logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बक्सर में बाढ़ का रौद्र रूप: शहर के बीचों-बीच तड़का नाला के पास मोहल्ले में घुसा गंगा का पानी, दहशत में सैकड़ों परिवार* बक्सर से की रिपोर्ट.. *बक्सर में बाढ़ का रौद्र रूप: शहर के बीचों-बीच तड़का नाला के पास मोहल्ले में घुसा गंगा का पानी, दहशत में सैकड़ों परिवार* *बक्सर।* बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। शहर के बिल्कुल बीचों-बीच स्थित बक्सर मुख्यालय के तड़का नाला के पास मोहल्ले में गंगा का पानी घुस गया है, जिससे सैकड़ों घर के लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के हृदय स्थल में पानी घुसने से स्थिति और भयावह हो गई है। उनका घर कभी भी नदी के आगोश में आ सकता है। लोगों ने बताया - _"डर के मारे हम लोग घर के अंदर सो नहीं रहे हैं। दूसरे जगह जाकर रात गुजारते हैं। कभी भी कुछ भी हो सकता है।"_ बाढ़ के पानी के साथ ही जहरीले सांप घरों में घुस रहे हैं, जिससे सांपों के आतंक से लोग और सहमे हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शहर के बीचों-बीच यह स्थिति होने के बावजूद अब तक कोई भी प्रशासनिक सहयोग नहीं मिला है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन का कोई भी अधिकारी तड़का नाला क्षेत्र में जायजा लेने तक नहीं आया है। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द मदद की गुहार लगाई है। बाइट- रामजी सिंह समाजसेवी बक्सर बाईट- पीडित परिजन

1 hr ago
user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
1 hr ago

बक्सर में बाढ़ का रौद्र रूप: शहर के बीचों-बीच तड़का नाला के पास मोहल्ले में घुसा गंगा का पानी, दहशत में सैकड़ों परिवार* बक्सर से की रिपोर्ट.. *बक्सर में बाढ़ का रौद्र रूप: शहर के बीचों-बीच तड़का नाला के पास मोहल्ले में घुसा गंगा का पानी, दहशत में सैकड़ों परिवार* *बक्सर।* बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। शहर के बिल्कुल बीचों-बीच स्थित बक्सर मुख्यालय के तड़का नाला के पास मोहल्ले में

गंगा का पानी घुस गया है, जिससे सैकड़ों घर के लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के हृदय स्थल में पानी घुसने से स्थिति और भयावह हो गई है। उनका घर कभी भी नदी के आगोश में आ सकता है। लोगों ने बताया - _"डर के मारे हम लोग घर के अंदर सो नहीं रहे हैं। दूसरे जगह जाकर रात गुजारते हैं। कभी भी कुछ भी हो सकता है।"_ बाढ़ के पानी के साथ ही जहरीले

सांप घरों में घुस रहे हैं, जिससे सांपों के आतंक से लोग और सहमे हुए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि शहर के बीचों-बीच यह स्थिति होने के बावजूद अब तक कोई भी प्रशासनिक सहयोग नहीं मिला है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन का कोई भी अधिकारी तड़का नाला क्षेत्र में जायजा लेने तक नहीं आया है। लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द मदद की गुहार लगाई है। बाइट- रामजी सिंह समाजसेवी बक्सर बाईट- पीडित परिजन

More news from बिहार and nearby areas
  • Cm सम्राट ने कर दी बड़ी घोषणा अब मैट्रिक का रिज़ल्ट 7 दिन में जारी होगा। Samrat Choudhary #samratchoudhary #viral #bihar #10thstudents
    1
    Cm सम्राट ने कर दी बड़ी घोषणा अब मैट्रिक का रिज़ल्ट 7 दिन में जारी होगा। Samrat Choudhary 

