logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोगरी एसडीओ कार्यालय कक्ष में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मुखिया और सरपंच के साथ बैठक आयोजित। बाढ़ प्रभावित पंचायतों में चापाकल, शौचालय, लाइट व मेडिकल टीम की होगी व्यवस्था गोगरी। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रविवार को अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर बाढ़ एवं आपदा से संबंधित तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी तरह तत्पर है। वहीं सभी जनप्रतिनिधि भी प्रशासन के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने में सहयोग करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि बाढ़ प्रभावित पंचायतों में आवश्यकता के अनुसार चापाकल, शौचालय, लाइट, मेडिकल टीम और प्लास्टिक की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर किचेन सेंटर भी संचालित किया जाएगा, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन की सुविधा मिल सके। वहीं इस बार बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच प्लास्टिक का वितरण जीआर सूची के माध्यम से किए जाने की बात कही गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाढ़ आपदा के एसओपी के तहत जिन क्षेत्रों में जिस प्रकार की आवश्यकता होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंथ सहित गोगरी प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, सरपंच एवं कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
गोगरी, खगड़िया, बिहार•
1 hr ago

गोगरी एसडीओ कार्यालय कक्ष में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मुखिया और सरपंच के साथ बैठक आयोजित। बाढ़ प्रभावित पंचायतों में चापाकल, शौचालय, लाइट व मेडिकल टीम की होगी व्यवस्था गोगरी। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रविवार को अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर बाढ़ एवं आपदा से संबंधित तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी तरह तत्पर है। वहीं सभी जनप्रतिनिधि भी प्रशासन के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने में सहयोग करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि बाढ़ प्रभावित पंचायतों में आवश्यकता के अनुसार चापाकल, शौचालय, लाइट, मेडिकल टीम और प्लास्टिक की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर किचेन सेंटर भी संचालित किया जाएगा, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन की सुविधा मिल सके। वहीं इस बार बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच प्लास्टिक का वितरण जीआर सूची के माध्यम से किए जाने की बात कही गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाढ़ आपदा के एसओपी के तहत जिन क्षेत्रों में जिस प्रकार की आवश्यकता होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंथ सहित गोगरी प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, सरपंच एवं कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन खगड़िया मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित चेधा बांध इलाके में रात के अंधेरे में अचानक बाढ़ का पानी बढ़ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाढ़ के तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल टूट गए, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मानसी के जेई विकास कुमार ने मानवता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बिजली विभाग की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे हुए तारों और पोलों का जायजा लेकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कराने तथा बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की। मौके पर बिजली विभाग से पारस कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी और सहयोगी मौजूद रहे। विभागीय टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा और जल्द ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
    1
    चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन

चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन
खगड़िया मानसी 
गौतम कुमार चौरसिया 
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित चेधा बांध इलाके में रात के अंधेरे में अचानक बाढ़ का पानी बढ़ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाढ़ के तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल टूट गए, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मानसी के जेई विकास कुमार ने मानवता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बिजली विभाग की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे हुए तारों और पोलों का जायजा लेकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कराने तथा बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की। मौके पर बिजली विभाग से पारस कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी और सहयोगी मौजूद रहे। विभागीय टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा और जल्द ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला* बक्सर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *‘सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला* फरक्का जल संधि को बिहार के हितों के खिलाफ बताते हुए जदयू ने शनिवार को बक्सर से बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया। ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के जरिए पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी ने गंगा के पानी पर बिहार के अधिकार का मुद्दा उठाया। