logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लहार के बाद अब आलमपुर नगरपरिषद में फूटा सफाई कर्मियों का गुस्सा*l ​ लहार नगरपालिका में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब आलमपुर नगरपरिषद में भी कर्मचारियों के आक्रोश के चलते भारी हंगामा खड़ा हो गया है। दीपावली जैसे बड़े त्योहार के नजदीक होने के बावजूद वेतन और लंबित एरियर का भुगतान न होने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ​कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार सिर पर है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि महीनों से रुका वेतन और एरियर न मिलने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है,आक्रोशित सफाई कर्मियों ने झाड़ू और उपकरण रखकर नगरपरिषद कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया है,हड़ताल के चलते कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने के कगार पर पहुंच गई है, जिससे त्योहार के समय आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है,​प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनके बकाए का पूरा भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।

4 hrs ago
user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
DHARMENDRA SINGH KAURAV
Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

लहार के बाद अब आलमपुर नगरपरिषद में फूटा सफाई कर्मियों का गुस्सा*l ​ लहार नगरपालिका में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब आलमपुर नगरपरिषद में भी कर्मचारियों के आक्रोश के चलते भारी हंगामा खड़ा हो गया है। दीपावली जैसे बड़े त्योहार के नजदीक होने के बावजूद वेतन और लंबित एरियर का भुगतान न होने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ​कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार सिर पर है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि महीनों से रुका वेतन और एरियर न मिलने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है,आक्रोशित सफाई कर्मियों ने झाड़ू और उपकरण रखकर नगरपरिषद कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया है,हड़ताल के चलते कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने के कगार पर पहुंच गई है, जिससे त्योहार के समय आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है,​प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनके बकाए का पूरा भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लहार के बाद अब आलमपुर नगरपरिषद में फूटा सफाई कर्मियों का गुस्सा*l ​ लहार नगरपालिका में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब आलमपुर नगरपरिषद में भी कर्मचारियों के आक्रोश के चलते भारी हंगामा खड़ा हो गया है। दीपावली जैसे बड़े त्योहार के नजदीक होने के बावजूद वेतन और लंबित एरियर का भुगतान न होने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ​कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार सिर पर है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि महीनों से रुका वेतन और एरियर न मिलने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है,आक्रोशित सफाई कर्मियों ने झाड़ू और उपकरण रखकर नगरपरिषद कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया है,हड़ताल के चलते कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने के कगार पर पहुंच गई है, जिससे त्योहार के समय आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है,​प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनके बकाए का पूरा भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
    1
    लहार के बाद अब आलमपुर नगरपरिषद में फूटा सफाई कर्मियों का गुस्सा*l
​
लहार नगरपालिका में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद अब आलमपुर नगरपरिषद में भी कर्मचारियों के आक्रोश के चलते भारी हंगामा खड़ा हो गया है। दीपावली जैसे बड़े त्योहार के नजदीक होने के बावजूद वेतन और लंबित एरियर का भुगतान न होने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। ​कर्मचारियों का कहना है कि त्योहार सिर पर है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि महीनों से रुका वेतन और एरियर न मिलने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया है,आक्रोशित सफाई कर्मियों ने झाड़ू और उपकरण रखकर नगरपरिषद कार्यालय के सामने धरना शुरू कर दिया है,हड़ताल के चलते कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप होने के कगार पर पहुंच गई है, जिससे त्योहार के समय आम जनता को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है,​प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनके बकाए का पूरा भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे।
