logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री कोतवाली गली सिरोहीमें मकान का हुआ मुहूर्त माँ हज्ज़न मुमताज जीसे कटवाया फीता आज पुलिस थाना गली सिरोही में मकान का मुहूर्त हुआ जिसमें कांग्रेस नेता फिरोज पठान ने अपनी मां हज्जन मुमताज जी से नए घर का फीता काटवाकर उद्घाटन करवाया मां ने सभी को दुआओं से नवाजा

5 hrs ago
user_फिरोज पठान
फिरोज पठान
NGO Worker सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
5 hrs ago

श्री कोतवाली गली सिरोहीमें मकान का हुआ मुहूर्त माँ हज्ज़न मुमताज जीसे कटवाया फीता आज पुलिस थाना गली सिरोही में मकान का मुहूर्त हुआ जिसमें कांग्रेस नेता फिरोज पठान ने अपनी मां हज्जन मुमताज जी से नए घर का फीता काटवाकर उद्घाटन करवाया मां ने सभी को दुआओं से नवाजा

More news from राजस्थान and nearby areas
  • श्री कोतवाली गली सिरोहीमें मकान का हुआ मुहूर्त माँ हज्ज़न मुमताज जीसे कटवाया फीता आज पुलिस थाना गली सिरोही में मकान का मुहूर्त हुआ जिसमें कांग्रेस नेता फिरोज पठान ने अपनी मां हज्जन मुमताज जी से नए घर का फीता काटवाकर उद्घाटन करवाया मां ने सभी को दुआओं से नवाजा
    1
    श्री कोतवाली गली सिरोहीमें मकान का हुआ मुहूर्त माँ हज्ज़न मुमताज जीसे कटवाया फीता 
आज पुलिस थाना गली सिरोही में मकान का मुहूर्त हुआ जिसमें कांग्रेस नेता फिरोज पठान ने अपनी मां हज्जन मुमताज जी से नए घर का फीता काटवाकर उद्घाटन करवाया 
मां ने सभी को दुआओं से नवाजा
    user_फिरोज पठान
    फिरोज पठान
    NGO Worker सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • सुमेरपुर में वाणिज्यिक कर विभाग की कार्यशाला हुई आयोजित सुमेरपुर। वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से गुरुवार को आईएमएस पोर्टल पर ई-टैक्स मॉड्यूल, नवीन वैट मॉड्यूल एवं ई-वे बिल जनरेशन से संबंधित नए मॉड्यूल की विस्तृत जानकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने नई ऑनलाइन कर प्रणाली की कार्यप्रणाली से कर सलाहकारों, सीए एवं व्यापारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में उपायुक्त बृजपाल सिंह राठौड़ ने आईएमएस पोर्टल पर लॉन्च किए गए नवीन ई-टैक्स मॉड्यूल, नवीन वैट मॉड्यूल एवं ई-वे बिल जनरेशन प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नए फीचर्स, उनकी कार्यप्रणाली और निगरानी प्रक्रिया को समझाते हुए बताया कि इन मॉड्यूल के माध्यम से कर संबंधी कार्य अधिक पारदर्शी एवं सुगम होंगे। इस दौरान कर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं व्यापारियों की ओर से पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त वशनाराम देवासी, सहायक आयुक्त रामचंद्र सागरवंशी, टैक्स असिस्टेंट मनोहरलाल एवं दिलीप कुमार उपस्थित रहे। टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष रमेश बोहरा, सीए दिनेश सिंघल, सीए मधुसूदन सिंघल, टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य एवं व्यापारीगण शामिल हुए। कृषि उपज मंडी समिति की ओर से अध्यक्ष मोहनलाल परिहार, सचिव जितेंद्र अग्रवाल तथा पूर्व अध्यक्ष पुखराज साेलंकी भी मौजूद रहे।
    2
    सुमेरपुर में वाणिज्यिक कर विभाग की कार्यशाला हुई आयोजित 
सुमेरपुर। वाणिज्यिक कर विभाग की ओर से गुरुवार को आईएमएस पोर्टल पर ई-टैक्स मॉड्यूल, नवीन वैट मॉड्यूल एवं ई-वे बिल जनरेशन से संबंधित नए मॉड्यूल की विस्तृत जानकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों ने नई ऑनलाइन कर प्रणाली की कार्यप्रणाली से कर सलाहकारों, सीए एवं व्यापारियों को अवगत कराया। कार्यक्रम में उपायुक्त बृजपाल सिंह राठौड़ ने आईएमएस पोर्टल पर लॉन्च किए गए नवीन ई-टैक्स मॉड्यूल, नवीन वैट मॉड्यूल एवं ई-वे बिल जनरेशन प्रणाली की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नए फीचर्स, उनकी कार्यप्रणाली और निगरानी प्रक्रिया को समझाते हुए बताया कि इन मॉड्यूल के माध्यम से कर संबंधी कार्य अधिक पारदर्शी एवं सुगम होंगे। 
