सुमेरपुर में वाणिज्यिक कर विभाग की कार्यशाला हुई आयोजित सुमेरपुर। वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से गुरुवार को आईएमएस पोर्टल पर ई-टैक्स मॉड्यूल, नवीन वैट मॉड्यूल एवं ई-वे बिल जनरेशन से संबंधित नए मॉड्यूल की विस्तृत जानकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने नई ऑनलाइन कर प्रणाली की कार्यप्रणाली से कर सलाहकारों, सीए एवं व्यापारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में उपायुक्त बृजपाल सिंह राठौड़ ने आईएमएस पोर्टल पर लॉन्च किए गए नवीन ई-टैक्स मॉड्यूल, नवीन वैट मॉड्यूल एवं ई-वे बिल जनरेशन प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नए फीचर्स, उनकी कार्यप्रणाली और निगरानी प्रक्रिया को समझाते हुए बताया कि इन मॉड्यूल के माध्यम से कर संबंधी कार्य अधिक पारदर्शी एवं सुगम होंगे। इस दौरान कर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं व्यापारियों की ओर से पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त वशनाराम देवासी, सहायक आयुक्त रामचंद्र सागरवंशी, टैक्स असिस्टेंट मनोहरलाल एवं दिलीप कुमार उपस्थित रहे। टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष रमेश बोहरा, सीए दिनेश सिंघल, सीए मधुसूदन सिंघल, टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य एवं व्यापारीगण शामिल हुए। कृषि उपज मंडी समिति की ओर से अध्यक्ष मोहनलाल परिहार, सचिव जितेंद्र अग्रवाल तथा पूर्व अध्यक्ष पुखराज साेलंकी भी मौजूद रहे।
सुमेरपुर में वाणिज्यिक कर विभाग की कार्यशाला हुई आयोजित सुमेरपुर। वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से गुरुवार को आईएमएस पोर्टल पर ई-टैक्स मॉड्यूल, नवीन वैट मॉड्यूल एवं ई-वे बिल जनरेशन से संबंधित नए मॉड्यूल की विस्तृत जानकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने नई ऑनलाइन कर प्रणाली की कार्यप्रणाली से कर सलाहकारों, सीए एवं व्यापारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में उपायुक्त बृजपाल सिंह राठौड़ ने आईएमएस पोर्टल पर लॉन्च किए गए नवीन ई-टैक्स मॉड्यूल, नवीन वैट मॉड्यूल एवं ई-वे बिल जनरेशन प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नए फीचर्स, उनकी कार्यप्रणाली और निगरानी प्रक्रिया को
समझाते हुए बताया कि इन मॉड्यूल के माध्यम से कर संबंधी कार्य अधिक पारदर्शी एवं सुगम होंगे। इस दौरान कर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं व्यापारियों की ओर से पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त वशनाराम देवासी, सहायक आयुक्त रामचंद्र सागरवंशी, टैक्स असिस्टेंट मनोहरलाल एवं दिलीप कुमार उपस्थित रहे। टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष रमेश बोहरा, सीए दिनेश सिंघल, सीए मधुसूदन सिंघल, टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य एवं व्यापारीगण शामिल हुए। कृषि उपज मंडी समिति की ओर से अध्यक्ष मोहनलाल परिहार, सचिव जितेंद्र अग्रवाल तथा पूर्व अध्यक्ष पुखराज साेलंकी भी मौजूद रहे।
- सुमेरपुर में वाणिज्यिक कर विभाग की कार्यशाला हुई आयोजित सुमेरपुर। वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से गुरुवार को आईएमएस पोर्टल पर ई-टैक्स मॉड्यूल, नवीन वैट मॉड्यूल एवं ई-वे बिल जनरेशन से संबंधित नए मॉड्यूल की विस्तृत जानकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने नई ऑनलाइन कर प्रणाली की कार्यप्रणाली से कर सलाहकारों, सीए एवं व्यापारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में उपायुक्त बृजपाल सिंह राठौड़ ने आईएमएस पोर्टल पर लॉन्च किए गए नवीन ई-टैक्स मॉड्यूल, नवीन वैट मॉड्यूल एवं ई-वे बिल जनरेशन प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नए फीचर्स, उनकी कार्यप्रणाली और निगरानी प्रक्रिया को समझाते हुए बताया कि इन मॉड्यूल के माध्यम से कर संबंधी कार्य अधिक पारदर्शी एवं सुगम होंगे। इस दौरान कर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं व्यापारियों की ओर से पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त वशनाराम देवासी, सहायक आयुक्त रामचंद्र सागरवंशी, टैक्स असिस्टेंट मनोहरलाल एवं दिलीप कुमार उपस्थित रहे। टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष रमेश बोहरा, सीए दिनेश सिंघल, सीए मधुसूदन सिंघल, टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य एवं व्यापारीगण शामिल हुए। कृषि उपज मंडी समिति की ओर से अध्यक्ष मोहनलाल परिहार, सचिव जितेंद्र अग्रवाल तथा पूर्व अध्यक्ष पुखराज साेलंकी भी मौजूद रहे।2
- विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में विरोध का अनोखा तरीका देखने को मिला। आई माता कन्या महाविद्यालय की जर्जर भवन व्यवस्था के विरोध में परिषद कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय की छत से गिरे प्लास्टर को धरना स्थल पर लाकर उसे पुष्पमाला पहनाई तथा हनुमान चालीसा के पाठ के साथ उसकी प्रतीकात्मक आरती की। इस अवसर पर महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष राहुल राजपुरोहित ने कहा कि इस प्लास्टर की आरती इसलिए की है क्योंकि प्रशासन चाहता है कि कोई इसके नीचे दबकर मरे, लेकिन यह उस समय नहीं गिरा जब उसके नीचे विद्यार्थी मौजूद थे, अभी और गिरेगा ये तो तय है लेकिन उस समय नहीं गिरे जब इसके नीचे कोई विद्यार्थी मौजूद रहे, ऐसी मन्नत प्लास्टर से मांगते हुए उसकी आरती उतारी है। यह प्रशासन एवं संबंधित विभागों की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। विभाग संगठन मंत्री मुकेश यादव ने बताया कि हम सुनते थे कि एक समय था जब मुग़लों के भय से हमारी बहने नहीं पढ़ पायी क्योंकि वो बाहर से अपहरण कर लेते थे और आज इस लिए नहीं पढ़ पा रही कि आई माता महाविद्यालय में रोज प्लास्टर गिर रहा है, पूरे भवन में दरारें आ रखी है वो कभी भी गिर सकता है, मूलभूत सुविधाएं नहीं है। पीजी महाविद्यालय में विज्ञान संकाय में पीजी यहां है नहीं और दूर के शहर में वो जा नहीं सकती। विभाग संयोजक अभिषेक मेवाड़ा ने बताया कि पीएम उषा कोष से स्वीकृत राशि से परिसर भवन का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाए, साथ ही विद्यार्थी महाविद्यालय में बैठने नहीं आते उनको पढ़ाने के लिए स्टाफ की पर्याप्तता नहीं है अतः शीघ्र ही पर्याप्त स्टाफ की योजना की जाए। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान से प्रार्थना की कि संबंधित अधिकारियों और प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करें, ताकि वे शीघ्र छात्रहितों से जुड़ी सभी मांगों को पूरा करें तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। धरना-प्रदर्शन में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर छात्रहितों के समर्थन में अपना आक्रोश व्यक्त किया।4
- श्री कोतवाली गली सिरोहीमें मकान का हुआ मुहूर्त माँ हज्ज़न मुमताज जीसे कटवाया फीता आज पुलिस थाना गली सिरोही में मकान का मुहूर्त हुआ जिसमें कांग्रेस नेता फिरोज पठान ने अपनी मां हज्जन मुमताज जी से नए घर का फीता काटवाकर उद्घाटन करवाया मां ने सभी को दुआओं से नवाजा1
- जालौर गुरुवार को राजकीय विद्यालय तीखी में रोटरी क्लब के पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया प्रेस विज्ञप्ति दिनाँक 6, अगस्त 2026 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तीखी के प्रधानाचार्य द्वारा रोटरी क्लब के नवनिवार्चित अध्यक्ष श्री रमेश कुमार जैन के स्वागत हेतु रोटरी क्लब जालोर को आमंत्रित किया गया रोटरी क्लब जालोर द्वारा कक्षा एक से पांच के तीन विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों आने वाले मौसम को देखते हुए रंग बिरंगे छातों का वितरण किया गया । कार्यक्रम का आगाज अतिथियों द्वारा दीप प्रवजलन कर स्वागत गीत के साथ किया गया,स्वागत की रवायत में रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार जैन का संस्था प्रधान विजय कुमार भंडारी द्वारा माला व साफा पहना कर बहुमान किया गया उद्बोधन में अध्यक्ष ने विद्यालय विकास के लिए हर संभव सहयोग करने का संकल्प लिया वो बोलते बोलते भावुक हो गये ,साथ ही आर सी सी अध्यक्ष एवं कर्मचारी महा संघ के नेता नारायण लाल भट्ट ने रोटरी क्लब के कार्य एवं गरीब तबकों की सहायता के बारे में एक लंबी पेरिस्त में अपने विचार व्यक्त किए , रोटरी क्लब के पीडीजी श्री मोहन पारासर ने बच्चों की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए शिक्षा के क्षेत्र आगे बढ़ने का आवन करते हुए उन्हें गदगद किया बार बार तालियों के बीच हॉल गूंज उठा , बहुमान की कड़ी में सचिव हितेश प्रजापत, पूर्व सहायक प्रांतपाल तरुण सिद्धावत,वरिष्ठ रोटेरियन कानाराम परमार, एन के जेथलिया,रोटरी के सार्जेंट आर्म्स नूर मोहम्मद, आर सी सी मेंबर फाउलाल सोनगरा,नैना राम सुन्देशा,शांति लाल सोनी, असलम खान, नर्सिग ऑफिसर रमजान खान, शहज़ाद खान ,पवन कुमार ओझा, व प्रकाश मोदी आदि का प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार भंडारी एवं विद्यालय स्टाफ ने माला पहनाकर बहुमान किया गया विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रोचक नृत्य प्रस्तुत किये गये विद्यालय के सभी बालक बालिकाओं को अध्यक्ष व अतिथियों द्वारा छतरियों का वितरण किया गया विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन हेतु बिस्किट्स व ट्रॉफियां भी बांटी गई , संचालन वरिष्ठ अध्यापक हितेन्द्र कुमार ने किया इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार ,स्टाफ व बालक बालिकाएं एवं गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे3
- भीम क्षेत्र में भूमि आवंटन एवं देवगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों पर अत्याचार के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से की मुलाकात राजसमंद, 05 अगस्त 2026 भीम क्षेत्र में भूमि आवंटन एवं देवगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों पर अत्याचार के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से की मुलाकात राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री आदित्य प्रताप सिंह चौहान एवं पूर्व भीम विधायक श्री सुदर्शन सिंह रावत के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर दो महत्वपूर्ण जनहित के मामलों पर ज्ञापन सौंपे तथा शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पहले ज्ञापन में भीम क्षेत्र के ग्राम पीपली नगर की सार्वजनिक गोचर (चारागाह) भूमि को कथित रूप से औद्योगिक उपयोग के लिए आवंटित किए जाने का विरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह भूमि वर्षों से ग्रामीणों एवं पशुपालकों की आजीविका का आधार रही है। उन्होंने मांग की कि भूमि की वर्तमान राजस्व स्थिति की निष्पक्ष जांच कराई जाए, किसी भी प्रकार के आवंटन या उपयोग परिवर्तन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा ग्रामीणों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। दूसरे ज्ञापन में देवगढ़ तहसील के नाथों का बाड़िया गांव के ग्रामीणों की ओर से संचालित ग्रेनाइट खदानों से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अवैध रास्ता निर्माण, नहर तोड़ने, अवैध डंपिंग एवं ब्लास्टिंग, ग्रामीणों के साथ मारपीट तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्रवाई जैसी घटनाएं हुई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष श्री आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आमजन के अधिकारों एवं ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यदि इन मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी। पूर्व विधायक श्री सुदर्शन सिंह रावत ने कहा कि प्रशासन को दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए कानून के अनुरूप निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए तथा ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से दोनों प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई कर संबंधित पक्षों को न्याय दिलाने की मांग की।4
- पाली सेवा मंडल अस्पताल में हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन पाली सेवा मंडल एवं जिला अन्धता निवारण समिति पाली के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को पाली सेवा मंडल अस्पताल नया गाँव पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। समिति के प्रमोद जेथलिया ने बताया कि शिविर में आँखों से सम्बन्धित विभिन्न बीमारियों का इलाज कर निशुल्क दवाईयाँ दी गई तथा मोतियाबिंद के मरीजों का चयन कर ऑपरेशन के लिए भर्ती किया गया जिनका शुक्रवार को निशुल्क लैन्स प्रत्यारोपण किया जाएगा। इस अवसर पर 210 नेत्र रोगियों की जांच की गई। शिविर में भर्ती मरीजों के लिए भोजन व ठहरने की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की गई।1
- हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत जिले में होंगे विविध आयोजन* *9 से 17 अगस्त तक प्रदर्शनी, रैली, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित अनेक गतिविधियां आयोजित होंगी, । राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ का आयोजन 9 से 17 अगस्त तक जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं शहरी स्तर पर किया जाएगा। अभियान के दौरान जिलेभर में लगभग ढाई लाख तिरंगे फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवधि में प्रदर्शनी, तिरंगा रैली, प्रभात फेरी, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कैण्डल मार्च, तिरंगा प्रदर्शनी, हस्ताक्षर अभियान सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस संबंध में जयपुर से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी जिला कलक्टर शामिल हुए। इसके पश्चात जिला कलक्टर ने उनके कक्ष में संबंधित विभागों की बैठक लेकर अभियान के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, जिला परिषद सहित सभी संबंधित विभागों को सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि अभियान के अंतर्गत ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ थीम होगी। साथ ही इसके लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला स्तर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, पंचायत समिति स्तर पर विकास अधिकारी तथा ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, विभाजन प्रभावित परिवारों एवं उनके प्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, गैर सरकारी संगठनों, भामाशाहों, दानदाताओं, गणमान्य नागरिकों, स्थानीय कलाकारों, संगीतकारों, खिलाड़ियों तथा अन्य सक्रिय व्यक्तियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। 14 अगस्त को जिला, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शालीन सजावट एवं मौन कार्यक्रम आयोजित होंगे। 13 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति प्रदर्शनी लगाई जाएगी तथा लघु फिल्मों का प्रदर्शन, नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक जिला एवं ब्लॉक स्तर पर सभी राजकीय कार्यालयों एवं विद्यालयों में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के कार्यक्रमों के तहत 9 अगस्त को प्रातः 8 से 11 बजे तक तिरंगा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 10 अगस्त को दोपहर 1 बजे जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर विद्यार्थियों की सहभागिता से तिरंगा रैली आयोजित होगी। इसके साथ ही प्रत्येक पंचायत में ई-बाइक, साइकिल, ट्रैक्टर एवं प्रभात रैलियां निकाली जाएंगी, जिनमें प्रतिभागियों के हाथों में तिरंगा होगा। 11 एवं 12 अगस्त को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक प्रत्येक शहरी निकाय एवं ग्राम पंचायत में तिरंगा प्रदर्शनी एवं मेला आयोजित किया जाएगा। यहां तिरंगा एवं वंदे मातरम् विषयक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 13 से 17 अगस्त तक सभी शहरी निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के कार्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं स्मारकों को तिरंगा थीम पर एलईडी लाइटिंग एवं आकर्षक सजावट से सजाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक पंचायत एवं शहरी निकाय के मुख्य बाजार, पंचायत कार्यालय, सेवा केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र एवं बस स्टैंड आदि स्थानों पर ‘एक तिरंगा कैनवास’ लगाया जाएगा, जिस पर आमजन देशभक्ति से जुड़े संदेश एवं हस्ताक्षर अंकित करेंगे। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि 15 अगस्त को सभी राजकीय कार्यालयों, शहरी निकायों एवं ग्राम पंचायतों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित कर देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई जाए। वहीं 14 अगस्त को सायं 7 बजे तिरंगा थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के अंतर्गत तिरंगा वॉलंटियर्स का पंजीकरण भी किया जाएगा। ये वॉलंटियर्स आमजन को स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रध्वज के महत्व, ध्वजारोहण के नियमों तथा हर घर तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित करेंगे। -----------2
- राजस्थान वित्त निगम का कैंप सिरोही में आयोजित कैंप में उद्योगों पर सुझाव व चर्चा हुई राजस्थान वित्त विभाग ने सारणेश्वर इंडस्ट्रीज के कैंप में राज. के कार्यकारी निदेशक डॉ. हरसहाय मीणा, IAS की अध्यक्षता में आयोजित हुआ निगम की नीतियों एवं उद्योगपतियों के समक्ष आने वाली समस्याओं पर चर्चा हुई प्रबन्धक दमिनी गर्ग वं जालोर पाली के अधिकारी वं उद्योगपति व जिले के व्यवसायि मौजूद रहे।2