logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नोहा नौगांव में गबन के मामले में फरार प्रधान पर प्रशासन की कार्यवाही, 2.99लाख की वसूली में संपत्ति कुर्क, पशु जब्त होने से मचा हड़कंप रसूलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौहा नौगांव में गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को करीब 2बजे फरार ग्राम प्रधान मुकेश यादव उर्फ बब्बन की संपत्ति कुर्क कर ली गई। 2,99,570 रुपये की वसूली के लिए यह कार्रवाई जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन पर की गई। कुर्की के दौरान 2 भैंस, 1 पड़वा और 2 पड़िया जब्त किए गए। कार्रवाई के समय प्रधान फरार मिला और विरोध के चलते कुछ देर तनाव की स्थिति बनी रही।जिसे पुलिस ने संभाल लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।

7 hrs ago
user_Journalist Sonu singh
Journalist Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago

नोहा नौगांव में गबन के मामले में फरार प्रधान पर प्रशासन की कार्यवाही, 2.99लाख की वसूली में संपत्ति कुर्क, पशु जब्त होने से मचा हड़कंप रसूलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौहा नौगांव में गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को करीब 2बजे फरार ग्राम प्रधान मुकेश यादव उर्फ बब्बन की संपत्ति कुर्क कर ली गई। 2,99,570 रुपये की वसूली के लिए यह कार्रवाई जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन पर की गई। कुर्की के दौरान 2 भैंस, 1 पड़वा और 2 पड़िया जब्त किए गए। कार्रवाई के समय प्रधान फरार मिला और विरोध के चलते कुछ देर तनाव की स्थिति बनी रही।जिसे पुलिस ने संभाल लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कानपुरदेहात,मंगलपुर कस्बे में व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी लागू करने का निर्णय लिया है। बुधवार को इसका असर बाजार में दिखा, जहां अधिकांश दुकानें बंद रहीं। यह फैसला व्यापार मंडल के औपचारिक गठन से पहले ही लिया गया है। व्यापारियों का कहना है कि जिले के झींझक, रसूलाबाद और अकबरपुर जैसे अन्य बाजारों में पहले से ही साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था लागू है। इसी तर्ज पर मंगलपुर के व्यापारियों ने मंगलवार को एक बैठक की थी। इसमें सर्वसम्मति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया। बुधवार सुबह व्यापारियों ने बाजार में घूमकर दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। इस बीच व्यापार एकता जिंदाबाद के नारे लगे।साथ ही जगह-जगह बंदी घोषणा के पोस्टर चस्पा किए।शुरुआत में कुछ दुकानें खुली थीं, लेकिन व्यापारियों ने उन्हें भी समझाकर बंद करा दिया। व्यापारियों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी से उन्हें अपने घरेलू और अन्य आवश्यक कार्य निपटाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही व्यापार मंडल का औपचारिक गठन किया जाएगा। हालांकि, इस बंदी का असर अन्य वर्गों पर भी पड़ा। खाने-पीने की दुकानें, फल विक्रेता और ऑटो चालक प्रभावित हुए। ऑटो चालक सौरभ ने बताया कि साप्ताहिक बंदी के कारण उनकी आमदनी प्रभावित हुई है, क्योंकि सवारियां कम मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दोपहर 12 बजे तक वे दो चक्कर लगा लेते थे, लेकिन आज सुबह से खाली बैठे हैं। मोबाइल दुकान के संचालक सौरभ पाल ने पुष्टि की कि सभी व्यापारियों की सहमति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बंदी के दौरान व्यापारी अपने व्यावसायिक और घरेलू कार्य निपटा सकेंगे। जल्द ही सभी व्यापारी बैठक कर व्यापार मंडल का गठन करेंगे।इस मौके पर गौरव पोरवाल, सुभाष सविता,गिरीश शुक्ला,गोलू ठाकुर,सागर भारतीय,रामजी गुप्ता,के.पी कुशवाहा, अंकित मिश्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
    1
    कानपुरदेहात,मंगलपुर कस्बे में व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी लागू करने का निर्णय लिया है। बुधवार को इसका असर बाजार में दिखा, जहां अधिकांश दुकानें बंद रहीं। यह फैसला व्यापार मंडल के औपचारिक गठन से पहले ही लिया गया है।
व्यापारियों का कहना है कि जिले के झींझक, रसूलाबाद और अकबरपुर जैसे अन्य बाजारों में पहले से ही साप्ताहिक बंदी की व्यवस्था लागू है। इसी तर्ज पर मंगलपुर के व्यापारियों ने मंगलवार को एक बैठक की थी। इसमें सर्वसम्मति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का दिन निर्धारित किया गया।
बुधवार सुबह व्यापारियों ने बाजार में घूमकर दुकानदारों से दुकानें बंद रखने की अपील की। इस बीच व्यापार एकता जिंदाबाद के नारे लगे।साथ ही जगह-जगह बंदी घोषणा के पोस्टर चस्पा किए।शुरुआत में कुछ दुकानें खुली थीं, लेकिन व्यापारियों ने उन्हें भी समझाकर बंद करा दिया।
व्यापारियों का कहना है कि साप्ताहिक बंदी से उन्हें अपने घरेलू और अन्य आवश्यक कार्य निपटाने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही व्यापार मंडल का औपचारिक गठन किया जाएगा।
हालांकि, इस बंदी का असर अन्य वर्गों पर भी पड़ा। खाने-पीने की दुकानें, फल विक्रेता और ऑटो चालक प्रभावित हुए। ऑटो चालक सौरभ ने बताया कि साप्ताहिक बंदी के कारण उनकी आमदनी प्रभावित हुई है, क्योंकि सवारियां कम मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर दोपहर 12 बजे तक वे दो चक्कर लगा लेते थे, लेकिन आज सुबह से खाली बैठे हैं।
मोबाइल दुकान के संचालक सौरभ पाल ने पुष्टि की कि सभी व्यापारियों की सहमति से बुधवार को साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि बंदी के दौरान व्यापारी अपने व्यावसायिक और घरेलू कार्य निपटा सकेंगे। जल्द ही सभी व्यापारी बैठक कर व्यापार मंडल का गठन करेंगे।इस मौके पर गौरव पोरवाल, सुभाष सविता,गिरीश शुक्ला,गोलू ठाकुर,सागर भारतीय,रामजी गुप्ता,के.पी कुशवाहा, अंकित मिश्रा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के ख़म्हैला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत फॉरेंसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य जांच में जुटी पुलिस मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार सुबह करीब छह बजे जब घरवाले कमरे में पहुंचे तो नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर डेरापुर के नायब तहसीलदार जितेंद्र द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार खम्हैला गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू पाल की शादी रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर गांव निवासी महेंद्र पाल की 22 वर्षीय पुत्री रंजना से करीब डेढ़ माह पहले हुई थी। पति टिंकू पाल अमेठी स्थित चीनी मिल में नौकरी करता है और दो दिन पहले ही वापस ड्यूटी पर गया था। बताया गया कि मंगलवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे और रंजना अपने कमरे में चली गई थी। बुधवार सुबह देर तक न जागने पर परिजन कमरे में पहुंचे, जहां वह फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद मृतका के देवर ने पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने भी संकलित किए हैं। चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बुधवार करीब 12 बजे बताया कि मामले में पूछताछ जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के ख़म्हैला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत फॉरेंसिक टीम ने जुटाये साक्ष्य जांच में जुटी पुलिस
मंगलपुर थाना क्षेत्र के खम्हैला गांव में बुधवार सुबह एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
परिजनों के अनुसार सुबह करीब छह बजे जब घरवाले कमरे में पहुंचे तो नवविवाहिता फंदे पर लटकी मिली। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर फोरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर डेरापुर के नायब तहसीलदार जितेंद्र द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस के अनुसार खम्हैला गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ टिंकू पाल की शादी रसूलाबाद थाना क्षेत्र के नकटवापुर गांव निवासी महेंद्र पाल की 22 वर्षीय पुत्री रंजना से करीब डेढ़ माह पहले हुई थी। पति टिंकू पाल अमेठी स्थित चीनी मिल में नौकरी करता है और दो दिन पहले ही वापस ड्यूटी पर गया था।
बताया गया कि मंगलवार रात सभी लोग खाना खाकर सो गए थे और रंजना अपने कमरे में चली गई थी। बुधवार सुबह देर तक न जागने पर परिजन कमरे में पहुंचे, जहां वह फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद मृतका के देवर ने पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने भी संकलित किए हैं। चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बुधवार करीब 12 बजे बताया कि मामले में पूछताछ जारी है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रसूलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौहा नौगांव में गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को करीब 2बजे फरार ग्राम प्रधान मुकेश यादव उर्फ बब्बन की संपत्ति कुर्क कर ली गई। 2,99,570 रुपये की वसूली के लिए यह कार्रवाई जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन पर की गई। कुर्की के दौरान 2 भैंस, 1 पड़वा और 2 पड़िया जब्त किए गए। कार्रवाई के समय प्रधान फरार मिला और विरोध के चलते कुछ देर तनाव की स्थिति बनी रही।जिसे पुलिस ने संभाल लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।
    1
    रसूलाबाद ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नौहा नौगांव में गबन के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को करीब 2बजे फरार ग्राम प्रधान मुकेश यादव उर्फ बब्बन की संपत्ति कुर्क कर ली गई। 2,99,570 रुपये की वसूली के लिए यह कार्रवाई जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन पर की गई।
