logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

encounter के मुद्दे पर मायावती के भतीजे ने सरकार को घेरा

1 hr ago
user_विशाल गुप्ता(Vishal ki report)
विशाल गुप्ता(Vishal ki report)
Media company मोहनलालगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

encounter के मुद्दे पर मायावती के भतीजे ने सरकार को घेरा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • encounter के मुद्दे पर मायावती के भतीजे ने सरकार को घेरा
    1
    encounter के मुद्दे पर मायावती के भतीजे ने सरकार को घेरा
    user_विशाल गुप्ता(Vishal ki report)
    विशाल गुप्ता(Vishal ki report)
    Media company मोहनलालगंज, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में देर रात मोहन रोड की ओर से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही का मामला सामने आया है। *मलिहाबाद में देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही, वन विभाग की गश्त पर उठे सवाल* मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में देर रात मोहन रोड की ओर से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लकड़ी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए *मलिहाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित आरा मशीन तक पहुंचाया जा रहा है।* स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात क्षेत्र में वन विभाग की नियमित गश्त नजर नहीं आती। लोगों का यह भी आरोप है कि क्षेत्रीय वन दरोगा और उड़नदस्ता टीम की सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है, जिसके चलते लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना रोक-टोक आवागमन करती दिखाई देती हैं। आरोप है कि मलिहाबाद क्षेत्र में लगातार हरे-भरे पेड़ों की कटान हो रही है और कटान के बाद लकड़ी को विभिन्न आरा मशीनों तक पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सरकार और वन विभाग अवैध कटान पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कथित तौर पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित उच्चाधिकारियों से देर रात होने वाली लकड़ी की आवाजाही और आरा मशीनों पर पहुंच रही लकड़ी की जांच कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी देने के लिए संबंधित अधिकारियों से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। अब सवाल यह है कि क्या वन विभाग देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही और आरा मशीनों तक पहुंच रही लकड़ी की जांच कर कार्रवाई करेगा?
    1
    मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में देर रात मोहन रोड की ओर से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही का मामला सामने आया है।
*मलिहाबाद में देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही, वन विभाग की गश्त पर उठे सवाल*
मलिहाबाद, लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में देर रात मोहन रोड की ओर से लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही का मामला सामने आया है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लकड़ी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए *मलिहाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित आरा मशीन तक पहुंचाया जा रहा है।*
स्थानीय लोगों के मुताबिक, देर रात क्षेत्र में वन विभाग की नियमित गश्त नजर नहीं आती।
लोगों का यह भी आरोप है कि क्षेत्रीय वन दरोगा और उड़नदस्ता टीम की सक्रियता दिखाई नहीं दे रही है, जिसके चलते लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बिना रोक-टोक आवागमन करती दिखाई देती हैं।
आरोप है कि मलिहाबाद क्षेत्र में लगातार हरे-भरे पेड़ों की कटान हो रही है और कटान के बाद लकड़ी को विभिन्न आरा मशीनों तक पहुंचाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
लोगों का कहना है कि सरकार और वन विभाग अवैध कटान पर रोक लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कथित तौर पर इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है।
ग्रामीणों ने संबंधित उच्चाधिकारियों से देर रात होने वाली लकड़ी की आवाजाही और आरा मशीनों पर पहुंच रही लकड़ी की जांच कराने की मांग की है।
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि मामले की जानकारी देने के लिए संबंधित अधिकारियों से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।
अब सवाल यह है कि क्या वन विभाग देर रात लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आवाजाही और आरा मशीनों तक पहुंच रही लकड़ी की जांच कर कार्रवाई करेगा?
