logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारी बारिश में विशाल बरगद का पेड़ दो मकानों पर गिरा, बाल-बाल बचे परिवार संदना सीतापुर लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ग्राम पंचायत केशवामऊ के मजरा मजलिसपुर में एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक उखड़कर जमुना और गंगाराम के मकानों पर जा गिरा। पेड़ गिरने से दोनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि मकानों में रह रहे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने की तेज आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लेकर पीड़ित परिवारों को उचित सहायता दिलाने की मांग की है।

15 hrs ago
user_Anoop singh suryvanshi
Anoop singh suryvanshi
मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

भारी बारिश में विशाल बरगद का पेड़ दो मकानों पर गिरा, बाल-बाल बचे परिवार संदना सीतापुर लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ग्राम पंचायत केशवामऊ के मजरा मजलिसपुर में एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक उखड़कर जमुना और गंगाराम के मकानों पर जा गिरा। पेड़ गिरने से दोनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि मकानों में रह रहे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने की तेज आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लेकर पीड़ित परिवारों को उचित सहायता दिलाने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भारी बारिश में विशाल बरगद का पेड़ दो मकानों पर गिरा, बाल-बाल बचे परिवार संदना सीतापुर लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ग्राम पंचायत केशवामऊ के मजरा मजलिसपुर में एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक उखड़कर जमुना और गंगाराम के मकानों पर जा गिरा। पेड़ गिरने से दोनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि मकानों में रह रहे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने की तेज आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लेकर पीड़ित परिवारों को उचित सहायता दिलाने की मांग की है।
    1
    भारी बारिश में विशाल बरगद का पेड़ दो मकानों पर गिरा, बाल-बाल बचे परिवार
संदना सीतापुर
लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ग्राम पंचायत केशवामऊ के मजरा मजलिसपुर में एक विशाल बरगद का पेड़ अचानक उखड़कर जमुना और गंगाराम के मकानों पर जा गिरा।
पेड़ गिरने से दोनों मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि मकानों में रह रहे परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पेड़ गिरने की तेज आवाज से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लेकर पीड़ित परिवारों को उचित सहायता दिलाने की मांग की है।
    user_Anoop singh suryvanshi
    Anoop singh suryvanshi
    मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *लखनऊ में बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट:* एसीपी ने अनाउंसमेंट कर घर जाने की अपील की, गश्त बढ़ाई लखनऊ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मौसम विभाग (IMD) द्वारा 26 और 27 सितंबर को रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके बाद लखनऊ पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है. सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) और पुलिस टीमों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में अनाउंसमेंट कर लोगों से अपील की है कि वे बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें. सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने सड़कों पर गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ा दी है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके अनाउंसमेंट और गश्त: पुलिस की गाड़ियां विभिन्न चौराहों और रिहायशी इलाकों में लाउडस्पीकर से मौसम की चेतावनी की घोषणा कर रही हैं. लोगों को समझाया जा रहा है कि आने वाले दो दिन सुरक्षा के लिहाज से बेहद नाजुक हैं.राहत कार्य: पेड़ गिरने या जलभराव के कारण जहां भी यातायात बाधित हो रहा है, वहां ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत राहत कार्यों में जुटे हैं ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    1