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भगवान श्रीकृष्ण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में यादव समाज (यदुवंशी) संगठन ने थाना मौ में दिया आवेदन, FIR दर्ज करने की मांग दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ, जिला भिंड। कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में यादव समाज (यदुवंशी) संगठन ने थाना मौ में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने एवं उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।संगठन का आरोप है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो में भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इससे भगवान श्रीकृष्ण में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं और कृष्ण प्रेमियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने इस मामले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। यादव समाज (यदुवंशी) संगठन के पदाधिकारियों ने थाना मौ में आवेदन प्रस्तुत कर मांग की कि वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें कही गई बातों के संदर्भ की जांच की जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं और कानून के तहत अपराध बनता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए।संगठन का कहना है कि भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों श्रद्धालुओं के आराध्य हैं। उनके जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेश समाज को धर्म, कर्म, सत्य और कर्तव्य का मार्ग दिखाते हैं। इसलिए धार्मिक मंचों से किसी भी धर्म के आराध्य के प्रति बोलते समय मर्यादा और सम्मान बनाए रखना आवश्यक है।इस आवेदन पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह यादव (संजू फौजी), जिला उपाध्यक्ष गिर्राज यादव, विधानसभा अध्यक्ष मोहकम सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव, रिंकू यादव, भरत यादव, सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर बताए गए हैं।संगठन ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की पुष्टि होना शेष है।
    1
    भगवान श्रीकृष्ण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में यादव समाज (यदुवंशी) संगठन ने थाना मौ में दिया आवेदन, FIR दर्ज करने की मांग

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

मौ, जिला भिंड। कथावाचक धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में यादव समाज (यदुवंशी) संगठन ने थाना मौ में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने एवं उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।संगठन का आरोप है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो में भगवान श्रीकृष्ण के संदर्भ में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। इससे भगवान श्रीकृष्ण में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं और कृष्ण प्रेमियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। संगठन ने इस मामले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
यादव समाज (यदुवंशी) संगठन के पदाधिकारियों ने थाना मौ में आवेदन प्रस्तुत कर मांग की कि वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें कही गई बातों के संदर्भ की जांच की जाए। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं और कानून के तहत अपराध बनता है, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाए।संगठन का कहना है कि भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों श्रद्धालुओं के आराध्य हैं। उनके जीवन और श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेश समाज को धर्म, कर्म, सत्य और कर्तव्य का मार्ग दिखाते हैं। इसलिए धार्मिक मंचों से किसी भी धर्म के आराध्य के प्रति बोलते समय मर्यादा और सम्मान बनाए रखना आवश्यक है।इस आवेदन पर जिला अध्यक्ष संजय सिंह यादव (संजू फौजी), जिला उपाध्यक्ष गिर्राज यादव, विधानसभा अध्यक्ष मोहकम सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव, रिंकू यादव, भरत यादव, सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर बताए गए हैं।संगठन ने पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई की पुष्टि होना शेष है।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल,वकीलों ने पुलिस कर्मियों को दी खुली चुनौती
    1
    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल,वकीलों ने पुलिस कर्मियों को दी खुली चुनौती
