logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष का एक दिवसीय कार्यशाला: DCO बांका जिले के सहकार भवन परिसर में पैक्स अध्यक्षों, प्रबंधकों एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पैक्स प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त अपर निबंधक, सहयोग समितियाँ बिहार, पटना के श्री अजय कुमार अलंकार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पैक्स की उपविधि, बिहार को-ऑपरेटिव सोसायटी अधिनियम 1935 तथा सोसायटी नियमावली 1959 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विभिन्न धाराओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला में संयुक्त निबंधक सहयोग समितियाँ भागलपुर प्रमंडल के प्रभाकर कुमार तथा संयुक्त निबंधक (अंकेक्षण) मुकेश कुमार ने पैक्स अध्यक्षों और प्रबंधकों को उनके प्रशासनिक एवं वित्तीय दायित्वों, पैक्स में व्यवसायिक विविधिकरण, लेखा संधारण एवं अंकेक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, गोदाम निर्माण, धान अधिप्राप्ति और बिहार राज्य फसल सहायता योजना जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक ने पैक्सों के माध्यम से डिपोजिट मोबिलाइजेशन और किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने को लेकर सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं इफ्को एरिया मैनेजर संदीप कुमार ने पैक्सों को खाद्य लाइसेंस प्राप्त कर खाद्य विक्रय के माध्यम से समितियों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। जिला प्रबंधक सीएससी प्रियरंजन कुमार ने पैक्सों में कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किसानों को विभिन्न सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की बात कही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका, मोहम्मद जैनुल आबदीन अंसारी ने कृषि समृद्धि केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना कर पैक्सों को अधिप्राप्ति से आगे बढ़ाकर विभिन्न व्यवसायों से जोड़ने तथा उन्हें सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में विकसित करने पर बल दिया। इस अवसर पर भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बड़ी संख्या में पैक्स प्रतिनिधियों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार

2 hrs ago
user_Umakant poddar 9709500512
Umakant poddar 9709500512
Software Developer बांका, बांका, बिहार•
2 hrs ago

पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष का एक दिवसीय कार्यशाला: DCO बांका जिले के सहकार भवन परिसर में पैक्स अध्यक्षों, प्रबंधकों एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पैक्स प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त अपर निबंधक, सहयोग समितियाँ बिहार, पटना के श्री अजय कुमार अलंकार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने पैक्स की उपविधि, बिहार को-ऑपरेटिव सोसायटी अधिनियम 1935 तथा सोसायटी नियमावली 1959 के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विभिन्न धाराओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला। कार्यशाला में संयुक्त निबंधक सहयोग समितियाँ भागलपुर प्रमंडल के प्रभाकर कुमार तथा संयुक्त निबंधक (अंकेक्षण) मुकेश कुमार ने पैक्स अध्यक्षों और प्रबंधकों को उनके प्रशासनिक एवं वित्तीय दायित्वों, पैक्स में व्यवसायिक विविधिकरण, लेखा संधारण एवं अंकेक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, गोदाम निर्माण, धान अधिप्राप्ति और बिहार राज्य फसल सहायता योजना जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक ने पैक्सों के माध्यम से डिपोजिट मोबिलाइजेशन और किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने को लेकर सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं इफ्को एरिया मैनेजर संदीप कुमार ने पैक्सों को खाद्य लाइसेंस प्राप्त कर खाद्य विक्रय के माध्यम से समितियों की आय बढ़ाने पर जोर दिया। जिला प्रबंधक सीएससी प्रियरंजन कुमार ने पैक्सों में कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से किसानों को विभिन्न सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने और डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की बात कही।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला सहकारिता पदाधिकारी बांका, मोहम्मद जैनुल आबदीन अंसारी ने कृषि समृद्धि केंद्र और कॉमन सर्विस सेंटर की स्थापना कर पैक्सों को अधिप्राप्ति से आगे बढ़ाकर विभिन्न व्यवसायों से जोड़ने तथा उन्हें सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में विकसित करने पर बल दिया। इस अवसर पर भागलपुर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बड़ी संख्या में पैक्स प्रतिनिधियों की उपस्थिति से कार्यक्रम सफल रहा। रिपोर्ट:उमाकांत पोद्दार

