logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,सागर तालाब के मैदान में घायल अवस्था में मिला दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध, वन विभाग ने किया रेस्क्यू जालौन के कोंच नगर के मोहल्ला पटेल नगर स्थित सागर तालाब के मैदान में सोमवार रात करीब आठ बजे एक गिद्ध घायल अवस्था में पड़ा मिला। विलुप्तप्राय प्रजाति के इस पक्षी को देखकर इलाके में कौतूहल मच गया। गिद्ध को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्लभ पक्षी के नगर में मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात स्थानीय लोगों ने सागर तालाब के मैदान में एक गिद्ध को घायल हालत में पड़ा देखा। पक्षी की हालत देखकर लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी अनीता देवी को भी मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद वन विभाग के वन दरोगा अतुल कुमार और रामनिवास टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक गिद्ध को सुरक्षित पकड़कर उसका रेस्क्यू किया और उपचार के लिए अपने साथ ले गई। वन दरोगा ने बताया कि यह गिद्ध अलग प्रजाति का पक्षी है और संभवतः काफी दूर जंगल की ओर से यहां पहुंचा होगा। हालांकि, उसके घायल होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित उपचार दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। नगर के बीचोंबीच दुर्लभ पक्षी मिलने से लोगों में काफी उत्सुकता बनी रही।

5 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
5 hrs ago

कोंच,सागर तालाब के मैदान में घायल अवस्था में मिला दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध, वन विभाग ने किया रेस्क्यू जालौन के कोंच नगर के मोहल्ला पटेल नगर स्थित सागर तालाब के मैदान में सोमवार रात करीब आठ बजे एक गिद्ध घायल अवस्था में पड़ा मिला। विलुप्तप्राय प्रजाति के इस पक्षी को देखकर इलाके में कौतूहल मच गया। गिद्ध को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्लभ पक्षी के नगर में मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात स्थानीय लोगों ने सागर तालाब के मैदान में एक गिद्ध को घायल हालत में पड़ा देखा। पक्षी की हालत देखकर लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी अनीता देवी को भी मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद वन विभाग के वन दरोगा अतुल कुमार और रामनिवास टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक गिद्ध को सुरक्षित पकड़कर उसका रेस्क्यू किया और उपचार के लिए अपने साथ ले गई। वन दरोगा ने बताया कि यह गिद्ध अलग प्रजाति का पक्षी है और संभवतः काफी दूर जंगल की ओर से यहां पहुंचा होगा। हालांकि, उसके घायल होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित उपचार दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। नगर के बीचोंबीच दुर्लभ पक्षी मिलने से लोगों में काफी उत्सुकता बनी रही।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच,सागर तालाब के मैदान में घायल अवस्था में मिला दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध, वन विभाग ने किया रेस्क्यू जालौन के कोंच नगर के मोहल्ला पटेल नगर स्थित सागर तालाब के मैदान में सोमवार रात करीब आठ बजे एक गिद्ध घायल अवस्था में पड़ा मिला। विलुप्तप्राय प्रजाति के इस पक्षी को देखकर इलाके में कौतूहल मच गया। गिद्ध को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्लभ पक्षी के नगर में मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात स्थानीय लोगों ने सागर तालाब के मैदान में एक गिद्ध को घायल हालत में पड़ा देखा। पक्षी की हालत देखकर लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी अनीता देवी को भी मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद वन विभाग के वन दरोगा अतुल कुमार और रामनिवास टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक गिद्ध को सुरक्षित पकड़कर उसका रेस्क्यू किया और उपचार के लिए अपने साथ ले गई। वन दरोगा ने बताया कि यह गिद्ध अलग प्रजाति का पक्षी है और संभवतः काफी दूर जंगल की ओर से यहां पहुंचा होगा। हालांकि, उसके घायल होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित उपचार दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। नगर के बीचोंबीच दुर्लभ पक्षी मिलने से लोगों में काफी उत्सुकता बनी रही।
    1
    कोंच,सागर तालाब के मैदान में घायल अवस्था में मिला दुर्लभ प्रजाति का गिद्ध, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
जालौन के कोंच नगर के मोहल्ला पटेल नगर स्थित सागर तालाब के मैदान में सोमवार रात करीब आठ बजे एक गिद्ध घायल अवस्था में पड़ा मिला। विलुप्तप्राय प्रजाति के इस पक्षी को देखकर इलाके में कौतूहल मच गया। गिद्ध को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्लभ पक्षी के नगर में मिलने की खबर कुछ ही देर में पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।