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोंच,सागर तालाब के मैदान में घायल अवस्था में मिला दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध, वन विभाग ने किया रेस्क्यू जालौन के कोंच नगर के मोहल्ला पटेल नगर स्थित सागर तालाब के मैदान में सोमवार रात करीब आठ बजे एक गिद्ध घायल अवस्था में पड़ा मिला। विलुप्तप्राय प्रजाति के इस पक्षी को देखकर इलाके में कौतूहल मच गया। गिद्ध को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्लभ पक्षी के नगर में मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात स्थानीय लोगों ने सागर तालाब के मैदान में एक गिद्ध को घायल हालत में पड़ा देखा। पक्षी की हालत देखकर लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी अनीता देवी को भी मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद वन विभाग के वन दरोगा अतुल कुमार और रामनिवास टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक गिद्ध को सुरक्षित पकड़कर उसका रेस्क्यू किया और उपचार के लिए अपने साथ ले गई। वन दरोगा ने बताया कि यह गिद्ध अलग प्रजाति का पक्षी है और संभवतः काफी दूर जंगल की ओर से यहां पहुंचा होगा। हालांकि, उसके घायल होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित उपचार दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। नगर के बीचोंबीच दुर्लभ पक्षी मिलने से लोगों में काफी उत्सुकता बनी रही।
    1
    कोंच,सागर तालाब के मैदान में घायल अवस्था में मिला दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जालौन के कोंच नगर के मोहल्ला पटेल नगर स्थित सागर तालाब के मैदान में सोमवार रात करीब आठ बजे एक गिद्ध घायल अवस्था में पड़ा मिला। विलुप्तप्राय प्रजाति के इस पक्षी को देखकर इलाके में कौतूहल मच गया। गिद्ध को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्लभ पक्षी के नगर में मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात स्थानीय लोगों ने सागर तालाब के मैदान में एक गिद्ध को घायल हालत में पड़ा देखा। पक्षी की हालत देखकर लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी अनीता देवी को भी मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके बाद वन विभाग के वन दरोगा अतुल कुमार और रामनिवास टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक गिद्ध को सुरक्षित पकड़कर उसका रेस्क्यू किया और उपचार के लिए अपने साथ ले गई।
वन दरोगा ने बताया कि यह गिद्ध अलग प्रजाति का पक्षी है और संभवतः काफी दूर जंगल की ओर से यहां पहुंचा होगा। हालांकि, उसके घायल होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित उपचार दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। नगर के बीचोंबीच दुर्लभ पक्षी मिलने से लोगों में काफी उत्सुकता बनी रही।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    4 hrs ago
  • जालौन में शादी समारोह में बिन बुलाए मेहमानों को एक व्यक्ति ने पैक किया खाना तो पुलिस बुलाई गई जालौन। नगर के मोहल्ला तोपखाना निवासी निसार अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर महताब कुरैशी पर शादी समारोह में बिना बुलाए लोगों को लाने और करीब 70-80 लोगों का खाना पैक कराकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 26 अक्टूबर को उनके पुत्र की शादी का कार्यक्रम कोंच रोड स्थित गंगा सरस्वती गेस्ट हाउस में आयोजित था। समारोह में मोहल्ला चिमनदुबे निवासी महताब भी शामिल हुआ था। आरोप है कि महताब अपने साथ कुछ बिन बुलाए लोगों को लेकर आया और उनकी अनुमति के बिना करीब 70-80 लोगों का खाना पैक कराकर पार्सल कर दिया। इससे शादी में मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था प्रभावित होने लगी। जब निसार अहमद ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 30 अक्टूबर की रात भी आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए झूठे मुकदमे में फंसाकर जिंदगी बर्बाद करने की बात कही। इससे भयभीत निसार अहमद ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
    1
    जालौन में शादी समारोह में बिन बुलाए मेहमानों को एक व्यक्ति ने पैक किया खाना तो पुलिस बुलाई गई 
जालौन। नगर के मोहल्ला तोपखाना निवासी निसार अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर महताब कुरैशी पर शादी समारोह में बिना बुलाए लोगों को लाने और करीब 70-80 लोगों का खाना पैक कराकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 26 अक्टूबर को उनके पुत्र की शादी का कार्यक्रम कोंच रोड स्थित गंगा सरस्वती गेस्ट हाउस में आयोजित था। समारोह में मोहल्ला चिमनदुबे निवासी महताब भी शामिल हुआ था।
