logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

14 hrs ago
user_SONI DEVI
SONI DEVI
Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर में जिलाधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण हॉस्टल, कक्षाओं और रसोईघर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों से किया संवाद मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्ल्स व बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, मेस, रसोईघर तथा परिसर की अन्य व्यवस्थाओं को देखा। विद्यालय में परीक्षाएं संचालित होने के कारण उन्होंने परीक्षा के बाद विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से पेयजल, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और आवासीय सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता व मेस की व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष रूप से परखा। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई तथा खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    3
    जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर में जिलाधिकारी का आकस्मिक निरीक्षण
हॉस्टल, कक्षाओं और रसोईघर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, विद्यार्थियों से किया संवाद
मऊ। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने मंगलवार को पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गर्ल्स व बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, मेस, रसोईघर तथा परिसर की अन्य व्यवस्थाओं को देखा। विद्यालय में परीक्षाएं संचालित होने के कारण उन्होंने परीक्षा के बाद विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से पेयजल, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता और आवासीय सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।
मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता व मेस की व्यवस्थाओं को प्रत्यक्ष रूप से परखा। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई तथा खाद्य सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परिसर की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उन्होंने विद्यालय प्रशासन को छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सपा सांसद राजीव राय भ्रष्टाचार पर बोले- किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं; पोस्टर व UPI शुल्क को लेकर भी सरकार पर साधा निशान सपा सांसद राजीव राय भ्रष्टाचार पर बोले- किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं; पोस्टर व UPI शुल्क को लेकर भी सरकार पर साधा निशान मऊ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे घोसी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को उनके सामने रखा। सांसद ने राजस्व से जुड़े मामलों, शिकायतों के निस्तारण और भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अब जिले की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से लगातार संवाद कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी, एसपी, सीडीओ, एसडीएम और अन्य संबंधित अधिकारियों के सामने कई मामले रखे। मीडिया से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास अपने काम गिनाने के बजाय विपक्ष और समाजवादी पार्टी को लेकर नकारात्मक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का ही होता है। मुस्लिम मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर राजीव राय ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला जनता करेगी। उन्होंने कहा कि जनता जिस चेहरे के पक्ष में अपना निर्णय देगी, वही नेतृत्व करेगा। वहीं UPI से जुड़े शुल्क के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि इसका असर छोटे दुकानदारों, ठेले वालों और छोटे कारोबारियों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का मुनाफा पहले से सीमित है, उन पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ पड़ना चिंता का विषय है। इसके अलावा राजीव राय ने खाद, पेपर लीक, नौकरी, आरक्षण और अयोध्या में चंदे से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया और जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में शिकायतें हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
    1
    सपा सांसद राजीव राय भ्रष्टाचार पर बोले- किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं; पोस्टर व UPI शुल्क को लेकर भी सरकार पर साधा निशान
सपा सांसद राजीव राय भ्रष्टाचार पर बोले- किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं; पोस्टर व UPI शुल्क को लेकर भी सरकार पर साधा निशान
मऊ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे घोसी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर जिले की विभिन्न जनसमस्याओं को उनके सामने रखा। सांसद ने राजस्व से जुड़े मामलों, शिकायतों के निस्तारण और भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में अनावश्यक देरी और भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अब जिले की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से लगातार संवाद कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी, एसपी, सीडीओ, एसडीएम और अन्य संबंधित अधिकारियों के सामने कई मामले रखे।
मीडिया से बातचीत के दौरान सपा सांसद ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास अपने काम गिनाने के बजाय विपक्ष और समाजवादी पार्टी को लेकर नकारात्मक प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और लोकतंत्र में अंतिम फैसला जनता का ही होता है।
मुस्लिम मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर राजीव राय ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसका फैसला जनता करेगी। उन्होंने कहा कि जनता जिस चेहरे के पक्ष में अपना निर्णय देगी, वही नेतृत्व करेगा।
