जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बांड़ी के बच्चे ,दो शिक्षकों के भरोसे कक्षा 5 तक के बच्चों का भविष्य मनिका,लातेहार:- मनिका प्रखंड क्षेत्र के शिंजो पंचायत अंतर्गत राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय बाड़ी का भवन लंबे समय से जर्जर अवस्था में है| इसी जर्जर भवन में कक्षा 5 तक के बच्चे पढ़ाई करने को विवश| विद्यालय के दीवारों में जगह-जगह दरारे पड़ गई है| जबकि छत का प्लास्टर टूट कर गिर रहा है और कई स्थानों पर सरिया बाहर निकल आया जो दिखाई दे रहा है, ऐसे में विद्यालय में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है| जर्जर छत और दीवार की स्थिति को देखते हुए किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है |बच्चों के सिर पर हमेशा खतरा मंडरा रहा है| विद्यालय भवन की तस्वीर , इसकी बदहाल स्थिति को दर्शाता है | वही विद्यालय में दो शिक्षकों के भरोसे कक्षा 5 तक के बच्चों की पढ़ाई संचालित हो रही है |सीमित शिक्षकों के कारण बच्चों की शिक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होने की बात सामने आई |अभिभावको ने तत्काल मरम्मत और नए भवन की मांग की ग्रामीण और अभिभावकों ने संबंधित शिक्षा विभाग एवं प्रशासन से जर्जर भवन की जांच कराकर मरम्मत अथवा नए भवन का निर्माण कराने तथा पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की |ताकि बच्चों की जान को खतरे में डालकर पढ़ाई करने की स्थिति समाप्त हो सके|

- सदर अस्पताल परिसर में कचरे का लगा अंबार, मरीजों को हो रही परेशानी रूपेश कुमार, लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार परिसर में मंगलवार को अस्पताल गेट के समीप कचरा जमा होने से मरीजों और उनके स्वजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के ओटी में चल रहे कार्य के कारण निकले कचरे को परिसर में ही एक स्थान पर जमा कर दिया गया है। अस्पताल परिसर में कई दिनों से कचरा पड़े रहने के कारण अब उसका अंबार लग गया है। अस्पताल आने वाले मरीजों और स्वजनों का कहना है कि परिसर में कचरा जमा रहने से गंदगी का माहौल बना हुआ है। हवा चलने पर कचरा इधर-उधर फैल रहा है। इससे अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं, अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह कचरा जमा रहने से संक्रमण और दुर्गंध की आशंका भी बनी रहती है। मरीजों के स्वजनों ने अस्पताल प्रबंधन से जल्द से जल्द कचरे का उठाव कराने और परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है। मरीज प्रियंका कुमारी ,आरती कुमारी, सोनी देवी ने कहा की अस्पताल परिसर को स्वच्छ रखना जरूरी है, ताकि मरीजों को इलाज के साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी मिल सके।1
- लोहरदगा जिले के उड़िया करम टोली गांव में जमीन विवाद का एक मामला आया लोहरदगा जिले के उड़िया करम टोली गांव में जमीन विवाद का एक मामला आया1
- करम पर्व पर डीसी संदीप कुमार ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं अनुपम संदेश, लातेहार : : करम पर्व की पूर्व संध्या पर लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करम पर्व प्रकृति, भाई-बहन के अटूट प्रेम और आपसी भाईचारे का पर्व है। उन्होंने लोगों से पर्व को प्रेम, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही अफवाहों से दूर रहने और सुरक्षा व्यवस्था में जिला प्रशासन का सहयोग करने की बात कही।1
- ग्रामीण सड़क की जर्जर हालत पर नराजगी जताया ग्रामीणों श्रमदान व आर्थिक सहयोग से मरमती में जुटा उक्त जर्जर सड़क का मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड अंतर्गत डांडु पंचायत के एकागुड़ी से बक्सीडीपा पथ का है। बताया जाता है सड़क जर्जर के कारण आये दिन छोटी-छोटी घटना होती रहती है। जिससे जिला प्रशासन को अवगत कराया गया परंतु आज तक जनता की समस्या पर विचार नही हुआ। जबकि क्षेत्र के विधायक भी ग्रामीणों की हाल सुनने नही आते इससे उनके कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहा है।1
