Shuru
Apke Nagar Ki App…
कवर्धा जिला के अंतर्गत आने वाले सिंघनपुरी विकी ढाबा के पास दर्दनाक हादसा दो युवकों की मौत l.. मिट्टी तेल टैंकर और बाइक सवार के बीच जोरदार भिड़ंत एक युवक टैंकर के नीचे दबा और दूसरा युवक टकराने के बाद किनारे पड़ा मिला दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही दर्द नाक मौत .. कवर्धा जिला के अंतर्गत आने वाले सिंघनपुरी विकी ढाबा के पास दर्दनाक हादसा दो युवकों की मौत l.. मिट्टी तेल टैंकर और बाइक सवार के बीच जोरदार भिड़ंत एक युवक टैंकर के नीचे दबा और दूसरा युवक टकराने के बाद किनारे पड़ा मिला दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही दर्द नाक मौत .. #कवर्धा #सिंघानपुरी #सड़कहादसा #दुर्घटना #कवर्धान्यूज ब्रेकिंगन्यूज छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़न्यूज सड़कदुर्घटना टैंकरहादसा बाइकहादसा दर्दनाकहादसा हादसा
Tv10mpcg
कवर्धा जिला के अंतर्गत आने वाले सिंघनपुरी विकी ढाबा के पास दर्दनाक हादसा दो युवकों की मौत l.. मिट्टी तेल टैंकर और बाइक सवार के बीच जोरदार भिड़ंत एक युवक टैंकर के नीचे दबा और दूसरा युवक टकराने के बाद किनारे पड़ा मिला दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही दर्द नाक मौत .. कवर्धा जिला के अंतर्गत आने वाले सिंघनपुरी विकी ढाबा के पास दर्दनाक हादसा दो युवकों की मौत l.. मिट्टी तेल टैंकर और बाइक सवार के बीच जोरदार भिड़ंत एक युवक टैंकर के नीचे दबा और दूसरा युवक टकराने के बाद किनारे पड़ा मिला दोनों युवकों की घटना स्थल पर ही दर्द नाक मौत .. #कवर्धा #सिंघानपुरी #सड़कहादसा #दुर्घटना #कवर्धान्यूज ब्रेकिंगन्यूज छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़न्यूज सड़कदुर्घटना टैंकरहादसा बाइकहादसा दर्दनाकहादसा हादसा
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- साजा विधानसभा के जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों तक इनकी बात पहुंचे,उनका कहना है कि उन्हें मिलने वाला राशन और पत्नी की पेंशन बंद हो गई है। Shuru App रिपोर्ट - छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़ रिपोर्टर: दिनेश कुमार पटेल --- "शायद हमारी आवाज शासन तक पहुंच जाए" - गांव डोंगी तराई के बुजुर्ग दंपति को योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत साजा विधानसभा क्षेत्र के गांव डोंगी तराई से एक बुजुर्ग दंपति की पीड़ा सामने आई है। वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग साहू जी उम्रदराज हैं और सुन नहीं सकते। उनके साथ उनकी बुजुर्ग पत्नी भी हैं। उनका कहना है कि उन्हें मिलने वाला राशन और पत्नी की पेंशन बंद हो गई है। कारण उन्हें स्पष्ट नहीं पता। बुजुर्ग का कहना है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधि के पास जाकर गुहार लगाई। साइकिल से जाकर आवेदन भी दिए, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि साहू जी लंबे समय से सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं। अब इस उम्र में उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने उठाए अन्य मुद्दे भी स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह के और भी मामले सामने आते हैं। 1. मोहगांव में एक दुर्घटना में घायल हुए किशोर को अब तक सहायता नहीं मिली है। 2. कुछ समय पहले एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई थी, उनके परिजनों को भी मदद की जरूरत है। ग्रामीणों और पीड़ित परिवार की मांग है कि उनके प्रकरणों की जांच कर जल्द से जल्द पात्रता के अनुसार सहायता उपलब्ध कराई जाए। हमारी कोशिश है कि इस खबर के माध्यम से जिम्मेदार विभाग और जनप्रतिनिधियों तक इनकी बात पहुंचे, ताकि बुजुर्ग दंपति को उनका हक मिल सके। _पूरी खबर यहां पढ़ें ➡️ छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज़ Shuru App_ --- आपकी राय क्या है? 👇 क्या बुजुर्गों और जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए? 🙏 – हां, तुरंत मदद मिलनी चाहिए 💯 – हां, जांच कर पेंशन/राशन बहाल हो 👍 – अधिकारियों को फील्ड विजिट करनी चाहिए 😔 – ऐसे मामलों पर ध्यान देना जरूरी है1
- विश्व आदिवासी दिवस पर चकरभाठा में गूंजा आदिवासी एकता का संदेश, गोंडवाना भवन का उ विश्व आदिवासी दिवस पर चकरभाठा में गूंजा आदिवासी एकता का संदेश, गोंडवाना भवन का उद्घाटन और निकली भव्य बाइक रैली बिल्हा रविवार की रात 9:00 बजे आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर चकरभाठा में आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति और गौरव का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। रेलवे स्टेशन स्थित नवनिर्मित गोंडवाना भवन के उद्घाटन के साथ बाइक रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक नृत्य ने कार्यक्रम को आकर्षण का केंद्र बना दिया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक एवं लक्ष्मीनाथ साहू सुनिल साहू अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे स्टेशन स्थित गोंडवाना भवन से हुई। इसके बाद समाज के लोगों ने बाइक रैली के रूप में चकरभाठा के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए नयापारा चौक तक रैली निकाली। रैली के दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर जल-जंगल-जमीन, संस्कृति और परंपरा को बचाने का संदेश दिया। पारंपरिक नृत्य और वेशभूषा ने राहगीरों और क्षेत्रवासियों का ध्यान अपनी ओर खींचा और पूरे मार्ग में आदिवासी संस्कृति की अनोखी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के माध्यम से समाज ने अपनी संस्कृति, परंपरा और पहचान को आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंचाने तथा समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के अधिकारों, गौरव, संस्कृति और अस्तित्व के संरक्षण का संकल्प लेने का अवसर है। कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन में चकरभाठा थाना पुलिस का विशेष सहयोग रहा। थाना प्रभारी भावेश शेंडे के नेतृत्व में अर्चना साहू, सोमेश साहू, राजेश राधे सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस टीम की मौजूदगी और सहयोग से बाइक रैली एवं कार्यक्रम व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। बाइक रैली के बाद समाज के लोग वापस गोंडवाना भवन पहुंचे, जहां प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि आदिवासी समाज की असली ताकत उसकी संस्कृति, परंपरा, एकता और अपनी पहचान के प्रति गर्व में है।1
- 211वीं वाहिनी केरिपुबल ने कठिया गांव में चलाया हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम् के साथ दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश नवापारा राजिम। 211वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुबल), थनौद रायपुर द्वारा कैम्प परिसर के समीपस्थ ग्राम कठिया में हर घर तिरंगा अभियान एवं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करना था। ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कठिया की सरपंच श्रीमती रेखा सूर्यवंशी ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों का स्वागत करते हुए ग्रामीणों को तिरंगे के महत्व और स्वतंत्रता दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के गौरव, सम्मान और एकता का प्रतीक है, जिसका सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर 211वीं वाहिनी के कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टण्डन (कमांडेंट इन चार्ज) ने कहा कि तिरंगा केवल भारत की पहचान नहीं है, बल्कि यह देश की संप्रभुता, अखंडता, गौरव और वीर जवानों के बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, जवानों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी ने एक साथ राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" का गायन कर देशभक्ति का संदेश दिया। कमांडेंट डॉ. विनोद कुमार टण्डन ने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर 211वीं वाहिनी केरिपुबल के द्वितीय कमान अधिकारी श्री प्रज्ञेश कुमार अटल, उप कमांडेंट श्री इकबाल अहमद, सहायक कमांडेंट श्री अनिल कुमार राय, चिकित्सा अधिकारी डॉ. दैविनैनि तपस्विनी सहित बल के जवान, कठिया सरपंच श्रीमती रेखा सूर्यवंशी, सरपंच प्रतिनिधि श्री वेदराम सूर्यवंशी, उप सरपंच श्रीमती खिलेश्वरी जांगड़े, प्रतिनिधि श्री दिलीप जांगड़े, कठिया हाईस्कूल की प्रधान अध्यापिका श्रीमती जयश्री राठौर, वरिष्ठ अध्यापक श्रीमती योगिता चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।2
- बिलासपुर में जूनियर-इंटर्न डॉक्टरों का अनोखा प्रदर्शन, स्टाइपेंड-भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर निकली रैली बिलासपुर में सिम्स मेडिकल कॉलेज के जूनियर और इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड व भत्ता बढ़ाने की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। देवकीनंदन चौक पर डॉक्टरों ने गोल बनाकर मेडिकल कॉलेज की स्थिति को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद डॉक्टर सिम्स मेडिकल कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक पैदल रैली निकालते हुए पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई। डॉक्टरों ने कहा कि डॉक्टर नहीं होंगे तो मरीजों का इलाज कौन करेगा।1
- अमरकंटक से कांवर लेकर मोहगांव पहुँचे शिवभक्त, भक्ति और आस्था से गूंजा ग्राम मोहगांव सावन माह के पावन अवसर पर अमरकंटक से पवित्र नर्मदा जल लेकर निकले शिवभक्त सोमवार को मोहगांव पहुँचे। शिवभक्तों का ग्रामवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं स्वागत कर अभिनंदन किया। पूरा वातावरण "बोल बम" और "हर हर महादेव" के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। कांवरियों ने बताया कि वे भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और आस्था के साथ अमरकंटक से पवित्र जल लेकर पदयात्रा करते हुए मोहगांव पहुँचे हैं। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा जलपान, विश्राम एवं अन्य सेवाओं की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं सभी के मंगल की कामना की। सावन के अवसर पर देशभर में कांवड़ यात्राएं जारी हैं और शिवभक्त पवित्र जल लेकर शिवालयों में जलाभिषेक के लिए पहुँच रहे हैं।1
- चकरभाठा के लक्ष्मीनारायण मंदिर से मोहभाट्ठा शिव मंदिर तक मातृशक्ति ने निकाली भव् चकरभाठा के लक्ष्मीनारायण मंदिर से मोहभाट्ठा शिव मंदिर तक मातृशक्ति ने निकाली भव्य कावड़ यात्रा सामिल हुवे बिल्हा विधायक रविवार की रात 8 बजे आयोजन समिती से मिली जानकारी अनुसार चकरभाठा के वार्ड क्रमांक 09 भाटापारा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के कुंड से रविवार, की सुबह मातृ शक्तियों द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया इस कावड़ यात्रा में बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुबह श्रद्धालु मातृ शक्तियों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर स्थित कुंड से कांवड़ में जल भरा। इसके बाद बाजे-गाजे के साथ कांवड़ यात्रा चकरभाठा के मुख्य मार्ग से होते हुए मोहभट्ठा स्थित स्वयंभू शिव मंदिर पहुंची। जहाँ धरम लाल कौशिक एवं श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जलाभिषेक के पश्चात मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर बिल्हा विधयाक धरम लाल कौशिक ने कहा की चकरभाठा स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर से मोहभट्ठा तक आयोजित इस भव्य कावड़ यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ शामिल होकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हुवा इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ सहभागिता कर यात्रा को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। हर-हर महादेव के जयघोष, भजन-कीर्तन और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। इस पावन आयोजन में मातृशक्ति की उत्साहपूर्ण सहभागिता विशेष रूप से सराहनीय रही। उनकी सक्रिय भागीदारी ने यात्रा की भव्यता और गरिमा को और बढ़ाया। सभी को हर हर महादेव! 🔱🚩 कांवड़ यात्रा के आयोजन में अध्यक्षा मंदाकिनी चौहान, नीतू शर्मा, अंजू दिवाकर दुबे, शिमला वर्मा, नंदनी उपाध्याय सहित अनेक मातृ शक्तियों की सक्रिय सहभागिता रही। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में मातृ शक्तियों एवं युवा वर्ग ने शामिल होकर धार्मिक उत्साह और आस्था का परिचय दिया।1