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बक्सर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। दोनों नेता गंगा और ठोरा नदी के संगम त्रिमुहानी पहुंचे और गंगा का निरीक्षण करने के बाद बगीचा उत्सव लॉन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संजय झा ने कहा कि *12 दिसंबर 2026 को भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि के 30 वर्ष* पूरे होने वाले हैं। आरोप लगाया कि तीन दशक पहले बिहार के हितों की अनदेखी कर ऐसी व्यवस्था बनाई गई, जिसका खामियाजा आज बिहार को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा का पानी बिहार के लोगों का हक है और इसका सीधा संबंध खेती, सिंचाई और पेयजल से है। *‘आपकी ही सरकार है, फिर मांग पूरी क्यों नहीं?’* कार्यक्रम के दौरान जब संजय झा से सवाल किया गया कि बिहार और केंद्र दोनों जगह जदयू सत्ता में है, फिर बिहार के हित से जुड़ी यह मांग अब तक पूरी क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने सीधे तौर पर पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 1996 में जब जल संधि लागू की गई थी, उस समय किसकी सरकार थी, यह किसी से छिपा नहीं है। संजय झा ने आरोप लगाया कि उस समय *सत्ता सुख के लिए जनता के हितों की अनदेखी की गई।* आज सवाल उठाने वालों को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने ऐसी संधि क्यों की, जिसमें बिहार के हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। *फरक्का बैराज से गाद और बाढ़ का मुद्दा* संजय झा ने कहा कि फरक्का बैराज के कारण गंगा में गाद की समस्या गंभीर हुई है। गर्मी में पानी की किल्लत और मानसून में बाढ़ बिहार की बड़ी समस्या है। 1975 में फरक्का बैराज बनने के बाद गंगा में भारी मात्रा में गाद जमा होने लगी, जिसका असर नदी के प्रवाह और सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। उन्होंने संधि की जल बंटवारे की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि 70 हजार क्यूसेक या उससे कम पानी होने पर बांग्लादेश को 35 हजार क्यूसेक पानी देने का प्रावधान था। उन्होंने कहा कि बिहार के हित से जुड़ा यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा गया है और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। *12 जिलों में चलेगा जनसंवाद* संजय झा ने कहा कि गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों में जनता से संवाद किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को फरक्का जल संधि के प्रभावों से अवगत कराना और बिहार के जल अधिकार, सिंचाई, कृषि तथा बाढ़ की समस्या को लेकर जनमत तैयार करना है। कार्यक्रम में जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, राजपुर विधायक संतोष निराला, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा समेत पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट- संजय झा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू
    3
    सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला*
बक्सर से  रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
*‘सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला*
फरक्का जल संधि को बिहार के हितों के खिलाफ बताते हुए जदयू ने शनिवार को बक्सर से बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया। ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के जरिए पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी ने गंगा के पानी पर बिहार के अधिकार का मुद्दा उठाया।
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बक्सर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। दोनों नेता गंगा और ठोरा नदी के संगम त्रिमुहानी पहुंचे और गंगा का निरीक्षण करने के बाद बगीचा उत्सव लॉन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
संजय झा ने कहा कि *12 दिसंबर 2026 को भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि के 30 वर्ष* पूरे होने वाले हैं। आरोप लगाया कि तीन दशक पहले बिहार के हितों की अनदेखी कर ऐसी व्यवस्था बनाई गई, जिसका खामियाजा आज बिहार को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा का पानी बिहार के लोगों का हक है और इसका सीधा संबंध खेती, सिंचाई और पेयजल से है।
*‘आपकी ही सरकार है, फिर मांग पूरी क्यों नहीं?’*
कार्यक्रम के दौरान जब संजय झा से सवाल किया गया कि बिहार और केंद्र दोनों जगह जदयू सत्ता में है, फिर बिहार के हित से जुड़ी यह मांग अब तक पूरी क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने सीधे तौर पर पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लिया।
उन्होंने कहा कि 1996 में जब जल संधि लागू की गई थी, उस समय किसकी सरकार थी, यह किसी से छिपा नहीं है। संजय झा ने आरोप लगाया कि उस समय *सत्ता सुख के लिए जनता के हितों की अनदेखी की गई।* आज सवाल उठाने वालों को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने ऐसी संधि क्यों की, जिसमें बिहार के हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया।
*फरक्का बैराज से गाद और बाढ़ का मुद्दा*
संजय झा ने कहा कि फरक्का बैराज के कारण गंगा में गाद की समस्या गंभीर हुई है। गर्मी में पानी की किल्लत और मानसून में बाढ़ बिहार की बड़ी समस्या है। 1975 में फरक्का बैराज बनने के बाद गंगा में भारी मात्रा में गाद जमा होने लगी, जिसका असर नदी के प्रवाह और सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है।
उन्होंने संधि की जल बंटवारे की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि 70 हजार क्यूसेक या उससे कम पानी होने पर बांग्लादेश को 35 हजार क्यूसेक पानी देने का प्रावधान था।
