logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन खगड़िया मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित चेधा बांध इलाके में रात के अंधेरे में अचानक बाढ़ का पानी बढ़ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाढ़ के तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल टूट गए, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मानसी के जेई विकास कुमार ने मानवता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बिजली विभाग की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे हुए तारों और पोलों का जायजा लेकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कराने तथा बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की। मौके पर बिजली विभाग से पारस कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी और सहयोगी मौजूद रहे। विभागीय टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा और जल्द ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

1 hr ago
user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
चौथाम, खगड़िया, बिहार•
1 hr ago

चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन खगड़िया मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित चेधा बांध इलाके में रात के अंधेरे में अचानक बाढ़ का पानी बढ़ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाढ़ के तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल टूट गए, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मानसी के जेई विकास कुमार ने मानवता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बिजली विभाग की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे हुए तारों और पोलों का जायजा लेकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कराने तथा बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की। मौके पर बिजली विभाग से पारस कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी और सहयोगी मौजूद रहे। विभागीय टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा और जल्द ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • गोगरी एसडीओ कार्यालय कक्ष में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मुखिया और सरपंच के साथ बैठक आयोजित। बाढ़ प्रभावित पंचायतों में चापाकल, शौचालय, लाइट व मेडिकल टीम की होगी व्यवस्था गोगरी। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रविवार को अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर बाढ़ एवं आपदा से संबंधित तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी तरह तत्पर है। वहीं सभी जनप्रतिनिधि भी प्रशासन के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने में सहयोग करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि बाढ़ प्रभावित पंचायतों में आवश्यकता के अनुसार चापाकल, शौचालय, लाइट, मेडिकल टीम और प्लास्टिक की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर किचेन सेंटर भी संचालित किया जाएगा, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन की सुविधा मिल सके। वहीं इस बार बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच प्लास्टिक का वितरण जीआर सूची के माध्यम से किए जाने की बात कही गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाढ़ आपदा के एसओपी के तहत जिन क्षेत्रों में जिस प्रकार की आवश्यकता होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंथ सहित गोगरी प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, सरपंच एवं कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    गोगरी एसडीओ कार्यालय कक्ष में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मुखिया और सरपंच के साथ बैठक आयोजित।
बाढ़ प्रभावित पंचायतों में चापाकल, शौचालय, लाइट व मेडिकल टीम की होगी व्यवस्था
गोगरी। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रविवार को अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर बाढ़ एवं आपदा से संबंधित तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।
बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी तरह तत्पर है। वहीं सभी जनप्रतिनिधि भी प्रशासन के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने में सहयोग करेंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि बाढ़ प्रभावित पंचायतों में आवश्यकता के अनुसार चापाकल, शौचालय, लाइट, मेडिकल टीम और प्लास्टिक की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर किचेन सेंटर भी संचालित किया जाएगा, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन की सुविधा मिल सके।
वहीं इस बार बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच प्लास्टिक का वितरण जीआर सूची के माध्यम से किए जाने की बात कही गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाढ़ आपदा के एसओपी के तहत जिन क्षेत्रों में जिस प्रकार की आवश्यकता होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंथ सहित गोगरी प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, सरपंच एवं कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • शारदा नगर में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच सुखा राशन वितरण किया गया लोजपा रामविलास पार्टी की और से। मौके पर मजहर अली, राज किरण चौधरी ,अनंत पासवान, स्थानीय ग्रामीण एवं लोजपा के नेता रहे मौजूद Lok Janshakti Party Chirag Paswan Rajesh Verma Dr. Pawan Jaiswal
    1
    शारदा नगर में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच सुखा राशन वितरण किया गया लोजपा रामविलास पार्टी की और से। मौके पर मजहर अली, राज किरण चौधरी ,अनंत पासवान, स्थानीय ग्रामीण एवं लोजपा के नेता रहे मौजूद Lok Janshakti Party Chirag Paswan Rajesh Verma Dr. Pawan Jaiswal
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • *मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* कबिन्दर कुमार सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे। मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि मनोज रजक , बोबिल पंचायत के उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08 अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह, पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।
    1
    *मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया*
कबिन्दर कुमार
सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया।
इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक  लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे।
मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि  मनोज रजक , बोबिल पंचायत के  उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08  अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह,  पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह  सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।
    user_Kabindar kumar
    Kabindar kumar
    सोनबरसा, सहरसा, बिहार•
    21 hrs ago
  • राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण
    1
    राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण


राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    16 hrs ago
  • नवगछिया के लोगों के लिए अच्छी खबर, Thyrocare जांच केंद्र की मिली सुविधा नवगछिया में स्वास्थ्य जांच की सुविधा हुई आसान, Thyrocare सेंटर का शुभारंभ ° नवगछिया: क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। नवगछिया के बाजार समिति थाना रोड स्थित राज कॉम्प्लेक्स, सत्संग भवन में Thyrocare जांच केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ° जांच कराने के इच्छुक लोग पहले से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। होम कलेक्शन या जांच से संबंधित जानकारी के लिए 7050350605 और 8229834118 पर संपर्क किया जा सकता है।
    1
    नवगछिया के लोगों के लिए अच्छी खबर, Thyrocare जांच केंद्र की मिली सुविधा

नवगछिया में स्वास्थ्य जांच की सुविधा हुई आसान, Thyrocare सेंटर का शुभारंभ
° नवगछिया: क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। नवगछिया के बाजार समिति थाना रोड स्थित राज कॉम्प्लेक्स, सत्संग भवन में Thyrocare जांच केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
° जांच कराने के इच्छुक लोग पहले से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। होम कलेक्शन या जांच से संबंधित जानकारी के लिए 7050350605 और 8229834118 पर संपर्क किया जा सकता है।
    user_Mannu kumar
    Mannu kumar
    बिहपुर, भागलपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • सौर बाजार में भू मापक अमीन तकनीकी प्रशिक्षण की शुरुआत युवा को मिलेगा रोजगार बेरोजगारों को रोजगार के लिए सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में सुनहरा अवसर मिल रहा है जिसके तहत सर्वे अमीन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसको लेकर प्रशिक्षण प्रभारी सुभाष चन्द्र यादव ने बताया की सबसे कम शुल्क पर कार्यक्रम कि शुरुआत की गई है जिसमें नक्शा, सरजमीन की जानकारी दी जाती है जो 45 दिनों तक चलेगी। प्रशिक्षण प्राप्ति के बाद सुयोग्य अमीन बनकर सर्वे, चकबंदी, उजरत भोगी, गंडक प्रोजेक्ट सिंचाई विभाग, अंचल अमीन, वन विभाग, तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं में सहयोग कर सकते हैं। इसके अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की पैमाईश का जीविकोपार्जन कर सकते हैं। प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत प्रमाण पत्र भी दिया जाता है जो सभी सरकारी विभाग में मान्य है। नामांकन की तिथि 12 सितंबर तक जारी रहेगा।
    1
    सौर बाजार में भू मापक अमीन तकनीकी प्रशिक्षण की शुरुआत युवा को मिलेगा रोजगार 
बेरोजगारों को रोजगार के लिए सौर बाजार प्रखंड कार्यालय परिसर में सुनहरा अवसर मिल रहा है जिसके तहत सर्वे अमीन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसको लेकर प्रशिक्षण प्रभारी सुभाष चन्द्र यादव ने बताया की सबसे कम शुल्क पर कार्यक्रम कि शुरुआत की गई है जिसमें  नक्शा, सरजमीन की जानकारी दी जाती है जो 45 दिनों तक चलेगी। प्रशिक्षण प्राप्ति के बाद सुयोग्य अमीन बनकर सर्वे, चकबंदी, उजरत भोगी, गंडक प्रोजेक्ट सिंचाई विभाग, अंचल अमीन, वन विभाग, तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं में सहयोग कर सकते हैं। इसके अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की पैमाईश का जीविकोपार्जन कर सकते हैं। प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत प्रमाण पत्र भी दिया जाता है जो सभी सरकारी विभाग में मान्य है। नामांकन की तिथि 12 सितंबर तक जारी रहेगा।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    8 hrs ago
  • चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन खगड़िया मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित चेधा बांध इलाके में रात के अंधेरे में अचानक बाढ़ का पानी बढ़ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाढ़ के तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल टूट गए, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मानसी के जेई विकास कुमार ने मानवता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बिजली विभाग की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे हुए तारों और पोलों का जायजा लेकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कराने तथा बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की। मौके पर बिजली विभाग से पारस कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी और सहयोगी मौजूद रहे। विभागीय टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा और जल्द ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
    1
    चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन

चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन
खगड़िया मानसी 
गौतम कुमार चौरसिया 
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित चेधा बांध इलाके में रात के अंधेरे में अचानक बाढ़ का पानी बढ़ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाढ़ के तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल टूट गए, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मानसी के जेई विकास कुमार ने मानवता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बिजली विभाग की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे हुए तारों और पोलों का जायजा लेकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कराने तथा बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की। मौके पर बिजली विभाग से पारस कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी और सहयोगी मौजूद रहे। विभागीय टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा और जल्द ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
  • बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, मटिहानी गंडक घाट सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, मटिहानी गंडक घाट सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण खगड़िया मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ संभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने जालिम बाबू टोला तथा मटिहानी गंडक घाट का निरीक्षण कर जलस्तर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे। इससे पूर्व भी बीडीओ राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया था। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश रॉय, पूर्वी ठठ्ठा मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार, नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोलू कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभूति कुमार, वार्ड सदस्य अवधेश कुमार एवं सरपंच प्रतिनिधि पूर्वी ठठ्ठा भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की।
    1
    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, मटिहानी गंडक घाट सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, मटिहानी गंडक घाट सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
खगड़िया मानसी 
गौतम कुमार चौरसिया
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ संभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने जालिम बाबू टोला तथा मटिहानी गंडक घाट का निरीक्षण कर जलस्तर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
इससे पूर्व भी बीडीओ राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया था।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश रॉय, पूर्वी ठठ्ठा मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार, नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोलू कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभूति कुमार, वार्ड सदस्य अवधेश कुमार एवं सरपंच प्रतिनिधि पूर्वी ठठ्ठा भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.