    *लखनऊ में बारिश को लेकर पुलिस अलर्ट:* एसीपी ने अनाउंसमेंट कर घर जाने की अपील की, गश्त बढ़ाई लखनऊ में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मौसम विभाग (IMD) द्वारा 26 और 27 सितंबर को रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसके बाद लखनऊ पुलिस पूरी तरह हाई अलर्ट पर है. सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) और पुलिस टीमों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में अनाउंसमेंट कर लोगों से अपील की है कि वे बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकलें. सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने सड़कों पर गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ा दी है ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता पहुंचाई जा सके अनाउंसमेंट और गश्त: पुलिस की गाड़ियां विभिन्न चौराहों और रिहायशी इलाकों में लाउडस्पीकर से मौसम की चेतावनी की घोषणा कर रही हैं. लोगों को समझाया जा रहा है कि आने वाले दो दिन सुरक्षा के लिहाज से बेहद नाजुक हैं.राहत कार्य: पेड़ गिरने या जलभराव के कारण जहां भी यातायात बाधित हो रहा है, वहां ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत राहत कार्यों में जुटे हैं
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Sitapur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • *जनपद सीतापुर - राशिद खान चांद, ब्यूरो हेड सीतापुर* *विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फल वितरण और जागरूकता गोष्ठी* *जनपद सीतापुर - राशिद खान चांद, ब्यूरो हेड सीतापुर* *विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फल वितरण और जागरूकता गोष्ठी* *जनपद सीतापुर - राशिद खान चांद, ब्यूरो हेड सीतापुर* *विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फल वितरण और जागरूकता गोष्ठी* *एंकर -* सीतापुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में फल वितरण और जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। *VO 1 -* कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए गए। वहीं नेहरू हॉल में स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। *VO 2 -* गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखरंजन समद्दर, विशिष्ट अतिथि आईएमए महासचिव डॉ. शानू वर्मा, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पाण्डेय और ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती अनीता कुरील मौजूद रहीं। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री दधीचि ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी हैं। दवाओं के सुरक्षित उपयोग और मरीजों को उचित परामर्श देने में उनकी बड़ी भूमिका है। प्रदेश प्रवक्ता यूसुफ खान और मंडल प्रवक्ता आफताब ने भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। *बाइट - मंडल अध्यक्ष / जिला अध्यक्ष ऋषि* इस अवसर पर जिला महासचिव अभय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष इलियास, पवन, शशांक शेखर, नीरज मौर्य, मंडल महासचिव सुखविंदर, शरद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। मंच संचालन अलीशा मेराज ने किया। अंत में जिला अध्यक्ष ऋषि ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट सिर्फ दवा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। *सीतापुर से राशिद खान चांद की रिपोर्ट।* *VO 1 -* कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए गए। वहीं नेहरू हॉल में स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। *VO 2 -* गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखरंजन समद्दर, विशिष्ट अतिथि आईएमए महासचिव डॉ. शानू वर्मा, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पाण्डेय और ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती अनीता कुरील मौजूद रहीं। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री दधीचि ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी हैं। दवाओं के सुरक्षित उपयोग और मरीजों को उचित परामर्श देने में उनकी बड़ी भूमिका है। प्रदेश प्रवक्ता यूसुफ खान और मंडल प्रवक्ता आफताब ने भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया। *बाइट - मंडल अध्यक्ष / जिला अध्यक्ष ऋषि* इस अवसर पर जिला महासचिव अभय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष इलियास, पवन, शशांक शेखर, नीरज मौर्य, मंडल महासचिव सुखविंदर, शरद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। मंच संचालन अलीशा मेराज ने किया। अंत में जिला अध्यक्ष ऋषि ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट सिर्फ दवा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। *सीतापुर से राशिद खान चांद की रिपोर्ट।*
    4
    *जनपद सीतापुर - राशिद खान चांद, ब्यूरो हेड सीतापुर*

*विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फल वितरण और जागरूकता गोष्ठी*
*जनपद सीतापुर - राशिद खान चांद, ब्यूरो हेड सीतापुर*
*विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फल वितरण और जागरूकता गोष्ठी*
*जनपद सीतापुर - राशिद खान चांद, ब्यूरो हेड सीतापुर*
*विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फल वितरण और जागरूकता गोष्ठी*