वहीं UPI से जुड़े शुल्क के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि इसका असर छोटे दुकानदारों, ठेले वालों और छोटे कारोबारियों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का मुनाफा पहले से सीमित है, उन पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ पड़ना चिंता का विषय है।
इसके अलावा राजीव राय ने खाद, पेपर लीक, नौकरी, आरक्षण और अयोध्या में चंदे से जुड़े मामलों का भी जिक्र किया और जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में शिकायतें हैं, उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
    1
    अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई।  यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत गौशाला में की गई साफ़ सफाई, पशुओं को खिलाया गया गुड़,चना और केला आजमगढ़। बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के हुसेपुर सनूप स्थित गौशाला में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव और विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह पहुंचे। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे गौशाला की साफ़ सफाई की गई। ख़ुद जिलाध्यक्ष, प्रमुख प्रतिनिधि और खंड विकास अधिकारी ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की और गोबर तक उठाया। तत्पश्चात गायों को अपने हाथ से उपस्थित लोगों ने गुड़ चना और केला खिलाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी आयु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था एवं गोवंशों की देखरेख संतोषजनक देखकर जिलाध्यक्ष ने गौसेवकों रविंदर, जग्गन, ओमप्रकाश, अनीता आदि का माला पहनाकर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि गौशाला में साफ-सफाई के साथ ही पशुओं की देखरेख भी बेहतर ढंग से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था बहुत कम स्थानों पर देखने को मिलती है। कर्मचारियों की सेवा और लगन सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गौशाला में आज साफ़ सफाई की गई और गऊ माता को गुड़ चना केला खिलाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु के लिए हम सभी लोगों ने आज गऊ माता का आशीर्वाद लिया है। आगे भी अन्य कार्यक्रमों का आयोजन लगातार होता रहेगा। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सागर सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आलोक सिंह, डॉ. मनोज दुबे, रामशंकर वर्मा, अंकित गुप्ता, सनी सिंह, रिखू पटेल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत गौशाला में की गई साफ़ सफाई, पशुओं को खिलाया गया गुड़,चना और केला 
आजमगढ़। बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के हुसेपुर सनूप स्थित गौशाला में मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव और विकास अधिकारी कोयलसा सागर सिंह पहुंचे। इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे गौशाला की साफ़ सफाई की गई। ख़ुद जिलाध्यक्ष, प्रमुख प्रतिनिधि और खंड विकास अधिकारी ने अपने हाथों में झाड़ू लेकर सफाई की और गोबर तक उठाया। तत्पश्चात गायों को अपने हाथ से उपस्थित लोगों ने गुड़ चना और केला खिलाकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी आयु की कामना की। कार्यक्रम के दौरान गौशाला में साफ-सफाई की व्यवस्था एवं गोवंशों की देखरेख संतोषजनक देखकर जिलाध्यक्ष ने गौसेवकों रविंदर, जग्गन, ओमप्रकाश, अनीता आदि का माला पहनाकर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि गौशाला में साफ-सफाई के साथ ही पशुओं की देखरेख भी बेहतर ढंग से की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था बहुत कम स्थानों पर देखने को मिलती है। कर्मचारियों की सेवा और लगन सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 23 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गौशाला में आज साफ़ सफाई की गई और गऊ माता को गुड़ चना केला खिलाया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी आयु के लिए हम सभी लोगों ने आज गऊ माता का आशीर्वाद लिया है। आगे भी अन्य कार्यक्रमों का आयोजन लगातार होता रहेगा। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी सागर सिंह, ग्राम पंचायत सचिव आलोक सिंह, डॉ. मनोज दुबे, रामशंकर वर्मा, अंकित गुप्ता, सनी सिंह, रिखू पटेल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
    user_एसके मिश्रा
    एसके मिश्रा
    Lawyer आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप महिला ने आधा दर्जन लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप, थाने में दी तहरीर; पुलिस कर रही मामले की जांच आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। महिला का आरोप है कि घटना के दौरान घर में रखे सामान के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल, बुलेट वाहन और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पीड़िता सरोज देवी पत्नी अमीर, निवासी आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा का कहना है कि जमीन को लेकर विपक्षी पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। महिला ने महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर दो बार विवाद और मारपीट की घटना हुई। इसके बाद उन्होंने रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई के साथ ही परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के 24 घंटे से अधिक समय बाद भी कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान है। न्यायालय के स्थगन आदेश का पुलिस ने दिया हवाला मामले में रौनापार थाना प्रभारी ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि महिला और विपक्षी पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद है। पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, जबकि उक्त मामले में माननीय न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश जारी है।थाना प्रभारी के मुताबिक, इसी विवाद के परिप्रेक्ष्य में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में क्षतिग्रस्त सामान, टूटे हुए बोर्ड और अन्य सामग्री दिखाई दे रही है। हालांकि, इन क्षतियों के लिए जिम्मेदार पक्ष का निर्धारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