- बारिश की मार से जूझते किसानों की सुध लेगा प्रशासन, क्षतिग्रस्त फसलों का होगा तत्काल सर्वे बारिश की मार से जूझते किसानों की सुध लेगा प्रशासन, क्षतिग्रस्त फसलों का होगा तत्काल सर्वे समय-सीमा बैठक में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने दिए संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश; कहा—प्रभावित किसानों तक समय पर पहुंचे सहायता, जनहित के मामलों में न हो अनावश्यक विलंब डिंडौरी, 10 अगस्त 2026। लगातार बरसते मेघों के बीच खेतों में खड़ी फसलों पर मंडरा रहे संकट को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा बैठक में बारिश से प्रभावित फसलों, मकानों, सड़कों और अन्य परिसंपत्तियों की क्षति की स्थिति पर विस्तार से मंथन हुआ। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षति का आंकलन कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा लें, ताकि प्रभावित किसानों और पात्र हितग्राहियों को शासन की सहायता समय पर मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की घड़ी में प्रशासन की संवेदनशीलता ही उसकी वास्तविक कसौटी होती है। इसलिए प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ किया जाए। साथ ही बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों एवं मार्गों का निरीक्षण कर उनकी शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए, ताकि ग्रामीण अंचलों में आवागमन की राह बाधित न हो। लंबित शिकायतों पर कलेक्टर सख्त, 50 से 100 दिन पुराने प्रकरण पहले निपटाने के निर्देश बैठक में सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा भी हुई। लंबे समय से लंबित शिकायतों को लेकर कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि 50 से 100 दिवस से लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं और कार्यालयीन प्रक्रियाओं का अंतिम उद्देश्य आम नागरिक को राहत पहुंचाना है। किसी शिकायत का लंबे समय तक लंबित रहना केवल एक फाइल का अटकना नहीं, बल्कि उससे जुड़े व्यक्ति की उम्मीद का इंतजार में बदल जाना है। इसलिए शिकायतों का निराकरण त्वरित और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए। 14 अगस्त को शाहपुर में गूंजेगा ‘जन विश्वास’ का संदेश बैठक में 14 अगस्त 2026 को विकासखंड डिंडौरी के ग्राम शाहपुर में आयोजित होने वाले जन विश्वास अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण करने तथा अभियान को जनहितकारी और व्यवस्थित स्वरूप में आयोजित करने के निर्देश दिए। किसानों को फसल बीमा का कवच दिलाने पर जोर पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान, किसान क्रेडिट कार्ड, क्षीरधारा ग्राम अभियान और संक्रामक पशु रोगों की रोकथाम के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि फसल बीमा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 तक बढ़ाई गई है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना की जानकारी देकर उन्हें फसल बीमा का लाभ दिलाया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की कवायद स्वरोजगार योजनाओं और मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत और समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया। वहीं समग्र ई-केवाईसी, आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं की सफलता तभी सार्थक है, जब उसका लाभ पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। इसलिए मैदानी अमला सक्रिय होकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़े और दस्तावेजी प्रक्रियाओं को सरल एवं शीघ्र पूरा कराए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग श्री अक्षय डिगरसे, डिप्टी कलेक्टर श्री वैधनाथ वासनिक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन का संदेश स्पष्ट—बारिश हो या जनसमस्या, राहत की राह में देरी नहीं लगातार बारिश के बीच हुई इस बैठक में प्रशासन की प्राथमिकताएं स्पष्ट दिखाई दीं—खेत में संकट से जूझ रहे किसान को समय पर सहायता, क्षतिग्रस्त रास्तों को शीघ्र राहत, लंबित शिकायतों का त्वरित समाधान और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ। अब इन निर्देशों का असर मैदानी स्तर पर कितना दिखाई देता है, यह आने वाले दिनों में प्रशासनिक अमले की सक्रियता से तय होगा।1
