logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंगलपुर में व्यापारियों ने किया बुधवार को साप्ताहिक बंदी का ऐलान, बाजारों में पत्र सन्नाटा कानपुरदेहात,मंगलपुर कस्बे में व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी लागू करने का निर्णय लिया है। बुधवार को इसका असर बाजार में दिखा, जहां अधिकांश दुकानें बंद रहीं। यह फैसला व्यापार मंडल के औपचारिक गठन से पहले ही लिया गया है। व्यापारियों का कहना है कि जिले के झींझक, रसूलाबाद और अकबरपुर जैसे अन्य बाजारों में पहले से ही साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था लागू है। इसी तर्ज पर मंगलपुर के व्यापारियों ने मंगलवार को एक बैठक की थी। इसमें सर्वसम्मति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया। बुधवार सुबह व्यापारियों ने बाजार में घूमकर दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। इस बीच व्यापार एकता जिंदाबाद के नारे लगे।साथ ही जगह-जगह बंदी घोषणा के पोस्टर चस्पा किए।शुरुआत में कुछ दुकानें खुली थीं, लेकिन व्यापारियों ने उन्हें भी समझाकर बंद करा दिया। व्यापारियों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी से उन्हें अपने घरेलू और अन्य आवश्यक कार्य निपटाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही व्यापार मंडल का औपचारिक गठन किया जाएगा। हालांकि, इस बंदी का असर अन्य वर्गों पर भी पड़ा। खाने-पीने की दुकानें, फल विक्रेता और ऑटो चालक प्रभावित हुए। ऑटो चालक सौरभ ने बताया कि साप्ताहिक बंदी के कारण उनकी आमदनी प्रभावित हुई है, क्योंकि सवारियां कम मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दोपहर 12 बजे तक वे दो चक्कर लगा लेते थे, लेकिन आज सुबह से खाली बैठे हैं। मोबाइल दुकान के संचालक सौरभ पाल ने पुष्टि की कि सभी व्यापारियों की सहमति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बंदी के दौरान व्यापारी अपने व्यावसायिक और घरेलू कार्य निपटा सकेंगे। जल्द ही सभी व्यापारी बैठक कर व्यापार मंडल का गठन करेंगे।इस मौके पर गौरव पोरवाल, सुभाष सविता,गिरीश शुक्ला,गोलू ठाकुर,सागर भारतीय,रामजी गुप्ता,के.पी कुशवाहा, अंकित मिश्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

मंगलपुर में व्यापारियों ने किया बुधवार को साप्ताहिक बंदी का ऐलान, बाजारों में पत्र सन्नाटा कानपुरदेहात,मंगलपुर कस्बे में व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी लागू करने का निर्णय लिया है। बुधवार को इसका असर बाजार में दिखा, जहां अधिकांश दुकानें बंद रहीं। यह फैसला व्यापार मंडल के औपचारिक गठन से पहले ही लिया गया है। व्यापारियों का कहना है कि जिले के झींझक, रसूलाबाद और अकबरपुर जैसे अन्य बाजारों में पहले से ही साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था लागू है। इसी तर्ज पर मंगलपुर के व्यापारियों ने मंगलवार को एक बैठक की थी। इसमें सर्वसम्मति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया। बुधवार सुबह व्यापारियों ने बाजार में घूमकर दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। इस बीच व्यापार एकता जिंदाबाद के नारे लगे।साथ ही जगह-जगह बंदी घोषणा के पोस्टर चस्पा किए।शुरुआत में कुछ दुकानें खुली थीं, लेकिन व्यापारियों ने उन्हें भी समझाकर बंद करा दिया। व्यापारियों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी से उन्हें अपने घरेलू और अन्य आवश्यक कार्य निपटाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही व्यापार मंडल का औपचारिक गठन किया जाएगा। हालांकि, इस बंदी का असर अन्य वर्गों पर भी पड़ा। खाने-पीने की दुकानें, फल विक्रेता और ऑटो चालक प्रभावित हुए। ऑटो चालक सौरभ ने बताया कि साप्ताहिक बंदी के कारण उनकी आमदनी प्रभावित हुई है, क्योंकि सवारियां कम मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दोपहर 12 बजे तक वे दो चक्कर लगा लेते थे, लेकिन आज सुबह से खाली बैठे हैं। मोबाइल दुकान के संचालक सौरभ पाल ने पुष्टि की कि सभी व्यापारियों की सहमति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बंदी के दौरान व्यापारी अपने व्यावसायिक और घरेलू कार्य निपटा सकेंगे। जल्द ही सभी व्यापारी बैठक कर व्यापार मंडल का गठन करेंगे।इस मौके पर गौरव पोरवाल, सुभाष सविता,गिरीश शुक्ला,गोलू ठाकुर,सागर भारतीय,रामजी गुप्ता,के.पी कुशवाहा, अंकित मिश्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुरदेहात,मंगलपुर कस्बे में व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी लागू करने का निर्णय लिया है। बुधवार को इसका असर बाजार में दिखा, जहां अधिकांश दुकानें बंद रहीं। यह फैसला व्यापार मंडल के औपचारिक गठन से पहले ही लिया गया है। व्यापारियों का कहना है कि जिले के झींझक, रसूलाबाद और अकबरपुर जैसे अन्य बाजारों में पहले से ही साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था लागू है। इसी तर्ज पर मंगलपुर के व्यापारियों ने मंगलवार को एक बैठक की थी। इसमें सर्वसम्मति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया। बुधवार सुबह व्यापारियों ने बाजार में घूमकर दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। इस बीच व्यापार एकता जिंदाबाद के नारे लगे।साथ ही जगह-जगह बंदी घोषणा के पोस्टर चस्पा किए।शुरुआत में कुछ दुकानें खुली थीं, लेकिन व्यापारियों ने उन्हें भी समझाकर बंद करा दिया। व्यापारियों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी से उन्हें अपने घरेलू और अन्य आवश्यक कार्य निपटाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही व्यापार मंडल का औपचारिक गठन किया जाएगा। हालांकि, इस बंदी का असर अन्य वर्गों पर भी पड़ा। खाने-पीने की दुकानें, फल विक्रेता और ऑटो चालक प्रभावित हुए। ऑटो चालक सौरभ ने बताया कि साप्ताहिक बंदी के कारण उनकी आमदनी प्रभावित हुई है, क्योंकि सवारियां कम मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दोपहर 12 बजे तक वे दो चक्कर लगा लेते थे, लेकिन आज सुबह से खाली बैठे हैं। मोबाइल दुकान के संचालक सौरभ पाल ने पुष्टि की कि सभी व्यापारियों की सहमति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बंदी के दौरान व्यापारी अपने व्यावसायिक और घरेलू कार्य निपटा सकेंगे। जल्द ही सभी व्यापारी बैठक कर व्यापार मंडल का गठन करेंगे।इस मौके पर गौरव पोरवाल, सुभाष सविता,गिरीश शुक्ला,गोलू ठाकुर,सागर भारतीय,रामजी गुप्ता,के.पी कुशवाहा, अंकित मिश्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
    1
    कानपुरदेहात,मंगलपुर कस्बे में व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी लागू करने का निर्णय लिया है। बुधवार को इसका असर बाजार में दिखा, जहां अधिकांश दुकानें बंद रहीं। यह फैसला व्यापार मंडल के औपचारिक गठन से पहले ही लिया गया है।
व्यापारियों का कहना है कि जिले के झींझक, रसूलाबाद और अकबरपुर जैसे अन्य बाजारों में पहले से ही साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था लागू है। इसी तर्ज पर मंगलपुर के व्यापारियों ने मंगलवार को एक बैठक की थी। इसमें सर्वसम्मति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया।
बुधवार सुबह व्यापारियों ने बाजार में घूमकर दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। इस बीच व्यापार एकता जिंदाबाद के नारे लगे।साथ ही जगह-जगह बंदी घोषणा के पोस्टर चस्पा किए।शुरुआत में कुछ दुकानें खुली थीं, लेकिन व्यापारियों ने उन्हें भी समझाकर बंद करा दिया।
व्यापारियों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी से उन्हें अपने घरेलू और अन्य आवश्यक कार्य निपटाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही व्यापार मंडल का औपचारिक गठन किया जाएगा।
हालांकि, इस बंदी का असर अन्य वर्गों पर भी पड़ा। खाने-पीने की दुकानें, फल विक्रेता और ऑटो चालक प्रभावित हुए। ऑटो चालक सौरभ ने बताया कि साप्ताहिक बंदी के कारण उनकी आमदनी प्रभावित हुई है, क्योंकि सवारियां कम मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दोपहर 12 बजे तक वे दो चक्कर लगा लेते थे, लेकिन आज सुबह से खाली बैठे हैं।
मोबाइल दुकान के संचालक सौरभ पाल ने पुष्टि की कि सभी व्यापारियों की सहमति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बंदी के दौरान व्यापारी अपने व्यावसायिक और घरेलू कार्य निपटा सकेंगे। जल्द ही सभी व्यापारी बैठक कर व्यापार मंडल का गठन करेंगे।इस मौके पर गौरव पोरवाल, सुभाष सविता,गिरीश शुक्ला,गोलू ठाकुर,सागर भारतीय,रामजी गुप्ता,के.पी कुशवाहा, अंकित मिश्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के ख़म्हैला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत फॉरेंसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य जांच में जुटी पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार सुबह करीब छह बजे जब घरवाले कमरे में पहुंचे तो नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर डेरापुर के नायब तहसीलदार जितेंद्र द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार खम्हैला गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू पाल की शादी रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर गांव निवासी महेंद्र पाल की 22 वर्षीय पुत्री रंजना से करीब डेढ़ माह पहले हुई थी। पति टिंकू पाल अमेठी स्थित चीनी मिल में नौकरी करता है और दो दिन पहले ही वापस ड्यूटी पर गया था। बताया गया कि मंगलवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे और रंजना अपने कमरे में चली गई थी। बुधवार सुबह देर तक न जागने पर परिजन कमरे में पहुंचे, जहां वह फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद मृतका के देवर ने पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने भी संकलित किए हैं। चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बुधवार करीब 12 बजे बताया कि मामले में पूछताछ जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के ख़म्हैला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत फॉरेंसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य जांच में जुटी पुलिस
मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों के अनुसार सुबह करीब छह बजे जब घरवाले कमरे में पहुंचे तो नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर डेरापुर के नायब तहसीलदार जितेंद्र द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार खम्हैला गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू पाल की शादी रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर गांव निवासी महेंद्र पाल की 22 वर्षीय पुत्री रंजना से करीब डेढ़ माह पहले हुई थी। पति टिंकू पाल अमेठी स्थित चीनी मिल में नौकरी करता है और दो दिन पहले ही वापस ड्यूटी पर गया था।
बताया गया कि मंगलवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे और रंजना अपने कमरे में चली गई थी। बुधवार सुबह देर तक न जागने पर परिजन कमरे में पहुंचे, जहां वह फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद मृतका के देवर ने पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने भी संकलित किए हैं। चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बुधवार करीब 12 बजे बताया कि मामले में पूछताछ जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • रसूलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौहा नौगांव में गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को करीब 2बजे फरार ग्राम प्रधान मुकेश यादव उर्फ बब्बन की संपत्ति कुर्क कर ली गई। 2,99,570 रुपये की वसूली के लिए यह कार्रवाई जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन पर की गई। कुर्की के दौरान 2 भैंस, 1 पड़वा और 2 पड़िया जब्त किए गए। कार्रवाई के समय प्रधान फरार मिला और विरोध के चलते कुछ देर तनाव की स्थिति बनी रही।जिसे पुलिस ने संभाल लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।
    1
    रसूलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौहा नौगांव में गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को करीब 2बजे फरार ग्राम प्रधान मुकेश यादव उर्फ बब्बन की संपत्ति कुर्क कर ली गई। 2,99,570 रुपये की वसूली के लिए यह कार्रवाई जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन पर की गई।
कुर्की के दौरान 2 भैंस, 1 पड़वा और 2 पड़िया जब्त किए गए। कार्रवाई के समय प्रधान फरार मिला और विरोध के चलते कुछ देर तनाव की स्थिति बनी रही।जिसे पुलिस ने संभाल लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संवाददाता: उजागर लाल कटियार/ कानपुर देहात | जनपद में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में स्थित पानी की ऊँची टंकी (ओवरहेड टैंक) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टंकी की संरचनात्मक स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, मोटर पंप की कार्यशीलता, स्वच्छता व्यवस्था एवं जल गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित जल निगम/ग्राम पंचायत के कार्मिकों से जलापूर्ति की नियमितता, समय-सारणी तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी के दबाव (प्रेशर) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए तथा मोटर, वाल्व, पाइपलाइन आदि का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान टंकी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर को स्वच्छ रखा जाए, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगे तथा जल स्रोत के आसपास गंदगी न होने दी जाए। साथ ही, पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराए जाने एवं क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं परिसर के चारो तरफ वृक्षारोपण कराये जाने के भी निर्देश भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की मांग बढ़ जाती है, अतः संबंधित विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण करें एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति की जाए । उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी ली तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार श्री अशोक कुमार,अधिशाषी अधिकारी जल निगम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
    3
    संवाददाता: उजागर लाल कटियार/
कानपुर देहात | जनपद में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में  स्थित पानी की ऊँची टंकी (ओवरहेड टैंक) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टंकी की संरचनात्मक स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, मोटर पंप की कार्यशीलता, स्वच्छता व्यवस्था एवं जल गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित जल निगम/ग्राम पंचायत के कार्मिकों से जलापूर्ति की नियमितता, समय-सारणी तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी के दबाव (प्रेशर) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए तथा मोटर, वाल्व, पाइपलाइन आदि का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।  निरीक्षण के दौरान टंकी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर को स्वच्छ रखा जाए, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगे तथा जल स्रोत के आसपास गंदगी न होने दी जाए। साथ ही, पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराए जाने एवं क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं परिसर के चारो तरफ वृक्षारोपण कराये जाने के भी निर्देश भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की मांग बढ़ जाती है, अतः संबंधित विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण करें एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति  की जाए । उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी ली तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार श्री अशोक कुमार,अधिशाषी अधिकारी जल निगम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_उजागर लाल कटियार
    उजागर लाल कटियार
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कानपुर में चतुरंगिनी सेना के जनबल पर जानलेवा हमला, साजिश की आशंका — कई संत पहुंचे नौबस्ता थाना कानपुर नगर। चतुरंगिनी सेना के जनबल पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जनबल के अंगाध्यक्ष महमंडलेश्वर श्री शिवम जी महाराज के काफिले पर ट्रक द्वारा हमला किया गया, जिसमें साजिश की आशंका जताई जा रही है। बताया गया कि शिवम जी महाराज के साथ चतुरंगिनी सेना के सदस्य एवं आदि शक्ति गौ रक्षा अखाड़ा के महासचिव स्वामी श्री दीपकेश्वरा नन्द जी महाराज भी कार में मौजूद थे। यात्रा के दौरान एक ट्रक (UP78 DN 9081) ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सामान्य दुर्घटना नहीं लग रही, बल्कि जानबूझकर किया गया हमला प्रतीत होता है। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। 🛑 घटना के बाद संतों में आक्रोश, नौबस्ता थाना पहुंचे कई संत घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में संत समाज के लोग नौबस्ता थाना, कानपुर पहुंचे। इस दौरान प्रमुख रूप से: गोल्डन बाबा महमंडलेश्वर मनोजानंद जी महाराज नंदी आनंदी के चरण सेवक जय गणेश महाराज महंत संत कुमार (हनुमान मंदिर) गौरक्षक श्याम दुबे आदेश सहगल, जीत, संदीप, हिमांशु सहित कई संत और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
    3
    कानपुर में चतुरंगिनी सेना के जनबल पर जानलेवा हमला, साजिश की आशंका — कई संत पहुंचे नौबस्ता थाना
कानपुर नगर।
चतुरंगिनी सेना के जनबल पर हुए हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, जनबल के अंगाध्यक्ष महमंडलेश्वर श्री शिवम जी महाराज के काफिले पर ट्रक द्वारा हमला किया गया, जिसमें साजिश की आशंका जताई जा रही है।
बताया गया कि शिवम जी महाराज के साथ चतुरंगिनी सेना के सदस्य एवं आदि शक्ति गौ रक्षा अखाड़ा के महासचिव स्वामी श्री दीपकेश्वरा नन्द जी महाराज भी कार में मौजूद थे। यात्रा के दौरान एक ट्रक (UP78 DN 9081) ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि सभी लोग सुरक्षित बच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना सामान्य दुर्घटना नहीं लग रही, बल्कि जानबूझकर किया गया हमला प्रतीत होता है। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
🛑 घटना के बाद संतों में आक्रोश, नौबस्ता थाना पहुंचे कई संत
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में संत समाज के लोग नौबस्ता थाना, कानपुर पहुंचे।
इस दौरान प्रमुख रूप से:
गोल्डन बाबा महमंडलेश्वर मनोजानंद जी महाराज
नंदी आनंदी के चरण सेवक जय गणेश महाराज
महंत संत कुमार (हनुमान मंदिर)
गौरक्षक श्याम दुबे
आदेश सहगल, जीत, संदीप, हिमांशु
सहित कई संत और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फफूँद, औरैया। नगर के पाता बाईपास रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसी के साथ सीनियर छात्रों के लिए विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्र भावुक नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक रामजी मिश्रा ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया। वार्षिक परीक्षा में कक्षा पीजी की छात्रा रति ने पूरे विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। कक्षा पीजी में यशी द्वितीय रही। एलकेजी में धैर्या प्रथम, राज द्वितीय व वंशित तृतीय रहे। यूकेजी में यशी शर्मा व अनुरुद्ध प्रथम, अवनी द्वितीय व सुरभी तृतीय रहीं। कक्षा एक में हिमांशी प्रथम, गरिमा व पूर्वी द्वितीय, आयुष पाल व अभिराज तृतीय रहे। कक्षा दो में मानवी पाल प्रथम, वैष्णवी मिश्रा द्वितीय व वैष्णवी कुशवाहा तृतीय रहीं। कक्षा तीन