उन्होंने कहा कि बिहार के हित से जुड़ा यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा गया है और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
*12 जिलों में चलेगा जनसंवाद*
संजय झा ने कहा कि गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों में जनता से संवाद किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को फरक्का जल संधि के प्रभावों से अवगत कराना और बिहार के जल अधिकार, सिंचाई, कृषि तथा बाढ़ की समस्या को लेकर जनमत तैयार करना है।
कार्यक्रम में जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, राजपुर विधायक संतोष निराला, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा समेत पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट- संजय झा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    20 hrs ago
  • Cm सम्राट ने कर दी बड़ी घोषणा अब मैट्रिक का रिज़ल्ट 7 दिन में जारी होगा। Samrat Choudhary #samratchoudhary #viral #bihar #10thstudents
    1
    Cm सम्राट ने कर दी बड़ी घोषणा अब मैट्रिक का रिज़ल्ट 7 दिन में जारी होगा। Samrat Choudhary 

#samratchoudhary #viral #bihar #10thstudents
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    21 min ago
  • शिक्षक दिवस के मौके पर नवगछिया के जी.बी. कॉलेज से छात्रों की शानदार प्रस्तुति का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्र-छात्राएं छैला बिहारी के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर नवगछिया के जी.बी. कॉलेज से छात्रों की शानदार प्रस्तुति का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्र-छात्राएं छैला बिहारी के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। छात्रों के बीच कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि हमारे चैनल की ओर से नहीं की गई है। शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना सामान्य तौर पर कोई असामान्य बात नहीं है। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देना और शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना होता है। हालांकि, किसी भी कार्यक्रम में संस्थान के अनुशासन, निर्धारित नियमों और गरिमा का ध्यान रखना जरूरी होता है। यदि किसी प्रस्तुति को लेकर कोई शिकायत या नियमों के उल्लंघन की बात सामने आती है, तो कॉलेज प्रशासन या संबंधित विश्वविद्यालय मामले की जांच कर सकता है। फिलहाल सामने आए वीडियो को लेकर किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो की सत्यता और कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए कॉलेज प्रशासन का पक्ष भी महत्वपूर्ण होगा। आप इस पूरे मामले को किस नजरिए से देखते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    1
    शिक्षक दिवस के मौके पर नवगछिया के जी.बी. कॉलेज से छात्रों की शानदार प्रस्तुति का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्र-छात्राएं छैला बिहारी के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
शिक्षक दिवस के मौके पर नवगछिया के जी.बी. कॉलेज से छात्रों की शानदार प्रस्तुति का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्र-छात्राएं छैला बिहारी के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। छात्रों के बीच कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि हमारे चैनल की ओर से नहीं की गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना सामान्य तौर पर कोई असामान्य बात नहीं है। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देना और शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना होता है।
हालांकि, किसी भी कार्यक्रम में संस्थान के अनुशासन, निर्धारित नियमों और गरिमा का ध्यान रखना जरूरी होता है। यदि किसी प्रस्तुति को लेकर कोई शिकायत या नियमों के उल्लंघन की बात सामने आती है, तो कॉलेज प्रशासन या संबंधित विश्वविद्यालय मामले की जांच कर सकता है।
फिलहाल सामने आए वीडियो को लेकर किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो की सत्यता और कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए कॉलेज प्रशासन का पक्ष भी महत्वपूर्ण होगा।
आप इस पूरे मामले को किस नजरिए से देखते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    40 min ago
  • *मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* कबिन्दर कुमार सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे। मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि मनोज रजक , बोबिल पंचायत के उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08 अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह, पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।
    1
    *मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया*
कबिन्दर कुमार
सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया।
इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक  लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे।
मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि  मनोज रजक , बोबिल पंचायत के  उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08  अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह,  पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।
    user_Kabindar kumar
    Kabindar kumar
    सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    21 hrs ago
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी मटकी फोड़ मां शारदा क्लब मदतपुर नवगछिया बिहार #naugachia #janmashtami
