भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या की घटना में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 04.09.2026 को थाना भोगनीपुर पर वादी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि वादी की पुत्री उम्र 22 वर्ष को उसके ससुरालीजन द्वारा अतिरिक्त दहेज में ₹5 लाख व कार की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना तथा मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देने हुए दिनांक 02.09.2026 को समय 19.45 बजे अभियुक्तगण द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर वादी की पुत्री की हत्या कर देने के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके आधार पर थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0 291/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4डीपी एक्ट बनाम (पति) उपेन्द्र उर्फ विक्की पुत्र डा० दिनेश यादव निवासी नगर पालिका रोड, सुभाष नगर, पुखरायां, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात आदि 05 अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया । थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त उपेन्द्र सिंह उर्फ बिक्की पुत्र दिनेश सिंह निवासी नगरपालिका रोड मोहल्ला सुभाषनगर कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को सट्टी रोड़ थाना क्षेत्र भोगनीपुर से दिनांक 13.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-* 1. उपेन्द्र सिंह उर्फ बिक्की उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र दिनेश सिंह निवासी नगरपालिका रोड मोहल्ला सुभाषनगर कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात । *गिरफ्तार करने वाली थाना भोगनीपुर टीम-* 1. म0उ0नि0 श्रीमती सुमन दीक्षित 2. उ0नि0 श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह 3. हे0का0 80 पवन कुमार यादव 4. म0हे0का0 241 आरती श्रीवास्तव 5. म0का0 1194 किर्ति बघेल 6. का0 126 अनुज कुमार
भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या की घटना में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 04.09.2026 को थाना भोगनीपुर पर वादी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि वादी की पुत्री उम्र 22 वर्ष को उसके ससुरालीजन द्वारा अतिरिक्त दहेज में ₹5 लाख व कार की मांग को लेकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना तथा मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी देने हुए दिनांक 02.09.2026 को समय 19.45 बजे अभियुक्तगण द्वारा आपराधिक षड्यंत्र कर वादी की पुत्री की हत्या कर देने के सम्बन्ध में दी गयी । जिसके आधार पर थाना भोगनीपुर पर मु0अ0सं0 291/2026 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4डीपी एक्ट बनाम (पति) उपेन्द्र उर्फ विक्की पुत्र डा० दिनेश यादव निवासी नगर पालिका रोड, सुभाष नगर, पुखरायां, थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात आदि 05 अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया । थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त उपेन्द्र सिंह उर्फ बिक्की पुत्र दिनेश सिंह निवासी नगरपालिका रोड मोहल्ला सुभाषनगर कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात को सट्टी रोड़ थाना क्षेत्र भोगनीपुर से दिनांक 13.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । शेष अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-* 1. उपेन्द्र सिंह उर्फ बिक्की उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र दिनेश सिंह निवासी नगरपालिका रोड मोहल्ला सुभाषनगर कस्बा पुखरायां थाना भोगनीपुर जनपद कानपुर देहात । *गिरफ्तार करने वाली थाना भोगनीपुर टीम-* 1. म0उ0नि0 श्रीमती सुमन दीक्षित 2. उ0नि0 श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह 3. हे0का0 80 पवन कुमार यादव 4. म0हे0का0 241 आरती श्रीवास्तव 5. म0का0 1194 किर्ति बघेल 6. का0 126 अनुज कुमार
- *पर्यावरण मंत्री से पूछा गया...कुछ पर्यावरण को लेकर बताइये...मंत्री जी ने कहा, म *पर्यावरण मंत्री से पूछा गया...कुछ पर्यावरण को लेकर बताइये...मंत्री जी ने कहा, मेरा पर्यावरण तो धकाधक चल रहा है।* *बिहार के पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद कहीं से गाड़ी में लौट रहे थे। इसी दौरान वहां पत्रकारों ने इनसे सवाल पूछा कि पर्यावरण को लेकर सरकार आगे क्या करने जा रही है?* *इस पर मंत्री जी का जवाब अजीब ही था। उन्होंने कहा कि 'पर्यावरण तो चल रहा है धकाधक। पर्यावरण मेरा ठीक है भाई। पर्यावरण का व्यवस्था बहुत बढ़िया चल रहा है। पर्यावरण के लिए हम काम कर रहे हैं।'*1