इस दौरान कर सलाहकारों, चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं व्यापारियों की ओर से पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त वशनाराम देवासी, सहायक आयुक्त रामचंद्र सागरवंशी, टैक्स असिस्टेंट मनोहरलाल एवं दिलीप कुमार उपस्थित रहे। टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष रमेश बोहरा, सीए दिनेश सिंघल, सीए मधुसूदन सिंघल, टैक्स बार एसोसिएशन के सदस्य एवं व्यापारीगण शामिल हुए। कृषि उपज मंडी समिति की ओर से अध्यक्ष मोहनलाल परिहार, सचिव जितेंद्र अग्रवाल तथा पूर्व अध्यक्ष पुखराज साेलंकी भी मौजूद रहे।
    user_Naresh kumar Malviya
    Naresh kumar Malviya
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • मंडल अध्यक्ष की पहल से शीतला माता गली में सीसी रोड निर्माण कार्य हुआ पूर्ण। आबू रोड। वार्ड संख्या 28 एवं 29 स्थित शीतला माता गली में लंबे समय से अधूरा पड़ा सीसी रोड आखिरकार आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्ण कर दिया गया। इस कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू रोड के अध्यक्ष मनीष सिंहल ने संबंधित एलएनटी विभाग के अधिकारियों से सख्ती से बात कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मंडल अध्यक्ष मनीष सिंहल के साथ महामंत्री दिनेश कुमार , पूर्व पार्षद सुरेखा मोदी, मोहन बंजारा, मुकेश मोदी, दुर्गेश राव एवं प्रवीण बंजारा के निरंतर प्रयासों से विभाग ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य शुरू कर निर्धारित समय में सीसी रोड का निर्माण पूर्ण कराया। इस रोड के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही परेशानी से बड़ी राहत मिली है। वार्डवासियों ने मंडल अध्यक्ष मनीष सिंहल एवं सभी जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
    2
    मंडल अध्यक्ष की पहल से शीतला माता गली में सीसी रोड निर्माण कार्य हुआ पूर्ण।
आबू रोड। वार्ड संख्या 28 एवं 29 स्थित शीतला माता गली में लंबे समय से अधूरा पड़ा सीसी रोड आखिरकार आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्ण कर दिया गया। इस कार्य के लिए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आबू रोड के अध्यक्ष मनीष सिंहल ने संबंधित एलएनटी विभाग के अधिकारियों से सख्ती से बात कर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंहल के साथ महामंत्री दिनेश कुमार , पूर्व पार्षद सुरेखा मोदी, मोहन बंजारा, मुकेश मोदी, दुर्गेश राव एवं प्रवीण बंजारा के निरंतर प्रयासों से विभाग ने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य शुरू कर निर्धारित समय में सीसी रोड का निर्माण पूर्ण कराया।
इस रोड के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही परेशानी से बड़ी राहत मिली है। वार्डवासियों ने मंडल अध्यक्ष मनीष सिंहल एवं सभी जनप्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
    user_Lokesh Soni
    Lokesh Soni
    आबू रोड, सिरोही, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में विरोध का अनोखा तरीका देखने को मिला। आई माता कन्या महाविद्यालय की जर्जर भवन व्यवस्था के विरोध में परिषद कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय की छत से गिरे प्लास्टर को धरना स्थल पर लाकर उसे पुष्पमाला पहनाई तथा हनुमान चालीसा के पाठ के साथ उसकी प्रतीकात्मक आरती की। इस अवसर पर महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष राहुल राजपुरोहित ने कहा कि इस प्लास्टर की आरती इसलिए की है क्योंकि प्रशासन चाहता है कि कोई इसके नीचे दबकर मरे, लेकिन यह उस समय नहीं गिरा जब उसके नीचे विद्यार्थी मौजूद थे, अभी और गिरेगा ये