जानकारी के अनुसार, सोमवार रात स्थानीय लोगों ने सागर तालाब के मैदान में एक गिद्ध को घायल हालत में पड़ा देखा। पक्षी की हालत देखकर लोगों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। वहीं, स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी अनीता देवी को भी मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इसके बाद वन विभाग के वन दरोगा अतुल कुमार और रामनिवास टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक गिद्ध को सुरक्षित पकड़कर उसका रेस्क्यू किया और उपचार के लिए अपने साथ ले गई।
वन दरोगा ने बताया कि यह गिद्ध अलग प्रजाति का पक्षी है और संभवतः काफी दूर जंगल की ओर से यहां पहुंचा होगा। हालांकि, उसके घायल होने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित उपचार दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। नगर के बीचोंबीच दुर्लभ पक्षी मिलने से लोगों में काफी उत्सुकता बनी रही।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    5 hrs ago
  • स्लग- कालपी में अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड से वकीलों में आक्रोश, प्रदर्शन कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, मुख्यमंत्री से 5 करोड़ मुआवजे और अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग जालौन के कालपी में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की घटना से अधिवक्ता समाज में शोक और आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने पूरे नगर में प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस जघन्य वारदात के विरोध में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी के माध्यम से भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि 31 अक्टूबर 2026 को अज्ञात बदमाशों द्वारा अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना से अधिवक्ताओं में भय और असुरक्षा का माहौल है। अधिवक्ता समाज ने इसे न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ पर हमला बताते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील की है। अधिवक्ताओं ने मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक आश्रित सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी प्रदान करने तथा परिजनों को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दिलाने की मांग उठाई गई है। ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला जज, जिलाधिकारी जालौन और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भी भेजी गई है। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांगों पर विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।
    4
    स्लग- कालपी में अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड से वकीलों में आक्रोश, प्रदर्शन कर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, मुख्यमंत्री से 5 करोड़ मुआवजे और अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग
जालौन के कालपी में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की घटना से अधिवक्ता समाज में शोक और आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने पूरे नगर में प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस जघन्य वारदात के विरोध में अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कालपी के माध्यम से भेजकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि 31 अक्टूबर 2026 को अज्ञात बदमाशों द्वारा अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना से अधिवक्ताओं में भय और असुरक्षा का माहौल है। अधिवक्ता समाज ने इसे न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ पर हमला बताते हुए सरकार से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की अपील की है।
अधिवक्ताओं ने मृतक के परिवार को पांच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने, परिवार के एक आश्रित सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी प्रदान करने तथा परिजनों को तत्काल पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके साथ ही हत्याकांड के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कठोरतम सजा दिलाने की मांग उठाई गई है।
ज्ञापन में उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिला जज, जिलाधिकारी जालौन और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भी भेजी गई है। अधिवक्ताओं ने सरकार से मांगों पर विचार कर शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल,वकीलों ने पुलिस कर्मियों को दी खुली चुनौती
    1
    सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल,वकीलों ने पुलिस कर्मियों को दी खुली चुनौती