आरोप है कि महताब अपने साथ कुछ बिन बुलाए लोगों को लेकर आया और उनकी अनुमति के बिना करीब 70-80 लोगों का खाना पैक कराकर पार्सल कर दिया। इससे शादी में मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था प्रभावित होने लगी। जब निसार अहमद ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि 30 अक्टूबर की रात भी आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए झूठे मुकदमे में फंसाकर जिंदगी बर्बाद करने की बात कही। इससे भयभीत निसार अहमद ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *सड़क निर्माण परियोजना से लागत : 141•68 लाख निर्माण कार्य का कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी के साथ पूजा शुक्ला नेताजी ने भूमि पूजन किया* कुठौन्द बी• पी• मार्ग सुरावली सम्पर्क यह कई ग्रामों को जोड़ने के लिए के क्षेत्रवासियों के लिए एक बेहद सराहनीय और विकासात्मक पहल है माननीय विधायक विनोद चतुर्वेदी जी के कर-कमलों द्वारा बी मार्ग से सुरावली सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन होना क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है सम्पर्क मार्गों के बनने से न केवल स्थानीय ग्रामीणों का सफर आसान होता है, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी भूमि पूजन कार्यक्रम में अशोक चतुर्वेदी (मास्टर), रमेश मिश्रा, अवधेश चतुर्वेदी (एडवोकेट), भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष राहुल सेंगर, रूप नारायण दीक्षित, आलोक चतुर्वेदी, रमाकांत तिवारी, पवन दीक्षित, मुन्ना तिवारी, अभिषेक चतुर्वेदी एडवोकेट, आयुष चतुर्वेदी, शिवम् द्विवेदी, भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पूजा शुक्ला, रिया शुक्ला सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित रहें
    2
    *सड़क निर्माण परियोजना से लागत : 141•68 लाख निर्माण कार्य का कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी के साथ पूजा शुक्ला नेताजी ने भूमि पूजन किया*


कुठौन्द बी• पी• मार्ग सुरावली सम्पर्क यह कई ग्रामों को जोड़ने के लिए के क्षेत्रवासियों के लिए एक बेहद सराहनीय और विकासात्मक पहल है माननीय विधायक विनोद चतुर्वेदी जी के कर-कमलों द्वारा बी मार्ग से सुरावली सम्पर्क मार्ग का भूमि पूजन होना क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और ग्रामीण कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है
सम्पर्क मार्गों के बनने से न केवल स्थानीय ग्रामीणों का सफर आसान होता है, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी भूमि पूजन कार्यक्रम में    अशोक चतुर्वेदी (मास्टर), रमेश मिश्रा, अवधेश चतुर्वेदी (एडवोकेट), भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष राहुल सेंगर, रूप नारायण दीक्षित, आलोक चतुर्वेदी, रमाकांत तिवारी, पवन दीक्षित, मुन्ना तिवारी, अभिषेक चतुर्वेदी एडवोकेट, आयुष चतुर्वेदी, शिवम् द्विवेदी, भाजपा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष पूजा शुक्ला, रिया शुक्ला सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी सम्मिलित रहें
    user_Ramnaresh vishwkarma
    Ramnaresh vishwkarma
    Advertising Photographer Jalaun, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • धनतेरस पर व्यापारियों की नकदी बैंक तक पहुंचाएगी पुलिस, वाहन एजेंसियों पर भी सुरक्षा की मांग जालौन में पीस कमेटी की बैठक में व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा के मुद्दे, सुबह 9 से शाम 7 बजे तक बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित जालौन। आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जालौन कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश, नकदी की सुरक्षा तथा वाहन एजेंसियों पर पुलिस बल तैनात करने की मांग उठाई। बैठक में उपजिलाधिकारी राकेश सोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी लाल बाबू मिश्रा, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता (आइडिया मसाले वाले), पुष्पेंद्र यादव, प्रेम कुमार गुप्ता (कल्लू बजाज एजेंसी वाले), महेंद्र कुशवाहा एवं वीरेंद्र महाराज सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। बाजार में भारी वाहनों की नो एंट्री, शाम 7 बजे के बाद मिलेगा प्रवेश पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को देखते हुए बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। व्यापारियों का ट्रांसपोर्ट के माध्यम से आने वाला सामान सुबह 9 बजे तक बाजार में पहुंच जाना चाहिए। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शाम 7 बजे के बाद व्यापारी अपने ट्रांसपोर्ट का सामान दुकानों तक ले जा सकेंगे। उन्होंने व्यापारियों से निर्धारित समय का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान बाजार में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अधिक नकदी होने पर बैंक तक पहुंचाने में पुलिस करेगी सहयोग बैठक में व्यापारियों की नकदी की सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर यदि किसी व्यापारी के पास अधिक मात्रा में नकदी एकत्रित होती है और उसे बैंक तक पहुंचाने में सुरक्षा संबंधी समस्या आती है तो वह कोतवाली जालौन, कस्बा चौकी प्रभारी अथवा संबंधित हल्का प्रभारी को दूरभाष के माध्यम से सूचना दे सकता है। उन्होंने बताया कि व्यापारी की सूचना पर आवश्यकतानुसार पुलिस कांस्टेबल तैनात कर नकदी को सुरक्षित बैंक तक पहुंचाने में सहयोग किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि व्यापारी बिना किसी भय के अपना कारोबार कर सकें। वाहन एजेंसियों पर भी पुलिस बल तैनात करने की उठी मांग बैठक में बजाज एजेंसी के मालिक प्रेम कुमार गुप्ता ने वाहन एजेंसियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि धनतेरस एवं दीपावली के दौरान बड़ी संख्या में लोग नकदी लेकर वाहन खरीदने के लिए एजेंसियों पर पहुंचते हैं। ऐसे में एजेंसी संचालकों एवं ग्राहकों के मन में सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है। उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह से मांग की कि त्योहारों के दौरान वाहन एजेंसियों पर भी पुलिस बल तैनात किया जाए, जिससे अधिक मात्रा में नकदी लेकर वाहन खरीदने आने वाले ग्राहकों एवं एजेंसी संचालकों को सुरक्षा मिल सके। प्रेम कुमार गुप्ता ने कहा कि त्योहारों के दौरान एजेंसियों पर नकदी का लेनदेन बढ़ जाता है। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और व्यापारी निर्भय होकर अपना कारोबार कर सकेंगे। सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील सीओ अजय कुमार सिंह ने सभी व्यापारियों से अपनी-अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यदि किसी प्रकार की आपराधिक घटना होती है तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने एवं घटना का जल्द खुलासा करने में पुलिस को सहायता मिलेगी। उन्होंने व्यापारियों से त्योहारों के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की। समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश बैठक में उपजिलाधिकारी राकेश सोनी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। त्योहारों के दौरान बाजार में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने कोतवाली जालौन एवं नगर पालिका परिषद जालौन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।
    2
    धनतेरस पर व्यापारियों की नकदी बैंक तक पहुंचाएगी पुलिस, वाहन एजेंसियों पर भी सुरक्षा की मांग

जालौन में पीस कमेटी की बैठक में व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा के मुद्दे, सुबह 9 से शाम 7 बजे तक बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
जालौन। आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जालौन कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों के साथ त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार में भारी वाहनों के प्रवेश, नकदी की सुरक्षा तथा वाहन एजेंसियों पर पुलिस बल तैनात करने की मांग उठाई।
बैठक में उपजिलाधिकारी राकेश सोनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी लाल बाबू मिश्रा, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता (आइडिया मसाले वाले), पुष्पेंद्र यादव, प्रेम कुमार गुप्ता (कल्लू बजाज एजेंसी वाले), महेंद्र कुशवाहा एवं वीरेंद्र महाराज सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
बाजार में भारी वाहनों की नो एंट्री, शाम 7 बजे के बाद मिलेगा प्रवेश
पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को देखते हुए बाजार में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। व्यापारियों का ट्रांसपोर्ट के माध्यम से आने वाला सामान सुबह 9 बजे तक बाजार में पहुंच जाना चाहिए। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक बाजार में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शाम 7 बजे के बाद व्यापारी अपने ट्रांसपोर्ट का सामान दुकानों तक ले जा सकेंगे।
उन्होंने व्यापारियों से निर्धारित समय का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान बाजार में भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
अधिक नकदी होने पर बैंक तक पहुंचाने में पुलिस करेगी सहयोग
बैठक में व्यापारियों की नकदी की सुरक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। सीओ अजय कुमार सिंह ने कहा कि धनतेरस एवं दीपावली के अवसर पर यदि किसी व्यापारी के पास अधिक मात्रा में नकदी एकत्रित होती है और उसे बैंक तक पहुंचाने में सुरक्षा संबंधी समस्या आती है तो वह कोतवाली जालौन, कस्बा चौकी प्रभारी अथवा संबंधित हल्का प्रभारी को दूरभाष के माध्यम से सूचना दे सकता है।
उन्होंने बताया कि व्यापारी की सूचना पर आवश्यकतानुसार पुलिस कांस्टेबल तैनात कर नकदी को सुरक्षित बैंक तक पहुंचाने में सहयोग किया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि व्यापारी बिना किसी भय के अपना कारोबार कर सकें।
वाहन एजेंसियों पर भी पुलिस बल तैनात करने की उठी मांग
बैठक में  बजाज एजेंसी के मालिक प्रेम कुमार गुप्ता ने वाहन एजेंसियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि धनतेरस एवं दीपावली के दौरान बड़ी संख्या में लोग नकदी लेकर वाहन खरीदने के लिए एजेंसियों पर पहुंचते हैं। ऐसे में एजेंसी संचालकों एवं ग्राहकों के मन में सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है।
उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह से मांग की कि त्योहारों के दौरान वाहन एजेंसियों पर भी पुलिस बल तैनात किया जाए, जिससे अधिक मात्रा में नकदी लेकर वाहन खरीदने आने वाले ग्राहकों एवं एजेंसी संचालकों को सुरक्षा मिल सके।
प्रेम कुमार गुप्ता ने कहा कि त्योहारों के दौरान एजेंसियों पर नकदी का लेनदेन बढ़ जाता है। ऐसे में पुलिस की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और व्यापारी निर्भय होकर अपना कारोबार कर सकेंगे।
सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील
सीओ अजय कुमार सिंह ने सभी व्यापारियों से अपनी-अपनी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यदि किसी प्रकार की आपराधिक घटना होती है तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से अपराधियों की पहचान करने एवं घटना का जल्द खुलासा करने में पुलिस को सहायता मिलेगी।
उन्होंने व्यापारियों से त्योहारों के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश
बैठक में उपजिलाधिकारी राकेश सोनी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। त्योहारों के दौरान बाजार में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने कोतवाली जालौन एवं नगर पालिका परिषद जालौन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि आगामी धनतेरस एवं दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • समाजसेवी युवा नेता पुष्पेंद्र यादव ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच फल-मिठाई बांटकर मनाया बिटिया उन्नति यादव का जन्मदिन दैनिक पुष्पांजलि टुडे मौ, जिला भिंड। समाजसेवी युवा नेता पुष्पेंद्र यादव ने अपनी लाडली बिटिया उन्नति यादव का जन्मदिन गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर फल वितरण एवं मिठाई बांटकर मनाया। उन्होंने जन्मदिन के इस खास अवसर को सेवा, सहयोग और मानवता के भाव से जोड़ते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर पुष्पेंद्र यादव ने जरूरतमंद लोगों को फल एवं मिठाई वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। उनकी इस पहल से समाज में सकारात्मक संदेश गया कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंद लोगों की मदद करके भी यादगार बनाया जा सकता है।समाजसेवी युवा नेता पुष्पेंद्र यादव की इस पहल ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी बिटिया के जन्मदिन पर खुशियों को केवल परिवार तक सीमित न रखते हुए जरूरतमंद लोगों के साथ साझा किया।इस पहल के माध्यम से समाज में सेवा, परोपकार, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। ऐसे कार्य समाज के अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता करने तथा विशेष अवसरों पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।संदेश: दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्ची खुशी है। जन्मदिन जैसे अवसरों पर जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का सराहनीय उदाहरण है।
    1
    समाजसेवी युवा नेता पुष्पेंद्र यादव ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच फल-मिठाई बांटकर मनाया बिटिया उन्नति यादव का जन्मदिन

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

मौ, जिला भिंड। समाजसेवी युवा नेता पुष्पेंद्र यादव ने अपनी लाडली बिटिया उन्नति यादव का जन्मदिन गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर फल वितरण एवं मिठाई बांटकर मनाया। उन्होंने जन्मदिन के इस खास अवसर को सेवा, सहयोग और मानवता के भाव से जोड़ते हुए समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां साझा कीं।इस अवसर पर पुष्पेंद्र यादव ने जरूरतमंद लोगों को फल एवं मिठाई वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। उनकी इस पहल से समाज में सकारात्मक संदेश गया कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंद लोगों की मदद करके भी यादगार बनाया जा सकता है।समाजसेवी युवा नेता पुष्पेंद्र यादव की इस पहल ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने अपनी बिटिया के जन्मदिन पर खुशियों को केवल परिवार तक सीमित न रखते हुए जरूरतमंद लोगों के साथ साझा किया।इस पहल के माध्यम से समाज में सेवा, परोपकार, प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। ऐसे कार्य समाज के अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की सहायता करने तथा विशेष अवसरों पर सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं।संदेश: दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही सच्ची खुशी है। जन्मदिन जैसे अवसरों पर जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटना मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का सराहनीय उदाहरण है।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.