तो तय है लेकिन उस समय नहीं गिरे जब इसके नीचे कोई विद्यार्थी मौजूद रहे, ऐसी मन्नत प्लास्टर से मांगते हुए उसकी आरती उतारी है। यह प्रशासन एवं संबंधित विभागों की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। विभाग संगठन मंत्री मुकेश यादव ने बताया कि हम सुनते थे कि एक समय था जब मुग़लों के भय से हमारी बहने नहीं पढ़ पायी क्योंकि वो बाहर से अपहरण कर लेते थे और आज इस लिए नहीं पढ़ पा रही कि आई माता महाविद्यालय में रोज प्लास्टर गिर रहा है, पूरे भवन में दरारें आ रखी है वो कभी भी गिर सकता है, मूलभूत सुविधाएं नहीं है। पीजी महाविद्यालय में विज्ञान संकाय में पीजी यहां है नहीं और दूर के शहर में वो जा नहीं सकती। विभाग संयोजक अभिषेक मेवाड़ा ने बताया कि पीएम उषा कोष से स्वीकृत राशि से परिसर भवन का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाए, साथ ही विद्यार्थी महाविद्यालय में बैठने नहीं आते उनको पढ़ाने के लिए स्टाफ की पर्याप्तता नहीं है अतः शीघ्र ही पर्याप्त स्टाफ की योजना की जाए। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान से प्रार्थना की कि संबंधित अधिकारियों और प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करें, ताकि वे शीघ्र छात्रहितों से जुड़ी सभी मांगों को पूरा करें तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। धरना-प्रदर्शन में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर छात्रहितों के समर्थन में अपना आक्रोश व्यक्त किया।
    4
    विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन में विरोध का अनोखा तरीका देखने को मिला। आई माता कन्या महाविद्यालय की जर्जर भवन व्यवस्था के विरोध में परिषद कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय की छत से गिरे प्लास्टर को धरना स्थल पर लाकर उसे पुष्पमाला पहनाई तथा हनुमान चालीसा के पाठ के साथ उसकी प्रतीकात्मक आरती की।
इस अवसर पर महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष राहुल राजपुरोहित ने कहा कि इस प्लास्टर की आरती इसलिए की है क्योंकि प्रशासन चाहता है कि कोई इसके नीचे दबकर मरे, लेकिन यह उस समय नहीं गिरा जब उसके नीचे विद्यार्थी मौजूद थे, अभी और गिरेगा ये तो तय है लेकिन उस समय नहीं गिरे जब इसके नीचे कोई विद्यार्थी मौजूद रहे, ऐसी मन्नत प्लास्टर से मांगते हुए उसकी आरती उतारी है। 
यह प्रशासन एवं संबंधित विभागों की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है।
विभाग संगठन मंत्री मुकेश यादव ने बताया कि हम सुनते थे कि एक समय था जब मुग़लों के भय से हमारी बहने नहीं पढ़ पायी क्योंकि वो बाहर से अपहरण कर लेते थे और आज इस लिए नहीं पढ़ पा रही कि आई माता महाविद्यालय में रोज प्लास्टर गिर रहा है, पूरे भवन में दरारें आ रखी है वो कभी भी गिर सकता है, मूलभूत सुविधाएं नहीं है। पीजी महाविद्यालय में विज्ञान संकाय में पीजी यहां है नहीं और दूर के शहर में वो जा नहीं सकती। 
विभाग संयोजक अभिषेक मेवाड़ा ने बताया कि पीएम उषा कोष से स्वीकृत राशि से परिसर भवन का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाए, साथ ही विद्यार्थी महाविद्यालय में बैठने नहीं आते उनको पढ़ाने के लिए स्टाफ की पर्याप्तता नहीं है अतः शीघ्र ही पर्याप्त स्टाफ की योजना की जाए। 
साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ  कर भगवान से प्रार्थना की कि संबंधित अधिकारियों और प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करें, ताकि वे शीघ्र छात्रहितों से जुड़ी सभी मांगों को पूरा करें तथा छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
धरना-प्रदर्शन में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर छात्रहितों के समर्थन में अपना आक्रोश व्यक्त किया।
    user_Mukesh Yadav
    Mukesh Yadav