*एंकर -* सीतापुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में फल वितरण और जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।
*VO 1 -* कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए गए। वहीं नेहरू हॉल में स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई।
*VO 2 -* गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखरंजन समद्दर, विशिष्ट अतिथि आईएमए महासचिव डॉ. शानू वर्मा, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पाण्डेय और ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती अनीता कुरील मौजूद रहीं।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री दधीचि ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी हैं। दवाओं के सुरक्षित उपयोग और मरीजों को उचित परामर्श देने में उनकी बड़ी भूमिका है। प्रदेश प्रवक्ता यूसुफ खान और मंडल प्रवक्ता आफताब ने भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
*बाइट - मंडल अध्यक्ष / जिला अध्यक्ष ऋषि*
इस अवसर पर जिला महासचिव अभय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष इलियास, पवन, शशांक शेखर, नीरज मौर्य, मंडल महासचिव सुखविंदर, शरद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। मंच संचालन अलीशा मेराज ने किया।
अंत में जिला अध्यक्ष ऋषि ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट सिर्फ दवा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
*सीतापुर से राशिद खान चांद की रिपोर्ट।*
*VO 1 -* कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को फल वितरित किए गए। वहीं नेहरू हॉल में स्वास्थ्य सेवाओं में फार्मासिस्टों की भूमिका को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई।
*VO 2 -* गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुखरंजन समद्दर, विशिष्ट अतिथि आईएमए महासचिव डॉ. शानू वर्मा, ब्लॉक प्रमुख रामकिंकर पाण्डेय और ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती अनीता कुरील मौजूद रहीं।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष श्री दधीचि ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की अहम कड़ी हैं। दवाओं के सुरक्षित उपयोग और मरीजों को उचित परामर्श देने में उनकी बड़ी भूमिका है। प्रदेश प्रवक्ता यूसुफ खान और मंडल प्रवक्ता आफताब ने भी स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
*बाइट - मंडल अध्यक्ष / जिला अध्यक्ष ऋषि*
इस अवसर पर जिला महासचिव अभय वर्मा, जिला उपाध्यक्ष इलियास, पवन, शशांक शेखर, नीरज मौर्य, मंडल महासचिव सुखविंदर, शरद त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। मंच संचालन अलीशा मेराज ने किया।
अंत में जिला अध्यक्ष ऋषि ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट सिर्फ दवा देने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
*सीतापुर से राशिद खान चांद की रिपोर्ट।*
    user_राशिद खांन चांद, चाणक्य न्यूज
    राशिद खांन चांद, चाणक्य न्यूज
    Electronic Store सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • mere ghar ke pass pani bahut Bhra hai cheyara men sadak nhi bnva rahe hai barsat me mere ghar ke pass me pani bahut Bharta hai or yaha sadak nhi bnva rahe hai cheyar men or cheyar men se bahut kaha ki sadak bncado lekin nahi bnva rahe hai hmari yahi apil hai ki yahan sadak bn jaye bas
    1
    mere ghar ke pass pani bahut Bhra hai cheyara men sadak nhi bnva rahe hai 
barsat me mere ghar ke pass me pani bahut Bharta hai or yaha sadak nhi bnva rahe hai cheyar men or cheyar men se bahut kaha ki sadak bncado lekin nahi bnva rahe hai hmari yahi apil hai ki yahan sadak bn jaye bas
    user_Mohd saif
    Mohd saif
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • छुला घाट के नाम से प्रसिद्ध गोमती मठ में आस्था का अनोखा संगम छुला घाट के नाम से प्रसिद्ध गोमती मठ में आस्था का अनोखा संगम शिव आराधना और पूजित पदचिह्न श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र हरदोई। पकरा गांव के समीप स्थित गोमती नदी का यह क्षेत्र छुला घाट के नाम से प्रसिद्ध है। गोमती नदी के तट पर स्थित श्री गोमती मठ एवं श्री गोमती माता मंदिर धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण स्थल है। यहां मंदिर परिसर में शिवलिंग के साथ श्रद्धालुओं द्वारा पूजित पदचिह्न भी देखने को मिलते हैं। मंदिर परिसर में लगे सूचना-पट्ट पर श्री गोमती माता मंदिर, श्री विष्णु पद स्थान, श्री गोमतीश्वर महादेव तथा उत्तर वाहिनी गोमती तट का उल्लेख किया गया है। स्थानीय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह स्थान साधना और पूजा-अर्चना से जुड़ा रहा है। छुला घाट पर हरदोई और सीतापुर के बीच गोमती नदी का संपर्क भी महत्वपूर्ण है। कई श्रद्धालु नाव के माध्यम से नदी पार कर सीतापुर की ओर जाते हैं। स्थानीय लोगों द्वारा यहां पुल निर्माण की मांग भी की जा रही है। लोगों का कहना है कि पुल बनने से आवागमन सुगम होगा और दोनों क्षेत्रों के बीच दूरी भी कम हो सकती है।