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार बांका -में पैक्स अध्यक्षों, प्रबंधकों और व्यापार मंडल अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सहकार भवन, बांका के प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न पैक्स से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त अपर निबंधक सहकारिता विभाग के अजय कुमार अलंकार ने किया। कार्यशाला में संयुक्त निबंधक प्रभाकर कुमार और संयुक्त निबंधक अंकेक्षण मुकेश कुमार ने पैक्स के प्रशासनिक और वित्तीय दायित्व, लेखा संधारण, अंकेक्षण तथा व्यवसायिक विविधीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, धान अधिप्राप्ति, गोदाम और राइस मिल निर्माण, जनऔषधि केंद्र, पेट्रोल पंप स्थापना और कॉमन सर्विस सेंटर जैसी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। जिला सहकारिता पदाधिकारी मो. जैनुल आबदीन अंसारी ने पैक्स को सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में विकसित कर आय बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बैंक और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी किसानों और समितियों को बेहतर सुविधाएं देने का आश्वासन दिया।
    1
    बिहार बांका -में पैक्स अध्यक्षों, प्रबंधकों और व्यापार मंडल अध्यक्षों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सहकार भवन, बांका के प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के विभिन्न पैक्स से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त अपर निबंधक सहकारिता विभाग के अजय कुमार अलंकार ने किया। कार्यशाला में संयुक्त निबंधक प्रभाकर कुमार और संयुक्त निबंधक अंकेक्षण मुकेश कुमार ने पैक्स के प्रशासनिक और वित्तीय दायित्व, लेखा संधारण, अंकेक्षण तथा व्यवसायिक विविधीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।
साथ ही मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, धान अधिप्राप्ति, गोदाम और राइस मिल निर्माण, जनऔषधि केंद्र, पेट्रोल पंप स्थापना और कॉमन सर्विस सेंटर जैसी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।
जिला सहकारिता पदाधिकारी मो. जैनुल आबदीन अंसारी ने पैक्स को सिंगल विंडो सिस्टम के रूप में विकसित कर आय बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बैंक और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी किसानों और समितियों को बेहतर सुविधाएं देने का आश्वासन दिया।
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by N.k.choudhary
    1
    Post by N.k.choudhary
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    14 hrs ago
  • भागलपुर के एकचारी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या मामले में हथियार और जिंदा कारतूस के साथ शामिल चार आरोपी को किया गिरफ्तार।
    1
    भागलपुर के एकचारी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या मामले में हथियार और जिंदा कारतूस के साथ शामिल चार आरोपी को किया गिरफ्तार।
    user_Bikash Kumar
    Bikash Kumar
    News Anchor बांका, बांका, बिहार•
    14 hrs ago
  • भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर नेमुआ पेट्रोल पंप के समीप ट्रक और टोटो में जबरदस्त टक्कर हो गया इस दौरान टोटो पर सवार गई यात्री जख्मी वही दो यात्रियों की स्थिति नाजुक।
    1
    भागलपुर हंसडीहा मुख्य मार्ग पर नेमुआ पेट्रोल पंप के समीप ट्रक और टोटो में जबरदस्त टक्कर हो गया इस दौरान टोटो पर सवार गई यात्री जख्मी वही दो यात्रियों की स्थिति नाजुक।
    user_Pritam Kumar
    Pritam Kumar
    बाराहाट, बांका, बिहार•
    18 hrs ago
  • सोनी झा पिता सतनारायण झा ग्राम धामानिया मकना कटोरिया मंटू यादव ग्राम बीचकोडी कटोरिया सोनी कुमारी झा मंटू कुमार यादव कटोरिया बांका बिहार
    1
    सोनी झा पिता सतनारायण झा ग्राम धामानिया मकना कटोरिया 
मंटू यादव ग्राम बीचकोडी कटोरिया 
सोनी कुमारी झा मंटू कुमार यादव कटोरिया बांका बिहार
    user_SONI JHA MANTU YADAV
    SONI JHA MANTU YADAV
    Artist कटोरिया, बांका, बिहार•
    5 hrs ago
  • औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तारापुर में प्रखंड के किसान वैदिक उच्च विद्यालय लौना के कक्षा 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय प्रशासन की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान में संचालित विभिन्न तकनीकी ट्रेड, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। आईटीआई के प्राचार्य शशि कुमार मंडल ने छात्रों को तकनीकी शिक्षा के महत्व और रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं उप प्राचार्य सुमन कुमारी ने छात्राओं को आईटीआई के बाद डिप्लोमा, बीटेक एवं अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। मुख्य अनुदेशक विनय कुमार तथा विभिन्न ट्रेडों के अनुदेशकों ने विद्यार्थियों को कार्यशालाओं का भ्रमण कराया और मशीनों व उपकरणों के संचालन तथा सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सूरज प्रकाश सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
    1
    औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) तारापुर में प्रखंड के किसान वैदिक उच्च विद्यालय लौना के कक्षा 9 एवं 10 के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। विद्यालय प्रशासन की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को संस्थान में संचालित विभिन्न तकनीकी ट्रेड, कौशल विकास कार्यक्रमों तथा सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
आईटीआई के प्राचार्य शशि कुमार मंडल ने छात्रों को तकनीकी शिक्षा के महत्व और रोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं उप प्राचार्य सुमन कुमारी ने छात्राओं को आईटीआई के बाद डिप्लोमा, बीटेक एवं अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों के बारे में बताया।