    1
    जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप
महिला ने आधा दर्जन लोगों पर लगाया हमला करने का आरोप, थाने में दी तहरीर; पुलिस कर रही मामले की जांच
आजमगढ़। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। एक महिला ने विपक्षी पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। महिला का आरोप है कि घटना के दौरान घर में रखे सामान के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली, मोटरसाइकिल, बुलेट वाहन और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पीड़िता सरोज देवी पत्नी अमीर, निवासी आराजी देवारा नैनीजोर कोलवा का कहना है कि जमीन को लेकर विपक्षी पक्ष से पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंचे और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। महिला ने महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 24 घंटे के भीतर दो बार विवाद और मारपीट की घटना हुई। इसके बाद उन्होंने रौनापार थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में कार्रवाई के साथ ही परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि शिकायत दिए जाने के 24 घंटे से अधिक समय बाद भी कार्रवाई नहीं होने से वह परेशान है।
न्यायालय के स्थगन आदेश का पुलिस ने दिया हवाला
मामले में रौनापार थाना प्रभारी ने दूरभाष के माध्यम से बताया कि महिला और विपक्षी पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद है। पुलिस के अनुसार, महिला द्वारा विवादित जमीन पर निर्माण कराया जा रहा है, जबकि उक्त मामले में माननीय न्यायालय की ओर से स्थगन आदेश जारी है।थाना प्रभारी के मुताबिक, इसी विवाद के परिप्रेक्ष्य में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में क्षतिग्रस्त सामान, टूटे हुए बोर्ड और अन्य सामग्री दिखाई दे रही है। हालांकि, इन क्षतियों के लिए जिम्मेदार पक्ष का निर्धारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पीड़िता ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
    user_VOD LIVE NEWS
    VOD LIVE NEWS
    Media house Sagri, Azamgarh•
    44 min ago
  • आजमगढ़ : डीएवी इंटर कॉलेज में करियर काउंसिलिंग, विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी जानकारी आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को डीएवी इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को करियर विकल्प, कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देकर भविष्य की तैयारी के लिए प्रेरित किया गया। सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति ने विद्यार्थियों को रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने की सलाह दी। उन्होंने सेवायोजन विभाग की योजनाओं, पंजीकरण और रोजगार मेलों की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए युवाओं से इनका लाभ उठाने की अपील की। जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि करियर केवल पारंपरिक नौकरियों तक सीमित नहीं है। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, निजी क्षेत्र, स्वरोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी व्यापक अवसर हैं। अनुदेशक अवधेश कुमार ने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण और रोजगार मेलों की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुशील कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गोंड, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    1
    आजमगढ़ : डीएवी इंटर कॉलेज में करियर काउंसिलिंग, विद्यार्थियों को रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को डीएवी इंटर कॉलेज में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को करियर विकल्प, कौशल विकास, रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देकर भविष्य की तैयारी के लिए प्रेरित किया गया।
सहायक निदेशक सेवायोजन राममूर्ति ने विद्यार्थियों को रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुरूप करियर चुनने की सलाह दी। उन्होंने सेवायोजन विभाग की योजनाओं, पंजीकरण और रोजगार मेलों की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए युवाओं से इनका लाभ उठाने की अपील की।
जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि करियर केवल पारंपरिक नौकरियों तक सीमित नहीं है। तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, निजी क्षेत्र, स्वरोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं में भी व्यापक अवसर हैं।
अनुदेशक अवधेश कुमार ने सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण और रोजगार मेलों की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुशील कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी राहुल गोंड, शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश- अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश- आज दिनांक 22.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
    1
    अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश-
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश-
आज दिनांक 22.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.