    1
    छुला घाट के नाम से प्रसिद्ध गोमती मठ में आस्था का अनोखा संगम
छुला घाट के नाम से प्रसिद्ध गोमती मठ में आस्था का अनोखा संगम
शिव आराधना और पूजित पदचिह्न श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र
हरदोई। पकरा गांव के समीप स्थित गोमती नदी का यह क्षेत्र छुला घाट के नाम से प्रसिद्ध है। गोमती नदी के तट पर स्थित श्री गोमती मठ एवं श्री गोमती माता मंदिर धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण स्थल है। यहां मंदिर परिसर में शिवलिंग के साथ श्रद्धालुओं द्वारा पूजित पदचिह्न भी देखने को मिलते हैं।
मंदिर परिसर में लगे सूचना-पट्ट पर श्री गोमती माता मंदिर, श्री विष्णु पद स्थान, श्री गोमतीश्वर महादेव तथा उत्तर वाहिनी गोमती तट का उल्लेख किया गया है। स्थानीय धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह स्थान साधना और पूजा-अर्चना से जुड़ा रहा है।
छुला घाट पर हरदोई और सीतापुर के बीच गोमती नदी का संपर्क भी महत्वपूर्ण है। कई श्रद्धालु नाव के माध्यम से नदी पार कर सीतापुर की ओर जाते हैं। स्थानीय लोगों द्वारा यहां पुल निर्माण की मांग भी की जा रही है। लोगों का कहना है कि पुल बनने से आवागमन सुगम होगा और दोनों क्षेत्रों के बीच दूरी भी कम हो सकती है।
    user_विपिन कुमार  उत्तर प्रदेश
    विपिन कुमार उत्तर प्रदेश
    Digital printing service संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • पत्रकारिता कार्य से बनी रंजीश थाना हरियावाँ पर लिखा गया फर्जी मुकदमा दरोगा शुभम पांडे पर विपक्षियों से अधिक धन लेने का आरोप उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच करने की मांग
    1
    पत्रकारिता कार्य से बनी रंजीश थाना हरियावाँ पर लिखा गया फर्जी मुकदमा दरोगा शुभम पांडे पर विपक्षियों से अधिक धन लेने का आरोप उच्च अधिकारियों से निष्पक्ष जांच करने की मांग
    user_राजन त्रिवेदी प्रदेश प्रभारी
    राजन त्रिवेदी प्रदेश प्रभारी
    Court reporter हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सीतापुर में भारी लगातार बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है जिला अधिकारी डॉ राजा गणपति आर व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने क्षेत्रों लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया
    1
    सीतापुर में भारी लगातार बारिश के चलते प्रशासन अलर्ट हो गया है 
जिला अधिकारी डॉ राजा गणपति आर व पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने क्षेत्रों लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा लिया
    user_राशिद खांन चांद, चाणक्य न्यूज
    राशिद खांन चांद, चाणक्य न्यूज
    Electronic Store सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • आसमानी आफत से कांपा हरदोई बेनीगंज में मकान पर गिरा विशालकाय पेड़ 12 साल की मासूम मोनिका की दर्दनाक मौत कछौना में भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबने से बुजुर्ग सुंदरलाल ने तोड़ा दम,दो दिन की बारिश ने मचाई तबाही,जिले में शहर से लेकर गांव तक पानी पानी बाढ़ से हालात 52 मकान जमींदोज, 21 पशुओं की मौत....पूरा जिला 'ऑरेंज अलर्ट' पर.....एडीएम दीपाली भार्गव का बयान नुकसान का आंकलन जारी, प्रभावितों को मिलेगी मदद...आफत में फंसे लोग तुरंत मिलाएं नंबर 24 घंटे एक्टिव रहेगा जिला कंट्रोल रूम संकट की स्थिति में 9454416606 पर तुरंत करें संपर्क......... हरदोई जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश अब काल बन चुकी है। लगातार हो रही भारी बरसात से पूरा जिला बाढ़ जैसी विभीषिका झेल रहा है। इस आसमानी आफत ने जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर दो जिंदगी को लील लिया है, जबकि कई लोग घायल हैं। प्रशासन ने पूरे जनपद को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। पहली दिल दहला देने वाली तस्वीर हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर से सामने आई है। यहाँ दो दिन से हो रही लगातार बारिश के बीच एक विशालकाय पकरिया का पेड़ भरभरा कर एक मकान पर गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि मकान के भीतर सो रही वीरेंद्र की 12 वर्षीय मासूम बेटी मोनिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में वीरेंद्र और उनकी पत्नी वीरमति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे के नीचे दबने से एक मवेशी बकरी ने भी दम तोड़ दिया।