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन में शादी समारोह में बिन बुलाए मेहमानों को एक व्यक्ति ने पैक किया खाना तो पुलिस बुलाई गई जालौन। नगर के मोहल्ला तोपखाना निवासी निसार अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर महताब कुरैशी पर शादी समारोह में बिना बुलाए लोगों को लाने और करीब 70-80 लोगों का खाना पैक कराकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 26 अक्टूबर को उनके पुत्र की शादी का कार्यक्रम कोंच रोड स्थित गंगा सरस्वती गेस्ट हाउस में आयोजित था। समारोह में मोहल्ला चिमनदुबे निवासी महताब भी शामिल हुआ था। आरोप है कि महताब अपने साथ कुछ बिन बुलाए लोगों को लेकर आया और उनकी अनुमति के बिना करीब 70-80 लोगों का खाना पैक कराकर पार्सल कर दिया। इससे शादी में मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था प्रभावित होने लगी। जब निसार अहमद ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 30 अक्टूबर की रात भी आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए झूठे मुकदमे में फंसाकर जिंदगी बर्बाद करने की बात कही। इससे भयभीत निसार अहमद ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
    1
    जालौन में शादी समारोह में बिन बुलाए मेहमानों को एक व्यक्ति ने पैक किया खाना तो पुलिस बुलाई गई 
जालौन। नगर के मोहल्ला तोपखाना निवासी निसार अहमद ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर महताब कुरैशी पर शादी समारोह में बिना बुलाए लोगों को लाने और करीब 70-80 लोगों का खाना पैक कराकर ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, 26 अक्टूबर को उनके पुत्र की शादी का कार्यक्रम कोंच रोड स्थित गंगा सरस्वती गेस्ट हाउस में आयोजित था। समारोह में मोहल्ला चिमनदुबे निवासी महताब भी शामिल हुआ था।
आरोप है कि महताब अपने साथ कुछ बिन बुलाए लोगों को लेकर आया और उनकी अनुमति के बिना करीब 70-80 लोगों का खाना पैक कराकर पार्सल कर दिया। इससे शादी में मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था प्रभावित होने लगी। जब निसार अहमद ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि 30 अक्टूबर की रात भी आरोपी ने उन्हें धमकाते हुए झूठे मुकदमे में फंसाकर जिंदगी बर्बाद करने की बात कही। इससे भयभीत निसार अहमद ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कोंच,धान की आवक से गल्ला मंडी में ट्रैक्टरों की भीड़, विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं परेशान मंडी परिसर में आड़े-तिरछे खड़े ट्रैक्टरों से रास्ता बाधित, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई जालौन के कोंच में सोमवार सुबह 8 बजे से नगर के नदीगांव रोड स्थित गल्ला मंडी में धान की फसल की भारी आवक के चलते ट्रैक्टरों की भीड़ लग गई। मंडी परिसर में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने और उन्हें आड़े-तिरछे खड़ा कर देने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसका खामियाजा मंडी परिसर में स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। रास्ते पर घंटों तक ट्रैक्टर खड़े रहने से बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी में धान की खरीद और बिक्री के लिए रोजाना बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। इसके चलते मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई चालक अपने वाहन सड़क पर ही आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और दूसरे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में विद्यालय आने वाले बच्चों और अभिभावकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना ने बताया कि मंडी में ट्रैक्टरों की भीड़ के कारण छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है। छात्राएं अपने निजी वाहनों से विद्यालय नहीं पहुंच पा रही हैं, वहीं विद्यालय का वाहन भी रास्ता बाधित होने के कारण अंदर तक नहीं आ पा रहा है। इससे छात्राओं की पढ़ाई और विद्यालय की दैनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने बताया कि इस समस्या से कई बार मंडी सचिव और मंडी चौकी इंचार्ज को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मंडी में वाहनों की पार्किंग और आवागमन की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि किसानों के साथ-साथ विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
    1
    कोंच,धान की आवक से गल्ला मंडी में ट्रैक्टरों की भीड़, विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राएं परेशान

मंडी परिसर में आड़े-तिरछे खड़े ट्रैक्टरों से रास्ता बाधित, कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
