ठेले वालों और छोटे कारोबारियों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का मुनाफा पहले से सीमित है, उन पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ पड़ना चिंता का विषय है। इसके अलावा राजीव राय ने खाद, पेपर लीक, नौकरी, आरक्षण और अयोध्या में चंदे से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया और जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में शिकायतें हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
- गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत शातिर अपराधी को किया गया जिलाबदर पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना दक्षिणटोला पुलिस टीम द्वारा दिनांक- 20.09.2026 को जिला मजिस्ट्रेट महोदय जनपद मऊ के आदेश दिनांक- 14.09.2026 के अनुपालन में वाद संख्या- 182/2026 कम्प्यूटरीकृत वाद संख्या- D202615510000182 सरकार बनाम सोनू कुमार अन्तर्गत धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधियम 1970 के तहत क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम मतलूपुर थाना दक्षिण टोला जनपद मऊ को 6 माह की अवधि के लिए जनपद मऊ की सीमा से जिलाबदर की कार्यवाही किया गया ।1
- 8 साल पुराना जमीनी विवाद खत्म, प्रशासन ने नापी कर पिलर गाड़कर कराया समाधान। DM-SDM के निर्देश पर पैमाइश, पिलर लगाकर समाधान। आठ साल पुराना जमीनी विवाद खत्म, DM-SDM के आदेश पर हुई पैमाइश। गाजीपुर:- कासिमाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम मुसल्लहपुर में करीब आठ साल से चले आ रहे जमीनी विवाद का प्रशासन ने निस्तारण करा दिया। DM एवं SDM के आदेश पर तहसीलदार मिथिलेश कुमार सहित राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन की पैमाइश और मौका-मुआयना किया। दोनों पक्षों की मौजूदगी और आपसी सहमति के बाद संबंधित जमीन की पैमाइश कर पिलर गाड़कर सीमा का निर्धारण कराया गया, जिससे लंबे समय से चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया। मामला गाटा संख्या 166, 167, 168, 169 आदि से संबंधित बताया गया है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों ने सहमति जताई और मौके पर विवाद का समाधान कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, लंबे समय से चल रहे विवाद के कारण दोनों पक्ष परेशान थे। विवाद समाप्त होने के बाद संबंधित परिवारों ने राहत की बात कही। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....1
- मैनपुरी में अपनी जनता पार्टी की 'संविधान सम्मान रैली' में उमड़ा जनसैलाब; स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2027 के लिए फूंका तीसरे मोर्चे का बिगुल वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता, मैनपुरी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में 'अपनी जनता पार्टी' (अ ज पा) द्वारा आयोजित विशाल 'संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रैली' में भारी जनसैलाब उमड़ा। मंच से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सत्ता परिवर्तन की हुंकार भरते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए एक मजबूत तीसरे विकल्प की नींव रखने का दावा किया। मंच से गूंजे बहुजन महापुरुषों के विचार रैली के दौरान मंच पर लगे बैनरों में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर, मान्यवर कांशीराम, छत्रपति शाहूजी महाराज, संत कबीर, रविदास और ज्योतिराव फुले के विचारों और संविधान के राज की बात प्रमुखता से रखी गई। इस दौरान मंच से गीत और संबोधन के माध्यम से मान्यवर कांशीराम के संघर्षों को याद करते हुए जातिवाद, मनुवाद और सामाजिक असमानता के खिलाफ कड़ा संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक न्याय और बहुजन एकता ही प्रदेश में वास्तविक बदलाव ला सकती है। 2027 में 'तीसरे मोर्चे' की तैयारी का दावा रैली में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं और जनता अब मौजूदा राजनीतिक समीकरणों से हटकर एक नए और ठोस विकल्प की तलाश में है। स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में अपनी जनता पार्टी ने आगामी 2027 चुनावों में शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों को एकजुट कर एक सशक्त 'तीसरा मोर्चा' तैयार करने का संकल्प दोहराया। संविधान और आरक्षण बचाने का संकल्प सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि आज देश और प्रदेश में संविधान तथा लोकतंत्र पर संकट है। ऐसे समय में 'संविधान सम्मान व जनहित हुंकार रैली' केवल एक राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि हक और अधिकार की लड़ाई है। रैली में जुटी भारी भीड़ ने आगामी चुनावी राजनीति के मद्देनजर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।1
- BREAKING. गाजीपुर की जमीनी हकीकत मिश्र बाजार से लगाई राजकीय सिटी इंटर कॉलेज की सड़क है बहुत खराब Repoting Monu Ghazipur up BREAKING. गाजीपुर की जमीनी हकीकत मिश्र बाजार से लगाई राजकीय सिटी इंटर कॉलेज की सड़क है बहुत खराब Repoting Monu Ghazipur up1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत गौशाला में की गई साफ़ सफाई, पशुओं को खिलाया गया गुड़,चना और केला आजमगढ़। बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के हुसेपुर सनूप स्थित गौशाला में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव और विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह पहुंचे। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे गौशाला की साफ़ सफाई की गई। ख़ुद जिलाध्यक्ष, प्रमुख प्रतिनिधि और खंड विकास अधिकारी ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की और गोबर तक उठाया। तत्पश्चात गायों को अपने हाथ से उपस्थित लोगों ने गुड़ चना और केला खिलाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी आयु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था एवं गोवंशों की देखरेख संतोषजनक देखकर जिलाध्यक्ष ने गौसेवकों रविंदर, जग्गन, ओमप्रकाश, अनीता आदि का माला पहनाकर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि गौशाला में साफ-सफाई के साथ ही पशुओं की देखरेख भी बेहतर ढंग से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था बहुत कम स्थानों पर देखने को मिलती है। कर्मचारियों की सेवा और लगन सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गौशाला में आज साफ़ सफाई की गई और गऊ माता को गुड़ चना केला खिलाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु के लिए हम सभी लोगों ने आज गऊ माता का आशीर्वाद लिया है। आगे भी अन्य कार्यक्रमों का आयोजन लगातार होता रहेगा। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सागर सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आलोक सिंह, डॉ. मनोज दुबे, रामशंकर वर्मा, अंकित गुप्ता, सनी सिंह, रिखू पटेल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।1
- जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप महिला ने आधा दर्जन लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप, थाने में दी तहरीर; पुलिस कर रही मामले की जांच आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। महिला का आरोप है कि घटना के दौरान घर में रखे सामान के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल, बुलेट वाहन और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पीड़िता सरोज देवी पत्नी अमीर, निवासी आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा का कहना है कि जमीन को लेकर विपक्षी पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। महिला ने महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर दो बार विवाद और मारपीट की घटना हुई। इसके बाद उन्होंने रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई के साथ ही परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के 24 घंटे से अधिक समय बाद भी कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान है। न्यायालय के स्थगन आदेश का पुलिस ने दिया हवाला मामले में रौनापार थाना प्रभारी ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि महिला और विपक्षी पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद है। पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, जबकि उक्त मामले में माननीय न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश जारी है।थाना प्रभारी के मुताबिक, इसी विवाद के परिप्रेक्ष्य में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में क्षतिग्रस्त सामान, टूटे हुए बोर्ड और अन्य सामग्री दिखाई दे रही है। हालांकि, इन क्षतियों के लिए जिम्मेदार पक्ष का निर्धारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।1
- जमुई की घटना को लेकर बिहार सरकार पर फूटा आक्रोश, महिला सुरक्षा के दावों पर उठे गंभीर सवाल पटना/जमुई: बिहार में महिला सुरक्षा के सरकारी दावों को लेकर एक बार फिर तीखी बहस छिड़ गई है। जमुई में हाल ही में सामने आई बदसलूकी की घटना के बाद आम जनता और विपक्ष की ओर से कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर सड़क तक लोग शासन-प्रशासन की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। आरोप लगाया जा रहा है कि ‘डबल इंजन’ की सरकार मंचों से महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावे तो करती है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। बेटियों के साथ सरेआम हो रही अभद्रता और अपराध की घटनाएं इन दावों की पोल खोल रही हैं। सोशल मीडिया पर बिहार पुलिस और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को टैग करते हुए लोग सीधा सवाल पूछ रहे हैं कि क्या राज्य में बेटियां सुरक्षित माहौल में बाहर निकल सकती हैं या फिर डर के साए में घरों में कैद रहने को मजबूर हैं? कानून-व्यवस्था पर उठते सवाल: सरेआम घटनाओं से खौफ: जमुई जैसी वारदातों से आम नागरिकों के बीच यह संदेश जा रहा है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ कम हो रहा है। पुलिस की जवाबदेही: मामलों में त्वरित कार्रवाई और सख्त कानूनी कदमों की मांग तेज हो गई है ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके। राजनीतिक बयानबाजी: सरकार जहां अपराध पर जीरो टॉलरेंस की बात दोहराती रही है, वहीं विपक्षी दल इसे प्रशासनिक विफलता करार दे रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन पर आरोपियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई करने का भारी दबाव है। नागरिक समाज का कहना है कि सिर्फ बयानों से सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो सकती, बल्कि धरातल पर ठोस और सख्त कदमों की जरूरत है।1
- BREAKING GHAZIPUR UP. गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन की जाने सुरक्षा ग्राउंड रिपोर्टिंग मोइनुद्दीन सिद्दीकी BREAKING GHAZIPUR गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन की जाने सुरक्षा ग्राउंड रिपोर्टिंग मोइनुद्दीन सिद्दीकी1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, आदर्श विश्वकर्मा रहे प्रथम बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रों ने आकर्षक और संदेशपरक चित्र बनाकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा लालगंज जिलाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक कार्यकाल के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री हरीश तिवारी ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों का अनुशासन देखकर मन प्रसन्न हुआ। उन्होंने छात्रों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रणधीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हरीश प्रजापति द्वितीय और विभव जायसवाल तृतीय स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजय सिंह ने किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में जिला अध्यक्ष विनोद राजभर द्वारा पौधे रोपण किया गया।इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव, नीरज तिवारी, रुद्र शर्मा, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, उमामाधवी, गीता सिंह, रीना सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।1