    बाली, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जालौर गुरुवार को राजकीय विद्यालय तीखी में रोटरी क्लब के पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया प्रेस विज्ञप्ति दिनाँक 6, अगस्त 2026 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तीखी के प्रधानाचार्य द्वारा रोटरी क्लब के नवनिवार्चित अध्यक्ष श्री रमेश कुमार जैन के स्वागत हेतु रोटरी क्लब जालोर को आमंत्रित किया गया रोटरी क्लब जालोर द्वारा कक्षा एक से पांच के तीन विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों आने वाले मौसम को देखते हुए रंग बिरंगे छातों का वितरण किया गया । कार्यक्रम का आगाज अतिथियों द्वारा दीप प्रवजलन कर स्वागत गीत के साथ किया गया,स्वागत की रवायत में रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार जैन का संस्था प्रधान विजय कुमार भंडारी द्वारा माला व साफा पहना कर बहुमान किया गया उद्बोधन में अध्यक्ष ने विद्यालय विकास के लिए हर संभव सहयोग करने का संकल्प लिया वो बोलते बोलते भावुक हो गये ,साथ ही आर सी सी अध्यक्ष एवं कर्मचारी महा संघ के नेता नारायण लाल भट्ट ने रोटरी क्लब के कार्य एवं गरीब तबकों की सहायता के बारे में एक लंबी पेरिस्त में अपने विचार व्यक्त किए , रोटरी क्लब के पीडीजी श्री मोहन पारासर ने बच्चों की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए शिक्षा के क्षेत्र आगे बढ़ने का आवन करते हुए उन्हें गदगद किया बार बार तालियों के बीच हॉल गूंज उठा , बहुमान की कड़ी में सचिव हितेश प्रजापत, पूर्व सहायक प्रांतपाल तरुण सिद्धावत,वरिष्ठ रोटेरियन कानाराम परमार, एन के जेथलिया,रोटरी के सार्जेंट आर्म्स नूर मोहम्मद, आर सी सी मेंबर फाउलाल सोनगरा,नैना राम सुन्देशा,शांति लाल सोनी, असलम खान, नर्सिग ऑफिसर रमजान खान, शहज़ाद खान ,पवन कुमार ओझा, व प्रकाश मोदी आदि का प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार भंडारी एवं विद्यालय स्टाफ ने माला पहनाकर बहुमान किया गया विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान रोचक नृत्य प्रस्तुत किये गये विद्यालय के सभी बालक बालिकाओं को अध्यक्ष व अतिथियों द्वारा छतरियों का वितरण किया गया विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन हेतु बिस्किट्स व ट्रॉफियां भी बांटी गई , संचालन वरिष्ठ अध्यापक हितेन्द्र कुमार ने किया इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार ,स्टाफ व बालक बालिकाएं एवं गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे
    3
    जालौर गुरुवार को राजकीय विद्यालय तीखी में रोटरी क्लब के पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया
प्रेस विज्ञप्ति दिनाँक 6, अगस्त 2026
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तीखी के प्रधानाचार्य द्वारा रोटरी क्लब के नवनिवार्चित अध्यक्ष श्री रमेश कुमार जैन के स्वागत हेतु रोटरी क्लब जालोर को आमंत्रित किया गया
रोटरी क्लब जालोर द्वारा कक्षा एक से पांच के तीन विद्यालयों के 250 विद्यार्थियों आने वाले मौसम को देखते हुए रंग बिरंगे छातों का वितरण किया गया ।
कार्यक्रम का आगाज अतिथियों  द्वारा दीप प्रवजलन कर स्वागत गीत के साथ किया गया,स्वागत की रवायत में
रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री रमेश कुमार जैन का संस्था प्रधान विजय कुमार भंडारी द्वारा माला व साफा पहना कर बहुमान किया गया उद्बोधन में अध्यक्ष ने विद्यालय विकास के लिए हर संभव सहयोग करने का संकल्प लिया वो बोलते बोलते भावुक हो गये ,साथ ही आर सी सी अध्यक्ष एवं कर्मचारी महा संघ के नेता नारायण लाल भट्ट ने रोटरी क्लब के कार्य एवं गरीब तबकों की सहायता के बारे में एक लंबी पेरिस्त में अपने विचार व्यक्त किए ,  रोटरी क्लब के पीडीजी  श्री मोहन पारासर ने बच्चों की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए शिक्षा के क्षेत्र आगे बढ़ने का आवन करते हुए उन्हें गदगद किया बार बार तालियों के बीच हॉल गूंज उठा , बहुमान की कड़ी में सचिव हितेश प्रजापत, पूर्व सहायक प्रांतपाल तरुण सिद्धावत,वरिष्ठ रोटेरियन कानाराम परमार, एन के जेथलिया,रोटरी के सार्जेंट आर्म्स नूर मोहम्मद, आर सी सी मेंबर फाउलाल सोनगरा,नैना राम सुन्देशा,शांति लाल सोनी, असलम खान,   नर्सिग ऑफिसर रमजान खान, शहज़ाद खान ,पवन कुमार ओझा, व प्रकाश मोदी आदि का प्रधानाचार्य श्री विजय कुमार भंडारी एवं विद्यालय स्टाफ ने माला पहनाकर बहुमान किया गया
विद्यालय की बालिकाओं द्वारा  सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान  रोचक नृत्य प्रस्तुत किये गये
विद्यालय के सभी बालक बालिकाओं को अध्यक्ष व अतिथियों द्वारा छतरियों का वितरण किया गया विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन हेतु बिस्किट्स व ट्रॉफियां भी बांटी गई , संचालन वरिष्ठ अध्यापक हितेन्द्र कुमार ने किया 
इस मौके पर समस्त विद्यालय परिवार ,स्टाफ व बालक बालिकाएं एवं गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • भीम क्षेत्र में भूमि आवंटन एवं देवगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों पर अत्याचार के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से की मुलाकात राजसमंद, 05 अगस्त 2026 भीम क्षेत्र में भूमि आवंटन एवं देवगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों पर अत्याचार के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से की मुलाकात राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री आदित्य प्रताप सिंह चौहान एवं पूर्व भीम विधायक श्री सुदर्शन सिंह रावत के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर दो महत्वपूर्ण जनहित के मामलों पर ज्ञापन सौंपे तथा शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पहले ज्ञापन में भीम क्षेत्र के ग्राम पीपली नगर की सार्वजनिक गोचर (चारागाह) भूमि को कथित रूप से औद्योगिक उपयोग के लिए आवंटित किए जाने का विरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह भूमि वर्षों से ग्रामीणों एवं पशुपालकों की आजीविका का आधार रही है। उन्होंने मांग की कि भूमि की वर्तमान राजस्व स्थिति की निष्पक्ष जांच कराई जाए, किसी भी प्रकार के आवंटन या उपयोग परिवर्तन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा ग्रामीणों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। दूसरे ज्ञापन में देवगढ़ तहसील के नाथों का बाड़िया गांव के ग्रामीणों की ओर से संचालित ग्रेनाइट खदानों से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अवैध रास्ता निर्माण, नहर तोड़ने, अवैध डंपिंग एवं ब्लास्टिंग, ग्रामीणों के साथ मारपीट तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्रवाई जैसी घटनाएं हुई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष श्री आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आमजन के अधिकारों एवं ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यदि इन मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी। पूर्व विधायक श्री सुदर्शन सिंह रावत ने कहा कि प्रशासन को दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए कानून के अनुरूप निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए तथा ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से दोनों प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई कर संबंधित पक्षों को न्याय दिलाने की मांग की।
    4
    भीम क्षेत्र में भूमि आवंटन एवं देवगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों पर अत्याचार के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से की मुलाकात
राजसमंद, 05 अगस्त 2026