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक। सभी भक्तं मातायें,बहने व बच्चें पद यात्रा नाचते व बाबा भोलेनाथ महादेव का जयघोंष करते हुऐं चिलबिला चौराहें पर बाबा भोलेनाथ महादेव के भक्तों ने माला पहनाकर बाबा भोलेनाथ महादेव का जय घोष पद यात्रा करते हुऐं चले रंजीतपुर चिलबिला चौंहान बस्ती के हिमांशू सिंह प्रयाग राज से दश कलश में एक सौ एक लिटर जल से करेगें बाबा भोलेनाथ महादेव का जलाभिषेंक ।
    1
    एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक
एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक। सभी भक्तं मातायें,बहने व बच्चें पद यात्रा नाचते व बाबा भोलेनाथ महादेव का जयघोंष करते हुऐं चिलबिला चौराहें पर बाबा भोलेनाथ महादेव के भक्तों ने माला पहनाकर बाबा भोलेनाथ महादेव का जय घोष पद यात्रा करते हुऐं चले रंजीतपुर चिलबिला चौंहान बस्ती के हिमांशू सिंह प्रयाग राज से दश कलश में एक सौ एक लिटर जल से करेगें बाबा भोलेनाथ महादेव का जलाभिषेंक ।
    user_Uma prakash
    Uma prakash
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ खबर दुबग्गा में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, अफवाहों पर लगाम जरूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले नगर निगम जोन-6 की टीम ने दुबग्गा क्षेत्र में सड़क किनारे लगे ठेले और अस्थायी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। नगर निगम अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए कार्रवाई की। कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ पत्रकारों द्वारा वसूली के आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है, हालांकि इन आरोपों की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। नगर निगम की ओर से अभियान को अतिक्रमण हटाने और सड़क व्यवस्था बेहतर करने की कार्रवाई बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और फुटपाथ खाली रहने से राहगीरों को राहत मिली है। ठाकुरगंज नगर निगम की टीम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान सराहनीय कदम माना जा रहा है। रिपोर्टर & एडिटर मो. ज़ुनैद
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
लखनऊ खबर 
दुबग्गा में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, अफवाहों पर लगाम जरूरी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले नगर निगम जोन-6 की टीम ने दुबग्गा क्षेत्र में सड़क किनारे लगे ठेले और अस्थायी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
नगर निगम अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए कार्रवाई की।
कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ पत्रकारों द्वारा वसूली के आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है, हालांकि इन आरोपों की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
नगर निगम की ओर से अभियान को अतिक्रमण हटाने और सड़क व्यवस्था बेहतर करने की कार्रवाई बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और फुटपाथ खाली रहने से राहगीरों को राहत मिली है।
ठाकुरगंज नगर निगम की टीम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान सराहनीय कदम माना जा रहा है।
रिपोर्टर & एडिटर
मो. ज़ुनैद
    user_JOURNALIST MOHD JUNAID
    JOURNALIST MOHD JUNAID
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मोहम्मद आज़म ने आकाश आनंद के बयान पर किया पलटवार कहां - आज विपक्ष में अखिलेश यादव और राहुल गांधी बड़े चेहरे और विपक्ष की धुरी हैं। लखनऊ- सपा प्रवक्ता मोहम्मद आज़म ने आकाश आनंद के बयान पर पलटवार किया। कहा- आज विपक्ष में अखिलेश यादव और राहुल गांधी बड़े चेहरे और विपक्ष की धुरी हैं। मोहम्मद आज़म ने आकाश आनंद को राजनीति में नौसिखिया बताया।।
    1
    मोहम्मद आज़म ने आकाश आनंद के बयान पर किया पलटवार कहां - आज विपक्ष में अखिलेश यादव और राहुल गांधी बड़े चेहरे और विपक्ष की धुरी हैं। 
लखनऊ- सपा प्रवक्ता मोहम्मद आज़म ने आकाश आनंद के बयान पर पलटवार किया। कहा- आज विपक्ष में अखिलेश यादव और राहुल गांधी बड़े चेहरे और विपक्ष की धुरी हैं। मोहम्मद आज़म ने आकाश आनंद को राजनीति में नौसिखिया बताया।।