- शराब पीकर पत्नी से विवाद करने वाले आरोपी ने मजदूरी करने जाने की बात पर घर में लगाई आग, धमधा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश शराब पीकर पत्नी से विवाद करने वाले आरोपी ने मजदूरी करने जाने की बात पर घर में लगाई आग, धमधा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश ▪️ *पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज आरोपी ने ग्राम परसकोल स्थित घर में आग लगाकर घरेलू सामान एवं मकान को क्षतिग्रस्त किया।* ▪️ *घटना के बाद पुलिस ने प्रार्थिया एवं उसकी बेटियों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के तथ्यों की पुष्टि की*। ▪️ *पूछताछ में आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना दी गई।* ▪️ *प्रकरण में धारा 326(g) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।* संक्षिप्त विवरण : दिनांक 07.08.2026 को प्रार्थिया तरूणा मधुकर, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम परसकोल, थाना धमधा द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह रोजी-मजदूरी का कार्य करती है। उसका विवाह लगभग 20 वर्ष पूर्व चेतन मधुकर से हुआ था। विवाह के कुछ वर्षों बाद से उसका पति शराब का सेवन कर विवाद करता था। इसी कारण प्रार्थिया लगभग 08 वर्ष पूर्व अपनी तीन पुत्रियों के साथ अपने मायके ग्राम परसकोल आकर अपने माता-पिता से अलग लकड़ी, पैरा एवं झिल्ली से बने मकान में रहने लगी थी। बाद में उसका पति भी ग्राम परसकोल आकर उसी मकान में रहने लगा, लेकिन उसके व्यवहार में सुधार नहीं हुआ। दिनांक 07.08.2026 को प्रार्थिया सुबह लगभग 08:00 बजे कंदई बाड़ी मजदूरी करने गई थी तथा अपनी दोनों बेटियों रितिका मधुकर एवं रेणुका मधुकर को अपने माता-पिता के घर छोड़कर गई थी। वापस घर आने पर उसने देखा कि उसका घर जल चुका था। प्रार्थिया द्वारा पति चेतन मधुकर से पूछने पर उसने बताया कि उसके मजदूरी करने जाने से नाराज होकर उसने घर में आग लगा दी। प्रार्थिया की दोनों बेटियों द्वारा भी बताया गया कि उनके पिता चेतन मधुकर ने ही घर में आग लगाई थी। आसपास के लोगों द्वारा भी घटना को देखा जाना बताया गया। आग लगने से घर में रखा राशन, कपड़े, पलंग, सीलिंग फैन, टीवी तथा छत में रखा पैरा, लकड़ी एवं झिल्ली जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 220/2026, धारा 326(g) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं पूछताछ के आधार पर आरोपी चेतन मधुकर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) : आरोपी द्वारा पत्नी के मजदूरी करने जाने से नाराज होकर घरेलू विवाद के चलते उसके निवास स्थान में आग लगाई गई, जिससे मकान एवं उसमें रखा घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हुआ। घटना स्थल : ग्राम परसकोल, थाना धमधा क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थिया का निवास। आरोपी का नाम : चेतन मधुकर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम खजरी, थाना नंदिनी नगर, हाल ग्राम परसकोल, थाना धमधा, जिला दुर्ग। जप्त सामग्री : प्रकरण में जप्त सामग्री का विवरण उपलब्ध तथ्यों में उल्लेखित नहीं है। दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घरेलू विवाद की स्थिति में हिंसा अथवा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे कृत्यों से बचें। विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस की सहायता लें। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके। —0000—1