कुदरत के कहर की दूसरी तस्वीर कछौना कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव से आई। यहाँ रहने वाले 55 वर्षीय सुंदरलाल घर के बाहर बने बंगले में भूसा निकालने गए थे। तभी बारिश की वजह से सीलन खा चुकी एक कच्ची दीवार अचानक उनके ऊपर ढह गई। जब तक ग्रामीण मलबे को हटा पाते, तब तक सुंदरलाल की मलबे में दबकर मौत हो चुकी थी।लगातार हो रही इस बारिश से जिले का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। जगह-जगह जलभराव है, पेड़ टूटे पड़े हैं और बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। एडीएम दीपाली भार्गव के मुताबिक, अब तक जिले में 21 पशुओं की मौत और 52 मकानों के गिरने की आधिकारिक सूचना है। फसलों को भी भारी नुकसान पहुँचा है, जिसका सर्वे कराया जा रहा है।हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। एडीएम दीपाली भार्गव ने प्रभावित लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों, शेल्टर होम या रिश्तेदारों के यहाँ जाने की अपील की है। विशेषकर जर्जर मकानों में रह रहे लोगों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है।राहत और बचाव कार्य के लिए जिला मुख्यालय पर 24 घंटे संचालित रहने वाला कंट्रोल रूम एक्टिव कर दिया गया है।प्रशासन की टीमें जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने और प्रभावित सड़कों को दुरुस्त करने में जुटी हैं। किसी भी आपात स्थिति में जनता से तत्काल प्रशासन के सीयूजी नंबरों या कंट्रोल रूम पर संपर्क करने की अपील की गई है।
    1
    आसमानी आफत से कांपा हरदोई बेनीगंज में मकान पर गिरा विशालकाय पेड़ 12 साल की मासूम मोनिका की दर्दनाक मौत कछौना में भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबने से बुजुर्ग सुंदरलाल ने तोड़ा दम,दो दिन की बारिश ने मचाई तबाही,जिले में शहर से लेकर गांव तक पानी पानी बाढ़ से हालात 52 मकान जमींदोज, 21 पशुओं की मौत....पूरा जिला 'ऑरेंज अलर्ट' पर.....एडीएम दीपाली भार्गव का बयान नुकसान का आंकलन जारी, प्रभावितों को मिलेगी मदद...आफत में फंसे लोग तुरंत मिलाएं नंबर 24 घंटे एक्टिव रहेगा जिला कंट्रोल रूम संकट की स्थिति में 9454416606 पर तुरंत करें संपर्क.........

हरदोई जिले में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश अब काल बन चुकी है। लगातार हो रही भारी बरसात से पूरा जिला बाढ़ जैसी विभीषिका झेल रहा है। इस आसमानी आफत ने जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर दो जिंदगी को लील लिया है, जबकि कई लोग घायल हैं। प्रशासन ने पूरे जनपद को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है।
पहली दिल दहला देने वाली तस्वीर हरदोई के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर से सामने आई है। यहाँ दो दिन से हो रही लगातार बारिश के बीच एक विशालकाय पकरिया का पेड़ भरभरा कर एक मकान पर गिर गया। हादसा इतना भयानक था कि मकान के भीतर सो रही वीरेंद्र की 12 वर्षीय मासूम बेटी मोनिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में वीरेंद्र और उनकी पत्नी वीरमति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे के नीचे दबने से एक मवेशी बकरी ने भी दम तोड़ दिया।कुदरत के कहर की दूसरी तस्वीर कछौना कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर गांव से आई। यहाँ रहने वाले 55 वर्षीय सुंदरलाल घर के बाहर बने बंगले में भूसा निकालने गए थे। तभी बारिश की वजह से सीलन खा चुकी एक कच्ची दीवार अचानक उनके ऊपर ढह गई। जब तक ग्रामीण मलबे को हटा पाते, तब तक सुंदरलाल की मलबे में दबकर मौत हो चुकी थी।लगातार हो रही इस बारिश से जिले का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका है। जगह-जगह जलभराव है, पेड़ टूटे पड़े हैं और बिजली की आपूर्ति पूरी तरह ठप है। एडीएम दीपाली भार्गव के मुताबिक, अब तक जिले में 21 पशुओं की मौत और 52 मकानों के गिरने की आधिकारिक सूचना है। फसलों को भी भारी नुकसान पहुँचा है, जिसका सर्वे कराया जा रहा है।हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। एडीएम दीपाली भार्गव ने प्रभावित लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों, शेल्टर होम या रिश्तेदारों के यहाँ जाने की अपील की है। विशेषकर जर्जर मकानों में रह रहे लोगों को तुरंत घर खाली करने को कहा गया है।राहत और बचाव कार्य के लिए जिला मुख्यालय पर 24 घंटे संचालित रहने वाला कंट्रोल रूम एक्टिव कर दिया गया है।प्रशासन की टीमें जलभराव वाले इलाकों से पानी निकालने और प्रभावित सड़कों को दुरुस्त करने में जुटी हैं। किसी भी आपात स्थिति में जनता से तत्काल प्रशासन के सीयूजी नंबरों या कंट्रोल रूम पर संपर्क करने की अपील की गई है।
    user_मनोज तिवारी
    मनोज तिवारी
    संडीला, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.