बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, मटिहानी गंडक घाट सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, मटिहानी गंडक घाट सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण खगड़िया मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ संभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने जालिम बाबू टोला तथा मटिहानी गंडक घाट का निरीक्षण कर जलस्तर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे। इससे पूर्व भी बीडीओ राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया था। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश रॉय, पूर्वी ठठ्ठा मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार, नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोलू कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभूति कुमार, वार्ड सदस्य अवधेश कुमार एवं सरपंच प्रतिनिधि पूर्वी ठठ्ठा भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की।
बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, मटिहानी गंडक घाट सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, मटिहानी गंडक घाट सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण खगड़िया मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ संभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने जालिम बाबू टोला तथा मटिहानी गंडक घाट का निरीक्षण कर जलस्तर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे। इससे पूर्व भी बीडीओ राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया था। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश रॉय, पूर्वी ठठ्ठा मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार, नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोलू कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभूति कुमार, वार्ड सदस्य अवधेश कुमार एवं सरपंच प्रतिनिधि पूर्वी ठठ्ठा भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की।
- पिपरपाती में झाड़ फूंक के चक्कर में गई महिला की जान,परिजनों में मचा कोहराम। गोगरी। पसराहा थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव में शनिवार को सर्पदंश से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पिपरपांती निवासी निर्मला देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में भी मातम का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, निर्मला देवी शनिवार को घर से घास लाने के लिए गई थीं। इसी दौरान रास्ते में एक सर्प ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़फूंक कराने में लग गए। काफी देर तक झाड़फूंक कराने के बाद जब महिला की तबीयत लगातार बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने महिला की जांच की, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चर्चा है कि समय पर चिकित्सकीय उपचार मिलने से महिला की जान बच सकती थी। लोगों ने कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़फूंक कराने के बजाय बिना देरी किए पीड़ित को अस्पताल पहुंचाना चाहिए, ताकि चिकित्सकों द्वारा समय पर उपचार शुरू किया जा सके। घटना ने एक बार फिर सर्पदंश के मामलों में अंधविश्वास छोड़कर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने की जरूरत को उजागर किया है।1
- सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चन्दौर पूर्वी पंचायत में जन्माष्टमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 2 श्रवण टोले स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर में राधे कृष्ण प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भव्य शोभा निकाली गई जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर परिसर पहुंचे। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए जो शानदार डी जे के साथ निकली गई। इसको लेकर आयोजन समिति के सदस्य ने बताया की राम जानकी ठाकुरवाड़ी मंदिर में लगभग सभी देवी देवताओं का प्रतिमा पहले से स्थापित है जहां लोग श्रद्धा पूर्वक नित्य प्रतिदिन पूजा पाठ करते हैं। इसी को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया की राधे कृष्ण का प्रतिमा नहीं था जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने निर्णय लिया की इसकी भी प्रतिमा स्थापित होना चाहिए। भव्य शोभा यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोचारण के साथ राधा कृष्ण का प्रतिमा स्थापित किया जाएगा। इसके बाद विशाल भंडारा का भी आयोजन किया गया है।इस प्रकार के आयोजित कार्यक्रम से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल व्याप्त था।1
- सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला* बक्सर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *‘सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला* फरक्का जल संधि को बिहार के हितों के खिलाफ बताते हुए जदयू ने शनिवार को बक्सर से बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया। ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के जरिए पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी ने गंगा के पानी पर बिहार के अधिकार का मुद्दा उठाया। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बक्सर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। दोनों नेता गंगा और ठोरा नदी के संगम त्रिमुहानी पहुंचे और गंगा का निरीक्षण करने के बाद बगीचा उत्सव लॉन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संजय झा ने कहा कि *12 दिसंबर 2026 को भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि के 30 वर्ष* पूरे होने वाले हैं। आरोप लगाया कि तीन दशक पहले बिहार के हितों की अनदेखी कर ऐसी व्यवस्था बनाई गई, जिसका खामियाजा आज बिहार को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा का पानी बिहार के लोगों का हक है और इसका सीधा संबंध खेती, सिंचाई और पेयजल से है। *‘आपकी ही सरकार है, फिर मांग पूरी क्यों नहीं?’* कार्यक्रम के दौरान जब संजय झा से सवाल किया गया कि बिहार और केंद्र दोनों जगह जदयू सत्ता में है, फिर बिहार के हित से जुड़ी यह मांग अब तक पूरी क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने सीधे तौर पर पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 1996 में जब जल संधि लागू की गई थी, उस समय किसकी सरकार थी, यह किसी से छिपा नहीं है। संजय झा ने आरोप लगाया कि उस समय *सत्ता सुख के लिए जनता के हितों की अनदेखी की गई।* आज सवाल उठाने वालों को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने ऐसी संधि क्यों की, जिसमें बिहार के हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। *फरक्का बैराज से गाद और बाढ़ का मुद्दा* संजय झा ने कहा कि फरक्का बैराज के कारण गंगा में गाद की समस्या गंभीर हुई है। गर्मी में पानी की किल्लत और मानसून में बाढ़ बिहार की बड़ी समस्या है। 1975 में फरक्का बैराज बनने के बाद गंगा में भारी मात्रा में गाद जमा होने लगी, जिसका असर नदी के प्रवाह और सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। उन्होंने संधि की जल बंटवारे की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि 70 हजार क्यूसेक या उससे कम पानी होने पर बांग्लादेश को 35 हजार क्यूसेक पानी देने का प्रावधान था। उन्होंने कहा कि बिहार के हित से जुड़ा यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा गया है और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। *12 जिलों में चलेगा जनसंवाद* संजय झा ने कहा कि गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों में जनता से संवाद किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को फरक्का जल संधि के प्रभावों से अवगत कराना और बिहार के जल अधिकार, सिंचाई, कृषि तथा बाढ़ की समस्या को लेकर जनमत तैयार करना है। कार्यक्रम में जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, राजपुर विधायक संतोष निराला, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा समेत पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट- संजय झा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू4
