Shuru
Apke Nagar Ki App…
Arjunsingh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Arjunsingh1
- देश के कई हिस्सों में हाल के दिनों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए मथुरा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में अग्निशमन विभाग द्वारा जिला अस्पताल में एक विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने की स्थिति में मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालने तथा बचाव के उपायों की जानकारी देना था। अभ्यास के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय सबसे पहले अलार्म बजाएं और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें। इसके बाद गीले कपड़े से मुंह और नाक ढककर नीचे झुकते हुए बाहर निकलें तथा लिफ्ट का प्रयोग न करके हमेशा सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें। विभाग ने अस्पताल परिसर में लगे फायर सिलेंडर, हाइड्रेंट और आपातकालीन निकास द्वारों का लाइव डेमो देकर बताया कि आग की शुरुआत में ही उसे कैसे बुझाया जा सकता है। इस दौरान डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मरीजों और उनके परिजनों को आग से बचाव के तरीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू का अभ्यास भी किया। इस संबंध में सीएमएस और अस्पताल प्रशासन ने कहा कि अस्पताल में फायर सेफ्टी के सभी उपकरण पूरी तरह दुरुस्त रखे गए हैं। आपात स्थिति में किसी भी तरह की जनहानि से बचने के लिए आगे भी समय-समय पर ऐसे अभ्यास आयोजित किए जाते रहेंगे।4
- दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर एडवोकेट अंजलि सैनी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने दिल्ली प्रोटेस्ट के मुद्दे पर बड़ा हमला बोला है।2
- मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी ने यूथ के सहारे बूथ मजबूत कर जीत का दांव खेलने की रणनीति तैयार की है। इस दौरान राष्ट्रीय बूथ संयोजक पी के सिंह और रालोद केंद्रीय समिति के सदस्य अमरीश त्यागी ने मथुरा के युवाओं को आईटी का विशेष प्रशिक्षण दिया और उन्हें गुरु मंत्र देकर बूथ को मजबूत बनाने तथा विजय परचम लहराने के लिए प्रेरित किया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला और सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, पूर्व प्रमुख बाबूलाल, पूर्व जिला संयोजक सुरेश भगत और युवा के दिल की धड़कन कुशाग्र चौधरी भी उपस्थित रहे।1
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि पेपर लीक के खिलाफ और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।1
- मथुरा जिले की नगर पंचायत फरह स्थित कैलाश नगर कॉलोनी के निवासी जलभराव और गंदगी की समस्या से बेहद परेशान हैं। इलाके में पानी के ठहराव और चारों तरफ फैली गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- उत्तर प्रदेश के मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने 2027 के चुनावों की तैयारी को लेकर बूथ प्रबंधन और गांव संयोजक बनाने के उद्देश्य से एक बड़ी बैठक आयोजित की। इस बैठक में RLD के राष्ट्रीय संयोजक श्री पीके सिंह और उनके सहयोगी श्री त्यागी जी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथों को मजबूत करना और गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करना रहा। युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक पीके सिंह ने कहा कि अब बूथ प्रबंधन पूरी तरह IT और टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। उन्होंने हर कार्यकर्ता को अपने गांव में पार्टी को मजबूत करने और आने वाले चुनाव में RLD का झंडा बुलंद करने की जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में नेताओं ने एक स्वर में कहा कि बूथ मजबूत होने पर ही पार्टी की जीत संभव है, जिसके लिए सोशल मीडिया और तकनीक के जरिए पार्टी को घर-घर पहुंचाने का प्लान तैयार किया गया है। मीडिया से बातचीत में RLD जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख ने बृज क्षेत्र में किसानों की जमीन के गबन और बड़े पैमाने पर हो रही बिक्री का मुद्दा उठाया। उन्होंने किसानों को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की सोच 'जब समृद्ध किसान तो समृद्ध भारत' का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित में जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, चकबंदी व्यवस्था और सीलिंग एक्ट लागू किए थे। RLD इसी विचारधारा पर चलते हुए गांव-गांव में संगठन मजबूत करेगी और किसानों-मजदूरों की लड़ाई लड़ेगी।4
- मथुरा के मंडी चौराहा पर एक महिला का हाथ में चप्पल लेकर बीच सड़क पर जोरदार ड्रामा और जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। सड़क पर महिला के इस कदम के बाद काफी देर तक भारी हंगामा होता रहा। इस पूरे वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।1