मुख्य अनुदेशक विनय कुमार तथा विभिन्न ट्रेडों के अनुदेशकों ने विद्यार्थियों को कार्यशालाओं का भ्रमण कराया और मशीनों व उपकरणों के संचालन तथा सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सूरज प्रकाश सहित अन्य शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    56 min ago
  • बिहार बांका में गैस आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर गैस एजेंसियों की जांच की गई। इस दौरान सुनिता एचपी गैस ग्रामीण वितरक और एकोरिया इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की गहन पड़ताल की। अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस की आपूर्ति मिल सके। प्रशासन का कहना है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह की जांच अभियान लगातार जारी रहेगा
    1
    बिहार बांका में गैस आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर गैस एजेंसियों की जांच की गई।
इस दौरान सुनिता एचपी गैस ग्रामीण वितरक और एकोरिया इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, वितरण व्यवस्था और सुरक्षा मानकों की गहन पड़ताल की।
अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के गैस की आपूर्ति मिल सके।
प्रशासन का कहना है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए आगे भी इस तरह की जांच अभियान लगातार जारी रहेगा
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    पत्रकार बांका, बांका, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by SONI JHA MANTU YADAV
    1
    Post by SONI JHA MANTU YADAV
    user_SONI JHA MANTU YADAV
    SONI JHA MANTU YADAV
    Artist कटोरिया, बांका, बिहार•
    9 hrs ago
  • उपमुखिया शिबू यादव ने सभी बीमार छात्रा को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया। चांदन (बांका)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय कसय में आज बुधवार दोपहर को फाइलेरिया की दवा खाने के बाद आधा दर्जन से अधिक छात्रा की तबीयत बिगड़ने से अफरातफरी का माहौल विद्यालय में हो गया। जानकारी के अनुसार दवा खाने के कुछ ही देर बाद सभी बच्चियों को उल्टी,चक्कर व घबराहट होने के शिकायत के साथ एक बच्ची गिरकर बेहोश हो गई। इससे स्कूल व ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सुचना पर पहुंचे सिलजोरी पंचायत उपमुखिया शिव प्रसाद यादव उर्फ शिबू यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में सुचना देकर बीमार बच्ची साक्षी कुमारी,साक्षी प्रिया, मुस्कान कुमारी, टिंकल कुमारी, शिवानी कुमारी सहित सात छात्रा को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकों द्वारा इलाज कराया। प्राथमिक इलाज के बाद बीमार बच्ची की सेहत में सुधार होने पर सभी को घर भेज दिया। विदित हो की बीते 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर बच्चों को दवा खिला रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावक से अपील की है कि दवा से डरे नहीं। बीमारी से बचाव के लिए दवा खाना जरूरी है।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०आशिष ने बताया कि फाइलेरिया की दवा खाने से कुछ बच्चों में गैस बनने की शिकायत हो सकती है,जिससे उल्टी या पेट में दर्द होने की महसूस होता है। बच्चों में डर के कारण भी ऐसी समस्या होती है। इसमें किसी प्रकार की गंभीर चिंता की बात नहीं है। यह सामान्‍य बात है। रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    1
    उपमुखिया शिबू यादव ने सभी बीमार छात्रा को अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया।
चांदन (बांका)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय कसय में आज बुधवार दोपहर को फाइलेरिया की दवा खाने के बाद आधा दर्जन से अधिक छात्रा की तबीयत बिगड़ने से अफरातफरी का माहौल विद्यालय में हो गया। जानकारी के अनुसार दवा खाने के कुछ ही देर बाद सभी बच्चियों को उल्टी,चक्कर व घबराहट होने के शिकायत के साथ एक बच्ची गिरकर बेहोश हो गई। इससे स्कूल व ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सुचना पर पहुंचे सिलजोरी पंचायत उपमुखिया शिव प्रसाद यादव उर्फ शिबू यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में सुचना देकर बीमार बच्ची साक्षी कुमारी,साक्षी प्रिया, मुस्कान कुमारी, टिंकल कुमारी, शिवानी कुमारी सहित सात  छात्रा को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकों द्वारा इलाज कराया। प्राथमिक इलाज के बाद बीमार बच्ची की सेहत में सुधार होने पर सभी को घर भेज दिया। विदित हो की बीते 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पहुंचकर बच्चों को दवा खिला रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभिभावक से अपील की है कि दवा से डरे नहीं। बीमारी से बचाव के लिए दवा खाना जरूरी है।इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०आशिष ने बताया कि फाइलेरिया की दवा खाने से कुछ बच्चों में गैस बनने की शिकायत हो सकती है,जिससे उल्टी या पेट में दर्द होने की महसूस होता है। बच्चों में डर के कारण भी ऐसी समस्या होती है। इसमें किसी प्रकार की गंभीर चिंता की बात नहीं है। यह सामान्‍य बात है।
रिपोर्ट -पंकज कुमार ठाकुर
    user_Pankaj Kumar Thakur
    Pankaj Kumar Thakur
    पत्रकार Chanan, Banka•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.