मानसी में सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम मानसी में सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-95 पर खिरनिया गांव के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में सैदपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मंटू यादव की मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय नारायण यादव के पुत्र थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मंटू यादव सड़क से गुजर रहे थे, तभी खिरनिया गांव के समीप एक वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर मानसी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मानसी में सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम मानसी में सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-95 पर खिरनिया गांव के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में सैदपुर गांव निवासी 50 वर्षीय मंटू यादव की मौत हो गई। मृतक स्वर्गीय नारायण यादव के पुत्र थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मंटू यादव सड़क से गुजर रहे थे, तभी खिरनिया गांव के समीप एक वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर मानसी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
- गोगरी एसडीओ कार्यालय कक्ष में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के मुखिया और सरपंच के साथ बैठक आयोजित। बाढ़ प्रभावित पंचायतों में चापाकल, शौचालय, लाइट व मेडिकल टीम की होगी व्यवस्था गोगरी। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए रविवार को अनुमंडल कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में बाढ़ प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर बाढ़ एवं आपदा से संबंधित तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसको लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन बाढ़ की स्थिति को लेकर पूरी तरह तत्पर है। वहीं सभी जनप्रतिनिधि भी प्रशासन के साथ मजबूती से खड़े हैं और प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने में सहयोग करेंगे। बैठक में निर्णय लिया गया कि बाढ़ प्रभावित पंचायतों में आवश्यकता के अनुसार चापाकल, शौचालय, लाइट, मेडिकल टीम और प्लास्टिक की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर किचेन सेंटर भी संचालित किया जाएगा, ताकि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन की सुविधा मिल सके। वहीं इस बार बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच प्लास्टिक का वितरण जीआर सूची के माध्यम से किए जाने की बात कही गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाढ़ आपदा के एसओपी के तहत जिन क्षेत्रों में जिस प्रकार की आवश्यकता होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, महेशखूंट थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, गोगरी प्रखंड प्रमुख अशोक पंथ सहित गोगरी प्रखंड क्षेत्र के मुखिया, सरपंच एवं कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- शारदा नगर में बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच सुखा राशन वितरण किया गया लोजपा रामविलास पार्टी की और से। मौके पर मजहर अली, राज किरण चौधरी ,अनंत पासवान, स्थानीय ग्रामीण एवं लोजपा के नेता रहे मौजूद Lok Janshakti Party Chirag Paswan Rajesh Verma Dr. Pawan Jaiswal1
- *मौरा बाजार में सुहानी वस्त्रालय का भव्य उद्घाटन, समाजसेवी ऋषव कुमार ने किया* कबिन्दर कुमार सोनबरसा राज के कोपा पंचायत अंतर्गत मौरा बाजार में शुक्रवार को सुहानी वस्त्रालय कपड़ा दुकान का भव्य उद्घाटन किया गया। दुकान का उद्घाटन समाजसेवी ऋषव कुमार ने फीता काटकर किया। इस शुभ अवसर पर उन्होंने दुकान के संचालक लक्ष्मण जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि उनके व्यवसाय में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशियों का वास रहे और परिवार पर प्रभु की कृपा बनी रहे। मौके पर कोपा पंचायत के माननीय मुखिया बबलू कुमार,सरपंच प्रतिनिधि श्याम कुमार,बोबिल पंचायत के समिति प्रतिनिधि मनोज रजक , बोबिल पंचायत के उपमुखिया मिथिलेश कुमार, पूर्व उपसरपंच सुनील पासवान, वार्ड सदस्य वार्ड-08 अमरजीत जी, रिंकू सिंह, संतोष साह, पांडव कुमार , संजय महतो, अभय कुमार , दीपक ठाकुर , दीपक साह , दीपक जयसवाल ,नंदन जयसवाल,निर्मल साह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण व सैकड़ों ग्रामीण एवं उपभोक्ता मौजूद थे।1
- राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण राघोपुर पहुंचे CM सम्राट, काज़ीकोरिया बांध का निरीक्षण1
- बक्सर में बाढ़ का रौद्र रूप: शहर के बीचों-बीच तड़का नाला के पास मोहल्ले में घुसा गंगा का पानी, दहशत में सैकड़ों परिवार* बक्सर से की रिपोर्ट.. *बक्सर में बाढ़ का रौद्र रूप: शहर के बीचों-बीच तड़का नाला के पास मोहल्ले में घुसा गंगा का पानी, दहशत में सैकड़ों परिवार* *बक्सर।* बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। शहर के बिल्कुल बीचों-बीच स्थित बक्सर मुख्यालय के तड़का नाला के पास मोहल्ले में गंगा का पानी घुस गया है, जिससे सैकड़ों घर के लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के हृदय स्थल में पानी घुसने से स्थिति और भयावह हो गई है। उनका घर कभी भी नदी के आगोश में आ सकता है। लोगों ने बताया - _"डर के मारे हम लोग घर के अंदर सो नहीं रहे हैं। दूसरे जगह जाकर रात गुजारते हैं। कभी भी कुछ भी हो सकता है।"_ बाढ़ के पानी के साथ ही जहरीले सांप घरों में घुस रहे हैं, जिससे सांपों के आतंक से लोग और सहमे हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शहर के बीचों-बीच यह स्थिति होने के बावजूद अब तक कोई भी प्रशासनिक सहयोग नहीं मिला है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन का कोई भी अधिकारी तड़का नाला क्षेत्र में जायजा लेने तक नहीं आया है। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द मदद की गुहार लगाई है। बाइट- रामजी सिंह समाजसेवी बक्सर बाईट- पीडित परिजन3
- नवगछिया के लोगों के लिए अच्छी खबर, Thyrocare जांच केंद्र की मिली सुविधा नवगछिया में स्वास्थ्य जांच की सुविधा हुई आसान, Thyrocare सेंटर का शुभारंभ ° नवगछिया: क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। नवगछिया के बाजार समिति थाना रोड स्थित राज कॉम्प्लेक्स, सत्संग भवन में Thyrocare जांच केंद्र की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ° जांच कराने के इच्छुक लोग पहले से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। होम कलेक्शन या जांच से संबंधित जानकारी के लिए 7050350605 और 8229834118 पर संपर्क किया जा सकता है।1
- चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन खगड़िया मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित चेधा बांध इलाके में रात के अंधेरे में अचानक बाढ़ का पानी बढ़ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाढ़ के तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल टूट गए, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मानसी के जेई विकास कुमार ने मानवता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बिजली विभाग की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे हुए तारों और पोलों का जायजा लेकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कराने तथा बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की। मौके पर बिजली विभाग से पारस कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी और सहयोगी मौजूद रहे। विभागीय टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा और जल्द ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।1
- बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, मटिहानी गंडक घाट सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, मटिहानी गंडक घाट सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण खगड़िया मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ संभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने जालिम बाबू टोला तथा मटिहानी गंडक घाट का निरीक्षण कर जलस्तर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे। इससे पूर्व भी बीडीओ राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया था। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश रॉय, पूर्वी ठठ्ठा मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार, नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोलू कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभूति कुमार, वार्ड सदस्य अवधेश कुमार एवं सरपंच प्रतिनिधि पूर्वी ठठ्ठा भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की।1