- तेलंगाना की 75 साधिकाओं ने नृत्य आराधना से प्रभु श्रीराम को नमन किया अयोध्या। तेलंगाना से अयोध्या पहुंचीं 75 साधिकाओं ने रविवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में नृत्य आराधना कर प्रभु श्रीराम की भक्ति में भाव समर्पित किए। साधिकाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम की आराधना की। इस दौरान यज्ञशाला का वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेंद्र शुक्ल ने बताया कि श्रीमती तेजस्विनी के नेतृत्व में तेलंगाना से 75 साधिकाएं अयोध्या पहुंची थीं। उन्होंने द्वितीय बेला में करीब तीन घंटे तक नृत्य आराधना की। इसके उपरांत सभी साधिकाओं ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित प्रभु श्रीराम समेत अन्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन किए। साधिकाओं ने मंदिर की आध्यात्मिक गरिमा और भक्ति वातावरण का अनुभव किया। आयोजन के दौरान श्रद्धा और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।1
- पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू मिश्रा दिबियापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। औरैया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अंटू मिश्रा दिबियापुर से विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया। दिबियापुर में ब्राह्मण समाज की बैठक में किया एलान दिबियापुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे अंटू मिश्रा ने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान दिबियापुर में सीएचसी का निर्माण हुआ था -दिबियापुर विधानसभा का जातीय समीकरण दिबियापुर विधानसभा में लगभग 35 से 40 हजार के बीच ब्राह्मण मतदाता है क्षत्रिय मतदाता 20 हजार और वैश्य मतदाता 10 हजार है SC समाज का वोट लगभग 70 हजार राजपूत वोट 50 हजार और यादव 50 हजार की संख्या है2
- औरैया,उमरा के लिए हाजी अब्दुल शकूर और साहबजादे रिजवान वारसी का फूल-मालाओं से किया स्वागत औरैया सदर क्षेत्र के मोहल्ला तिलक नगर जमाल शाह से उमरा हज के लिए हाजी अब्दुल शकूर अपने साहबजादे रिजवान वारसी के साथ रवाना हुए। उनके उमरा के लिए रवाना होने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे। लोगों ने हाजी अब्दुल शकूर और उनके साहबजादे रिजवान वारसी को फूलों की मालाएं पहनाकर एवं तोहफे भेंट कर खुशी के साथ रवाना किया। इस अवसर पर एक विशेष मजलिस का आयोजन भी किया गया। मजलिस में कारी आरिफ रहमानी, हाफिज अल्तमश चिश्ती, हाफिज शादाब और हाफिज अजीम ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत की तथा दीन के बारे में विस्तार से रोशनी डाली। वक्ताओं ने कहा कि मक्का की सरजमीन पर वही पहुंचता है, जिसे परवरदिगार अपने घर की जियारत के लिए बुलाता है। कारी आरिफ रहमानी और हाफिज अल्तमश चिश्ती ने मक्का-मदीना की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए मुस्लिम समाज के लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मक्का और मदीना मुसलमानों के लिए बेहद पवित्र स्थान हैं और इन मुकद्दस स्थानों की जियारत हर मुसलमान के लिए विशेष महत्व रखती है। इस मौके पर कालपी शरीफ से शिरकत की शकील चिश्ती ने,मोहम्मद फिरोज फरीदी, रईस कादरी, अब्दुल सलाम ,जाहिद अख्तर ,बछरावां से खुर्शीद अहमद, रविवुल बंगाली ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। वहीं भीगेपुर से जफर भाई, इटावा से मुबारक भाई सहित नफीस, आसिफ फरीदी, इमरान चिश्ती, अब्दुल अहद, शाह नवाज, सलमान, नदीम, अजीम, शमीम कादरी, रज्जू भाई, शानू भाई, अरमान, शाहिद अख्तर, अली समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। मजलिस के दौरान लोगों ने हाजी अब्दुल शकूर और उनके साहबजादे रिजवान को उमरा की मुबारकबाद दी और उनकी सकुशल यात्रा तथा इबादत की कुबूलियत के लिए दुआ की।1
