Shuru
Apke Nagar Ki App…
786.ishlam.. Jindabad... Shubhan.. अल्लाह.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U.. P
MD ANISH KURAISHI
786.ishlam.. Jindabad... Shubhan.. अल्लाह.. Md.. Anish.. Kuraishi.. Fattepur.. Mushangar.. Kanpur.. Dihat.. U.. P
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- Post by अर्पित सिंह राजावत पत्रकारबीरोचीफ नेशनलमीडीया जिलाध्यक्ष सीह1
- कानपुरदेहात,मंगलपुर कस्बे में व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी लागू करने का निर्णय लिया है। बुधवार को इसका असर बाजार में दिखा, जहां अधिकांश दुकानें बंद रहीं। यह फैसला व्यापार मंडल के औपचारिक गठन से पहले ही लिया गया है। व्यापारियों का कहना है कि जिले के झींझक, रसूलाबाद और अकबरपुर जैसे अन्य बाजारों में पहले से ही साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था लागू है। इसी तर्ज पर मंगलपुर के व्यापारियों ने मंगलवार को एक बैठक की थी। इसमें सर्वसम्मति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया। बुधवार सुबह व्यापारियों ने बाजार में घूमकर दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। इस बीच व्यापार एकता जिंदाबाद के नारे लगे।साथ ही जगह-जगह बंदी घोषणा के पोस्टर चस्पा किए।शुरुआत में कुछ दुकानें खुली थीं, लेकिन व्यापारियों ने उन्हें भी समझाकर बंद करा दिया। व्यापारियों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी से उन्हें अपने घरेलू और अन्य आवश्यक कार्य निपटाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही व्यापार मंडल का औपचारिक गठन किया जाएगा। हालांकि, इस बंदी का असर अन्य वर्गों पर भी पड़ा। खाने-पीने की दुकानें, फल विक्रेता और ऑटो चालक प्रभावित हुए। ऑटो चालक सौरभ ने बताया कि साप्ताहिक बंदी के कारण उनकी आमदनी प्रभावित हुई है, क्योंकि सवारियां कम मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दोपहर 12 बजे तक वे दो चक्कर लगा लेते थे, लेकिन आज सुबह से खाली बैठे हैं। मोबाइल दुकान के संचालक सौरभ पाल ने पुष्टि की कि सभी व्यापारियों की सहमति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बंदी के दौरान व्यापारी अपने व्यावसायिक और घरेलू कार्य निपटा सकेंगे। जल्द ही सभी व्यापारी बैठक कर व्यापार मंडल का गठन करेंगे।इस मौके पर गौरव पोरवाल, सुभाष सविता,गिरीश शुक्ला,गोलू ठाकुर,सागर भारतीय,रामजी गुप्ता,के.पी कुशवाहा, अंकित मिश्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे।1
- रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा के बाजार वार्ड में बाइक व साईकिल में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।जिससे बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।जबकि साईकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार हेतु सीएचसी अस्पताल भिजवाया गया।1
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के ख़म्हैला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत फॉरेंसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य जांच में जुटी पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार सुबह करीब छह बजे जब घरवाले कमरे में पहुंचे तो नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर डेरापुर के नायब तहसीलदार जितेंद्र द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार खम्हैला गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू पाल की शादी रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर गांव निवासी महेंद्र पाल की 22 वर्षीय पुत्री रंजना से करीब डेढ़ माह पहले हुई थी। पति टिंकू पाल अमेठी स्थित चीनी मिल में नौकरी करता है और दो दिन पहले ही वापस ड्यूटी पर गया था। बताया गया कि मंगलवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे और रंजना अपने कमरे में चली गई थी। बुधवार सुबह देर तक न जागने पर परिजन कमरे में पहुंचे, जहां वह फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद मृतका के देवर ने पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने भी संकलित किए हैं। चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बुधवार करीब 12 बजे बताया कि मामले में पूछताछ जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- कानपुर देहात के ग्राम ख़महिला मे रंजना पत्नी कृष्ण कुमार पाल का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला रंजना की शादी फ़रवरी 2026 मे कृष्ण कुमार के साथ हुई थी कृष्ण कुमार के घर वालों के मुताविक बुधवार को जब सुबह देखा तो रंजना फांसी पर टंगी हुई थी पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया कारणों का पता नहीं चल सका2
- रसूलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौहा नौगांव में गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को करीब 2बजे फरार ग्राम प्रधान मुकेश यादव उर्फ बब्बन की संपत्ति कुर्क कर ली गई। 2,99,570 रुपये की वसूली के लिए यह कार्रवाई जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन पर की गई। कुर्की के दौरान 2 भैंस, 1 पड़वा और 2 पड़िया जब्त किए गए। कार्रवाई के समय प्रधान फरार मिला और विरोध के चलते कुछ देर तनाव की स्थिति बनी रही।जिसे पुलिस ने संभाल लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।1
- वाचक कार्यालय पुलिस अधीक्षक में नियुक्त उपनिरीक्षक देवनारायण द्विवेदी को वरिष्ठता के आधार पर निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय व अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा माती पुलिस कार्यालय में निरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर वर्दी पर नये पद के स्टार लगाकर बधाई देते हुये उत्साहवर्धन किया गया तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की गयी, इसके साथ ही नए दायित्वों को पूरी लगन व निष्ठा के साथ निर्वहन करने के दिशा-निर्देश दिये गये।1