भीम क्षेत्र में भूमि आवंटन एवं देवगढ़ क्षेत्र में ग्रामीणों पर अत्याचार के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से की मुलाकात
राजसमंद जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री आदित्य प्रताप सिंह चौहान एवं पूर्व भीम विधायक श्री सुदर्शन सिंह रावत के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर दो महत्वपूर्ण जनहित के मामलों पर ज्ञापन सौंपे तथा शीघ्र एवं निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
पहले ज्ञापन में भीम क्षेत्र के ग्राम पीपली नगर की सार्वजनिक गोचर (चारागाह) भूमि को कथित रूप से औद्योगिक उपयोग के लिए आवंटित किए जाने का विरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह भूमि वर्षों से ग्रामीणों एवं पशुपालकों की आजीविका का आधार रही है। उन्होंने मांग की कि भूमि की वर्तमान राजस्व स्थिति की निष्पक्ष जांच कराई जाए, किसी भी प्रकार के आवंटन या उपयोग परिवर्तन पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा ग्रामीणों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।
दूसरे ज्ञापन में देवगढ़ तहसील के नाथों का बाड़िया गांव के ग्रामीणों की ओर से संचालित ग्रेनाइट खदानों से जुड़ी समस्याओं को उठाया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि अवैध रास्ता निर्माण, नहर तोड़ने, अवैध डंपिंग एवं ब्लास्टिंग, ग्रामीणों के साथ मारपीट तथा पुलिस एवं प्रशासन द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्रवाई जैसी घटनाएं हुई हैं। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने, अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष श्री आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस आमजन के अधिकारों एवं ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यदि इन मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगी।
पूर्व विधायक श्री सुदर्शन सिंह रावत ने कहा कि प्रशासन को दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए कानून के अनुरूप निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए तथा ग्रामीणों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से दोनों प्रकरणों में शीघ्र कार्रवाई कर संबंधित पक्षों को न्याय दिलाने की मांग की।
    user_Mithalal Gurjar
    Mithalal Gurjar
    Local News Reporter गढ़बोर, राजसमंद, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • राजस्थान वित्त निगम का कैंप सिरोही में आयोजित कैंप में उद्योगों पर सुझाव व चर्चा हुई राजस्थान वित्त विभाग ने सारणेश्वर इंडस्ट्रीज के कैंप में राज. के कार्यकारी निदेशक डॉ. हरसहाय मीणा, IAS की अध्यक्षता में आयोजित हुआ निगम की नीतियों एवं उद्योगपतियों के समक्ष आने वाली समस्याओं पर चर्चा हुई प्रबन्धक दमिनी गर्ग वं जालोर पाली के अधिकारी वं उद्योगपति व जिले के व्यवसायि मौजूद रहे।
    2
    राजस्थान वित्त निगम का कैंप सिरोही में आयोजित कैंप में उद्योगों पर सुझाव व चर्चा हुई
राजस्थान वित्त विभाग ने सारणेश्वर इंडस्ट्रीज के कैंप में राज. के कार्यकारी निदेशक डॉ. हरसहाय मीणा, IAS की अध्यक्षता में आयोजित हुआ निगम की नीतियों एवं उद्योगपतियों के समक्ष आने वाली समस्याओं पर चर्चा हुई प्रबन्धक दमिनी गर्ग वं जालोर पाली के अधिकारी वं उद्योगपति व जिले के व्यवसायि मौजूद रहे।
    user_फिरोज पठान
    फिरोज पठान
    NGO Worker सिरोही, सिरोही, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • भीनमाल क्षेत्र के भादरड़ा गांव में खदान ठहने से 1 की मौत 3 घायल
    1
    भीनमाल क्षेत्र के भादरड़ा गांव में खदान ठहने से 1 की मौत 3 घायल
    user_Jitendra dahiya
    Jitendra dahiya
    Local News Reporter रानीवाड़ा, जालोर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.