कुर्की के दौरान 2 भैंस, 1 पड़वा और 2 पड़िया जब्त किए गए। कार्रवाई के समय प्रधान फरार मिला और विरोध के चलते कुछ देर तनाव की स्थिति बनी रही।जिसे पुलिस ने संभाल लिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई संपन्न हुई।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • संवाददाता: उजागर लाल कटियार/ कानपुर देहात | जनपद में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में स्थित पानी की ऊँची टंकी (ओवरहेड टैंक) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टंकी की संरचनात्मक स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, मोटर पंप की कार्यशीलता, स्वच्छता व्यवस्था एवं जल गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित जल निगम/ग्राम पंचायत के कार्मिकों से जलापूर्ति की नियमितता, समय-सारणी तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी के दबाव (प्रेशर) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए तथा मोटर, वाल्व, पाइपलाइन आदि का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान टंकी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर को स्वच्छ रखा जाए, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगे तथा जल स्रोत के आसपास गंदगी न होने दी जाए। साथ ही, पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराए जाने एवं क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं परिसर के चारो तरफ वृक्षारोपण कराये जाने के भी निर्देश भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की मांग बढ़ जाती है, अतः संबंधित विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण करें एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति की जाए । उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी ली तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार श्री अशोक कुमार,अधिशाषी अधिकारी जल निगम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
    3
    संवाददाता: उजागर लाल कटियार/
कानपुर देहात | जनपद में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में  स्थित पानी की ऊँची टंकी (ओवरहेड टैंक) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टंकी की संरचनात्मक स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, मोटर पंप की कार्यशीलता, स्वच्छता व्यवस्था एवं जल गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित जल निगम/ग्राम पंचायत के कार्मिकों से जलापूर्ति की नियमितता, समय-सारणी तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी के दबाव (प्रेशर) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए तथा मोटर, वाल्व, पाइपलाइन आदि का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।  निरीक्षण के दौरान टंकी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर को स्वच्छ रखा जाए, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगे तथा जल स्रोत के आसपास गंदगी न होने दी जाए। साथ ही, पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराए जाने एवं क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं परिसर के चारो तरफ वृक्षारोपण कराये जाने के भी निर्देश भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की मांग बढ़ जाती है, अतः संबंधित विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण करें एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति  की जाए । उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी ली तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार श्री अशोक कुमार,अधिशाषी अधिकारी जल निगम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_उजागर लाल कटियार
    उजागर लाल कटियार
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • औरैया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 232/2026 धारा 115(2)/118(1)/127(2)/109(1)/191(2)/191(3)/333/351(2) BNS में वांछित 04 नफर अभियुक्तों विनोद पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया , रामवीर पुत्र विनोद उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया, सनी पुत्र विनोद उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया व विनीता देवी उम्र 42 वर्ष समस्त निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली औरैया के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    2
    औरैया। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 232/2026 धारा 115(2)/118(1)/127(2)/109(1)/191(2)/191(3)/333/351(2) BNS