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं मेदांता हॉस्पिटल के मध्य एम ओ यू अनुबंधित आज दिनांक 9-अगस्त 2026 को मेदांता हॉस्पिटल के हाल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रदेश कमेटी की तरफ से मेदांता अस्पताल के प्रयास से एक हार्ट व अर्थों का टाक मीटिंग आयोजित किया गया, मेदांता की तरफ से डाक्टर गणेश सिंह हृदय रोगी विशेषज्ञ तथा आर्थों डायरेक्टर डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने विस्तृत रूप से हृदय रोगी कैसे और किन लापरवाही के कारण होता है तथा क्या सावधानी बरतनी चाहिए बताया। इसी तरह अर्थों डाक्टर डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने हड्डी के लोग के सम्बन्ध में विस्तार चित्र के द्बारा रोगों के बारे में समझाया।बाद एक ओर एम यू पर दोनों डाक्टर व प्रदेश श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव सेवा निवृत्त आई पी एस तथा ज्ञान प्रकाश अस्थाना महामंत्री के हस्ताक्षर किए गये । जिसका सभी उपस्थित श्रोताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। बैठक में सभी उपस्थित कायस्थों को मेदांता का एक आई कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा,जिससे उन्हें भविष्य में इलाज कराने पर विशेष सुविधा,छूट पायथालोजी छूट मिलेगी ।
    1
    अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं मेदांता हॉस्पिटल के मध्य एम ओ यू अनुबंधित 
आज दिनांक 9-अगस्त 2026 को मेदांता हॉस्पिटल के हाल में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तर प्रदेश पूर्वी के प्रदेश कमेटी की तरफ से मेदांता अस्पताल के प्रयास से एक हार्ट व अर्थों का टाक मीटिंग आयोजित किया गया, मेदांता की तरफ से डाक्टर गणेश सिंह हृदय रोगी विशेषज्ञ तथा आर्थों डायरेक्टर डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने विस्तृत रूप से हृदय रोगी कैसे और किन लापरवाही के कारण होता है तथा क्या सावधानी बरतनी चाहिए बताया। इसी तरह अर्थों डाक्टर डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह ने हड्डी के लोग के सम्बन्ध में विस्तार चित्र के द्बारा रोगों के बारे में समझाया।बाद एक ओर एम यू पर दोनों डाक्टर व प्रदेश श्री उमेश कुमार श्रीवास्तव सेवा निवृत्त आई पी एस तथा ज्ञान प्रकाश अस्थाना महामंत्री के हस्ताक्षर किए गये । जिसका सभी उपस्थित श्रोताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।
बैठक में सभी उपस्थित कायस्थों को मेदांता का एक आई कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा,जिससे उन्हें भविष्य में इलाज कराने पर विशेष सुविधा,छूट पायथालोजी छूट मिलेगी ।
    user_संजय निगम
    संजय निगम
    सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • सुलतानपुर में तेज रफ्तार क्रेटा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत सुलतानपुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में 9 अगस्त की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा कामतागंज स्थित राजढाबा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रेटा कार ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शिव नारायण पांडे निवासी अभियाखुर्द के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही क्रेटा कार संख्या UP 42 BY 6902 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिव नारायण पांडे को तत्काल सीएचसी भदैयां ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे के बाद यातायात सुचारू रूप से चल रहा है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद क्रेटा कार मौके से फरार हो गई। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन और चालक को जल्द हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उक्त मामले में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और फरार वाहन व चालक की तलाश जारी है।
    1
    सुलतानपुर में तेज रफ्तार क्रेटा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

सुलतानपुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में 9 अगस्त की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा कामतागंज स्थित राजढाबा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार क्रेटा कार ने मोटरसाइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शिव नारायण पांडे निवासी अभियाखुर्द के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही क्रेटा कार संख्या UP 42 BY 6902 ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल शिव नारायण पांडे को तत्काल सीएचसी भदैयां ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। हादसे के बाद यातायात सुचारू रूप से चल रहा है और मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना के बाद क्रेटा कार मौके से फरार हो गई। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन और चालक को जल्द हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
उक्त मामले में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री ऋतिक कपूर ने बताया कि पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और फरार वाहन व चालक की तलाश जारी है।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    14 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.