Shuru
Apke Nagar Ki App…
*लखनऊ — मायावती ने आज न्यूज एजेंसियों को बुलाकर अपना वीडियो जारी किया।* *लखनऊ — मायावती ने आज न्यूज एजेंसियों को बुलाकर अपना वीडियो जारी किया।* दरअसल, उनकी पार्टी में ऐसी अफवाह थी कि मायावती बहुत बीमार हैं, इसलिए सिर्फ ट्वीट के जरिए बयान आ रहा है। इसी बात का खंडन करने के लिए वीडियो जारी किया। *कल रात मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भी मायावती के घर फोन किया और पार्टी इंचार्ज अनूप कुमार से पूछा - क्या बहन जी (मायावती) बीमार चल रही हैं?* इसपर अनूप कुमार ने कहा - नहीं, वो बिल्कुल ठीक हैं। इसके बाद आकाश आनंद ने कहा - ये बात बहन जी को मत बताना। मायावती ने आकाश आनंद के कॉल की मंशा पर शंका जताई है।
Ankit kumar
*लखनऊ — मायावती ने आज न्यूज एजेंसियों को बुलाकर अपना वीडियो जारी किया।* *लखनऊ — मायावती ने आज न्यूज एजेंसियों को बुलाकर अपना वीडियो जारी किया।* दरअसल, उनकी पार्टी में ऐसी अफवाह थी कि मायावती बहुत बीमार हैं, इसलिए सिर्फ ट्वीट के जरिए बयान आ रहा है। इसी बात का खंडन करने के लिए वीडियो जारी किया। *कल रात मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भी मायावती के घर फोन किया और पार्टी इंचार्ज अनूप कुमार से पूछा - क्या बहन जी (मायावती) बीमार चल रही हैं?* इसपर अनूप कुमार ने कहा - नहीं, वो बिल्कुल ठीक हैं। इसके बाद आकाश आनंद ने कहा - ये बात बहन जी को मत बताना। मायावती ने आकाश आनंद के कॉल की मंशा पर शंका जताई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *लखनऊ — मायावती ने आज न्यूज एजेंसियों को बुलाकर अपना वीडियो जारी किया।* *लखनऊ — मायावती ने आज न्यूज एजेंसियों को बुलाकर अपना वीडियो जारी किया।* दरअसल, उनकी पार्टी में ऐसी अफवाह थी कि मायावती बहुत बीमार हैं, इसलिए सिर्फ ट्वीट के जरिए बयान आ रहा है। इसी बात का खंडन करने के लिए वीडियो जारी किया। *कल रात मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने भी मायावती के घर फोन किया और पार्टी इंचार्ज अनूप कुमार से पूछा - क्या बहन जी (मायावती) बीमार चल रही हैं?* इसपर अनूप कुमार ने कहा - नहीं, वो बिल्कुल ठीक हैं। इसके बाद आकाश आनंद ने कहा - ये बात बहन जी को मत बताना। मायावती ने आकाश आनंद के कॉल की मंशा पर शंका जताई है।1
- पटरी चटकने से डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित की मैंन सन्तोष की सर्तकता से जल्दी हुई जानकारी झींझक। खमहैला गांव के सामने सोमवार सुबह डाउन लाइन की पटरी चटकने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। सूचना पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने जांच के बाद पटरी की मरम्मत शुरू कर दी। करीब दोपहर 12 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन सुचारू हो सका। सुबह 10:45 बजे खम्भा संख्या 1077/20 व 22 के बीच पटरी चटकने की जानकारी रेलकर्मियों को हुई। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। पटरी चटकने के कारण ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। इस दौरान झींझक रेलवे स्टेशन की लूप लाइन पर टूंडला-कानपुर मेमू करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। वहीं, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को मुख्य लाइन पर रोकना पड़ा। ट्रेनों के खड़े रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात निरीक्षक आलोक द्विवेदी ने बताया कि पटरी की मरम्मत कर यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया है।1
- कानपुर देहात मामूली विवाद में घर पर 25 लोगों का धावा; ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा, बीच-बचाव में माँ गंभीर घायल। ➡️कानपुर देहात में घर में घुसकर हमला, ₹1 लाख व मंगलसूत्र लूटा,मां गंभीर घायल ➡️कानपुर देहात: मंगलपुर के धरमपुर गांव में मामूली विवाद में आलोक वाजपेयी समेत 20-25 लोगों ने पीड़ित किशन कुमार के घर पर धावा बोल दिया। ➡️हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और ₹1 लाख नकद व सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। ➡️बीच-बचाव करने आई पीड़ित की मां के साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। ➡️आरोपी कट्टा लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। बाइट पीड़ित पुत्र बाइट पीड़ित मां4
- इटावा महिला ने पति और जेठ पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप, *कोल्ड्रिंक में मिलाकर दिया जहर, एक की मौत?* *इटावा,यूपी।* देवर-भाभी को कोल्ड्रिंक में मिलाकर जहर देने का आरोप, देवर की हुई मौत, महिला ने पति और जेठ पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप, इटावा के थाना ऊसराहार अंतर्गत ग्राम सौंथना का मामला।1
- वैश्य समाज किसी का पिछलग्गू नही, अब टिकट नहीं तो वोट नही औरैया। बीते दिनांक 12 व 13 सितंबर को प्राचीन सनातन धर्म की सांस्कृतिक धरोहर त्रिवेणी के पावन तट पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सुमन्त गुप्ता के कुशल नेतृत्व में स्वामी भजनानंद मृत्युंजय धाम में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न हुआ, आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मा. विकास गुप्ता विधायक-फतेहपुर, मा. रविंद्र जायसवाल स्टांप न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), मा. सलिल बिश्नोई सदस्य विधान परिषद, मा. गणेश केसरवानी महापौर-प्रयागराज, मा. आलोक गुप्ता प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, मा. अनिल कुमार गुप्ता (अन्नू) चीफ वार्डन सिविल डिफेंस-प्रयागराज, मा. प्रमोद गुप्ता राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मा. राजेश अग्रहरी जिला पंचायत अध्यक्ष-अमेठी आदि अतिथिगण मौजूद रहे। आयोजन में मंचासीन अतिथियों द्वारा आक्रोशित अंदाज में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए आगामी-2027 में उत्तर प्रदेश में संपन्न होने वाले विधानसभा चुनावों में समाज सेवा में अग्रणी नामचीन वैश्य समाज के लोगों को प्रमुखता से टिकटों का वितरण व राजनीतिक भागीदारी हेतु व्यापक रूप से चिंतन मंथन किया गया, लोगों ने कहा कि वैश्य समाज किसी का पिछलग्गू नहीं, अब "टिकट नहीं तो वोट नहीं" की तर्ज पर वैश्य समाज द्वारा त्वरित निर्णय लिया जाएगा। अधिवेशन में औरैया से सम्मिलित होने वाले परिषद के राष्ट्रीय सचिव "औरैया रत्न" आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव (युवा) समाजसेवी अभिषेक गुप्ता व यात्रा संयोजक नरेश चंद्र शिवहरे का जनपद-फतेहपुर विधायक मा. विकास गुप्ता द्वारा माला-शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर हृदय से अभिनंदन किया गया, जबकि अधिवेशन के आयोजिकों द्वारा औरैया से बस द्वारा सम्मिलित होने वाले लगभग आधा सैकड़ा वैश्य बंधुओं व महिला शक्ति हेतु आश्रम में ठहरने, जलपान व भोजन का उत्कृष्ट प्रबंध किया गया था, प्रयागराज की सामाजिक यात्रा में औरैया से सम्मिलित होने वाले सभी वैश्य बंधुओं व महिला शक्ति ने संगम तट पर मां गंगा की गोद में स्नान, लेटे हुए विशाल हनुमान जी दर्शन आदि प्राचीन दार्शनिक स्थलों का भ्रमण व दर्शन कर स्वस्थ मनोरंजन के साथ सुखद व अपार आनंद की अनुभूति की। प्रयागराज में आयोजित वैश्य समागम की सामाजिक यात्रा में तन मन धन से सहयोग करने वाले नगर पालिका परिषद, औरैया के अध्यक्ष मा. अनूप कुमार गुप्ता, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष समाजसेवी विष्णु गहोई व परिषद के जिलाध्यक्ष समाजसेवी विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) का सराहनीय योगदान रहा, वैश्य समाज के बंधुओ व महिला शक्ति ने दानवीरों का हृदय से आभार व्यक्त किया।1
- सिकंदरा-झींझक मार्ग पर जटियापुर मोड़ के पास सामने आए कंटेनर को बचाने में मौरंग लदा डंपर खड्ड में पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे सिकंदरा-झींझक मार्ग पर रविवार रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास एक मौरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे में डंपर चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। डंपर चालक सुनील ने सोमवार को सुबह करीब 10बजे बताया कि वह रविवार को जालौन जनपद से डंपर में मौरंग लादकर हरदोई जा रहा था। उसके साथ परिचालक आशीष भी मौजूद था। रात करीब तीन बजे जटियापुर मोड़ के पास पहुंचने पर सामने से अचानक एक कंटेनर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खड्ड में पलट गया। हादसे के बाद चालक सुनील और परिचालक आशीष सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।1
- मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार कानपुर देहात में चोरी की घटना की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 12.09.2026 को थाना मंगलपुर में वादी श्री पूरन सिंह पुत्र जसवन्त सिंह निवासी ग्राम उङनवापुर खानपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात द्वारा ग्राम जिगना धऱिया पुरवा के पास स्थित पानी टंकी परिसर में हुई चोरी के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना मंगलपुर पर मु0अ0सं0 293/26 धारा 305(ई)/317(2) बीएनएस बनाम 1.शीलू गिहार पुत्र कल्लू, 2.सोनू गिहार पुत्र लज्जाराम गिहार, 3.रवि पुत्र बदन सिंह, 4.लखनिया पुत्र गोपाल, 5. करन पुत्र रघुवीर निवासीगण कंजङ डेरा मंगलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात के विरूद्ध पंजीकृत किया गया। थाना मंगलपुर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर नामित अभियुक्तगण 1.सोनू पुत्र लज्जाराम गिहार उम्र 29 वर्ष, 2. शीलू पुत्र कल्लू उम्र 45 वर्ष निवासीगण ग्राम गिहार बस्ती मंगलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात को मजार के पास झींझक रोड से थाना क्षेत्र मंगलपुर से दिनांक 13.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। 1. सोनू उम्र करीब 29 वर्ष पुत्र लज्जाराम गिहार निवासी गिहार बस्ती मंगलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात। 2. शीलू उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र कल्लू निवासी गिहार बस्ती मंगलपुर थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । 1. 03 ट्यूबलर बैटरी, 2. 10MM केबिल लगभग 50 फीट, 3. 5MM डबल तार केबिल लगभग 45 फीट, 4. 5MM डबल तार (समर केबिल) लगभग 45 फीट, 5. 01 रिन्च व 01 प्लास । 6. एक TVS मोपेड बिना नम्बर प्लेट, इंजन नं0 AP2CT2X02452 । 1. मु0अ0स0 229/16 धारा 393 भादवि0 थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । 2. मु0अ0स0 304/17 धारा 60 उ0प्र0 अबकारी अधिनियम थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । 3. मु0अ0स0 469/19 धारा 401 भादवि0 थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात । 4. मु0अ0सं0 293/26 धारा 305(ई)/317(2)बीएनएस थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । *अभियुक्त शीलू उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0स0 857/17 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । 2. मु0अ0सं0 293/26 धारा 305(ई)/317(2)बीएनएस थाना मंगलपुर जनपद कानपुर देहात । *गिरफ्तार करने वाली थाना मंगलपुर पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 श्री संजय कुमार सिंह 2. रि0का0 924 कुमर पाल 3. का0 557 अनिल कुमार 4. रि0का0 674 भीम सिंह1
- भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या की घटना में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 04.09.2026 को थाना भोगनीपुर पर वादी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि वादी की पुत्री उम्र 22 वर्ष को उसके ससुरालीजन द्वारा अतिरिक्त दहेज में ₹5 लाख व कार की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना तथा मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देने हुए दिनांक 02.09.2026 को समय 19.45 बजे अभियुक्तगण द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर वादी की पुत्री की हत्या कर देने के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके आधार पर थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0 291/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4डीपी एक्ट बनाम (पति) उपेन्द्र उर्फ विक्की पुत्र डा० दिनेश यादव निवासी नगर पालिका रोड, सुभाष नगर, पुखरायां, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात आदि 05 अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया । थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त उपेन्द्र सिंह उर्फ बिक्की पुत्र दिनेश सिंह निवासी नगरपालिका रोड मोहल्ला सुभाषनगर कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को सट्टी रोड़ थाना क्षेत्र भोगनीपुर से दिनांक 13.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-* 1. उपेन्द्र सिंह उर्फ बिक्की उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र दिनेश सिंह निवासी नगरपालिका रोड मोहल्ला सुभाषनगर कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात । *गिरफ्तार करने वाली थाना भोगनीपुर टीम-* 1. म0उ0नि0 श्रीमती सुमन दीक्षित 2. उ0नि0 श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह 3. हे0का0 80 पवन कुमार यादव 4. म0हे0का0 241 आरती श्रीवास्तव 5. म0का0 1194 किर्ति बघेल 6. का0 126 अनुज कुमार1