Shuru
Apke Nagar Ki App…
सोनाडीह ढाला रेलवे फाटक के पास सड़क के किनारे 80 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से मचा बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह ढाला रेलवे फाटक के समीप मंगलवार के सुबह सड़क किनारे 80 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान श्याम सुंदर तुरहा निवासी ससना बहादुरपुर के रूप में हुआ। ग्रामप्रधान रमाशंकर यादव के मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की आवश्यक कारवाई के बाद पुलिस ने वृद्ध के शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार श्यामसुंदर तुरहा की तबीयत खराब चल रही थी वे ट्रेन से अकेले सोमवार को मऊ दवा के लिए गए थे। वापस आने के बाद रेलवे स्टेशन से उतरकर तबियत बहुत खराब होने से मधुबन ढाला आने के बजाय सोनाडीह ढाला के तरफ चले गए। जहां वे सड़क के किनारे मृत पाए गए।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
सोनाडीह ढाला रेलवे फाटक के पास सड़क के किनारे 80 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से मचा बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह ढाला रेलवे फाटक के समीप मंगलवार के सुबह सड़क किनारे 80 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान श्याम सुंदर तुरहा निवासी ससना बहादुरपुर के रूप में हुआ। ग्रामप्रधान रमाशंकर यादव के मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की आवश्यक कारवाई के बाद पुलिस ने वृद्ध के शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार श्यामसुंदर तुरहा की तबीयत खराब चल रही थी वे ट्रेन से अकेले सोमवार को मऊ दवा के लिए गए थे। वापस आने के बाद रेलवे स्टेशन से उतरकर तबियत बहुत खराब होने से मधुबन ढाला आने के बजाय सोनाडीह ढाला के तरफ चले गए। जहां वे सड़क के किनारे मृत पाए गए।
More news from Ballia and nearby areas
- सोनाडीह ढाला रेलवे फाटक के पास सड़क के किनारे 80 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से मचा बिल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह ढाला रेलवे फाटक के समीप मंगलवार के सुबह सड़क किनारे 80 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंच गई। शव की पहचान श्याम सुंदर तुरहा निवासी ससना बहादुरपुर के रूप में हुआ। ग्रामप्रधान रमाशंकर यादव के मौजूदगी में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की आवश्यक कारवाई के बाद पुलिस ने वृद्ध के शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार श्यामसुंदर तुरहा की तबीयत खराब चल रही थी वे ट्रेन से अकेले सोमवार को मऊ दवा के लिए गए थे। वापस आने के बाद रेलवे स्टेशन से उतरकर तबियत बहुत खराब होने से मधुबन ढाला आने के बजाय सोनाडीह ढाला के तरफ चले गए। जहां वे सड़क के किनारे मृत पाए गए।4
- यह किशनपाली हनुमान मंदिर है यहां पर चार-चार लाइट है 50 मीटर के अंदर मेरे जानने में कोई जरूरत नहीं जहां कहीं एक भी लाइट नहीं है वहां लगाया जाता1
- देवरिया में भाजपा के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, स्वागत कार्यक्रम में चले लाठी- डंडे देवरिया। जिले में भाजपा के नवनियुक्त सोशल मीडिया सह संयोजक शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक युवक को लाठी-डंडों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मच गई है। युवक की पहचान शुभम जायसवाल के रूप में हुई है जो भाजपा का ही कार्यकता है बताया जा रहा है कि स्वागत कार्यक्रम के बाद खरोह चौराहे के पास किसी बात को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। वायरल वीडियो में कई लोग एक युवक को घेरकर डंडों से पिटाई करते नजर आ रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि जिस युवक के साथ मारपीट की गई, वह भी भाजपा से जुड़ा कार्यकर्ता है। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि शिवानंद द्विवेदी के स्वागत कार्यक्रम में सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख समेत भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बावजूद बाद में चौराहे पर हुई मारपीट ने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, मारपीट की घटना को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं की ओर से फिलहाल सार्वजनिक रूप से कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान और घटना की पूरी परिस्थितियों की पुष्टि भी आधिकारिक स्तर पर नहीं हुई है। ऐसे में वीडियो की सत्यता और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। इधर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।1
- बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा जुलूस मार्गों का निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया बारावफात (ईद-मिलादुन्नबी) त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह व थाना कोतवाली नगर, थाना दक्षिण टोला, महिला थाना पुलिस व यातायात पुलिस व भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के जुलूस मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। जुलूस मार्ग का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा मुंशीपुरा ब्रिज से आरंभ होकर हुजूरी मस्जिद होते हुए सेलटेक्स गली तक निकलने वाले जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सुरक्षा एवं सतर्कता निर्देश बारावफात त्योहार ड्यूटी में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्क रहने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। असामाजिक तत्वों पर निगरानी: त्योहार के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यातायात व सीसीटीवी निगरानी: जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही मठिया टोला में होने वाले पूजा के दृष्टीगत भ्रमण किया गया तथा आयोजको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। थाना कोतवाली नगर को हिदायत किया गया कि असामाजिक व अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करे तथा मोके पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।2
- सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय, जनपद मऊ के आदेश के अनुपालन में आगामी त्यौहार रक्षाबंधन के दृष्टिगत आम जनमानस को खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक-25.08.2026 को सहायक आयुक्त (खाद्य) ll सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही की गई, कृत प्रवर्तन कार्यवाही का विवरण निम्नवत है ... बढ़ुआ गोदाम स्थित फोर लेन पर गाड़ी संख्या DL 1M-D 0210 रोककर निरीक्षण किया गया, वाहन में विक्रय हेतु भंडारित पनीर, लस्सी, क्लासिक दही तथा तड़का छाछ का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिया गया है l जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमनुसार विधिक कार्यवाही प्रचलन में लाई जाएगी l खाद्य सचलदल अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य-ll, सुश्री मंजूषा सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार राना, श्री विजय प्रकाश, श्री अजीत कुमार त्रिपाठी व श्री ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे। मंजूषा सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य) ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद मऊ4
- आंदर मीरपुर शक्ति उप केंद्र से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति आज 26 अगस्त को 2 बजे तक रहेगा बाधित,कनीय विधुत अभियंता ने दि जानकारी। आंदर शक्ति उप केंद्र मीरपुर से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति 26 अगस्त बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बाधित रहेगी।मेंटेनेंस कार्य और ईद-ए -मिलाद जुलुश को लेकर यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान शक्ति उप केंद्र मीरपुर से संचालित सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।वही कनीय विद्युत अभियंता राजीव रंजन ने बताया की शक्ति उपकेंद्र मीरपुर में तकनीकी गड़बड़ी उत्पन्न हो गई है।जिसे दूर करने के लिए मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा साथ ही ईद-ए -मिलाद जुलुश है जिसको लेकर आंदर नगर पंचायत समेत प्रखंड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने कहा कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होने और ईद-ए -मिलाद जुलुश समाप्ति के बाद प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद विद्युत आपूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी।कनीय विद्युत अभियंता ने उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा पर खेद व्यक्त करते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन घरों में पानी की मोटर या अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग नियमित रूप से होता है, वे निर्धारित समय से पहले पानी की टंकियां भर लें और जरूरी कार्य निपटा लें,ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने और सुरक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है।1
- डॉगी रखना भी आसान नहीं बच्चों के जैसे नखरे होते हैं इनको भी1
- बलिया में चाकू से हमला, युवक गंभीर, BHU रेफर, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने किया कुछ कहा देखें पूरी रिपोर्ट... बलिया में चाकू से हमला, युवक गंभीर, BHU रेफर, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार ने किया कुछ कहा देखें पूरी रिपोर्ट... बलिया।।सादर अवगत कराना है कि दिनांक 25.08.2026 को शाम समय लगभग 6:00 बजे फेफना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ऋषिकांत दुबे पुत्र गुड्डू दुबे निवासी थम्मनपुर को अभिषेक पासवान पुत्र भूपेंद्र पासवान के द्वारा पेट में चाकू मार दिया गया है, सूचना मिलते ही फेफना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, मजरुब को तुरंत जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों की टीम द्वारा मजरुब को BHU हास्पिटल वाराणसी रेफर कर दिया गया है, परिजनों से तहरीर प्राप्त कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है, अभिषेक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार की वीडियो बाइट👇1