में इकरा प्रथम, नव्या द्वितीय व तेज़ल तृतीय रहीं। कक्षा चार में जानवी पाल प्रथम, आरज़ू द्वितीय व अनुग्रह मिश्रा तृतीय रहे। कक्षा पांच में अनुष्का प्रथम व अदीब द्वितीय रहे। कक्षा छ में रचित प्रथम, आर्यन द्वितीय व पूरबी तृतीय रहीं। कक्षा सात में हर्षित प्रथम, अवनी पाठक द्वितीय व कक्षा आठ में काव्या गौतम प्रथम व अंश राज द्वितीय स्थान पर रहे। परीक्षाफल वितरण के साथ ही स्कूल में सीनियर छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। जूनियर छात्रों ने विदा होने वाले साथियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान छात्र अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हो गए। स्कूल द्वारा विदा हो रहे छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रबंधक रामजी मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास करना है। प्रधानाचार्य प्रवीण बाजपेई ने भी सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके सफल जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।
    4
    फफूँद, औरैया। नगर के पाता बाईपास रोड स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसी के साथ सीनियर छात्रों के लिए विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) का भी आयोजन हुआ, जिसमें छात्र भावुक नजर आए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक रामजी मिश्रा ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया।  वार्षिक परीक्षा में कक्षा पीजी की छात्रा रति ने पूरे विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया। कक्षा पीजी में यशी द्वितीय रही। एलकेजी में धैर्या प्रथम, राज द्वितीय व वंशित तृतीय रहे। यूकेजी में यशी शर्मा व अनुरुद्ध प्रथम, अवनी द्वितीय व सुरभी तृतीय रहीं। कक्षा एक में हिमांशी प्रथम, गरिमा व पूर्वी द्वितीय, आयुष पाल व अभिराज तृतीय रहे। कक्षा दो में मानवी पाल प्रथम, वैष्णवी मिश्रा द्वितीय व वैष्णवी कुशवाहा तृतीय रहीं। कक्षा तीन में इकरा प्रथम, नव्या द्वितीय व तेज़ल तृतीय रहीं। कक्षा चार में जानवी पाल प्रथम, आरज़ू द्वितीय व अनुग्रह मिश्रा तृतीय रहे। कक्षा पांच में अनुष्का प्रथम व अदीब द्वितीय रहे। कक्षा छ में रचित प्रथम, आर्यन द्वितीय व पूरबी तृतीय रहीं। कक्षा सात में हर्षित प्रथम, अवनी पाठक द्वितीय व कक्षा आठ में काव्या गौतम प्रथम व अंश राज द्वितीय स्थान पर रहे।
परीक्षाफल वितरण के साथ ही स्कूल में सीनियर छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित की गई। जूनियर छात्रों ने विदा होने वाले साथियों के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान छात्र अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हो गए। स्कूल द्वारा विदा हो रहे छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रबंधक रामजी मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ परीक्षा उत्तीर्ण करना नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास करना है। प्रधानाचार्य प्रवीण बाजपेई ने भी सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके सफल जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • औरैया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 232/2026 धारा 115(2)/118(1)/127(2)/109(1)/191(2)/191(3)/333/351(2) BNS में वांछित 04 नफर अभियुक्तों विनोद पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया , रामवीर पुत्र विनोद उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया, सनी पुत्र विनोद उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया व विनीता देवी उम्र 42 वर्ष समस्त निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली औरैया के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    2
    औरैया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 232/2026 धारा 115(2)/118(1)/127(2)/109(1)/191(2)/191(3)/333/351(2) BNS
में वांछित 04 नफर अभियुक्तों विनोद पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया , रामवीर पुत्र विनोद उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया,  सनी पुत्र विनोद उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया व विनीता देवी उम्र 42 वर्ष समस्त निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली औरैया के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई डम्पर चेसिस, घायल अवस्था में चालक केबिन में फंसा, रेस्क्यू करने में जुटी इकदिल थाना पुलिस, इकदिल थाना क्षेत्र के इटावा कन्नौज हाइवे की है पूरी घटना...*
    1
    *अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई डम्पर चेसिस, घायल अवस्था में चालक केबिन में फंसा, रेस्क्यू करने में जुटी इकदिल थाना पुलिस, इकदिल थाना क्षेत्र के इटावा कन्नौज हाइवे की है पूरी घटना...*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.