जालौन के कोंच में सोमवार सुबह 8 बजे से नगर के नदीगांव रोड स्थित गल्ला मंडी में धान की फसल की भारी आवक के चलते ट्रैक्टरों की भीड़ लग गई। मंडी परिसर में बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के पहुंचने और उन्हें आड़े-तिरछे खड़ा कर देने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। इसका खामियाजा मंडी परिसर में स्थित विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। रास्ते पर घंटों तक ट्रैक्टर खड़े रहने से बच्चों को विद्यालय आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मंडी में धान की खरीद और बिक्री के लिए रोजाना बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। इसके चलते मंडी परिसर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। कई चालक अपने वाहन सड़क पर ही आड़े-तिरछे खड़े कर देते हैं, जिससे रास्ता संकरा हो जाता है और दूसरे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में विद्यालय आने वाले बच्चों और अभिभावकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना ने बताया कि मंडी में ट्रैक्टरों की भीड़ के कारण छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है। छात्राएं अपने निजी वाहनों से विद्यालय नहीं पहुंच पा रही हैं, वहीं विद्यालय का वाहन भी रास्ता बाधित होने के कारण अंदर तक नहीं आ पा रहा है। इससे छात्राओं की पढ़ाई और विद्यालय की दैनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
प्रधानाचार्या अर्चना वर्मा ने बताया कि इस समस्या से कई बार मंडी सचिव और मंडी चौकी इंचार्ज को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मंडी में वाहनों की पार्किंग और आवागमन की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि किसानों के साथ-साथ विद्यालय आने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी का सामना न करना पड़े।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    16 hrs ago
  • सुनिए क्या कुछ बोले क्षेत्राधिकारी नगर उरई, क्या है मामला!! आज दिनांक 03.11.2026 को कॉलर राजेश बरार द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि उनकी पत्नी पारो द्वारा उनके पुत्र ऋतिक उम्र करीब 1.5 वर्ष का गला दबाकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) द्वारा दी गई बाइट/आधिकारिक वक्तव्य संलग्न है।
    1
    सुनिए क्या कुछ बोले क्षेत्राधिकारी नगर उरई, क्या है मामला!!
आज दिनांक 03.11.2026 को कॉलर राजेश बरार द्वारा डायल 112 के माध्यम से सूचना दी गई कि उनकी पत्नी पारो द्वारा उनके पुत्र ऋतिक उम्र करीब 1.5 वर्ष का गला दबाकर हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम  हेतु भेजा गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है एवं अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर (उरई) द्वारा दी गई बाइट/आधिकारिक वक्तव्य संलग्न है।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • मां ने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की गला रेतकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप सिकरी व्यास गांव में दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन सिकरी व्यास (जालौन)। जनपद जालौन के थाना कोटरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकरी व्यास में मंगलवार सुबह एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक मां पर अपने ही डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारो पत्नी राजेश बरार ने कथित रूप से अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे की है। मृतक चार बच्चों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं बताया जा रहा है और उसका इलाज भी चलने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि और जांच की जानी बाकी है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजीव शर्मा, थाना कोटरा प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार, अतिरिक्त निरीक्षक विष्णुकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की तथा आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। मासूम की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।नोट: महिला की मानसिक स्थिति और घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच एवं चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन
    4
    मां ने डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की गला रेतकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

 सिकरी व्यास गांव में दिल दहला देने वाली घटना, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच


रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन 