में वांछित 04 नफर अभियुक्तों विनोद पुत्र ओमप्रकाश उम्र करीब 42 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया , रामवीर पुत्र विनोद उम्र करीब 22 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया,  सनी पुत्र विनोद उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया व विनीता देवी उम्र 42 वर्ष समस्त निवासी ग्राम बहादुपुर थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली औरैया के पास से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि बारिश एवं ओलावृष्टि के चलते किसानों की सैकड़ो बीघा फसल नष्ट हो गई है। वहीं आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण करने गए तो उनके द्वारा सिर्फ नुकसान का 20% ही आकलन किया गया जबकि किसानों की 80% फसल हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों को इस प्रकार राहत दी जाए जिससे कि उनके आगामी खर्च चल सकें।
    1
    समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने बताया कि बारिश एवं ओलावृष्टि के चलते किसानों की सैकड़ो बीघा फसल नष्ट हो गई है। वहीं आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण करने गए तो उनके द्वारा सिर्फ नुकसान का 20% ही आकलन किया गया जबकि किसानों की 80% फसल हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों को इस प्रकार राहत दी जाए जिससे कि उनके आगामी खर्च चल सकें।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मंगलवार को बरसात के पानी की निकासी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में राजकुमार (60), गुड्डन (23) और हृदेश (18) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में कर घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से तीनों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    2
    औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में मंगलवार को बरसात के पानी की निकासी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में राजकुमार (60), गुड्डन (23) और हृदेश (18) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को भी चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में कर घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां से तीनों को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भजन-कीर्तन के साथ हुआ सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन। औरैया जिले के याकूबपुर के निकटवर्ती ग्राम औरों स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सजावट के साथ हुई। इसके बाद विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ प्रारंभ किया गया, जिसमें गंगाजल, केसर, चंदन और पुष्पों से विशेष पूजन संपन्न हुआ। हनुमान जी को नैवेद्य अर्पित किया गया तथा तुलसी पत्र और गुड़-चना का भोग चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से चौपाइयों का पाठ किया और दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और हवन-पूजन का आयोजन भी किया गया। मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस आयोजन में हरिओम, अनुज, नीलू, अंशुल, अनुराग, शिवम, ओमकार घनश्याम, देवेंद्र, सत्यम, आशुतोष त्रिपाठी, योगेश द्विवेदी, मोहन शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, महेश वाजपेई, अरविंद अवस्थी, रामू, श्यामू अग्निहोत्री, प्रेमचंद्र, रामचंद्र अग्निहोत्री, अशोक, गिरिजेश कुमार, गोविंद, शिवम, संस्कार, सचिन गुप्ता, गोपाल, रामचंद्र, महावीर वर्मा और ग्राम प्रधान रामनिवास कठेरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंडली में आए आचार्यों और विद्वानों ने सुंदरकांड की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए इसके आध्यात्मिक और मानसिक लाभ बताए।
    1
    भजन-कीर्तन के साथ हुआ सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन। औरैया जिले के याकूबपुर के निकटवर्ती ग्राम औरों स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंदिर परिसर की साफ-सफाई और सजावट के साथ हुई। इसके बाद विधि-विधान से सुंदरकांड पाठ प्रारंभ किया गया, जिसमें गंगाजल, केसर, चंदन और पुष्पों से विशेष पूजन संपन्न हुआ। हनुमान जी को नैवेद्य अर्पित किया गया तथा तुलसी पत्र और गुड़-चना का भोग चढ़ाया गया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से चौपाइयों का पाठ किया और दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और हवन-पूजन का आयोजन भी किया गया। मंत्रोच्चार के बीच हनुमान जी महाराज का भव्य श्रृंगार किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस आयोजन में हरिओम, अनुज, नीलू, अंशुल, अनुराग, शिवम, ओमकार घनश्याम, देवेंद्र, सत्यम, आशुतोष त्रिपाठी, योगेश द्विवेदी, मोहन शुक्ला, प्रशांत शुक्ला, महेश वाजपेई, अरविंद अवस्थी, रामू, श्यामू अग्निहोत्री, प्रेमचंद्र, रामचंद्र अग्निहोत्री, अशोक, गिरिजेश कुमार, गोविंद, शिवम, संस्कार, सचिन गुप्ता, गोपाल, रामचंद्र, महावीर वर्मा और ग्राम प्रधान रामनिवास कठेरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंडली में आए आचार्यों और विद्वानों ने सुंदरकांड की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए इसके आध्यात्मिक और मानसिक लाभ बताए।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.