- पंजाब के अमृतसर निवासी कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान (Rakesh Trehan), जिन्हें "राजा डी किंग" (Raja D King) के नाम से भी जाना जाता है, इस समय सोशल मीडिया पर इस अनोखे iPhone लंगर (iPhone Langar) के ऐलान के लिए खूब चर्चा बटोर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि वह iPhone 17 या उससे ऊपर के लगभग 1,000 आईफोन मुफ्त में बांटने की योजना बना रहे हैं। [1, 2] इस ऑफर से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं: शर्त क्या है? भाग लेने वाले लोगों को उनके द्वारा बनाए गए एक खास WhatsApp ग्रुप में हर दिन 'जय माता दी' (Jai Mata Di) लिखना होगा। जो लोग रोजाना यह लिखेंगे, उन्हीं में से लकी ड्रा या पब्लिक चॉइस के जरिए विजेताओं को चुना जाएगा। [1, 2, 3, 4] किन्हें मिलेगा मौका? शुरुआत में यह वितरण चंडीगढ़ और मोहाली के निवासियों के लिए रखा गया है, जिसे बाद में पंजाब के 10 अन्य शहरों में भी ले जाने की बात कही गई है। हालिया अपडेट्स के मुताबिक, इसमें सिर्फ 18 साल से ऊपर की महिलाओं को ही पात्रता देने की बात सामने आई है। [1, 2, 3] कब होगा वितरण? उन्होंने सितंबर 2026 में पब्लिक और मीडिया के सामने लाइव ड्रा के जरिए फोन बांटने का कार्यक्रम तय किया था। [1] डिस्क्लेमर: चूंकि यह एक व्यक्तिगत स्तर पर किया गया ऐलान (गिवअवे) है और एप्पल (Apple) कंपनी का कोई आधिकारिक प्रोग्राम नहीं है, इसलिए किसी भी ग्रुप में जुड़ते समय अपनी निजी जानकारी, बैंक डिटेल्स या OTP किसी के साथ शेयर न करें। [1,1
- कर्मा पर्व पर चैनपुर में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, जगह-जगह किया गया पौधारोपण चैनपुर। प्रकृति, संस्कृति और भाई-बहन के अटूट प्रेम का पावन पर्व कर्मा के अवसर पर मंगलवार को चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। वन विभाग के सहयोग से आयोजित इस अभियान में पुलिस प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, वनकर्मियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।1
- आर्म्स एक्ट के नामजद प्राथमिक अभियुक्त के घर चंदवा थाना पुलिस ने मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे इश्तिहार चिपकाए। न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए चंदवा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के नामजद प्राथमिक अभियुक्त राहुल सिंह के घर पर इश्तेहार चिपका कर विधिवत तामिला कराया है। यह कार्यवाही चंदवा थाना कांड संख्या 112 / 2025 के मामले में की गई है।1
- सदर अस्पताल के प्रबंधक की तत्परता से शव के पोस्टमार्टम के बाद मोक्ष वाहन से पहुंचाया घर रूपेश कुमार लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के बानपुर में मंगलवार को महिला लालमणि देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की तत्परता से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मोक्ष वाहन की व्यवस्था कर शव को उसके घर तक पहुंचाया। इससे स्वजनों को शव ले जाने में होने वाली परेशानी से राहत मिली। जानकारी के अनुसार, कर्मदेव सिंह करमा पर्व को लेकर करमदाही लेने जंगल गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने पत्नी लालमणि देवी को घर में फंदे से लटका पाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। अस्पताल प्रबंधक की तत्परता से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया समय पर पूरी कराई गई। इसके बाद मोक्ष वाहन से शव को बानपुर स्थित घर पहुंचाया गया। घटना को लेकर स्वजनों में शोक का माहौल है।1
- लोहरदगा के जुरिया करमटोली गाँव का जमीन विवाद मामला, जबरन जमीन को हड़पने की कोसिस लोहरदगा के जुरिया करमटोली गाँव का जमीन विवाद मामला, जबरन जमीन को हड़पने की कोसिस1