#samratchoudhary #viral #bihar #10thstudents
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास भुड़िया छिटा की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी महेश दास के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार अपने चार दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान तीन दोस्त नदी से बाहर निकल आए, जबकि बिट्टू कुमार गहरे पानी की ओर चला गया। इसी दौरान वह अचानक डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही सन्हौला थाना प्रभारी रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की पहल पर एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने नदी में तलाशी अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद बिट्टू कुमार के शव को नदी से बरामद कर लिया। सबसे दुखद बात यह है कि बिट्टू कुमार की शादी महज तीन महीने पहले ही अटपरा गांव की पिंकी कुमारी के साथ हुई थी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन है। अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय ने बताया कि आपदा के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि के लिए नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद भगवानपुर गांव सहित पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
    1
    भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
भागलपुर जिला सन्हौला थाना क्षेत्र से इस वक्त की दुखद खबर सामने आ रही है, जहां नदी में स्नान करने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।
घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास भुड़िया छिटा की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी महेश दास के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार अपने चार दोस्तों के साथ नदी में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान तीन दोस्त नदी से बाहर निकल आए, जबकि बिट्टू कुमार गहरे पानी की ओर चला गया। इसी दौरान वह अचानक डूबने लगा।
दोस्तों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलते ही सन्हौला थाना प्रभारी रूपेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
प्रशासन की पहल पर एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने नदी में तलाशी अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद बिट्टू कुमार के शव को नदी से बरामद कर लिया।
सबसे दुखद बात यह है कि बिट्टू कुमार की शादी महज तीन महीने पहले ही अटपरा गांव की पिंकी कुमारी के साथ हुई थी। पति की मौत की खबर सुनते ही पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों के चीत्कार से पूरा गांव गमगीन है।
अंचलाधिकारी रजनीश चंद्र राय ने बताया कि आपदा के तहत मिलने वाली सरकारी सहायता राशि के लिए नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद भगवानपुर गांव सहित पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    21 hrs ago
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी मटकी फोड़ मां शारदा क्लब मदतपुर नवगछिया बिहार #naugachia #janmashtami
    1
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी मटकी फोड़ मां शारदा क्लब मदतपुर नवगछिया बिहार
#naugachia #janmashtami
    user_Explore Naugachia
    Explore Naugachia
    Content Creator (YouTuber) नवगछिया, भागलपुर, बिहार•
    6 hrs ago
  • बेली ब्रिज के डिवाइडर से टकराई मंत्री की गाड़ी, विक्रमशिला सेतु पर जाम में फंसे थे मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल
    1
    बेली ब्रिज के डिवाइडर से टकराई मंत्री की गाड़ी, विक्रमशिला सेतु पर जाम में फंसे थे मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Kahalgaon, Jamālpur•
    6 hrs ago
  • 🚨 बांका से बड़ी खबर! शहरों की व्यवस्था को लेकर DM सख्त, अब अतिक्रमण और सफाई पर होगी सीधी नजर! 🏙️ नगर निकायों के विकास कार्यों की हुई समीक्षा बांका में नगर निकायों के कामकाज और विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 📋 बैठक में स्वच्छता, पेयजल, जल-जीवन-हरियाली, स्ट्रीट लाइट, CCTV, हाईमास्ट लाइट, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और राजस्व संग्रहण समेत कई योजनाओं की समीक्षा की गई। 💡🚰🏠 ⚠️ अतिक्रमण को लेकर भी सख्त निर्देश प्रत्येक नगर निकाय में नोडल पदाधिकारी नामित कर रोस्टर तैयार करने और नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। 📹 शहरों में जरूरत के अनुसार CCTV कैमरे, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट लगाने तथा सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया। 🚦 गांधी चौक, बांका में ट्रैफिक सिग्नल लगाने की पहल की डीएम ने सराहना की और अन्य नगर निकायों को भी आवश्यकता के अनुसार ऐसी योजनाओं पर काम करने का निर्देश दिया। 📌 जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, यातायात और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। 📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल 📍 बांका की हर बड़ी खबर पर हमारी नजर
    1
    🚨 बांका से बड़ी खबर! शहरों की व्यवस्था को लेकर DM सख्त, अब अतिक्रमण और सफाई पर होगी सीधी नजर!
🏙️ नगर निकायों के विकास कार्यों की हुई समीक्षा
बांका में नगर निकायों के कामकाज और विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 📋
बैठक में स्वच्छता, पेयजल, जल-जीवन-हरियाली, स्ट्रीट लाइट, CCTV, हाईमास्ट लाइट, पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री आवास योजना और राजस्व संग्रहण समेत कई योजनाओं की समीक्षा की गई। 💡🚰🏠
⚠️ अतिक्रमण को लेकर भी सख्त निर्देश
प्रत्येक नगर निकाय में नोडल पदाधिकारी नामित कर रोस्टर तैयार करने और नियमित रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
📹 शहरों में जरूरत के अनुसार CCTV कैमरे, हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट लगाने तथा सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया।
🚦 गांधी चौक, बांका में ट्रैफिक सिग्नल लगाने की पहल की डीएम ने सराहना की और अन्य नगर निकायों को भी आवश्यकता के अनुसार ऐसी योजनाओं पर काम करने का निर्देश दिया।
📌 जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, यातायात और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
📰 बांका टुडे न्यूज़ डिजिटल
📍 बांका की हर बड़ी खबर पर हमारी नजर
    user_Banka Today News
    Banka Today News
    Local News Reporter बांका, बांका, बिहार•
    8 hrs ago
  • सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला* बक्सर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम *‘सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला* फरक्का जल संधि को बिहार के हितों के खिलाफ बताते हुए जदयू ने शनिवार को बक्सर से बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया। ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के जरिए पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी ने गंगा के पानी पर बिहार के अधिकार का मुद्दा उठाया। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बक्सर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। दोनों नेता गंगा और ठोरा नदी के संगम त्रिमुहानी पहुंचे और गंगा का निरीक्षण करने के बाद बगीचा उत्सव लॉन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संजय झा ने कहा कि *12 दिसंबर 2026 को भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि के 30 वर्ष* पूरे होने वाले हैं। आरोप लगाया कि तीन दशक पहले बिहार के हितों की अनदेखी कर ऐसी व्यवस्था बनाई गई, जिसका खामियाजा आज बिहार को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा का पानी बिहार के लोगों का हक है और इसका सीधा संबंध खेती, सिंचाई और पेयजल से है। *‘आपकी ही सरकार है, फिर मांग पूरी क्यों नहीं?’* कार्यक्रम के दौरान जब संजय झा से सवाल किया गया कि बिहार और केंद्र दोनों जगह जदयू सत्ता में है, फिर बिहार के हित से जुड़ी यह मांग अब तक पूरी क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने सीधे तौर पर पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 1996 में जब जल संधि लागू की गई थी, उस समय किसकी सरकार थी, यह किसी से छिपा नहीं है। संजय झा ने आरोप लगाया कि उस समय *सत्ता सुख के लिए जनता के हितों की अनदेखी की गई।* आज सवाल उठाने वालों को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने ऐसी संधि क्यों की, जिसमें बिहार के हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। *फरक्का बैराज से गाद और बाढ़ का मुद्दा* संजय झा ने कहा कि फरक्का बैराज के कारण गंगा में गाद की समस्या गंभीर हुई है। गर्मी में पानी की किल्लत और मानसून में बाढ़ बिहार की बड़ी समस्या है। 1975 में फरक्का बैराज बनने के बाद गंगा में भारी मात्रा में गाद जमा होने लगी, जिसका असर नदी के प्रवाह और सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। उन्होंने संधि की जल बंटवारे की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि 70 हजार क्यूसेक या उससे कम पानी होने पर बांग्लादेश को 35 हजार क्यूसेक पानी देने का प्रावधान था। उन्होंने कहा कि बिहार के हित से जुड़ा यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा गया है और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। *12 जिलों में चलेगा जनसंवाद* संजय झा ने कहा कि गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों में जनता से संवाद किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को फरक्का जल संधि के प्रभावों से अवगत कराना और बिहार के जल अधिकार, सिंचाई, कृषि तथा बाढ़ की समस्या को लेकर जनमत तैयार करना है। कार्यक्रम में जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, राजपुर विधायक संतोष निराला, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा समेत पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाइट- संजय झा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू
    3
    सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला*
बक्सर से  रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
*‘सत्ता सुख के लिए बिहार के हित बेच दिए’, फरक्का संधि पर जदयू का विपक्ष पर सीधा हमला*
फरक्का जल संधि को बिहार के हितों के खिलाफ बताते हुए जदयू ने शनिवार को बक्सर से बड़ा राजनीतिक अभियान शुरू कर दिया। ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम के जरिए पांच हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पार्टी ने गंगा के पानी पर बिहार के अधिकार का मुद्दा उठाया।
जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बक्सर पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। दोनों नेता गंगा और ठोरा नदी के संगम त्रिमुहानी पहुंचे और गंगा का निरीक्षण करने के बाद बगीचा उत्सव लॉन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
संजय झा ने कहा कि *12 दिसंबर 2026 को भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि के 30 वर्ष* पूरे होने वाले हैं। आरोप लगाया कि तीन दशक पहले बिहार के हितों की अनदेखी कर ऐसी व्यवस्था बनाई गई, जिसका खामियाजा आज बिहार को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि गंगा का पानी बिहार के लोगों का हक है और इसका सीधा संबंध खेती, सिंचाई और पेयजल से है।
*‘आपकी ही सरकार है, फिर मांग पूरी क्यों नहीं?’*
कार्यक्रम के दौरान जब संजय झा से सवाल किया गया कि बिहार और केंद्र दोनों जगह जदयू सत्ता में है, फिर बिहार के हित से जुड़ी यह मांग अब तक पूरी क्यों नहीं हुई, तो उन्होंने सीधे तौर पर पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लिया।
उन्होंने कहा कि 1996 में जब जल संधि लागू की गई थी, उस समय किसकी सरकार थी, यह किसी से छिपा नहीं है। संजय झा ने आरोप लगाया कि उस समय *सत्ता सुख के लिए जनता के हितों की अनदेखी की गई।* आज सवाल उठाने वालों को यह भी बताना चाहिए कि उन्होंने ऐसी संधि क्यों की, जिसमें बिहार के हितों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया।
*फरक्का बैराज से गाद और बाढ़ का मुद्दा*
संजय झा ने कहा कि फरक्का बैराज के कारण गंगा में गाद की समस्या गंभीर हुई है। गर्मी में पानी की किल्लत और मानसून में बाढ़ बिहार की बड़ी समस्या है। 1975 में फरक्का बैराज बनने के बाद गंगा में भारी मात्रा में गाद जमा होने लगी, जिसका असर नदी के प्रवाह और सिंचाई व्यवस्था पर पड़ रहा है।
उन्होंने संधि की जल बंटवारे की व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि 70 हजार क्यूसेक या उससे कम पानी होने पर बांग्लादेश को 35 हजार क्यूसेक पानी देने का प्रावधान था।
उन्होंने कहा कि बिहार के हित से जुड़ा यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से रखा गया है और विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
*12 जिलों में चलेगा जनसंवाद*
संजय झा ने कहा कि गंगा किनारे बसे बिहार के 12 जिलों में जनता से संवाद किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य लोगों को फरक्का जल संधि के प्रभावों से अवगत कराना और बिहार के जल अधिकार, सिंचाई, कृषि तथा बाढ़ की समस्या को लेकर जनमत तैयार करना है।
कार्यक्रम में जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, राजपुर विधायक संतोष निराला, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा समेत पार्टी के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाइट- संजय झा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    22 hrs ago
  • दिल्ली में हुआ शिक्षक दिवस पर विवाद डेढ़ सौ रुपया के कारण।
    1
    दिल्ली में हुआ शिक्षक दिवस पर विवाद डेढ़ सौ रुपया के कारण।
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    22 hrs ago
  • चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन खगड़िया मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित चेधा बांध इलाके में रात के अंधेरे में अचानक बाढ़ का पानी बढ़ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाढ़ के तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल टूट गए, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मानसी के जेई विकास कुमार ने मानवता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बिजली विभाग की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे हुए तारों और पोलों का जायजा लेकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कराने तथा बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की। मौके पर बिजली विभाग से पारस कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी और सहयोगी मौजूद रहे। विभागीय टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा और जल्द ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
    1
    चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन

चेधा बांध में बाढ़ का कहर, टूटे बिजली पोल-तार; जेई ने किया निरीक्षण, जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन
खगड़िया मानसी 
गौतम कुमार चौरसिया 
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र स्थित चेधा बांध इलाके में रात के अंधेरे में अचानक बाढ़ का पानी बढ़ जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बाढ़ के तेज बहाव के कारण कई स्थानों पर बिजली के तार और पोल टूट गए, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मानसी के जेई विकास कुमार ने मानवता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए बिजली विभाग की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने टूटे हुए तारों और पोलों का जायजा लेकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा कराने तथा बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली विभाग की टीम को अपनी समस्याओं से अवगत कराया और शीघ्र बिजली बहाल करने की मांग की। मौके पर बिजली विभाग से पारस कुमार, सुमित कुमार सहित अन्य कर्मचारी और सहयोगी मौजूद रहे। विभागीय टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया जाएगा और जल्द ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, मटिहानी गंडक घाट सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, मटिहानी गंडक घाट सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण खगड़िया मानसी गौतम कुमार चौरसिया खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ संभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने जालिम बाबू टोला तथा मटिहानी गंडक घाट का निरीक्षण कर जलस्तर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे। इससे पूर्व भी बीडीओ राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया था। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश रॉय, पूर्वी ठठ्ठा मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार, नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोलू कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभूति कुमार, वार्ड सदस्य अवधेश कुमार एवं सरपंच प्रतिनिधि पूर्वी ठठ्ठा भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की।
    1
    बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, मटिहानी गंडक घाट सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन सतर्क, मटिहानी गंडक घाट सहित बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
खगड़िया मानसी 
गौतम कुमार चौरसिया
खगड़िया जिले के मानसी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ संभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने जालिम बाबू टोला तथा मटिहानी गंडक घाट का निरीक्षण कर जलस्तर की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। प्रशासनिक टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
इससे पूर्व भी बीडीओ राजीव कुमार, अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी एवं खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक किया था।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश रॉय, पूर्वी ठठ्ठा मुखिया प्रतिनिधि सुजीत कुमार, नगर पंचायत मानसी के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोलू कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विभूति कुमार, वार्ड सदस्य अवधेश कुमार एवं सरपंच प्रतिनिधि पूर्वी ठठ्ठा भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के साथ क्षेत्रों का जायजा लिया और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की।
    user_गौतम  चौरसिया दैनिक भास्कर
    गौतम चौरसिया दैनिक भास्कर
    चौथाम, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.