Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्वी चंपारण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अभियुक्त सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
अम्बिका प्र कुशवाहा
पूर्वी चंपारण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अभियुक्त सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
More news from बिहार and nearby areas
- पूर्वी चंपारण के पीपराकोठी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव (RAWE) कार्यक्रम के तहत आईसीएआर-आईआईआरआरआई, पटना के बीएससी कृषि विद्यार्थियों को बागवानी प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के छठे दिन विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक विधि से बगीचे का लेआउट तैयार करने और आंवला बागवानी की योजना बनाने का अभ्यास किया। फार्म मैनेजर मनीष कुमार ने छात्रों को वैज्ञानिक लेआउट बनाने, पौधों के बीच उचित दूरी, दिशा निर्धारण और खेत की योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद विद्यार्थियों ने खेत में 8×8 मीटर की दूरी पर आंवला बागवानी के लिए लेआउट तैयार करने का व्यावहारिक अभ्यास किया। कार्यक्रम में डॉ. गायत्री कुमारी, डॉ. अपिता नाल्या और मनीष कुमार ने आगामी प्रशिक्षण गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए छात्रों को वीडियो निर्माण, हर्बेरियम तैयार करने और कृषि मॉडल विकसित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और इस अर्जित ज्ञान को भविष्य में किसानों तक पहुंचाने का आग्रह किया।2
- बिहार के साहेबगंज बाजार में छात्रों ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मांग को लेकर "Peaceful March For Education" निकाला। हाथों में बैनर-पोस्टर लिए दर्जनों छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरे और "No Politics, No Hate, Only Education" का नारा लगाते हुए शिक्षा को राजनीति व नफरत से दूर रखने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने "We Want Quality Education For Every Student", "Education Is Our Right" और "Better Education Better Future" लिखे बैनर उठा रखे थे। इस मार्च की खास बात यह रही कि छात्रों ने लद्दाख के शिक्षाविद सोनम वांगचुक के आंदोलन के समर्थन में भी जमकर नारेबाजी की। बैनर पर "We Support Sonam Wangchuk And His Peaceful March For Better Education" लिखकर छात्रों ने कहा कि जिस तरह वांगचुक शिक्षा और पर्यावरण के लिए आवाज उठा रहे हैं, उसी तर्ज पर उन्हें भी अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी हिस्सा लिया और सरकारी स्कूलों में शिक्षकों व संसाधनों की कमी का मुद्दा उठाते हुए गांव के बच्चों को भी शहर जैसी शिक्षा देने की मांग की। प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांगों में हर छात्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शिक्षा नीति और शिक्षा में राजनीति न होना शामिल है। बाजार में निकले इस मार्च के कारण कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ, लेकिन जुलूस पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा। स्थानीय लोगों ने छात्रों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि युवा शिक्षा के लिए सड़कों पर आएंगे तो व्यवस्था में सुधार जरूर होगा।1
- बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित हाट सरैया (वार्ड संख्या-02) में 23 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8:45 बजे बाइक विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 18 वर्षीय इब्राहिम मियां के रूप में हुई है, जो पेशे से बाइक मिस्त्री थे। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से बाइक को लेकर विवाद चल रहा था और गुरुवार सुबह इसी बात पर फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी बड़े भाई असलम मियां ने इब्राहिम के गले पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी असलम मियां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।1
- पूर्वी चंपारण के सुगौली स्थित बगही पंचायत में रास्ता कट जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। इस मार्ग के कटने के कारण स्कूली छात्रों के साथ-साथ आम लोगों को भी आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- पकड़ीदयाल अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस ओपीडी सेवा की शुरुआत की गई है। इस नई डायलिसिस सुविधा का औपचारिक उद्घाटन डीएसपी कुमार चंदन ने किया।1
- पूर्वी चंपारण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब धंधेबाजों सहित छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है।1