देश के कई हिस्सों में हाल के दिनों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए मथुरा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में अग्निशमन विभाग द्वारा जिला अस्पताल में एक विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने की स्थिति में मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालने तथा बचाव के उपायों की जानकारी देना था। अभ्यास के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय सबसे पहले अलार्म बजाएं और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें। इसके बाद गीले कपड़े से मुंह और नाक ढककर नीचे झुकते हुए बाहर निकलें तथा लिफ्ट का प्रयोग न करके हमेशा सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें। विभाग ने अस्पताल परिसर में लगे फायर सिलेंडर, हाइड्रेंट और आपातकालीन निकास द्वारों का लाइव डेमो देकर बताया कि आग की शुरुआत में ही उसे कैसे बुझाया जा सकता है। इस दौरान डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मरीजों और उनके परिजनों को आग से बचाव के तरीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू का अभ्यास भी किया। इस संबंध में सीएमएस और अस्पताल प्रशासन ने कहा कि अस्पताल में फायर सेफ्टी के सभी उपकरण पूरी तरह दुरुस्त रखे गए हैं। आपात स्थिति में किसी भी तरह की जनहानि से बचने के लिए आगे भी समय-समय पर ऐसे अभ्यास आयोजित किए जाते रहेंगे।
देश के कई हिस्सों में हाल के दिनों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए मथुरा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में अग्निशमन विभाग द्वारा जिला अस्पताल में एक विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने की स्थिति में मरीजों, तीमारदारों
और अस्पताल स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालने तथा बचाव के उपायों की जानकारी देना था। अभ्यास के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय सबसे पहले अलार्म बजाएं और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें। इसके बाद गीले कपड़े से मुंह और नाक ढककर नीचे झुकते हुए बाहर निकलें तथा लिफ्ट का प्रयोग
न करके हमेशा सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें। विभाग ने अस्पताल परिसर में लगे फायर सिलेंडर, हाइड्रेंट और आपातकालीन निकास द्वारों का लाइव डेमो देकर बताया कि आग की शुरुआत में ही उसे कैसे बुझाया जा सकता है। इस दौरान डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मरीजों और उनके परिजनों को आग से बचाव के तरीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई और
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू का अभ्यास भी किया। इस संबंध में सीएमएस और अस्पताल प्रशासन ने कहा कि अस्पताल में फायर सेफ्टी के सभी उपकरण पूरी तरह दुरुस्त रखे गए हैं। आपात स्थिति में किसी भी तरह की जनहानि से बचने के लिए आगे भी समय-समय पर ऐसे अभ्यास आयोजित किए जाते रहेंगे।
- Post by Arjunsingh1
- देश के कई हिस्सों में हाल के दिनों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए मथुरा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रम में अग्निशमन विभाग द्वारा जिला अस्पताल में एक विशेष मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉकड्रिल का मुख्य उद्देश्य अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थान पर आग लगने की स्थिति में मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालने तथा बचाव के उपायों की जानकारी देना था। अभ्यास के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय सबसे पहले अलार्म बजाएं और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें। इसके बाद गीले कपड़े से मुंह और नाक ढककर नीचे झुकते हुए बाहर निकलें तथा लिफ्ट का प्रयोग न करके हमेशा सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें। विभाग ने अस्पताल परिसर में लगे फायर सिलेंडर, हाइड्रेंट और आपातकालीन निकास द्वारों का लाइव डेमो देकर बताया कि आग की शुरुआत में ही उसे कैसे बुझाया जा सकता है। इस दौरान डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, मरीजों और उनके परिजनों को आग से बचाव के तरीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू का अभ्यास भी किया। इस संबंध में सीएमएस और अस्पताल प्रशासन ने कहा कि अस्पताल में फायर सेफ्टी के सभी उपकरण पूरी तरह दुरुस्त रखे गए हैं। आपात स्थिति में किसी भी तरह की जनहानि से बचने के लिए आगे भी समय-समय पर ऐसे अभ्यास आयोजित किए जाते रहेंगे।4
- दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन को लेकर एडवोकेट अंजलि सैनी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने दिल्ली प्रोटेस्ट के मुद्दे पर बड़ा हमला बोला है।2
- मथुरा में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह प्रमुख की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी ने यूथ के सहारे बूथ मजबूत कर जीत का दांव खेलने की रणनीति तैयार की है। इस दौरान राष्ट्रीय बूथ संयोजक पी के सिंह और रालोद केंद्रीय समिति के सदस्य अमरीश त्यागी ने मथुरा के युवाओं को आईटी का विशेष प्रशिक्षण दिया और उन्हें गुरु मंत्र देकर बूथ को मजबूत बनाने तथा विजय परचम लहराने के लिए प्रेरित किया। इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिला और सैकड़ों की संख्या में युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर, पूर्व प्रमुख बाबूलाल, पूर्व जिला संयोजक सुरेश भगत और युवा के दिल की धड़कन कुशाग्र चौधरी भी उपस्थित रहे।1
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा है कि पेपर लीक के खिलाफ और भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर से सामने आए एक लाइव वीडियो में जमकर नारेबाजी की जा रही है। इस वीडियो में सीधे तौर पर नारा बुलंद किया जा रहा है कि 'मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी'। जंतर-मंतर पर लाइव होकर तानाशाही के खिलाफ यह आवाज उठाई जा रही है और इस नारे को दोहराया जा रहा है।1
- मथुरा के कोसीकलां क्षेत्र स्थित गांव ऐंच की अस्थाई गौशाला में बुधवार देर रात करीब 1 बजे हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। गौशाला में पहुंचे 5 से 6 अज्ञात बदमाशों ने चौकीदार महाराज सोरन दास की कनपटी पर तमंचा रखकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश गौशाला से 10 से 12 गोवंश जबरन वाहन में लादकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही थाना कोसीकलां पुलिस मौके पर पहुंची। ग्राम प्रधान हरिपाल सिंह ने हथियारों के बल पर की गई इस वारदात को कानून-व्यवस्था के लिए खुली चुनौती बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। मामले में शाहपुर चौकी प्रभारी विनीत नेहरा ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश में क्षेत्र में नाकेबंदी कराई गई है और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी पड़ताल कर रही है कि घटना में किसी स्थानीय या अंतरराज्यीय गौ-तस्कर गिरोह का हाथ तो नहीं है। कोसीकलां और मेवात सीमा से सटे क्षेत्रों में पूर्व में भी गौ-तस्करी की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिनमें पुलिस पहले भी मुठभेड़ और गिरफ्तारी की कार्रवाई कर चुकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- मथुरा के मंडी चौराहा पर एक महिला का हाथ में चप्पल लेकर बीच सड़क पर जोरदार ड्रामा और जमकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। सड़क पर महिला के इस कदम के बाद काफी देर तक भारी हंगामा होता रहा। इस पूरे वाकये का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।1