सिकरी व्यास (जालौन)। जनपद जालौन के थाना कोटरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिकरी व्यास में मंगलवार सुबह एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक मां पर अपने ही डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने का आरोप है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारो पत्नी राजेश बरार ने कथित रूप से अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे की है। मृतक चार बच्चों में सबसे छोटा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं बताया जा रहा है और उसका इलाज भी चलने की बात सामने आई है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि और जांच की जानी बाकी है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजीव शर्मा, थाना कोटरा प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार, अतिरिक्त निरीक्षक विष्णुकांत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की तथा आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। मासूम की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।नोट: महिला की मानसिक स्थिति और घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच एवं चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन
    user_केके श्रीवास्तव
    केके श्रीवास्तव
    Court reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मामा की दुकान देखकर खुश हुई 4 साल की मासूम ने चलती ई-रिक्शा से लगा दी छलांग! पिछले पहिये की चपेट में आई, ग्वालियर ले जाते वक्त तोड़ा दम! 😢 💔 मामा को देखकर घर जाने की खुशी में उछली 4 साल की मासूम… लेकिन कुछ ही पलों में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं! उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच कस्बे से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां महज 4 साल की बच्ची सिद्धि अग्रवाल की ई-रिक्शा हादसे में जान चली गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धि अपनी मां रुचि और भाई-बहनों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर ननिहाल जा रही थी। बताया जा रहा है कि रास्ते में बजरिया शंकर जी मंदिर के पास बच्ची की नजर अपने मामा की दुकान पर पड़ी। मामा को देखकर वह इतनी उत्साहित हुई कि चलती ई-रिक्शा से नीचे कूद गई। इसी दौरान वह ई-रिक्शा के पिछले पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन-फानन में बच्ची को स्थानीय नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन परिवार की उम्मीदें उस वक्त टूट गईं, जब ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। सिद्धि अपने पीछे परिवार को गहरे दुख में छोड़ गई। एक पल की खुशी देखते ही देखते जिंदगी भर का दर्द बन गई। ⚠️ बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी अपील: चलती गाड़ी में बच्चों को हमेशा सुरक्षित बैठाकर रखें। उन्हें वाहन से उतरने या बाहर निकलने न दें। 🙏 मासूम को श्रद्धांजलि। आप देख रहे हैं NEWS TADKA – खबर वही, अंदाज़ नया! #JalaunNews #KonchNews #UttarPradeshNews #AccidentNews #BreakingNews #NewsTadka #HindiNews
    1
    मामा की दुकान देखकर खुश हुई 4 साल की मासूम ने चलती ई-रिक्शा से लगा दी छलांग! पिछले पहिये की चपेट में आई, ग्वालियर ले जाते वक्त तोड़ा दम! 😢
💔 मामा को देखकर घर जाने की खुशी में उछली 4 साल की मासूम… लेकिन कुछ ही पलों में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं!
उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कोंच कस्बे से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां महज 4 साल की बच्ची सिद्धि अग्रवाल की ई-रिक्शा हादसे में जान चली गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धि अपनी मां रुचि और भाई-बहनों के साथ ई-रिक्शा में बैठकर ननिहाल जा रही थी।
बताया जा रहा है कि रास्ते में बजरिया शंकर जी मंदिर के पास बच्ची की नजर अपने मामा की दुकान पर पड़ी। मामा को देखकर वह इतनी उत्साहित हुई कि चलती ई-रिक्शा से नीचे कूद गई।
इसी दौरान वह ई-रिक्शा के पिछले पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
परिजन आनन-फानन में बच्ची को स्थानीय नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। लेकिन परिवार की उम्मीदें उस वक्त टूट गईं, जब ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।
सिद्धि अपने पीछे परिवार को गहरे दुख में छोड़ गई। एक पल की खुशी देखते ही देखते जिंदगी भर का दर्द बन गई।
⚠️ बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी अपील: चलती गाड़ी में बच्चों को हमेशा सुरक्षित बैठाकर रखें। उन्हें वाहन से उतरने या बाहर निकलने न दें।
🙏 मासूम को श्रद्धांजलि।
आप देख रहे हैं NEWS TADKA – खबर वही, अंदाज़ नया!
#JalaunNews #KonchNews #UttarPradeshNews #AccidentNews #BreakingNews #NewsTadka #HindiNews
    user_NEWS TADKA | न्यूज़ तड़का
    NEWS TADKA | न्यूज़ तड़का
    Video Creator उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.