- शिवराजपुर में गणेश महोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई भव्य झांकी, भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु रिपोर्टर प्रभाकर अवस्थी* शिवराजपुर में गणेश महोत्सव के पावन अवसर पर गणेश महोत्सव सेवा समिति की ओर से भव्य एवं आकर्षक झांकी का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र "गणपति बप्पा मोरया" के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर देखने को मिला। शोभायात्रा व झांकी के मुख्य आकर्षण आकर्षक झांकियां व मनमोहक रूप शोभायात्रा में भगवान श्री गणेश जी की आकर्षक प्रतिमा के साथ-साथ पौराणिक प्रसंगों पर आधारित सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। कलाकारों ने राधा-कृष्ण और अन्य धार्मिक स्वरूपों में भव्य नृत्य प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।भक्तिमय माहौल ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजे और डीजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य झूमते और नाचते-गाते चले। उमड़ी जनमेदिनी: झांकी के दर्शन और स्वागत के लिए सड़कों के दोनों ओर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर झांकी का भव्य स्वागत किया गया। समिति सदस्य व आयोजक: धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में गणेश महोत्सव सेवा समिति के राघव दीक्षित, आदेश गुप्ता, जोनी वर्मा, गौरव अग्निहोत्री, दीपक पाल, प्रदीप तिवारी, मोहित शुक्ला एवं समिति के सभी समर्पित कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था: कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी अमित सिंह के नेतृत्व में उप-निरीक्षक साधना कुमारी, पुलिस बल के जवान सुरेश कुमार, पुनीत गुप्ता, अटल कुमार तथा पुलिस टीम मुस्तैदी से तैनात रही, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्वक एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।4
- *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत मुरादगंज चौराहे पर स्थित मिठाई की दुकान में गैस सिलेण्डर फटने से 04 लोगों के घायल होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट ।👇*1
- सिकंदरा सीएचसी में रात 10:30 बजे सीएमओ का औचक निरीक्षण, निर्धारित स्टाफ नर्स की जगह दूसरी नर्स ड्यूटी पर मिली, मांगा स्पष्टीकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में शनिवार रात करीब 10:30 बजे सीएमओ डॉ. जय गोविंद ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति और ड्यूटी की जानकारी ली। निरीक्षण में निर्धारित स्टाफ नर्स के स्थान पर दूसरी स्टाफ नर्स ड्यूटी करती मिली, जिस पर सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा है। सीएचसी परिसर में अंधेरा मिलने पर सीएमओ ने बताया कि बंदरों के प्रकोप से विद्युत तार क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिन्हें जल्द दुरुस्त कराया जाएगा। हवासपुर सीएचसी में प्रसूता की मौत के मामले के बाद सीएमओ द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और कर्मचारियों की ड्यूटी की जांच की जा रही है।1
- धर्मपुर गौशाला में चारा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप धर्मपुर गौशाला में चारा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दोनों ने लगाए गंभीर आरोप कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में गौशाला में चारा डालने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की गई है। धर्मपुर गांव निवासी किशन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आलोक, नारायन, कन्हैया, शुभम, वरुण उर्फ छोटू समेत 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने और सामान में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया। किशन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष के आलोक ने किशन, शिवम, हीरू और विपिन समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। एक ही विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने रविवार शाम 6:30 बजे बताया कि मामले में एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष की ओर से ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- हवासपुर में बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर हवासपुर में बाइक से गिरकर अधेड़ गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हवासपुर स्थित अहिल्याबाई विद्यालय के पास बाइक से गिरकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान औरैया जिले के सोनधेमऊ निवासी हरबंस सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हरबंस सिंह गौर प्लेटिना बाइक से संदलपुर से अपने घर लौट रहे थे। हवासपुर स्थित अहिल्याबाई विद्यालय के पास अचानक चक्कर आने से वह बाइक से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी हवासपुर पहुंचाया गया, जहां मौजूद डॉक्टर जितेंद्र वर्मा ने उनका प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीएचसी हवासपुर के डॉक्टर जितेंद्र वर्मा ने मंगलवार सुबह 8 बजे बताया कि घायल हरबंस सिंह को अस्पताल लाया गया था। उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।1