    1
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी मटकी फोड़ मां शारदा क्लब मदतपुर नवगछिया बिहार
#naugachia #janmashtami
    user_Explore Naugachia
    Explore Naugachia
    Content Creator (YouTuber) नवगछिया, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • शिक्षक दिवस पर जवाहर इंटर हाई स्कूल पहुंचे डीएम शिक्षकों के योगदान की सराहना। गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशखूंट स्थित समसपुर पंचायत के जवाहर इंटर हाई स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खगड़िया जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। डीएम ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोगरी सीओ आमिर हुसैन सहित कई पदाधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षक दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    शिक्षक दिवस पर जवाहर इंटर हाई स्कूल पहुंचे डीएम शिक्षकों के योगदान की सराहना।
गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशखूंट स्थित समसपुर पंचायत के जवाहर इंटर हाई स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खगड़िया जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक दिवस मनाया।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। डीएम ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोगरी सीओ आमिर हुसैन सहित कई पदाधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षक दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 day ago
  • मानसी में सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम मानसी में सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-95 पर खिरनिया गांव के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में सैदपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मंटू यादव की मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय नारायण यादव के पुत्र थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मंटू यादव सड़क से गुजर रहे थे, तभी खिरनिया गांव के समीप एक वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर मानसी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    मानसी में सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मानसी में सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-95 पर खिरनिया गांव के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में सैदपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मंटू यादव की मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय नारायण यादव के पुत्र थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार, मंटू यादव सड़क से गुजर रहे थे, तभी खिरनिया गांव के समीप एक वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर मानसी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।
मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    4 hrs ago
  • भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास भुड़िया छिटा की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी महेश दास के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार अपने चार दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान तीन दोस्त नदी से बाहर निकल आए, जबकि बिट्टू कुमार गहरे पानी की ओर चला गया। इसी दौरान वह अचानक डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही सन्हौला थाना प्रभारी रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की पहल पर एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने नदी में तलाशी अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद बिट्टू कुमार के शव को नदी से बरामद कर लिया। सबसे दुखद बात यह है कि बिट्टू कुमार की शादी महज तीन महीने पहले ही अटपरा गांव की पिंकी कुमारी के साथ हुई थी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन है। अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय ने बताया कि आपदा के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि के लिए नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद भगवानपुर गांव सहित पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
    1
    भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास भुड़िया छिटा की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी महेश दास के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार अपने चार दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान तीन दोस्त नदी से बाहर निकल आए, जबकि बिट्टू कुमार गहरे पानी की ओर चला गया। इसी दौरान वह अचानक डूबने लगा।
दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही सन्हौला थाना प्रभारी रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
प्रशासन की पहल पर एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने नदी में तलाशी अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद बिट्टू कुमार के शव को नदी से बरामद कर लिया।
सबसे दुखद बात यह है कि बिट्टू कुमार की शादी महज तीन महीने पहले ही अटपरा गांव की पिंकी कुमारी के साथ हुई थी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन है।
अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय ने बताया कि आपदा के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि के लिए नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद भगवानपुर गांव सहित पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.