Shuru
Apke Nagar Ki App…
Papa की परी निकले शराब तस्कर न्यूज समस्तीपुर Munger viral
THE LIVE Munger
Papa की परी निकले शराब तस्कर न्यूज समस्तीपुर Munger viral
More news from बिहार and nearby areas
- Papa की परी निकले शराब तस्कर न्यूज समस्तीपुर Munger viral1
- बक्सर में बाढ़ का रौद्र रूप: शहर के बीचों-बीच तड़का नाला के पास मोहल्ले में घुसा गंगा का पानी, दहशत में सैकड़ों परिवार* बक्सर से की रिपोर्ट.. *बक्सर में बाढ़ का रौद्र रूप: शहर के बीचों-बीच तड़का नाला के पास मोहल्ले में घुसा गंगा का पानी, दहशत में सैकड़ों परिवार* *बक्सर।* बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। शहर के बिल्कुल बीचों-बीच स्थित बक्सर मुख्यालय के तड़का नाला के पास मोहल्ले में गंगा का पानी घुस गया है, जिससे सैकड़ों घर के लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के हृदय स्थल में पानी घुसने से स्थिति और भयावह हो गई है। उनका घर कभी भी नदी के आगोश में आ सकता है। लोगों ने बताया - _"डर के मारे हम लोग घर के अंदर सो नहीं रहे हैं। दूसरे जगह जाकर रात गुजारते हैं। कभी भी कुछ भी हो सकता है।"_ बाढ़ के पानी के साथ ही जहरीले सांप घरों में घुस रहे हैं, जिससे सांपों के आतंक से लोग और सहमे हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शहर के बीचों-बीच यह स्थिति होने के बावजूद अब तक कोई भी प्रशासनिक सहयोग नहीं मिला है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन का कोई भी अधिकारी तड़का नाला क्षेत्र में जायजा लेने तक नहीं आया है। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द मदद की गुहार लगाई है। बाइट- रामजी सिंह समाजसेवी बक्सर बाईट- पीडित परिजन3
- राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण1
- शिक्षक दिवस के मौके पर नवगछिया के जी.बी. कॉलेज से छात्रों की शानदार प्रस्तुति का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्र-छात्राएं छैला बिहारी के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर नवगछिया के जी.बी. कॉलेज से छात्रों की शानदार प्रस्तुति का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्र-छात्राएं छैला बिहारी के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। छात्रों के बीच कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि हमारे चैनल की ओर से नहीं की गई है। शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना सामान्य तौर पर कोई असामान्य बात नहीं है। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देना और शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना होता है। हालांकि, किसी भी कार्यक्रम में संस्थान के अनुशासन, निर्धारित नियमों और गरिमा का ध्यान रखना जरूरी होता है। यदि किसी प्रस्तुति को लेकर कोई शिकायत या नियमों के उल्लंघन की बात सामने आती है, तो कॉलेज प्रशासन या संबंधित विश्वविद्यालय मामले की जांच कर सकता है। फिलहाल सामने आए वीडियो को लेकर किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो की सत्यता और कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए कॉलेज प्रशासन का पक्ष भी महत्वपूर्ण होगा। आप इस पूरे मामले को किस नजरिए से देखते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- गोगरी एसडीओ कार्यालय कक्ष में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मुखिया और सरपंच के साथ बैठक आयोजित। बाढ़ प्रभावित पंचायतों में चापाकल, शौचालय, लाइट व मेडिकल टीम की होगी व्यवस्था गोगरी। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रविवार को अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर बाढ़ एवं आपदा से संबंधित तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी तरह तत्पर है। वहीं सभी जनप्रतिनिधि भी प्रशासन के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने में सहयोग करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि बाढ़ प्रभावित पंचायतों में आवश्यकता के अनुसार चापाकल, शौचालय, लाइट, मेडिकल टीम और प्लास्टिक की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर किचेन सेंटर भी संचालित किया जाएगा, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन की सुविधा मिल सके। वहीं इस बार बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच प्लास्टिक का वितरण जीआर सूची के माध्यम से किए जाने की बात कही गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाढ़ आपदा के एसओपी के तहत जिन क्षेत्रों में जिस प्रकार की आवश्यकता होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंथ सहित गोगरी प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, सरपंच एवं कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- शारदा नगर में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच सुखा राशन वितरण किया गया लोजपा रामविलास पार्टी की और से। मौके पर मजहर अली, राज किरण चौधरी ,अनंत पासवान, स्थानीय ग्रामीण एवं लोजपा के नेता रहे मौजूद Lok Janshakti Party Chirag Paswan Rajesh Verma Dr. Pawan Jaiswal1
- 🚨 बांका से बड़ी खबर! शहरों की व्यवस्था को लेकर DM सख्त, अब अतिक्रमण और सफाई पर होगी सीधी नजर! 🏙️ नगर निकायों के विकास कार्यों की हुई समीक्षा बांका में नगर निकायों के कामकाज और विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 📋 बैठक में स्वच्छता, पेयजल, जल-जीवन-हरियाली, स्ट्रीट लाइट, CCTV, हाईमास्ट लाइट, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और राजस्व संग्रहण समेत कई योजनाओं की समीक्षा की गई। 💡🚰🏠 ⚠️ अतिक्रमण को लेकर भी सख्त निर्देश प्रत्येक नगर निकाय में नोडल पदाधिकारी नामित कर रोस्टर तैयार करने और नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। 📹 शहरों में जरूरत के अनुसार CCTV कैमरे, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट लगाने तथा सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया। 🚦 गांधी चौक, बांका में ट्रैफिक सिग्नल लगाने की पहल की डीएम ने सराहना की और अन्य नगर निकायों को भी आवश्यकता के अनुसार ऐसी योजनाओं पर काम करने का निर्देश दिया। 📌 जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, यातायात और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। 📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📍 बांका की हर बड़ी खबर पर हमारी नजर1
- Cm सम्राट ने कर दी बड़ी घोषणा अब मैट्रिक का रिज़ल्ट 7 दिन में जारी होगा। Samrat Choudhary #samratchoudhary #viral #bihar #10thstudents1