- Papa की परी निकले शराब तस्कर न्यूज समस्तीपुर Munger viral1
- शिक्षक दिवस के मौके पर नवगछिया के जी.बी. कॉलेज से छात्रों की शानदार प्रस्तुति का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्र-छात्राएं छैला बिहारी के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। शिक्षक दिवस के मौके पर नवगछिया के जी.बी. कॉलेज से छात्रों की शानदार प्रस्तुति का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में छात्र-छात्राएं छैला बिहारी के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। छात्रों के बीच कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि हमारे चैनल की ओर से नहीं की गई है। शिक्षक दिवस के अवसर पर कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना सामान्य तौर पर कोई असामान्य बात नहीं है। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच देना और शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करना होता है। हालांकि, किसी भी कार्यक्रम में संस्थान के अनुशासन, निर्धारित नियमों और गरिमा का ध्यान रखना जरूरी होता है। यदि किसी प्रस्तुति को लेकर कोई शिकायत या नियमों के उल्लंघन की बात सामने आती है, तो कॉलेज प्रशासन या संबंधित विश्वविद्यालय मामले की जांच कर सकता है। फिलहाल सामने आए वीडियो को लेकर किसी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो की सत्यता और कार्यक्रम से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए कॉलेज प्रशासन का पक्ष भी महत्वपूर्ण होगा। आप इस पूरे मामले को किस नजरिए से देखते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- श्री कृष्ण जन्माष्टमी मटकी फोड़ मां शारदा क्लब मदतपुर नवगछिया बिहार #naugachia #janmashtami1
- मानसी में सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम मानसी में सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-95 पर खिरनिया गांव के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में सैदपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मंटू यादव की मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय नारायण यादव के पुत्र थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मंटू यादव सड़क से गुजर रहे थे, तभी खिरनिया गांव के समीप एक वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर मानसी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।1
- शिक्षक दिवस पर जवाहर इंटर हाई स्कूल पहुंचे डीएम शिक्षकों के योगदान की सराहना। गोगरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत महेशखूंट स्थित समसपुर पंचायत के जवाहर इंटर हाई स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खगड़िया जिला पदाधिकारी विक्रम विरकर मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक दिवस मनाया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। डीएम ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें शिक्षा के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके मार्गदर्शन का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में शिक्षकों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में गोगरी एसडीओ संजय कुमार, गोगरी बीडीओ रघुनंदन आनंद, गोगरी सीओ आमिर हुसैन सहित कई पदाधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में शिक्षक दिवस कार्यक्रम उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।1
- सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला* बक्सर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *‘सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला* फरक्का जल संधि को बिहार के हितों के खिलाफ बताते हुए जदयू ने शनिवार को बक्सर से बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया। ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के जरिए पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी ने गंगा के पानी पर बिहार के अधिकार का मुद्दा उठाया। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बक्सर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। दोनों नेता गंगा और ठोरा नदी के संगम त्रिमुहानी पहुंचे और गंगा का निरीक्षण करने के बाद बगीचा उत्सव लॉन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संजय झा ने कहा कि *12 दिसंबर 2026 को भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि के 30 वर्ष* पूरे होने वाले हैं। आरोप लगाया कि तीन दशक पहले बिहार के हितों की अनदेखी कर ऐसी व्यवस्था बनाई गई, जिसका खामियाजा आज बिहार को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा का पानी बिहार के लोगों का हक है और इसका सीधा संबंध खेती, सिंचाई और पेयजल से है। *‘आपकी ही सरकार है, फिर मांग पूरी क्यों नहीं?’* कार्यक्रम के दौरान जब संजय झा से सवाल किया गया कि बिहार और केंद्र दोनों जगह जदयू सत्ता में है, फिर बिहार के हित से जुड़ी यह मांग अब तक पूरी क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने सीधे तौर पर पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 1996 में जब जल संधि लागू की गई थी, उस समय किसकी सरकार थी, यह किसी से छिपा नहीं है। संजय झा ने आरोप लगाया कि उस समय *सत्ता सुख के लिए जनता के हितों की अनदेखी की गई।* आज सवाल उठाने वालों को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने ऐसी संधि क्यों की, जिसमें बिहार के हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। *फरक्का बैराज से गाद और बाढ़ का मुद्दा* संजय झा ने कहा कि फरक्का बैराज के कारण गंगा में गाद की समस्या गंभीर हुई है। गर्मी में पानी की किल्लत और मानसून में बाढ़ बिहार की बड़ी समस्या है। 1975 में फरक्का बैराज बनने के बाद गंगा में भारी मात्रा में गाद जमा होने लगी, जिसका असर नदी के प्रवाह और सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। उन्होंने संधि की जल बंटवारे की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि 70 हजार क्यूसेक या उससे कम पानी होने पर बांग्लादेश को 35 हजार क्यूसेक पानी देने का प्रावधान था। उन्होंने कहा कि बिहार के हित से जुड़ा यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा गया है और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। *12 जिलों में चलेगा जनसंवाद* संजय झा ने कहा कि गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों में जनता से संवाद किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को फरक्का जल संधि के प्रभावों से अवगत कराना और बिहार के जल अधिकार, सिंचाई, कृषि तथा बाढ़ की समस्या को लेकर जनमत तैयार करना है। कार्यक्रम में जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, राजपुर विधायक संतोष निराला, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा समेत पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट- संजय झा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू3