प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में एसएनए स्पर्श से भुगतान की नई व्यवस्था लागू जिले की 3710 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्याह्न भोजन संचालन करने वाली एजेंसियों को ₹2 करोड़ 84 लाख की राशि का भुगतान प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में एसएनए स्पर्श से भुगतान की नई व्यवस्था लागू जिले की 3710 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्याह्न भोजन संचालन करने वाली एजेंसियों को ₹2 करोड़ 84 लाख की राशि का भुगतान राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार, 15 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत एसएनए स्पर्श के माध्यम से भुगतान की नई व्यवस्था शासन स्तर से लागू की गई है। इसके कारण क्रियान्वयन एजेंसियों (स्व-सहायता समूह/शाला प्रबंधन समिति) को मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए मटेरियल कॉस्ट का भुगतान आवंटन के अभाव में विगत दो माह से जारी नहीं किया जा सका था। राज्य शासन से आवंटन प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा माह जुलाई 2026 की राशि क्रियान्वयन एजेंसियों को प्रदाय किए जाने के निर्देश जारी किए गए। इसके पालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अखिलेश कुमार जैन द्वारा जिले की कुल 3710 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्याह्न भोजन का संचालन करने वाली क्रियान्वयन एजेंसियों (महिला स्व-सहायता समूह/शाला प्रबंधन समिति) को कुल ₹2 करोड़ 84 लाख की राशि के भुगतान की स्वीकृति जारी की गई है। मध्याह्न भोजन प्रकोष्ठ के टास्क मैनेजर ने बताया कि स्वीकृति उपरांत पोर्टल के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया पूर्ण होते ही संबंधित क्रियान्वयन एजेंसियों के खातों में राशि शीघ्र अंतरित हो जाएगी। इससे शालाओं में अध्ययनरत बच्चों को पूर्व की भांति समय पर गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा।
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में एसएनए स्पर्श से भुगतान की नई व्यवस्था लागू जिले की 3710 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्याह्न भोजन संचालन करने वाली एजेंसियों को ₹2 करोड़ 84 लाख की राशि का भुगतान प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना में एसएनए स्पर्श से भुगतान की नई व्यवस्था लागू जिले की 3710 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्याह्न भोजन संचालन करने वाली एजेंसियों को ₹2 करोड़ 84 लाख की राशि का भुगतान राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार, 15 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत एसएनए स्पर्श के माध्यम से भुगतान की नई व्यवस्था शासन स्तर से लागू की गई है। इसके कारण क्रियान्वयन एजेंसियों (स्व-सहायता समूह/शाला प्रबंधन समिति) को मध्याह्न भोजन तैयार करने के लिए मटेरियल कॉस्ट का भुगतान आवंटन के अभाव में विगत दो माह से जारी नहीं किया जा सका था। राज्य शासन से आवंटन प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना द्वारा माह जुलाई 2026 की राशि क्रियान्वयन एजेंसियों को प्रदाय किए जाने के निर्देश जारी किए गए। इसके पालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्री अखिलेश कुमार जैन द्वारा जिले की कुल 3710 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्याह्न भोजन का संचालन करने वाली क्रियान्वयन एजेंसियों (महिला स्व-सहायता समूह/शाला प्रबंधन समिति) को कुल ₹2 करोड़ 84 लाख की राशि के भुगतान की स्वीकृति जारी की गई है। मध्याह्न भोजन प्रकोष्ठ के टास्क मैनेजर ने बताया कि स्वीकृति उपरांत पोर्टल के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया पूर्ण होते ही संबंधित क्रियान्वयन एजेंसियों के खातों में राशि शीघ्र अंतरित हो जाएगी। इससे शालाओं में अध्ययनरत बच्चों को पूर्व की भांति समय पर गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा।
- अच्छे मनुष्य की पहचान संसार में उसके सद्गुणों से होती है। न कि रंग रूप कुल धर्म अमीरी गरीबी से।1
- मुखबिर की सूचना पर धामनोद पुलिस ने 396 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपियो को गिरफ्तार, एक फरार धामनोद में 396 ग्राम गांजे के साथ दो आरोपित गिरफ्तार, एक फरार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 396 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस ने गांजे सहित घटना में प्रयुक्त मोपेड जब्त कर तीनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोपेड एमपी 09, यूके 3101 पर तीन व्यक्ति ग्राम ढापला से गांजा लेकर बड़वाह के रास्ते इंदौर की ओर जाने वाले हैं। सूचना पर हाईवे पुलिस चौकी के पास दूधी में नाकाबंदी की गई। इसी दौरान सफेद रंग की मोपेड पर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिए। डिक्की में मिला गांजा पुलिस ने मोपेड पर मौजूद दो व्यक्तियों की जांच की। मोपेड की डिक्की में प्लास्टिक की थैली में गांजा मिला। पुलिस ने 396 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त मोपेड जब्त की। मामले में विपिन पुत्र नारायण पांचाल निवासी बियाबानी इंदौर, संतोष पुत्र भूरकिलाल गिनावा निवासी पुलिस लाइन सदर बाजार इंदौर को गिरफ्तार किया है। वहीं राधेश्याम पुत्र रामसिंह निवासी गुजरवाड़ी खुर्द इंदौर मौके से फरार हो गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोसिंह यादव, एएसआइ जुवानसिंह हरवाल, आरक्षक मनीष पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो एक व्यक्ति अंधेरे की आड़ राठौर, रवींद्र सोलंकी, आकाश रोकड़े तथा सैनिक रामसिंह नेतावत का सहयोग भूमिका रही। लेकर मौके से फरार हो गया। हाईवे के पास दूधी में नाकाबंदी की गई।1
- इंदौर ट्रैफिक पुलिस से निवेदन है तीन पहिया रिक्शा लोडिंग में पीछे नंबर प्लेट नहीं है और इंदौर में गाड़ी चल रही और गाड़ी चालक गाड़ी ठोक रहे और भरपाई भी नहीं कर रहे इंदौर कमिश्नर से निवेदन है कि उनके ऊपर कार्रवाई करें1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर तिलकनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, म्यूल बैंक अकाउंट बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔴 ₹8 से 10 हजार में साइबर ठगों को बेचता था बैंक खाते 🔴 बैंक अकाउंट के साथ एटीएम/डेबिट कार्ड और लिंक सिम भी करता था उपलब्ध 🔴 खातों में लाखों रुपए के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा 🔴 आरोपी के मोबाइल से चैट और डिजिटल साक्ष्य बरामद 🔴 पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड भी जब्त 🔴 ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0 के तहत हुई कार्रवाई 🔴 पुलिस अब म्यूल अकाउंट नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थाना तिलकनगर, जोन-02 पुलिस कमिश्नरेट इंदौर की कार्रवाई।1
- इंदौर की ऐतिहासिक गणेश विसर्जन चल समारोह परंपरा को बचाने के लिए आगे आए पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल परंपरा को जीवंत रखने के लिए मिलों को दिया आर्थिक सहयोग, बढ़ाया कलाकारों का हौसला इंदौर। वर्ष 1924 से चली आ रही इंदौर की प्रसिद्ध गणेश विसर्जन चल समारोह की परंपरा को बचाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल आगे आए हैं। इस पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर को कमजोर होने से बचाने के लिए उन्होंने अपनी ओर से सक्रिय योगदान देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में आज हुकमचंद मिल, स्वदेशी मिल, राजकुमार मिल, कल्याण मिल और मालवा मिल को 25-25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। समाजसेवी मदन परमालिया ने बताया परंपरा से जुड़ी तीन मिलों की झांकियों को भी आर्थिक सहयोग देकर इस चल समारोह में शामिल किया जा रहा है। इस मौके पर विजय राठौर और बंटी जी भी शामिल थे।1
- नगर निगम जनसुनवाई में उमड़े शिकायतकर्ता, 30 से अधिक आवेदन पहुंचे एंकर—इंदौर नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इस दौरान 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। निगम अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को तय समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं, शिकायतकर्ताओं ने भी अपनी समस्याओं के जल्द समाधान की उम्मीद जताई है। वीओ—इंदौर नगर निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान सड़क, सफाई, जल निकासी, अतिक्रमण और अन्य विभागों से संबंधित 30 से अधिक शिकायतें सामने आईं। निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने आवेदकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि अन्य आवेदन संबंधित विभागों को जांच और निराकरण के लिए भेजे गए हैं। निगम आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी समस्याओं का निर्धारित समयसीमा में समाधान कराया जाएगा। बाइट—क्षितिज सिंघल, निगम आयुक्त, इंदौर1
- राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम की तैयारियां तेज, चिंटू चौकसे बोले- युवाओं और छात्रों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा कार्यक्रम इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस शहर अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि इंदौर का ‘भारत जोड़ो मैदान’ ऐतिहासिक संवाद का गवाह बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छात्रों के हितों की रक्षा, शिक्षा की सुरक्षा और देश के नवनिर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण शुरुआत साबित होगा। चिंटू चौकसे ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के प्रयासों और राहुल गांधी के नेतृत्व में होने वाला यह कार्यक्रम युवाओं और विद्यार्थियों के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से देश में शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण संवाद की शुरुआत होगी। Gen-Z और स्टूडेंट्स से जुड़ने की अपील कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने इंदौर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, Gen-Z और स्टूडेंट्स से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सीधे युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। विद्यार्थी उनसे अपने सवाल साझा कर सकेंगे और शिक्षा, रोजगार तथा भविष्य से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रख सकेंगे। चौकसे ने कहा कि आने वाला भारत युवाओं, Gen-Z और स्टूडेंट्स की आकांक्षाओं के अनुरूप मजबूत बनाने की जरूरत है। इसी सोच के साथ कांग्रेस इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है। 19 सितंबर को होगा बड़ा आयोजन गौरतलब है कि राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित है। कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने स्थित IDA मैदान को तय किया है। मैदान के लिए कांग्रेस की ओर से करीब 10 लाख रुपये किराया जमा कराया गया है। कार्यक्रम से पहले मैदान में बारिश के कारण पानी भरने की चुनौती भी सामने आई थी, जिसके बाद कांग्रेस और प्रशासन के स्तर पर तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज हुई हैं। कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल होंगे। पार्टी की ओर से अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने के लिए लगातार संपर्क और पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। चिंटू चौकसे ने कहा कि मजबूत भारत के भविष्य की परिकल्पना के साथ यह आयोजन किया जा रहा है और इसमें इंदौर के युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण होगी।1
- इंदौर कमिश्नर से निवेदन करना चाहता हूं लोडिंग वालों के ऊपर सख्त कार्रवाई होना चाहिए पीछे नंबर प्लेट नहीं लोडिंग में तो राइट साइड में गाड़ी ठोक रहे लोडिंग वाले उनके ऊपर कड़ी से कभी कार्रवाई होना चाहिए1
- धार्मिक जुलूस में नाचने के दौरान धक्का लगने पर विवाद, चाकूबाजी में नाबालिग की मौत इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में धार्मिक जुलूस के दौरान नाचने की बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। कथित तौर पर धक्का लगने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में कृष्ण नामक नाबालिग की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। वीओ घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र की अलकापुरी कॉलोनी के सामने की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक धार्मिक जुलूस के दौरान कुछ युवक नाच रहे थे। इसी दौरान धक्का लगने की मामूली बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दो नाबालिगों पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुई चाकूबाजी से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां कृष्ण नामक नाबालिग ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों की पहचान और घटना की पूरी कड़ी जोड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। बाइट राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर1